Shuru
Apke Nagar Ki App…
*अवैध रेत उत्खनन और एसडीओपी की दबंगई के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी* *भानुप्रतापपुर। जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक में फल-फूल रहे अवैध रेत उत्खनन और पुलिस प्रशासन की कथित मिलीभगत ने अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। गुरुवार को भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर स्थानीय एसडीओपी और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ का गंभीर आरोप लगाया है।*
Punit markam
*अवैध रेत उत्खनन और एसडीओपी की दबंगई के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी* *भानुप्रतापपुर। जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक में फल-फूल रहे अवैध रेत उत्खनन और पुलिस प्रशासन की कथित मिलीभगत ने अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। गुरुवार को भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर स्थानीय एसडीओपी और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ का गंभीर आरोप लगाया है।*
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- *अवैध रेत उत्खनन और एसडीओपी की दबंगई के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी* *भानुप्रतापपुर। जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक में फल-फूल रहे अवैध रेत उत्खनन और पुलिस प्रशासन की कथित मिलीभगत ने अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। गुरुवार को भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर स्थानीय एसडीओपी और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ का गंभीर आरोप लगाया है।*2
- Post by Ashish parihar Parihar1
- धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। “संतान न होने के ताने से बिगड़ा पति का दिमाग… रस्सी से घोंट दी नवविवाहिता पत्नी की जान! मां भी बनी आरोपी, दोनों जेल में” नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ मैं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ आज की इस खबर को सुनकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक छोटे से गांव में ऐसी घटना घटी है जो परिवार, समाज और इंसानियत सब पर सवाल खड़ा कर देती है। जहां प्यार और साथ निभाने की जगह गुस्सा और हिंसा ने घर को कब्रिस्तान बना दिया। घटना क्या है? धमतरी जिले के बड़े करेली चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी में रहने वाले चंद्रशेखर यादव और उनकी पत्नी सोमबाई यादव की शादी को चार साल हो चुके थे। सोमबाई 26 साल की युवती थीं। गरियाबंद से उनकी शादी हुई थी। दोनों के बीच एक ही बात पर बार-बार झगड़ा होता था – संतान न होना। चंद्रशेखर अपनी पत्नी को इस बात का ताना मारते रहते थे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा उतारते थे। लेकिन 30 मार्च की शाम को गुस्सा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान चंद्रशेखर ने गुस्से में आकर एक काली रस्सी से अपनी पत्नी सोमबाई का गला घोंट दिया। सोमबाई की मौत हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं, चंद्रशेखर की मां रीना बाई यादव 46 वर्ष बताया जा रहा है उसने भी इस घटना को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमबाई को सीने में दर्द था और उसी से उनकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस की गहन जांच में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस को जब नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिली तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची। महिला के गले पर साफ-साफ रस्सी के निशान दिखे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था, लेकिन आरोपी चंद्रशेखर ने खुद अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई काली रस्सी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों – चंद्रशेखर यादव और उनकी मां रीना बाई यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दोनों ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड के निवासी हैं। दोस्तों, ये सिर्फ एक हत्या की खबर नहीं है। ये उस मानसिकता की कहानी है जहां एक पत्नी को सिर्फ इसलिए सजा मिल जाती है क्योंकि वो मां नहीं बन पाई। समाज में आज भी संतान को लेकर कितना दबाव होता है, ये घटना उसका भयानक उदाहरण है। एक पल रुककर सोचिए… क्या संतान न होना कोई अपराध है? क्या ताना मारना, प्रताड़ित करना प्यार का हिस्सा है? शादी का मतलब साथ निभाना होता है – सुख में और दुख में। लेकिन यहां तो गुस्से ने इंसान को जानवर बना दिया। सोमबाई जैसी कई बहनें आज भी घरों में चुपचाप ताने सह रही होंगी। उनके चेहरे पर मुस्कान के पीछे दर्द छिपा होगा। क्या हम सब मिलकर ऐसे घरों में बदलाव ला सकते हैं? दोस्तों, ये घटना हमें याद दिलाती है कि गुस्सा काबू में रखना