Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलबोडी आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर जय श्री राम के नारे से गुंजा ।
बिहारीलाल सोनी
कलबोडी आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर जय श्री राम के नारे से गुंजा ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *न्यू कर्माझिरी गांव अब ग्राम पंचायत पारसपानी नहीं अब ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा** सिवनी जिला के न्यू कर्मझिरी बसाहट के लोगों ने कहा पुराने गांव से बेहतर महसूस कर रहे हैं बिजली पानी सड़क से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है अब हमारा गांव ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा। यह गांव छिंदवाड़ा जिला की अंतिम छोर पर बसाया गया है।1
- कलेक्टर श्रीमती पटले ने ग्राम बिछुआ में #एक_बगिया_मां_के_नाम योजना अंतर्गत हुए पौधरोपण का किया निरीक्षण #सिवनी / कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार 2 अप्रैल को केवलारी विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्राम बिछुआ की हितग्राही कृषक अर्चना रजक द्वारा “एक बगिया मां के नाम” योजना अंतर्गत किए गए आम के पौध रोपण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती पटले ने हितग्राही से उनकी 1 एकड़ भूमि में लगाए गए आम के पौधों की स्थिति, रख-रखाव, सिंचाई व्यवस्था एवं उत्पादन की संभावनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उन्नत किस्म के पौधों के चयन, ड्रिप सिंचाई प्रणाली में आई लागत तथा भविष्य में संभावित आय पर चर्चा करते हुए हितग्राही को प्रोत्साहित किया कि वे बागवानी को आय का स्थायी स्रोत बनाएं। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पटले ने मौके पर उपस्थित आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद कर उनकी आर्थिक गतिविधियों, आयवृद्धि के प्रयासों एवं समूह संचालन की स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री महेश अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- एक तरफ मौसम की मार और दूसरी तरफ अधिकारियों का यह रवैया—आखिर किसान अपनी फसल लेकर कहां जाए?1
- चौरई नगर में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब वार्ड क्रमांक 2 स्थित लेखराम राय के निवास से भव्य शोभायात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। राय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।1
- नगर के सरकारी अस्पताल कॉलोनी में बीते दो दिनों से स्थानीय रहवासी पानी की समस्या से जूझ रहे है। यहां के रहवासियों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर परिषद टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रही है किंतु स्थानीय रहवासियों को पर्याप्त मात्रा में उपयोग के लिए पानी नहीं मिल पा रही है। रहवासियों ने बताया कि अभी गर्मी के सीजन में पानी की खपत अधिक होती है किंतु नगर परिषद उतना पानी नहीं दे रही है।1
- बिछुआ। बुधवार कि दरमेयानी रात को करीब 9/10बजे कि घटना बताई जा रही है। मामला निशान दरयाव के ग्राम पंचायत के ग्राम छाबड़ी का है। मृतक कि पत्नी ने बताया कि चंद्रभान ककोडीया पिता अंजान शहा काकोडीया गांव से कुछ दुरी पर रैपुरा गांव के दो परिचित लोगों को छोड़ने गया था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया तो पत्नी को चीतां हुई और खोजने गई तो देखा कि छाबड़ी चौंक से कुछ दुरी पर चंद्रभान ककोडीया मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और मोटरसाइकिल भी छतीग्रस्त पड़ी थी जिसकी सुचना 112 पर दी गई। सुचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश उईके के द्वारा उच्च अधिकारी को अवगत कराने के पश्चात निर्देश प्राप्त कर दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच तफ्तीश किया मौका पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम कर लिया गया है मामला जांच में लिया गया शव का पोस्टमार्टम कराकर दहा संस्कार हेतु परिवार को शव को सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं बिसरा रिपोर्ट आने पर आगे कि कार्यवाही किया जावेगा। किंतु परिवार के लोगों का कहना था कि यहां एक्सीडेंट नहीं है हत्या हुई हैं। इसको लेकर उच्च अधिकारियों ने एस एफ एल कि टिम को घटना स्थल पर जांच करने भेजा था उन्होंने भी घटना कि सुक्ष्म जांच कर सेम्प लेकर गए हैं रिपोर्ट आने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा।अब देखना होगा कि परिवार के विरोध में कितनी सच्चाई है। फिलहाल बिछुआ पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। *इनका कहना है -* परिवार कि रिपोर्ट पर हमारे द्वारा मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा है फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता बिसरा एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कि कार्यवाही होगी एस एफ एल टिम के द्वारा भी जांच किया गया है अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा। थाना प्रभारी सतीश उईके बिछुआ1
- वारासिवनी।। कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ते दल द्वारा गुरुवार की सुबह वैध दस्तावेजों के बिना कृषि उपज मिर्ची का परिवहन कर रहे 2 मेटाडोरों को जप्त कर उनसे 14269 रुपये की राशि जुर्माने के रूप जमा करवाई गई है। यह दोनों ही वाहन बालाघाट से वारासिवनी में फर्म नसीम खान के लिए मिर्ची लेकर आए हुए थे। इन ट्रकों को कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ता दल के कर्मचारियों ने रानी अवंतीबाई स्टेडियम के सामने रोक कर उनकी तलाशी ली, तो उसमें मिर्ची के बोरे भरे हुए पाए गए। लेकिन इस मिर्ची परिवहन के वैध दस्तावेज इन वाहनों में सवार चालकों के पास नहीं थे। जिस पर मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के उल्लंघन करने पर दोनों वाहन का प्रकरण बनाया गया और वाहन क्रमांक एम एच 40 बी एल 5881 में 12.60 क्विंटल मिर्ची बोरों में भरी पाई जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 4914 रुपये, निराश्रित शुल्क 983 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये कुल राशि 6397 रुपये एवं दूसरे वाहन क्रमांक एम पी 50 जेड एफ 5953 में 15.75 क्विंटल मिर्ची के बोरे भरे पाए जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 6143 रुपये, निराश्रित शुल्क 1229 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये, कुल राशि 7872 रुपये जुर्माने के रुप में वसूल की गई है। यह कार्यवाही कृषि उपज मंडी वारासिवनी के प्रशासक एसडीएम के निर्देशन व सचिव के मार्गदर्शन में मंडी उडऩदस्ता दल में शामिल नगेंद्र रंगारे, विशाल राजपूत, विक्रांत देशमुख, लखन सिंह धुर्वे एवं रूपलाल ऊईके द्वारा की गई।1
- कलबोडी आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर जय श्री राम के नारे से गुंजा ।1