क्रूरता की सारी हदें पार… अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग दादी की आंख निकालकर हत्या, तलवार से काटे गए 7 निर्दोष” “क्रूरता की सारी हदें पार… अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग दादी की आंख निकालकर हत्या, तलवार से काटे गए 7 निर्दोष” नमस्कार, मैं हूँ आपका एंकर योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक ऐसी वारदात हुई है जो देखने वाले के रोंगटे खड़े कर देगी। रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में पुरानी रंजिश और कथित अवैध संबंध के शक ने इतना खूनी रूप ले लिया कि एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर उनकी हत्या कर दी गई। पूरे परिवार पर तलवारों और धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दोस्तों, यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब तीन हमलावर शेख सलीम को मारने के इरादे से उनके घर पहुंचे। लेकिन शेख सलीम घर पर नहीं थे। गुस्से में भरे हमलावरों ने जो सामने आया, उसी पर हमला बोल दिया। लाठियां, डंडे और तलवारें चलीं। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमलावरों ने गाय-बकरी की तरह लोगों को काटा। बुजुर्ग महिला मुराद बी (60) का गला रेत दिया गया और उनकी आंख तक निकाल ली गई। एक घायल छात्रा ने रोते हुए बताया, “दादी की आंख निकाल ली… भाई का चेहरा कट गया… चाची पर भी वार किया।” गांव के रहने वाले शेख सलीम पर नरेश श्रीवास को शक था कि उनकी पत्नी का शेख सलीम से अवैध संबंध है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव चल रहा था। पहले भी कई बार कहासुनी और छोटे-मोटे झगड़े हो चुके थे। लेकिन बुधवार को नरेश श्रीवास और उनके दो बेटों ने मिलकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावर शेख सलीम और चांदी खान को टारगेट कर रहे थे, लेकिन दोनों नहीं मिले। निराशा और गुस्से में उन्होंने पूरे परिवार पर कहर ढा दिया। हमले में मुराद बी की मौत हो गई, जबकि रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन और साहिस्ता परवीन समेत सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घटना के बाद तीनों आरोपियों ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है, लेकिन प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि राज्यपाल के दौरे के चलते उनकी पहले की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से यह घटना हो गई। द छत्तीसगढ़ इस क्रूर घटना की निंदा करता है। ऐसे जघन्य अपराधों में कोई भी पक्ष सही नहीं हो सकता। हम अपील करते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द पूरी जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए। साथ ही, गांव में शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के सांप्रदायिक या पारिवारिक तनाव को भड़कने से रोकने के लिए प्रशासन तुरंत कदम उठाए। सभी नागरिकों से भी अपील है – रंजिश हो या शक, हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती। छोटी-छोटी बातों को कानूनी तरीके से सुलझाएं, ताकि निर्दोषों की जान न जाए। अगर आपके पास इस घटना से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी या वीडियो है, तो हमें तुरंत संपर्क करें। हमारी टीम लगातार इस मामले पर नजर रखे हुए है। अगली खबर तक के लिए… नमस्कार। योगेश कुमार साहू द छत्तीसगढ़

- “क्रूरता की सारी हदें पार… अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग दादी की आंख निकालकर हत्या, तलवार से काटे गए 7 निर्दोष” नमस्कार, मैं हूँ आपका एंकर योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक ऐसी वारदात हुई है जो देखने वाले के रोंगटे खड़े कर देगी। रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में पुरानी रंजिश और कथित अवैध संबंध के शक ने इतना खूनी रूप ले लिया कि एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर उनकी हत्या कर दी गई। पूरे परिवार पर तलवारों और धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दोस्तों, यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब तीन हमलावर शेख सलीम को मारने के इरादे से उनके घर पहुंचे। लेकिन शेख सलीम घर पर नहीं थे। गुस्से में भरे हमलावरों ने जो सामने आया, उसी पर हमला बोल दिया। लाठियां, डंडे और तलवारें चलीं। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमलावरों ने गाय-बकरी की तरह लोगों को काटा। बुजुर्ग महिला मुराद बी (60) का गला रेत दिया गया और उनकी आंख तक निकाल ली गई। एक घायल छात्रा ने रोते हुए बताया, “दादी की आंख निकाल ली… भाई का चेहरा कट गया… चाची पर भी वार किया।” गांव के रहने वाले शेख सलीम पर नरेश श्रीवास को शक था कि उनकी पत्नी का शेख सलीम से अवैध संबंध है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव चल रहा था। पहले भी कई बार कहासुनी और छोटे-मोटे झगड़े हो चुके थे। लेकिन बुधवार को नरेश श्रीवास और उनके दो बेटों ने मिलकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावर शेख सलीम और चांदी खान को टारगेट कर रहे थे, लेकिन दोनों नहीं मिले। निराशा और गुस्से में उन्होंने पूरे परिवार पर कहर ढा दिया। हमले में मुराद बी की मौत हो गई, जबकि रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन और साहिस्ता परवीन समेत सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घटना के बाद तीनों आरोपियों ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है, लेकिन प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि राज्यपाल के दौरे के चलते उनकी पहले की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से यह घटना हो गई। द छत्तीसगढ़ इस क्रूर घटना की निंदा करता है। ऐसे जघन्य अपराधों में कोई भी पक्ष सही नहीं हो सकता। हम अपील करते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द पूरी जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए। साथ ही, गांव में शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के सांप्रदायिक या पारिवारिक तनाव को भड़कने से रोकने के लिए प्रशासन तुरंत कदम उठाए। सभी नागरिकों से भी अपील है – रंजिश हो या शक, हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती। छोटी-छोटी बातों को कानूनी तरीके से सुलझाएं, ताकि निर्दोषों की जान न जाए। अगर आपके पास इस घटना से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी या वीडियो है, तो हमें तुरंत संपर्क करें। हमारी टीम लगातार इस मामले पर नजर रखे हुए है। अगली खबर तक के लिए… नमस्कार। योगेश कुमार साहू द छत्तीसगढ़1
