logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर परिषद लांजी में बजट बैठक संपन्न: 52 करोड़ के कार्याें को सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति लांजी। नवीन वित्तीय वर्ष के प्रारंभ के साथ ही 2 अप्रैल को लांजी नगर परिषद कार्यालय में बजट संबंधी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले, उपाध्यक्ष संदीप रामटेक्कर, राजस्व सभापति किशोर रामटेक्कर सहित सभी पार्षदगण, सीएमओ मयूर वाहने एवं नगर परिषद के कर्मचारी प्रमुखता से मौजूद रहे। 52 करोड़ 47 लाख 24 हजार 265 रूपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं सभापति राजस्व द्वारा बताया गया कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुये कोई नया कर नही जोड़ा गया है।

5 hrs ago
user_Ramanuj Tidke
Ramanuj Tidke
Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

नगर परिषद लांजी में बजट बैठक संपन्न: 52 करोड़ के कार्याें को सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति लांजी। नवीन वित्तीय वर्ष के प्रारंभ के साथ ही 2 अप्रैल को लांजी नगर परिषद कार्यालय में बजट संबंधी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले, उपाध्यक्ष संदीप रामटेक्कर, राजस्व सभापति किशोर रामटेक्कर सहित सभी पार्षदगण, सीएमओ मयूर वाहने एवं नगर परिषद के कर्मचारी प्रमुखता से मौजूद रहे। 52 करोड़ 47 लाख 24 हजार 265 रूपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं सभापति राजस्व द्वारा बताया गया कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुये कोई नया कर नही जोड़ा गया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नगर परिषद लांजी में बजट बैठक संपन्न: 52 करोड़ के कार्याें को सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति लांजी। नवीन वित्तीय वर्ष के प्रारंभ के साथ ही 2 अप्रैल को लांजी नगर परिषद कार्यालय में बजट संबंधी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले, उपाध्यक्ष संदीप रामटेक्कर, राजस्व सभापति किशोर रामटेक्कर सहित सभी पार्षदगण, सीएमओ मयूर वाहने एवं नगर परिषद के कर्मचारी प्रमुखता से मौजूद रहे। 52 करोड़ 47 लाख 24 हजार 265 रूपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं सभापति राजस्व द्वारा बताया गया कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुये कोई नया कर नही जोड़ा गया है।
    1
    नगर परिषद लांजी में बजट बैठक संपन्न: 52 करोड़ के कार्याें को सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति
लांजी। नवीन वित्तीय वर्ष के प्रारंभ के साथ ही 2 अप्रैल को लांजी नगर परिषद कार्यालय में बजट संबंधी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले, उपाध्यक्ष संदीप रामटेक्कर, राजस्व सभापति किशोर रामटेक्कर सहित सभी पार्षदगण, सीएमओ मयूर वाहने एवं नगर परिषद के कर्मचारी प्रमुखता से मौजूद रहे। 52 करोड़ 47 लाख 24 हजार 265 रूपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं सभापति राजस्व द्वारा बताया गया कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुये कोई नया कर नही जोड़ा गया है।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खैरागढ़ में रैंप योजना के तहत उद्यमियों को एडवांस प्रशिक्षण, 3 अप्रैल शुक्रवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पंचायत में रैंप योजना अंतर्गत दो दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिसमें 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में व्यवसाय विस्तार, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल टूल्स, मार्केटिंग और ई कॉमर्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए प्रतिभागियों ने सराहना की।
    1
    खैरागढ़ में रैंप योजना के तहत उद्यमियों को एडवांस प्रशिक्षण,
3 अप्रैल शुक्रवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार 
जिला पंचायत में रैंप योजना अंतर्गत दो दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिसमें 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में व्यवसाय विस्तार, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल टूल्स, मार्केटिंग और ई कॉमर्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए प्रतिभागियों ने सराहना की।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • लाँजी थाने के ग्राम ​पौनी में 20 वर्षीय आंचल गजबे का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आंचल ने महज दो माह पूर्व 02 फरवरी 2026 को दुर्गेश गजबे निवासी घोटी के साथ प्रेम विवाह किया था। जहाँ ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। ​घटना की सूचना पर पहुंची लांजी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ के कारण कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
    1
    लाँजी थाने के ग्राम ​पौनी में 20 वर्षीय आंचल गजबे का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आंचल ने महज दो माह पूर्व 02 फरवरी 2026 को दुर्गेश गजबे निवासी घोटी के साथ प्रेम विवाह किया था। जहाँ ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
