Shuru
Apke Nagar Ki App…
अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
सतभक्ति संदेश
अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by सतभक्ति संदेश1
- बलरामपुर। जिला मुख्यालय के समीप एनएच-343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखी बैरियर के समीप आज दिनाँक 2 अप्रेल दिन गुरुवार को समय लगभग तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार खाली ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साल के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया। तेज रफ्तार ट्रेलर बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था तभी चालक द्वारा अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।आग लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।2
- आरोपी ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर, बलरामपुर जिले के राजपुर से प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त समस्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय रूप से संपादित की गई।3
- बिजली कटौती से जनता परेशान, आप ने सौंपा ज्ञापन, समस्याओ का समाधान नहीं हुआ तो आप करेगा उग्र आंदोलन कोंडागांव :- जिले में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुक्कू नाग के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या समाधान की मांग की। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी संतोष नाग, ब्लॉक अध्यक्ष बड़े डोंगर बिरजू सलाम, मुकेश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष धनोरा सरवन यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष सुक्कू नाग ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से किसान, विद्यार्थी और आम जनता बेहद परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी जल्द ही व्यापक स्तर पर पदयात्रा आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने आगे कहा कि बिजली समस्या को लेकर पार्टी पहले भी मजबूती से आवाज उठा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इस बार पार्टी बड़ी संख्या में लोगों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति को नियमित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।2
- स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा इजाफा: कोंडागांव के बेड़े में जुड़ीं 9 नई 108 एम्बुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत। दौड़ेगी '108', बचेगा जीवन: कोंडागांव जिला प्रशासन ने सुदृढ़ की स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचा।1
- नमस्कार, स्वागत है आपका द छत्तीसगढ़ में। आज हम बात कर रहे हैं उस ऐतिहासिक पल की, जिसने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक मोड़ साबित किया है। केंद्र सरकार द्वारा तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन के ठीक आखिरी दिन नक्सलियों ने हथियार डाल दिए और सुरक्षा बलों को मिला अब तक का सबसे बड़ा खजाना। बीजापुर जिले में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 25 नक्सलियों ने 93 हथियारों के साथ सरेंडर किया। इनमें 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। सभी पर कुल 1.47 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर के बाद इनकी निशानदेही पर बीजापुर में 14 करोड़ रुपये मूल्य का बड़ा डंप बरामद हुआ, जिसमें लगभग 3 करोड़ रुपये नकदी और 7 किलो सोना (मूल्य करीब 11 करोड़ रुपये) शामिल है। इसे बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप माना जा रहा है। इन सरेंडर करने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे मंगल कोरसा उर्फ मोटू (8 लाख इनामी, 12 बड़ी घटनाओं में शामिल), डीवीसीएम शंकर मुचाकी (8 बड़े वारदातों में शामिल), एसीएम राजू रैयाम उर्फ मुन्ना और एसीएम पाले कुरसम। इसी दिन चार जिलों में कुल 34-35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया: • दंतेवाड़ा में 5 नक्सली (4 महिलाएं सहित) • सुकमा में 2 महिला नक्सली — जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (30) और सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24), दोनों पर 8-8 लाख का इनाम • कांकेर में 2 नक्सली — पीपीसीएम शंकर और पीएम हिड़मा डोडी दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने दावा किया कि जिले के अंतिम सक्रिय नक्सलियों के सरेंडर के साथ अब दंतेवाड़ा जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। यहां अब हिंसा नहीं, बल्कि अमन, चैन और शांति की आबोहवा है। सुकमा में सरेंडर के बाद मिले इनपुट पर हथियारों और 5 लाख रुपये नकदी का डंप भी बरामद हुआ। कांकेर में पिछले 6 दिनों में 11 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, हालांकि जिले में अभी भी करीब 14 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनसे पुलिस संपर्क कर रही है। बीजापुर में 1 जनवरी 2024 से अब तक 1003 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं। इस अवधि में कुल 19.43 करोड़ रुपये का डंप बरामद हुआ है, जिसमें 6.63 करोड़ नकदी और 8.20 किलो सोना (12.80 करोड़ मूल्य) शामिल है। लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि हर गांव में स्कूल, राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र खोले गए, आधार-राशन कार्ड जारी किए गए और लोगों को पांच किलो अनाज मिल रहा है। शाह ने विश्वास जताया कि देश अब नक्सल मुक्त होने की ओर है। यह हमारे सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों, सरकार की सख्त नीति और विकास योजनाओं का नतीजा है। नक्सलवाद की छाया से मुक्त होकर बस्तर अब शांति, प्रगति और समृद्धि की नई सुबह देख रहा है। आशा है कि बचे हुए कुछ नक्सली भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में आकर इस शांति की यात्रा में शामिल होंगे। द छत्तीसगढ़ — सच्ची खबर, सही समय। नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़… शांत बस्तर… विकसित भारत। जय हिंद!1
- रिपोर्टर- योगेन्द्र सिंगने। स्थान- मोहला छत्तीसगढ़। स्लग- सप्रेम भेंट। *डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने एम.ए. हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को सप्रेम भेंट दी* मोहला। दिनांक 1 अप्रैल 2026, बुधवार को स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय, मोहला में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. के जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में एम.ए. हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की ओर से डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो, पेन एवं सहयोग राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि— तिलेश्वरी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुंवर सिंह निषाद ने द्वितीय स्थान हासिल किया, देविका रावटे ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य कक्ष में आयोजित इस स्नेहिल सम्मान समारोह में डॉ. अमित कुमार गुप्ता के साथ श्री प्रमोद जुरेशिया एवं श्री भानु वर्मा भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।1
- आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज, चौकी गणेश मोड़, बलरामपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज धारा 4,6,10 छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम बलरामपुर, बलरामपुर जिले के चौकी गणेश मोड़, रतन डे पिता अमूल डे उम्र 41 वर्ष साकिन राधाकृष्णनगर चौकी गणेशमोड के द्वारा दिनांक 30/03/26 के रात्रि करीब 12:00 बजे गणेशमोड़ पुलिस को सूचना दिया गया कि ग्राम भैसामुडा रेलवे लाईन जंगल रास्ता से कुछ व्यक्तियों के द्वारा गाय बछिया को झारखंड की ओर ले जा रहे है। सूचना मिलने पर तत्संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में चौकी गणेशमोड पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज के कब्जे से 04 रास गाय व बछिया एवं एक नग हीरों स्पेंडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी. जी 30 एच. 6486 को जप्त किया गया है। मामले में विधि अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।2