Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद पंचायत में आयोजित हुआ विदाई समारोह पंचायत इंस्पेक्टर और सचिव को दी गई विदाई, बाजे-गाजे के साथ पहुंचाया गया घर- जनपद पंचायत कटंगी के सभाहाल में गुरूवार की शाम 04 बजे विदाई समारोह का आयोजन कर जनपद पंचायत में पदस्थ पंचायत इंस्पेक्टर भोलाराम सार्वे और जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीसापुर के पंचायत सचिव बिसराम चौधरी को भावभीनी विदाई दी गई। 31 मार्च को पंचायत विभाग से जुड़े इन दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो गई। पंचायत सचिव बिसराम चौधरी ने जनपद क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों ने अपनी सेवाएं दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
Dev Anand
जनपद पंचायत में आयोजित हुआ विदाई समारोह पंचायत इंस्पेक्टर और सचिव को दी गई विदाई, बाजे-गाजे के साथ पहुंचाया गया घर- जनपद पंचायत कटंगी के सभाहाल में गुरूवार की शाम 04 बजे विदाई समारोह का आयोजन कर जनपद पंचायत में पदस्थ पंचायत इंस्पेक्टर भोलाराम सार्वे और जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीसापुर के पंचायत सचिव बिसराम चौधरी को भावभीनी विदाई दी गई। 31 मार्च को पंचायत विभाग से जुड़े इन दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो गई। पंचायत सचिव बिसराम चौधरी ने जनपद क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों ने अपनी सेवाएं दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *ऐरमा जलाशय का कार्य अधूरा, आक्रोशित किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *अधूरा निर्माण कार्य से भड़के ग्रामीण सुबह से ही जलाशय में इकट्ठे हुए एवं अधिकारियों संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर पहुंचे थे कलेक्ट* ऐरमा : आदिवासी बाहुल्य विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐरमा के लडैया खोली जलाशय का निर्माण कार्य लगभग 8 वर्षों से अधिक समय से अधूरा पड़े रहने के कारण क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रारंभ हुई यह महत्वपूर्ण जलाशय परियोजना लगभग 250 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने के उद्देश्य से बनाई गई थी। साथ ही, इससे आसपास के गांवों के गिरते जलस्तर में सुधार और गर्मी के मौसम में जंगली जानवरों के लिए भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होनी थी। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे पूर्व में कई बार जनसुनवाई, 181 सीएम हेल्पलाइन एवं जल संसाधन विभाग सिवनी को पत्राचार के माध्यम से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या रखी। कलेक्टर शीतला पटले ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामला उनके संज्ञान में है और एक सप्ताह के भीतर अधूरा निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया, हरीश वर्मा, फग्गलाल, नरेश चौरसिया, वीरेंद्र वर्मा, प्रेमलाल टेकाम, दिनेश वर्मा, सालकराम वर्मा, संजय उईके, दुरूप लाल भलावी, देवेंद्र वर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी **शासन-प्रशासन की होगी। सुबह से ही तालाब पहुंचे थे किसान* 8 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद आज किसनो ने आज सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर विरोध दर्ज कर बताया कि किसानों ने लगातार क्षेत्रीय विधायक सांसद वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के अलावा संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को भी लगातार अवगत कराया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया पश्चात किसानों ने निर्णय लिया लिया कि तक हमारी मांगे नहीं मानेगे तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे और अधिकारियों से चर्चा की एवं संतुष्टि ना होने पर जिला कलेक्टर सिवनी पहुंचे। इनका कहना है चला समय जो ठेकेदार कार्य कर रहा था वह डिफाल्टर हो चुका है एवं अभी फाइल बनाकर टेंडर के लिए भेजा गया है टेंडर के बाद में कार्य किया जाएगा एसडीओ बी पी चौधरी2
- Post by Naresh Kumar Yadav1
- प्रवेशोत्सव 2026: सांदीपनि विद्यालय में नए सफर की शुरुआत, शिक्षा के प्रति दिखा जबरदस्त उत्साह।1
- हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष श्रृंगार-पूजन, निकलेगी भव्य पालकी यात्रा सिवनी। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इस वर्ष भी सिवनी नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा। बुधवारी बाजार स्थित बजरंग अखाड़ा में 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बजरंग अखाड़ा समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा लगभग 100 वर्षों पुरानी है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और विशेष श्रृंगार की तैयारी की गई है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 6 बजे भगवान हनुमान जी का विशेष पूजन, अभिषेक एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती और हवन का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों—बजरंग अखाड़ा, दुर्गा चौक, गिरिजा मंदिर, राम मंदिर (शुक्रवारी), नगरपालिका चौक होते हुए पुनः बजरंग अखाड़ा पहुंचेगी। शाम 6 बजे महाआरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति द्वारा नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।1
- बिछुआ विकासखंड के ग्राम झामटा में गुरुवार को पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ जी एवं क्षेत्रीय विधायक श्री सुजीत सिंह चौधरी जी द्वारा सिमरिया सड़क हादसे में दिवंगत स्व. रवि धारे जी के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दुःखद घड़ी में उन्होंने शोक संतप्त परिवार, विशेष रूप से मृतक की पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित भविष्य में हर आवश्यक मदद करने की बात कही। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पटेल जी, श्री देशलाल धुर्वे जी, श्री अतरलाल कुमरे जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांद अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज पटेल जी सहित समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, तथा सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने शक्ति दें।1
- मड़कापार पंचायत सचिव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल : किया गया रेफर जनपद पंचायत किरनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़कापार के पंचायत सचिव यशवंतराव मलाये सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार मंगलवार, 31 मार्च 2026 को पंचायत सचिव यशवंतराव मलाये ओटेकसा निवासी, अपनी मोटरसाइकिल से रिसेवाड़ा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे तभी बम्हनवाड़ा के समीप लांजी की ओर से आ रहे फोर व्हीलर वाहन ने यशवंतराव मलाये की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में यशवंतराव मलाये के पैर और एक हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।1
- जनपद पंचायत कटंगी के सभाहाल में गुरूवार की शाम 04 बजे विदाई समारोह का आयोजन कर जनपद पंचायत में पदस्थ पंचायत इंस्पेक्टर भोलाराम सार्वे और जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीसापुर के पंचायत सचिव बिसराम चौधरी को भावभीनी विदाई दी गई। 31 मार्च को पंचायत विभाग से जुड़े इन दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो गई। पंचायत सचिव बिसराम चौधरी ने जनपद क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों ने अपनी सेवाएं दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।1
- विधायक मुनमुन ने बरबसपुर में किया भूमिपूजन, कहा- क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की परासिया तहसील के अंतर्गत हनुमान जयंती के उपलक्ष में कौमी एकता समिति जाटा छापर द्वारा वाहन रैली का भाव स्वागत किया गया फूलों की वर्ष की गई मिठाइयां और शरबत बंटे गया जनपद उपाध्यक्ष जमील खान सरपंच नरेंद्र धुर्वे विजय चंदेल फागु प्रसाद मोनू चंदेल गोलू चंदेल गोलू पाल जीशान खान शाहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए।1