Shuru
Apke Nagar Ki App…
*✰गरीब दास जी महाराज की सतलोक यात्रा✰* अवश्य देखिए स्पेशल *AI वीडियो* 04 अप्रैल 2026 को शनिवार शाम 05:00 बजे सिर्फ *Sant Rampal Ji Maharaj* Youtube Channel पर
सतभक्ति संदेश
*✰गरीब दास जी महाराज की सतलोक यात्रा✰* अवश्य देखिए स्पेशल *AI वीडियो* 04 अप्रैल 2026 को शनिवार शाम 05:00 बजे सिर्फ *Sant Rampal Ji Maharaj* Youtube Channel पर
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- हनुमान जन्मोत्सव पर राहगीरों के लिये भंडारा व डीजे के साथ निकली भव्य रैली फरसगांव :- हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर फरसगांव नगर में राम भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान मंदिर के सामने भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। यह भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय नगर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखते ही बना, जब डीजे और रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों के साथ भव्य रैली निकाली गई। रैली हनुमान मंदिर बड़ेडोंगर चौक से प्रारंभ होकर सीटीओ कॉलोनी होते हुए पुनः हनुमान मंदिर पहुंची। इस दौरान रैली में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे सनातनी भजनों पर जमकर झूमते नजर आए। रंगीन लाइटों और भक्ति से ओतप्रोत माहौल ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। आयोजन के दौरान समिति के सदस्य एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।2
- धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। “संतान न होने के ताने से बिगड़ा पति का दिमाग… रस्सी से घोंट दी नवविवाहिता पत्नी की जान! मां भी बनी आरोपी, दोनों जेल में” नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ मैं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ आज की इस खबर को सुनकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक छोटे से गांव में ऐसी घटना घटी है जो परिवार, समाज और इंसानियत सब पर सवाल खड़ा कर देती है। जहां प्यार और साथ निभाने की जगह गुस्सा और हिंसा ने घर को कब्रिस्तान बना दिया। घटना क्या है? धमतरी जिले के बड़े करेली चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी में रहने वाले चंद्रशेखर यादव और उनकी पत्नी सोमबाई यादव की शादी को चार साल हो चुके थे। सोमबाई 26 साल की युवती थीं। गरियाबंद से उनकी शादी हुई थी। दोनों के बीच एक ही बात पर बार-बार झगड़ा होता था – संतान न होना। चंद्रशेखर अपनी पत्नी को इस बात का ताना मारते रहते थे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा उतारते थे। लेकिन 30 मार्च की शाम को गुस्सा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान चंद्रशेखर ने गुस्से में आकर एक काली रस्सी से अपनी पत्नी सोमबाई का गला घोंट दिया। सोमबाई की मौत हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं, चंद्रशेखर की मां रीना बाई यादव 46 वर्ष बताया जा रहा है उसने भी इस घटना को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमबाई को सीने में दर्द था और उसी से उनकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस की गहन जांच में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस को जब नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिली तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची। महिला के गले पर साफ-साफ रस्सी के निशान दिखे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था, लेकिन आरोपी चंद्रशेखर ने खुद अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई काली रस्सी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों – चंद्रशेखर यादव और उनकी मां रीना बाई यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दोनों ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड के निवासी हैं। दोस्तों, ये सिर्फ एक हत्या की खबर नहीं है। ये उस मानसिकता की कहानी है जहां एक पत्नी को सिर्फ इसलिए सजा मिल जाती है क्योंकि वो मां नहीं बन पाई। समाज में आज भी संतान को लेकर कितना दबाव होता है, ये घटना उसका भयानक उदाहरण है। एक पल रुककर सोचिए… क्या संतान न होना कोई अपराध है? क्या ताना मारना, प्रताड़ित करना प्यार का हिस्सा है? शादी का मतलब साथ निभाना होता है – सुख में और दुख में। लेकिन यहां तो गुस्से ने इंसान को जानवर बना दिया। सोमबाई जैसी कई बहनें आज भी घरों में चुपचाप ताने सह रही होंगी। उनके चेहरे पर मुस्कान के पीछे दर्द छिपा होगा। क्या हम सब मिलकर ऐसे घरों में बदलाव ला सकते हैं? दोस्तों, ये घटना हमें याद दिलाती है कि गुस्सा काबू में रखना कितना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर परिवार टूट जाता है। संतान होना या न होना ईश्वर की मर्जी है। लेकिन रिश्तों को तोड़ना इंसान की गलती है। आखिर में द छत्तीसगढ़ चैनल की तरफ से एक अपील – अगर आपके घर में भी संतान को लेकर कोई दबाव, ताना या विवाद चल रहा है तो कृपया डॉक्टर से सलाह लीजिए, काउंसलिंग करवाइए, लेकिन कभी भी हिंसा का रास्ता न अपनाइए। महिलाओं के प्रति हो रही किसी भी तरह की हिंसा देखें या जानें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। हेल्पलाइन नंबर 1091 या 112 पर कॉल करें। समाज को बदलना है तो हर घर से शुरू करें। बेटियों को सम्मान दें, बहनों को सपोर्ट करें। संतान न होने पर ताना नहीं, प्यार और समझ दें। अगर आपके आसपास ऐसी कोई घटना हो रही हो तो चुप न रहिए। आवाज उठाइए। क्योंकि आज की चुप्पी कल किसी और सोमबाई की जान ले सकती है। द छत्तीसगढ़ हमेशा सच्चाई के साथ खड़ा है। ऐसी खबरों को सामने लाता रहेगा। अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। अगर खबर पसंद आई तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद। जय छत्तीसगढ़!1