​घटना की सूचना पर पहुंची लांजी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ के कारण कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • Jai bageshwar dham 🥰
    1
    Jai bageshwar dham 🥰
    user_Aniruddhacharya ji
    Aniruddhacharya ji
    Graphic designer Balaghat, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • वारासिवनी।। कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ते दल द्वारा गुरुवार की सुबह वैध दस्तावेजों के बिना कृषि उपज मिर्ची का परिवहन कर रहे 2 मेटाडोरों को जप्त कर उनसे 14269 रुपये की राशि जुर्माने के रूप जमा करवाई गई है। यह दोनों ही वाहन बालाघाट से वारासिवनी में फर्म नसीम खान के लिए मिर्ची लेकर आए हुए थे। इन ट्रकों को कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ता दल के कर्मचारियों ने रानी अवंतीबाई स्टेडियम के सामने रोक कर उनकी तलाशी ली, तो उसमें मिर्ची के बोरे भरे हुए पाए गए। लेकिन इस मिर्ची परिवहन के वैध दस्तावेज इन वाहनों में सवार चालकों के पास नहीं थे। जिस पर मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के उल्लंघन करने पर दोनों वाहन का प्रकरण बनाया गया और वाहन क्रमांक एम एच 40 बी एल 5881 में 12.60 क्विंटल मिर्ची बोरों में भरी पाई जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 4914 रुपये, निराश्रित शुल्क 983 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये कुल राशि 6397 रुपये एवं दूसरे वाहन क्रमांक एम पी 50 जेड एफ 5953 में 15.75 क्विंटल मिर्ची के बोरे भरे पाए जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 6143 रुपये, निराश्रित शुल्क 1229 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये, कुल राशि 7872 रुपये जुर्माने के रुप में वसूल की गई है। यह कार्यवाही कृषि उपज मंडी वारासिवनी के प्रशासक एसडीएम के निर्देशन व सचिव के मार्गदर्शन में मंडी उडऩदस्ता दल में शामिल नगेंद्र रंगारे, विशाल राजपूत, विक्रांत देशमुख, लखन सिंह धुर्वे एवं रूपलाल ऊईके द्वारा की गई।
    1
    वारासिवनी।। कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ते दल द्वारा गुरुवार की सुबह वैध दस्तावेजों के बिना कृषि उपज मिर्ची का परिवहन कर रहे 2 मेटाडोरों को जप्त कर उनसे 14269 रुपये की राशि जुर्माने के रूप जमा करवाई गई है। यह दोनों ही वाहन बालाघाट से वारासिवनी में फर्म नसीम खान के लिए मिर्ची लेकर आए हुए थे। इन ट्रकों को कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ता दल के कर्मचारियों ने रानी अवंतीबाई स्टेडियम के सामने रोक कर उनकी तलाशी ली, तो उसमें मिर्ची के बोरे भरे हुए पाए गए। लेकिन इस मिर्ची परिवहन के वैध दस्तावेज इन वाहनों में सवार चालकों के पास नहीं थे। जिस पर मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के उल्लंघन करने पर दोनों वाहन का प्रकरण बनाया गया और वाहन क्रमांक एम एच 40 बी एल 5881 में 12.60 क्विंटल मिर्ची बोरों में भरी पाई जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 4914 रुपये, निराश्रित शुल्क 983 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये कुल राशि 6397 रुपये एवं दूसरे वाहन क्रमांक एम पी 50 जेड एफ 5953 में 15.75 क्विंटल मिर्ची के बोरे भरे पाए जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 6143 रुपये, निराश्रित शुल्क 1229 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये, कुल राशि 7872 रुपये जुर्माने के रुप में वसूल की गई है। यह कार्यवाही कृषि उपज मंडी वारासिवनी के प्रशासक एसडीएम के निर्देशन व सचिव के मार्गदर्शन में मंडी उडऩदस्ता दल में शामिल नगेंद्र रंगारे, विशाल राजपूत, विक्रांत देशमुख, लखन सिंह धुर्वे एवं रूपलाल ऊईके द्वारा की गई।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    23 hrs ago
  • मायॅल नगरी तिरोड़ी के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 05 बजे हादसा हुआ है। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही एक युवती गिरकर घायल हो गई है। हादसे के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार बालाघाट जक्शन से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही युवती गिरकर घायल हुई है। ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि तिरोड़ी स्टेशन में ट्रेन जैसे ही चल पड़ी एक युवती दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान ट्रेन के डिब्बे में दरवाजे के हैंडल को पकड़कर ट्रेन में चढ़ रही युवती का हाथ फिसल गया और वह गिर गई। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया है।
    1