कितना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर परिवार टूट जाता है। संतान होना या न होना ईश्वर की मर्जी है। लेकिन रिश्तों को तोड़ना इंसान की गलती है। आखिर में द छत्तीसगढ़ चैनल की तरफ से एक अपील – अगर आपके घर में भी संतान को लेकर कोई दबाव, ताना या विवाद चल रहा है तो कृपया डॉक्टर से सलाह लीजिए, काउंसलिंग करवाइए, लेकिन कभी भी हिंसा का रास्ता न अपनाइए। महिलाओं के प्रति हो रही किसी भी तरह की हिंसा देखें या जानें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। हेल्पलाइन नंबर 1091 या 112 पर कॉल करें। समाज को बदलना है तो हर घर से शुरू करें। बेटियों को सम्मान दें, बहनों को सपोर्ट करें। संतान न होने पर ताना नहीं, प्यार और समझ दें। अगर आपके आसपास ऐसी कोई घटना हो रही हो तो चुप न रहिए। आवाज उठाइए। क्योंकि आज की चुप्पी कल किसी और सोमबाई की जान ले सकती है। द छत्तीसगढ़ हमेशा सच्चाई के साथ खड़ा है। ऐसी खबरों को सामने लाता रहेगा। अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। अगर खबर पसंद आई तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद। जय छत्तीसगढ़!1
- Post by सतभक्ति संदेश1
- 📰 संक्षिप्त समाचार मोहला में 7 अप्रैल से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव शुरू मोहला। नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहला में 7 से 14 अप्रैल 2026 तक मिनी स्टेडियम परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 7 अप्रैल को कलश यात्रा और मंगलाचरण के साथ होगा। इस दौरान आचार्य पं. युवराज पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा। सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन-अर्चन एवं दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन रहेगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।1
- बलरामपुर। जिले में आज दिनांक 3 अप्रैल दिन शुक्रवार को समय तकरीबन 5 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते बहुत तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने लगी और ओले गिरने शुरू हो गए। हवाएं इतनी तेज थी कि पूरा क्षेत्र धूल के गुब्बार से भर गया और दृष्यता भी कम हो गई जिससे लोग काफी परेशान हो गये। हवाएं इतनी तेज थी की सड़क पर चलने वाले पैदल व दो पहिया वाहन चालको को भी चलने में काफी परेशानी हो गया।तेज आँधी में कारण सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा।।करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं व बिजली चमकने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई और ओले गिरने शुरू हो गया।बारिश से जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीँ इस बारिश से सड़क पर उड़ते धूल से भी लोगो को निजात मिली।4
- NH-30 पर मौत की रफ्तार : बेकाबू ट्रक ने बाइक और सायकल को मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौके पर मौत, बाइक चालक घायल कोंडागांव :- जिले के फरसगांव के समीप नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबह करीब 4 बजे एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार और दो साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। यह दर्दनाक हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचाड़ी और मांझीआटगांव के बीच हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्य साइकिल सवार हादसे के बाद मौके से लापता हो गया। घायल बाइक सवार को तत्काल फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक साइकिल सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवा दिया गया है। वही ट्रक चालक भी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल फरसगांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।3
- स्लग- हनुमान जन्मोत्सव मानपुर में धूमधाम से मनाया गया लोकेशन - मानपुर संवाददाता - कौशल जंघेल मोहला ,मानपुर ,अंबागढ़ चौकी जिला के मुख्यालय मानपुर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मानपुर के शिवलोक ,कॉलेज पारा ,हनुमान मंदिर (औंधी रोड ) एवं सभी जगह के हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा, रामायण ,सुंदरकांड का पाठ किया और प्रसाद वितरण किया गया हनुमान जन्मोत्सव एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है जो हनुमान के जन्म के उपलक्ष में मनाया जाता है भगवान हनुमान को कलयुग का जागृत देव माना जाता है यह भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हैं बुजुर्गों का कहना है कि हनुमान जी की पूजा से जीवन के दुख दर्द कम होते हैं और नकारात्मक दूर होती है मानपुर के शिव लोक हनुमान मंदिर में शिवलोक के समिति द्वारा भी पूजा अर्चना किया गया और प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर सतीश दुबे ,अजय यादव , ताम्रध्वज,कौशल ,विशाल, कैलाश , मोनू, मनोज व ग्राम वासी मौजूद रहे।1