रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही युवती गिरकर हुई घायल मायॅल नगरी तिरोड़ी के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 05 बजे हादसा हुआ है। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही एक युवती गिरकर घायल हो गई है। हादसे के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार बालाघाट जक्शन से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही युवती गिरकर घायल हुई है। ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि तिरोड़ी स्टेशन में ट्रेन जैसे ही चल पड़ी एक युवती दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान ट्रेन के डिब्बे में दरवाजे के हैंडल को पकड़कर ट्रेन में चढ़ रही युवती का हाथ फिसल गया और वह गिर गई। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया है।

- कलबोडी आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर जय श्री राम के नारे से गुंजा ।1
- सावधान! सिवनी के इस गांव में नल खोलते ही आ रही है सड़ांध, कीचड़ वाला पानी पीने को मजबूर हुए ग्रामीण1
- Post by Naresh Kumar Yadav1
- *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’: गर्भवती महिला से अभद्रता, ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार का मोबाइल छुड़ाने और धमकाने का आरोप — खुलेआम वसूली से मचा हड़कंप* लोकेशन: सिवनी, मध्यप्रदेश सिवनी। सिवनी जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां जिला चिकित्सालय में मानवीयता को ताक पर रखकर खुलेआम ‘गुंडा राज’ चलने के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में एक गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले की कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ भी गंभीर बदसलूकी की गई। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा पत्रकार को डराया-धमकाया गया और उसके हाथ से मोबाइल जबरन छुड़ा लिया गया, ताकि घटना की सच्चाई रिकॉर्ड न हो सके और बाहर न आ पाए। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी पत्रकार पर दबाव बनाया और माहौल ऐसा बना दिया गया कि कोई भी व्यक्ति खुलकर घटना की जानकारी देने से डरने लगे। बीच में खबर कवर कर रहे पत्रकार को लगातार बाधित किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी। इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर में कुछ लोग खुलेआम ₹500 तक की अवैध वसूली करते नजर आए, जिससे पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर ही इस प्रकार का व्यवहार होगा, तो आम जनता आखिर कहां सुरक्षित महसूस करेगी। यह घटना प्रशासन की निष्क्रियता और लचर व्यवस्था को उजागर करती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी, या फिर सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडा राज’ यूं ही चलता रहेगा?1
- चौरई नगर में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब वार्ड क्रमांक 2 स्थित लेखराम राय के निवास से भव्य शोभायात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। राय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।1
- नगर परिषद लांजी में बजट बैठक संपन्न: 52 करोड़ के कार्याें को सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति लांजी। नवीन वित्तीय वर्ष के प्रारंभ के साथ ही 2 अप्रैल को लांजी नगर परिषद कार्यालय में बजट संबंधी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले, उपाध्यक्ष संदीप रामटेक्कर, राजस्व सभापति किशोर रामटेक्कर सहित सभी पार्षदगण, सीएमओ मयूर वाहने एवं नगर परिषद के कर्मचारी प्रमुखता से मौजूद रहे। 52 करोड़ 47 लाख 24 हजार 265 रूपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं सभापति राजस्व द्वारा बताया गया कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुये कोई नया कर नही जोड़ा गया है।1
- मानव धर्म के संस्थापक महानत्यागी बाबा जुमदेवजी की जयंती आज 03 अप्रैल शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस मौके पर कटंगी शहर में परम पूज्य परमात्मा एक सेवक मंडल कटंगीध्उमरी और सेवकगणों के द्वारा वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती मरीजोंए उनके परिजनोंए पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती बच्चों उनकी माताओं और ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों को फल वितरीत किए गए। बाबा जुमदेव का जन्म 3 अप्रैल 1921 को नागपुर के गोलीबार चौक में एक गरीब बुनकर परिवार में हुआ था।1
- सिवनी का वो रहस्यमयी तालाब जो देखते ही देखते हो गया 'गायब', क्या जल गंगा अभियान खोल पाएगा हुक्मरानों की बंद आंखें?1
- श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ऑटो चालक यूनियन गुढ़ी अंबाड़ा के द्वारा हनुमान मंदिर1