    मायॅल नगरी तिरोड़ी के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 05 बजे हादसा हुआ है। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही एक युवती गिरकर घायल हो गई है। हादसे के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार बालाघाट जक्शन से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही युवती गिरकर घायल हुई है। ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि तिरोड़ी स्टेशन में ट्रेन जैसे ही चल पड़ी एक युवती दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान ट्रेन के डिब्बे में दरवाजे के हैंडल को पकड़कर ट्रेन में चढ़ रही युवती का हाथ फिसल गया और वह गिर गई। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव लोकेशन - धमधा हेमंत उमरे दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटवानी में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बेहद भव्य और आस्था के माहौल में मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्ति की बयार बहती रही और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध घोटवानी गांव में हनुमान जन्मोत्सव इस बार भी खास अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान जी का चोला वंदन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे वातावरण में जय श्री राम और हनुमान जी महाराज की जय के जयकारे गूंजते रहे। शाम में महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध झांकी पटपर डोंगरगढ़ का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। झांकी की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। शाम होते ही गांव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब ढोल-नगाड़ों और धमाल के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी और रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा। इस पूरे आयोजन का संचालन संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में किया गया। आयोजन से जुड़े ओमकार उमरे ने बताया कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और उनकी भक्ति व लीलाएं हमें जीवन में शक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा देती हैं।
    1
    घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
लोकेशन - धमधा 
हेमंत उमरे 
दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटवानी में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बेहद भव्य और आस्था के माहौल में मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्ति की बयार बहती रही और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली।
धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध घोटवानी गांव में हनुमान जन्मोत्सव इस बार भी खास अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान जी का चोला वंदन किया गया।
इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे वातावरण में जय श्री राम और हनुमान जी महाराज की जय के जयकारे गूंजते रहे।
शाम में महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध झांकी पटपर डोंगरगढ़ का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। झांकी की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
शाम होते ही गांव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब ढोल-नगाड़ों और धमाल के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी और रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा।
इस पूरे आयोजन का संचालन संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में किया गया। आयोजन से जुड़े ओमकार उमरे ने बताया कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और उनकी भक्ति व लीलाएं हमें जीवन में शक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा देती हैं।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • 📰 संक्षिप्त समाचार मोहला में 7 अप्रैल से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव शुरू मोहला। नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहला में 7 से 14 अप्रैल 2026 तक मिनी स्टेडियम परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 7 अप्रैल को कलश यात्रा और मंगलाचरण के साथ होगा। इस दौरान आचार्य पं. युवराज पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा। सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन-अर्चन एवं दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन रहेगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।
    1
    📰 संक्षिप्त समाचार
मोहला में 7 अप्रैल से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव शुरू
मोहला। नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहला में 7 से 14 अप्रैल 2026 तक मिनी स्टेडियम परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 7 अप्रैल को कलश यात्रा और मंगलाचरण के साथ होगा।
इस दौरान आचार्य पं. युवराज पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा। सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन-अर्चन एवं दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन रहेगा।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।
    user_User8642
    User8642
    मोहला, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.