*प्रेम विवाह के दो माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत* *फ ांसी पर लटकी मिली आंचल-मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप* *ग्राम पौनी का मामला, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की* लांजी। क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फ ांसी लगने से मौत का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। महज दो माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाली 20 वर्षीय आंचल गजबे का शव 2 अप्रैल की सुबह लगभग 11 बजे उसके ससुराल ग्राम पौनी में फ ांसी के फं दे पर लटका मिला। जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके पक्ष ने फ ांसी लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंचल गजबे ने 2 फ रवरी 2026 को दुर्गेश गजबे के साथ प्रेम विवाह किया था। युवती का मायका लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटी घुसमारा में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतका का पीएम बीएमओ डॉ. अक्षय उपराड़े एवं डॉ. रजनी शेंडे द्वारा किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस थाना में तहरीर भी पहुंचा दी थी। पोस्टमार्टम के पूर्व अस्पताल परिसर में ग्राम घोटी घुसमारा से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही, जिससे कुछ समय के लिए गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तहसीलदार हिम्मत सिंह भवेदी भी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई। पीएम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 10/2026 कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। लाँजी थाने के ग्राम पौनी में 20 वर्षीय आंचल गजबे का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आंचल ने महज दो माह पूर्व 02 फरवरी 2026 को दुर्गेश गजबे निवासी घोटी के साथ प्रेम विवाह किया था। जहाँ ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची लांजी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ के कारण कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

- लाँजी थाने के ग्राम पौनी में 20 वर्षीय आंचल गजबे का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आंचल ने महज दो माह पूर्व 02 फरवरी 2026 को दुर्गेश गजबे निवासी घोटी के साथ प्रेम विवाह किया था। जहाँ ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची लांजी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ के कारण कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।1
- Jai bageshwar dham 🥰1
- वारासिवनी।। कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ते दल द्वारा गुरुवार की सुबह वैध दस्तावेजों के बिना कृषि उपज मिर्ची का परिवहन कर रहे 2 मेटाडोरों को जप्त कर उनसे 14269 रुपये की राशि जुर्माने के रूप जमा करवाई गई है। यह दोनों ही वाहन बालाघाट से वारासिवनी में फर्म नसीम खान के लिए मिर्ची लेकर आए हुए थे। इन ट्रकों को कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ता दल के कर्मचारियों ने रानी अवंतीबाई स्टेडियम के सामने रोक कर उनकी तलाशी ली, तो उसमें मिर्ची के बोरे भरे हुए पाए गए। लेकिन इस मिर्ची परिवहन के वैध दस्तावेज इन वाहनों में सवार चालकों के पास नहीं थे। जिस पर मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के उल्लंघन करने पर दोनों वाहन का प्रकरण बनाया गया और वाहन क्रमांक एम एच 40 बी एल 5881 में 12.60 क्विंटल मिर्ची बोरों में भरी पाई जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 4914 रुपये, निराश्रित शुल्क 983 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये कुल राशि 6397 रुपये एवं दूसरे वाहन क्रमांक एम पी 50 जेड एफ 5953 में 15.75 क्विंटल मिर्ची के बोरे भरे पाए जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 6143 रुपये, निराश्रित शुल्क 1229 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये, कुल राशि 7872 रुपये जुर्माने के रुप में वसूल की गई है। यह कार्यवाही कृषि उपज मंडी वारासिवनी के प्रशासक एसडीएम के निर्देशन व सचिव के मार्गदर्शन में मंडी उडऩदस्ता दल में शामिल नगेंद्र रंगारे, विशाल राजपूत, विक्रांत देशमुख, लखन सिंह धुर्वे एवं रूपलाल ऊईके द्वारा की गई।1
