Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक मुनमुन ने बरबसपुर में किया भूमिपूजन, कहा- क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता।
BS News Network
विधायक मुनमुन ने बरबसपुर में किया भूमिपूजन, कहा- क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Naresh Kumar Yadav1
- प्रवेशोत्सव 2026: सांदीपनि विद्यालय में नए सफर की शुरुआत, शिक्षा के प्रति दिखा जबरदस्त उत्साह।1
- हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष श्रृंगार-पूजन, निकलेगी भव्य पालकी यात्रा सिवनी। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इस वर्ष भी सिवनी नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा। बुधवारी बाजार स्थित बजरंग अखाड़ा में 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बजरंग अखाड़ा समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा लगभग 100 वर्षों पुरानी है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और विशेष श्रृंगार की तैयारी की गई है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 6 बजे भगवान हनुमान जी का विशेष पूजन, अभिषेक एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती और हवन का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों—बजरंग अखाड़ा, दुर्गा चौक, गिरिजा मंदिर, राम मंदिर (शुक्रवारी), नगरपालिका चौक होते हुए पुनः बजरंग अखाड़ा पहुंचेगी। शाम 6 बजे महाआरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति द्वारा नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।1
- ग्राम कुरई में बनेगा चिल्ड्रन पार्क जिला पंचायत सिवनी उपाध्यक्ष श्री राकेश सनोडिया जी द्वारा अपनी निधि से स्वीकृत जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क का फॉरेस्ट कॉलोनी के पास भूमि पूजन किया गया। यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बहुत जल्द कुरई में सर्व सुविधायुक्त, आधुनिक गार्डन का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों—विशेषकर युवाओं और बच्चों—को स्वास्थ्य, मनोरंजन और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।1
- *“8 साल से अधूरा जलाशय… अब फूटेगा किसानों का गुस्सा!”* *लाडिया खोली ऐरमा जलाशय बना दर्द की कहानी, एक महीने का अल्टीमेटम1
- *ऐरमा जलाशय का कार्य अधूरा, आक्रोशित किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *अधूरा निर्माण कार्य से भड़के ग्रामीण सुबह से ही जलाशय में इकट्ठे हुए एवं अधिकारियों संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर पहुंचे थे कलेक्ट* ऐरमा : आदिवासी बाहुल्य विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐरमा के लडैया खोली जलाशय का निर्माण कार्य लगभग 8 वर्षों से अधिक समय से अधूरा पड़े रहने के कारण क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रारंभ हुई यह महत्वपूर्ण जलाशय परियोजना लगभग 250 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने के उद्देश्य से बनाई गई थी। साथ ही, इससे आसपास के गांवों के गिरते जलस्तर में सुधार और गर्मी के मौसम में जंगली जानवरों के लिए भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होनी थी। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे पूर्व में कई बार जनसुनवाई, 181 सीएम हेल्पलाइन एवं जल संसाधन विभाग सिवनी को पत्राचार के माध्यम से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या रखी। कलेक्टर शीतला पटले ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामला उनके संज्ञान में है और एक सप्ताह के भीतर अधूरा निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया, हरीश वर्मा, फग्गलाल, नरेश चौरसिया, वीरेंद्र वर्मा, प्रेमलाल टेकाम, दिनेश वर्मा, सालकराम वर्मा, संजय उईके, दुरूप लाल भलावी, देवेंद्र वर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी **शासन-प्रशासन की होगी। सुबह से ही तालाब पहुंचे थे किसान* 8 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद आज किसनो ने आज सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर विरोध दर्ज कर बताया कि किसानों ने लगातार क्षेत्रीय विधायक सांसद वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के अलावा संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को भी लगातार अवगत कराया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया पश्चात किसानों ने निर्णय लिया लिया कि तक हमारी मांगे नहीं मानेगे तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे और अधिकारियों से चर्चा की एवं संतुष्टि ना होने पर जिला कलेक्टर सिवनी पहुंचे। इनका कहना है चला समय जो ठेकेदार कार्य कर रहा था वह डिफाल्टर हो चुका है एवं अभी फाइल बनाकर टेंडर के लिए भेजा गया है टेंडर के बाद में कार्य किया जाएगा एसडीओ बी पी चौधरी2
- भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कटंगी विकास मंच ने हनुमान जयंती के पावन मौके पर सिद्ध धार्मिक स्थल अंबामाई और खिड़कीघाट के जंगल में पहुंचकर जगह-जगह पेड़ों पर जल पात्र बांधे। इसके साथ ही लंगुरों की भूख मिटाने के लिए उन्हें तरबुज भी बांटा। कटंगी विकास मंच के संयोजक सुरजीत सिंह ठाकुर, रूपेंद्र गोस्वामी, श्रीमती रचना ठाकुर, श्रीमती अंजली गोस्वामी ने सड़क के किनारे पेड़ों में जलपात्र बांधे है ताकि कोई भी राहगीर आते-जाते वक्त इन जलपात्रों में पानी भर सकें। दरअसल, गर्मियों में जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, पक्षियों के लिए दाना-पानी ढूंढ पाना भी उतना ही मुश्किल होता है।1
- विधायक मुनमुन ने बरबसपुर में किया भूमिपूजन, कहा- क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता।1