मंडी उड़नदस्ते ने पकड़े मिर्ची से भरे 2 वाहन, 14269 रुपए का जुर्माना वसूला वारासिवनी।। कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ते दल द्वारा गुरुवार की सुबह वैध दस्तावेजों के बिना कृषि उपज मिर्ची का परिवहन कर रहे 2 मेटाडोरों को जप्त कर उनसे 14269 रुपये की राशि जुर्माने के रूप जमा करवाई गई है। यह दोनों ही वाहन बालाघाट से वारासिवनी में फर्म नसीम खान के लिए मिर्ची लेकर आए हुए थे। इन ट्रकों को कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ता दल के कर्मचारियों ने रानी अवंतीबाई स्टेडियम के सामने रोक कर उनकी तलाशी ली, तो उसमें मिर्ची के बोरे भरे हुए पाए गए। लेकिन इस मिर्ची परिवहन के वैध दस्तावेज इन वाहनों में सवार चालकों के पास नहीं थे। जिस पर मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के उल्लंघन करने पर दोनों वाहन का प्रकरण बनाया गया और वाहन क्रमांक एम एच 40 बी एल 5881 में 12.60 क्विंटल मिर्ची बोरों में भरी पाई जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 4914 रुपये, निराश्रित शुल्क 983 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये कुल राशि 6397 रुपये एवं दूसरे वाहन क्रमांक एम पी 50 जेड एफ 5953 में 15.75 क्विंटल मिर्ची के बोरे भरे पाए जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 6143 रुपये, निराश्रित शुल्क 1229 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये, कुल राशि 7872 रुपये जुर्माने के रुप में वसूल की गई है। यह कार्यवाही कृषि उपज मंडी वारासिवनी के प्रशासक एसडीएम के निर्देशन व सचिव के मार्गदर्शन में मंडी उडऩदस्ता दल में शामिल नगेंद्र रंगारे, विशाल राजपूत, विक्रांत देशमुख, लखन सिंह धुर्वे एवं रूपलाल ऊईके द्वारा की गई।

- भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कटंगी विकास मंच ने हनुमान जयंती के पावन मौके पर सिद्ध धार्मिक स्थल अंबामाई और खिड़कीघाट के जंगल में पहुंचकर जगह-जगह पेड़ों पर जल पात्र बांधे। इसके साथ ही लंगुरों की भूख मिटाने के लिए उन्हें तरबुज भी बांटा। कटंगी विकास मंच के संयोजक सुरजीत सिंह ठाकुर, रूपेंद्र गोस्वामी, श्रीमती रचना ठाकुर, श्रीमती अंजली गोस्वामी ने सड़क के किनारे पेड़ों में जलपात्र बांधे है ताकि कोई भी राहगीर आते-जाते वक्त इन जलपात्रों में पानी भर सकें। दरअसल, गर्मियों में जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, पक्षियों के लिए दाना-पानी ढूंढ पाना भी उतना ही मुश्किल होता है।1
- हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य बाइक रैली, 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा नगर।1
- हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष श्रृंगार-पूजन, निकलेगी भव्य पालकी यात्रा सिवनी। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इस वर्ष भी सिवनी नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा। बुधवारी बाजार स्थित बजरंग अखाड़ा में 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बजरंग अखाड़ा समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा लगभग 100 वर्षों पुरानी है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और विशेष श्रृंगार की तैयारी की गई है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 6 बजे भगवान हनुमान जी का विशेष पूजन, अभिषेक एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती और हवन का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों—बजरंग अखाड़ा, दुर्गा चौक, गिरिजा मंदिर, राम मंदिर (शुक्रवारी), नगरपालिका चौक होते हुए पुनः बजरंग अखाड़ा पहुंचेगी। शाम 6 बजे महाआरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति द्वारा नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।1
- छिंदवाड़ा चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई3
- मंडला:- हनुमान जयंती के पावन पर्व पर आज विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जी की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में हनुमान भक्त शामिल होकर शोभायात्रा को भव्यता प्रदान किए विशेष आकर्षण *डीजे पावर ज़ोन* छत्तीसगढ़1
- Post by Salim khan1
- जनपद पंचायत कटंगी के सभाहाल में गुरूवार की शाम 04 बजे विदाई समारोह का आयोजन कर जनपद पंचायत में पदस्थ पंचायत इंस्पेक्टर भोलाराम सार्वे और जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीसापुर के पंचायत सचिव बिसराम चौधरी को भावभीनी विदाई दी गई। 31 मार्च को पंचायत विभाग से जुड़े इन दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो गई। पंचायत सचिव बिसराम चौधरी ने जनपद क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों ने अपनी सेवाएं दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।1
- कलेक्टर शीतला पटले ने ली समीक्षा बैठक: समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने वालों पर होगी कार्रवाई1
- छिंदवाड़ा में चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें चार जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा है3