- मायॅल नगरी तिरोड़ी के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 05 बजे हादसा हुआ है। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही एक युवती गिरकर घायल हो गई है। हादसे के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार बालाघाट जक्शन से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही युवती गिरकर घायल हुई है। ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि तिरोड़ी स्टेशन में ट्रेन जैसे ही चल पड़ी एक युवती दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान ट्रेन के डिब्बे में दरवाजे के हैंडल को पकड़कर ट्रेन में चढ़ रही युवती का हाथ फिसल गया और वह गिर गई। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया है।1
- नगर परिषद लांजी में बजट बैठक संपन्न: 52 करोड़ के कार्याें को सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति लांजी। नवीन वित्तीय वर्ष के प्रारंभ के साथ ही 2 अप्रैल को लांजी नगर परिषद कार्यालय में बजट संबंधी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले, उपाध्यक्ष संदीप रामटेक्कर, राजस्व सभापति किशोर रामटेक्कर सहित सभी पार्षदगण, सीएमओ मयूर वाहने एवं नगर परिषद के कर्मचारी प्रमुखता से मौजूद रहे। 52 करोड़ 47 लाख 24 हजार 265 रूपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं सभापति राजस्व द्वारा बताया गया कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुये कोई नया कर नही जोड़ा गया है।1
- *न्यू कर्माझिरी गांव अब ग्राम पंचायत पारसपानी नहीं अब ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा** सिवनी जिला के न्यू कर्मझिरी बसाहट के लोगों ने कहा पुराने गांव से बेहतर महसूस कर रहे हैं बिजली पानी सड़क से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है अब हमारा गांव ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा। यह गांव छिंदवाड़ा जिला की अंतिम छोर पर बसाया गया है।1
- कलेक्टर श्रीमती पटले ने ग्राम बिछुआ में #एक_बगिया_मां_के_नाम योजना अंतर्गत हुए पौधरोपण का किया निरीक्षण #सिवनी / कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार 2 अप्रैल को केवलारी विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्राम बिछुआ की हितग्राही कृषक अर्चना रजक द्वारा “एक बगिया मां के नाम” योजना अंतर्गत किए गए आम के पौध रोपण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती पटले ने हितग्राही से उनकी 1 एकड़ भूमि में लगाए गए आम के पौधों की स्थिति, रख-रखाव, सिंचाई व्यवस्था एवं उत्पादन की संभावनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उन्नत किस्म के पौधों के चयन, ड्रिप सिंचाई प्रणाली में आई लागत तथा भविष्य में संभावित आय पर चर्चा करते हुए हितग्राही को प्रोत्साहित किया कि वे बागवानी को आय का स्थायी स्रोत बनाएं। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पटले ने मौके पर उपस्थित आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद कर उनकी आर्थिक गतिविधियों, आयवृद्धि के प्रयासों एवं समूह संचालन की स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री महेश अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- वारासिवनी । एक तेज रफ्तार कार द्वारा बाईक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मार देने से बाईक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार वारासिवनी शासकीय चिकित्सालय में करने के बाद उन्हें उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बालाघाट भेज दिया गया है। घटना शाम लगभग साढ़े 4 से 5 बजे के बीच वारासिवनी से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मेंहदीवाड़ा की है। जानकारी अनुसार वारासिवनी वार्ड नम्बर 13 निवासी युवक इरफान पिता इब्राहिम खान अपनी बाईक से अपने दोस्त सोहेल पिता असलम के साथ घूमने के लिए मेंहदीवाड़ा की ओर गए थे। जब वह मेंहदीवाड़ा में स्थित शराब दुकान के पास के मोड़ पर थे, तभी रामपायली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एम पी 50 जेड ए 8539 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाईक में सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए है। दोनों युवकों को एम्बुलेंस 108 से शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी में लाकर भर्ती कराया गया, जहॉ पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय बालाघाट उचित उपचार के लिए भेज दिया गया है। इस दुर्घटना में बाईक के साथ ही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जाता है कि कार चालक हिमांशु तिरपुड़े अपने एक दोस्त के साथ अपनी बहन को लेकर खैरलॉजी से वापस लौट रहा था। दोनों ही दोस्तों के नशे में होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने कार को जप्त कर मामले की जॉच कर रही है।1