- पिकनिक मनाने आए युवक की खरखरा केनाल में डूबने से हुई मौत राजनांदगांव से आए थे 4 दोस्त राजनांदगांव से घूमने आए चार दोस्तों की पिकनिक उस वक्त मातम में बदल गई, जब नहाने के दौरान एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के तुलसीपुर निवासी 26 वर्षीय प्रवीण कुमार ठाकुर अपने तीन दोस्तों के साथ संकरी क्षेत्र स्थित खरखरा केनाल में पिकनिक मनाने आया था। पिकनिक के बाद सभी दोस्त नहर में नहाने उतरे, तभी प्रवीण अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी1
- रिपोर्टर- योगेन्द्र सिंगने। स्थान- मोहला छत्तीसगढ़। स्लग- सप्रेम भेंट। *डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने एम.ए. हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को सप्रेम भेंट दी* मोहला। दिनांक 1 अप्रैल 2026, बुधवार को स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय, मोहला में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. के जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में एम.ए. हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की ओर से डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो, पेन एवं सहयोग राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि— तिलेश्वरी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुंवर सिंह निषाद ने द्वितीय स्थान हासिल किया, देविका रावटे ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य कक्ष में आयोजित इस स्नेहिल सम्मान समारोह में डॉ. अमित कुमार गुप्ता के साथ श्री प्रमोद जुरेशिया एवं श्री भानु वर्मा भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।1
- छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुभाष उमरे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर हेमंत उमरे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और हास्य परंपरा को जीवंत रखने वाले सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार और लाफ्टर लेखक सुभाष उमरे का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ के कला जगत में गहरा शोक व्याप्त है। दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लिटिया सेमरिया में जन्मे सुभाष उमरे ने अपनी अनोखी हास्य शैली और मंचीय अभिनय से हजारों लोगों को वर्षों तक हंसाया। 1 मार्च 1959 को जन्मे सुभाष उमरे ने 1 अप्रैल 2026 की शाम अपने ही गांव में अंतिम सांस ली। सुभाष उमरे सात भाइयों में तीसरे स्थान पर थे और परिवार में उनका विशेष स्थान था। भाई अजय उमरे ने बताया कि सुभाष उमरे बचपन से ही हंसमुख स्वभाव के थे और लोगों को हंसाना ही उनका जुनून बन गया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य और नाचा मंचों पर अपनी अलग पहचान बनाई। चंदैनी गोंदा, लोकरंग अर्जुंदा और संत समाज हटूवा जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुति में सहजता, देसी अंदाज और सामाजिक व्यंग्य का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता था। सुभाष उमरे ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों पप्पू चंद्राकर , कुलेश्वर ताम्रकार , घेवर यादव के साथ कई मंचों पर कॉमेडी रोल निभाए। उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थी और जैसे ही वे मंच पर आते, माहौल ठहाकों से गूंज उठता था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की लोककला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। कलाकारों, प्रशंसकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज उनके पैतृक गांव सेमरिया के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। सुभाष उमरे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी हास्य कला और यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।1
- भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव ने राजधानी रायपुर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। यह प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की कीमतों, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। विधायक देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। घेराव के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।2
- SUPPORT & SUBSCRIBE 🙏🏼1
- *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- रतनपुर में बढ़ती गुंडागर्दी पर पुलिस का सख्त प्रहार, 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में नमस्कार, मैं हूं हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। रतनपुर क्षेत्र में बढ़ती गुंडागर्दी, वसूली और चाकूबाजी की घटनाओं पर पुलिस ने अब आर-पार की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रतनपुर इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। इस कार्रवाई के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया गया है। पहली घटना 30 मार्च की है, जब सुमित कुमार रजवाड़े अपने भतीजे के साथ ग्राम कोरबाभांवर जा रहे थे। जूनाशहर बायपास के पास कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोककर शराब के लिए पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। दूसरी घटना 29 मार्च की रात की है। शादी समारोह से लौट रहे राहुल सिदार को जूनाशहर-लखनी देवी मंदिर मार्ग पर रोक लिया गया। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की और अजय ध्रुव पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों को स्वीकार किया है और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष मरावी और विक्रम मरावी शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके अलावा रतनपुर-कोटा मार्ग पर वाहनों पर पत्थर फेंकने वाले सिद्धार्थ धुर्व्रे और उमेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ BNS की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रतनपुर क्षेत्र में अब गुंडागर्दी, वसूली और शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल के लिए इतना ही, बाकी खबरों के लिए बने रहिए द छत्तीसगढ़ के साथ। धन्यवाद।1