- 📰 संक्षिप्त समाचार मोहला में 7 अप्रैल से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव शुरू मोहला। नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहला में 7 से 14 अप्रैल 2026 तक मिनी स्टेडियम परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 7 अप्रैल को कलश यात्रा और मंगलाचरण के साथ होगा। इस दौरान आचार्य पं. युवराज पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा। सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन-अर्चन एवं दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन रहेगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।1
- घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव लोकेशन - धमधा हेमंत उमरे दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटवानी में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बेहद भव्य और आस्था के माहौल में मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्ति की बयार बहती रही और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध घोटवानी गांव में हनुमान जन्मोत्सव इस बार भी खास अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान जी का चोला वंदन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे वातावरण में जय श्री राम और हनुमान जी महाराज की जय के जयकारे गूंजते रहे। शाम में महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध झांकी पटपर डोंगरगढ़ का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। झांकी की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। शाम होते ही गांव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब ढोल-नगाड़ों और धमाल के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी और रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा। इस पूरे आयोजन का संचालन संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में किया गया। आयोजन से जुड़े ओमकार उमरे ने बताया कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और उनकी भक्ति व लीलाएं हमें जीवन में शक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा देती हैं।1
- घरेलू विवाद में पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायपुर, 02 अप्रैल 2026। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया का है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी नवनीत कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन हेमलता साहू पिछले लगभग दो वर्षों से ग्राम सेमरिया में गुलाब राम साहू के साथ रह रही थी। 1 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन और भांजी चित्रा साहू की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने पर दोनों मृत अवस्था में पाई गईं, जिनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर खून से सना टंगिया और कांसा का लोटा बरामद हुआ, जिससे हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी गुलाब राम साहू ने इन्हीं हथियारों से वार कर दोनों की हत्या की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना विधानसभा पुलिस टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बेटी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी गुलाब राम साहू (55 वर्ष) निवासी – ग्राम सोनसरी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा हाल पता – ग्राम सेमरिया, थाना विधानसभा, रायपुर 👉 इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।1
- Post by Pravakar srivastav2
- सरगुजा। नावापारा लखनपुर का कुख्यात गांजा तस्कर कृष्णा सिंह को पाँच किलो गांजे के साथ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। दिनांक 02 अप्रेल को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम एवं जिला आबकारी सरगुजा की टीम संयुक्त गश्त लखनपुर क्षेत्र में कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह के घर भारी मात्रा में गांजा उतरा है। मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल उड़नदस्ता एवं जिला की टीम नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह के होटल एवं घर में दबिश दी वर्दीधारी देख कृष्णा सिंह डरकर अपने होटल के पीछे भागा जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया। जब उसे पकड़ा गया तो उसके हाथ में एक बाल्टी में दो पॉलीथीन में गांजा रखी हुई थी जिसका कुल वजन 5.135 किलोग्राम होना पाया गया।। होटल मालिक आरोपी कृष्णा सिंह को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह पिछले कई वर्षों से गाँजा का व्यापार भारी मात्रा में करता आ रहा है।वह दो बार जेल भी जा चुका है परंतु गांजे का धंधा बंद नहीं कर पा रहा है।आज फिर हमारी टीम को उसे पकड़ने में सफलता हाथ लगी।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमारी उड़नदस्ता की टीम सूखे नशे पर जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है और हर नशे के सौदागर को जेल दाखिल करने के लिए कटिबद्ध है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता जिला आबकारी सरगुजा टीम के आबकारी उप निरीक्षक सौरभ साहू, आकाश साहू एवं अनिल गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।2
- स्लग- हनुमान जन्मोत्सव मानपुर में धूमधाम से मनाया गया लोकेशन - मानपुर संवाददाता - कौशल जंघेल मोहला ,मानपुर ,अंबागढ़ चौकी जिला के मुख्यालय मानपुर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मानपुर के शिवलोक ,कॉलेज पारा ,हनुमान मंदिर (औंधी रोड ) एवं सभी जगह के हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा, रामायण ,सुंदरकांड का पाठ किया और प्रसाद वितरण किया गया हनुमान जन्मोत्सव एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है जो हनुमान के जन्म के उपलक्ष में मनाया जाता है भगवान हनुमान को कलयुग का जागृत देव माना जाता है यह भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हैं बुजुर्गों का कहना है कि हनुमान जी की पूजा से जीवन के दुख दर्द कम होते हैं और नकारात्मक दूर होती है मानपुर के शिव लोक हनुमान मंदिर में शिवलोक के समिति द्वारा भी पूजा अर्चना किया गया और प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर सतीश दुबे ,अजय यादव , ताम्रध्वज,कौशल ,विशाल, कैलाश , मोनू, मनोज व ग्राम वासी मौजूद रहे।1
- *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31