logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुरई ग्राम में बनेगा चिल्ड्रन पार्क ग्राम कुरई में बनेगा चिल्ड्रन पार्क जिला पंचायत सिवनी उपाध्यक्ष श्री राकेश सनोडिया जी द्वारा अपनी निधि से स्वीकृत जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क का फॉरेस्ट कॉलोनी के पास भूमि पूजन किया गया। यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बहुत जल्द कुरई में सर्व सुविधायुक्त, आधुनिक गार्डन का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों—विशेषकर युवाओं और बच्चों—को स्वास्थ्य, मनोरंजन और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

2 hrs ago
user_Ramkumar Prajapati
Ramkumar Prajapati
Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

कुरई ग्राम में बनेगा चिल्ड्रन पार्क ग्राम कुरई में बनेगा चिल्ड्रन पार्क जिला पंचायत सिवनी उपाध्यक्ष श्री राकेश सनोडिया जी द्वारा अपनी निधि से स्वीकृत जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क का फॉरेस्ट कॉलोनी के पास भूमि पूजन किया गया। यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बहुत जल्द कुरई में सर्व सुविधायुक्त, आधुनिक गार्डन का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों—विशेषकर युवाओं और बच्चों—को स्वास्थ्य, मनोरंजन और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जनपद पंचायत कटंगी के सभाहाल में गुरूवार की शाम 04 बजे विदाई समारोह का आयोजन कर जनपद पंचायत में पदस्थ पंचायत इंस्पेक्टर भोलाराम सार्वे और जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीसापुर के पंचायत सचिव बिसराम चौधरी को भावभीनी विदाई दी गई। 31 मार्च को पंचायत विभाग से जुड़े इन दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो गई। पंचायत सचिव बिसराम चौधरी ने जनपद क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों ने अपनी सेवाएं दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
    1
    जनपद पंचायत कटंगी के सभाहाल में गुरूवार की शाम 04 बजे विदाई समारोह का आयोजन कर जनपद पंचायत में पदस्थ पंचायत इंस्पेक्टर भोलाराम सार्वे और जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीसापुर के पंचायत सचिव बिसराम चौधरी को भावभीनी विदाई दी गई। 31 मार्च को पंचायत विभाग से जुड़े इन दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो गई। पंचायत सचिव बिसराम चौधरी ने जनपद क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों ने अपनी सेवाएं दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • विधायक मुनमुन ने बरबसपुर में किया भूमिपूजन, कहा- क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता।
    1
    विधायक मुनमुन ने बरबसपुर में किया भूमिपूजन, कहा- क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • सरपंच की अभद्र टिप्पणी से ग्रामीण महिलाओं में बढ़ा आक्रोश कटंगी। कटंगी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोड़मी इन दिनों नशा मुक्ति की एक मजबूत जन-जागरूकता मुहिम का केंद्र बन गई है। गांव की महिलाओं ने जिस साहस और एकजुटता के साथ अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोला है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। सोमवार की रात लगभग 9 बजे एक बार फिर कोड़मी की महिलाएं लामबंद होकर सड़कों पर उतर आईं। सूचना मिलने पर उन्होंने नहलेशरा मुख्य मार्ग किनारे संचालित किराना दुकानों और पान ठेलों पर दबिश दी, जहां से अवैध देसी-विदेशी शराब की बिक्री की जा रही थी। महिलाओं ने मौके पर ही शराब बेचते लोगों को पकड़ लिया और इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। इसी दौरान चिचगांव ग्राम के सरपंच अरविंद खरे के किसी रिश्तेदार के पास से भी शराब पकड़ी गई। महिलाओं का आरोप है कि मामले में हस्तक्षेप करते हुए सरपंच ने उपस्थित महिलाओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे महिलाओं में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित महिलाएं तुरंत थाना कटंगी पहुंचीं और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि वे इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगी और नशा मुक्त गांव की लड़ाई और मजबूती से लड़ेंगी। *महिलाओं का अभियान,,डर नहीं, अब सीधी कार्रवाई* कोड़मी गांव में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी महिलाओं ने कई बार अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में महिलाओं के एक समूह ने दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच गांव के अलग-अलग घरों में दबिश देकर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और लहान जब्त किया था। महिलाओं ने न केवल शराब को जब्त किया बल्कि पुलिस को सूचना देकर उसे नष्ट भी कराया। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया और शराब माफियाओं के हौसले पस्त हुए। *रैली, समिति और जनजागरूकता से शुरू हुई मुहिम* गांव को नशा मुक्त बनाने की इस मुहिम की शुरुआत 26 जनवरी को हुई एक बैठक से हुई थी, जिसमें ग्रामीणों ने मिलकर एक समिति का गठन किया। इसके बाद 19 फरवरी को जागरूकता रैली निकालकर पूरे गांव में संदेश दिया गया कि अब कोड़मी में नशे का कोई स्थान नहीं होगा महिलाओं ने साफ चेतावनी दी थी कि जो भी व्यक्ति शराब बेचते या बनाते पाया जाएगा, उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। *नशे की वजह से बिगड़ती सामाजिक स्थिति* ग्रामीण महिलाओं ने बताया गांव में बढ़ती शराबखोरी ने कई गंभीर समस्याओं को जन्म दिया है जिनमें घरेलू हिंसा में वृद्धि,अपराधों में इजाफा आर्थिक तंगी, युवाओं का भविष्य बर्बाद होना यही कारण है कि गांव की महिलाएं अब इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। *महिलाओं का संदेश: “अब नहीं रुकेगा आंदोलन”* महिलाओं का कहना है कि यह सिर्फ शराब बंदी की लड़ाई नहीं, बल्कि गांव के भविष्य को बचाने का अभियान है। सरपंच द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी ने उनके संकल्प को और मजबूत कर दिया है। महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा—“जब तक गांव पूरी तरह नशा मुक्त नहीं हो जाता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।” *पुलिस प्रशासन से अपेक्षा* ग्रामीणों और महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई है कि वे इस सामाजिक मुहिम में सहयोग करें, न कि बाधा बनें। कोड़मी गांव की महिलाएं आज एक मिसाल बनकर उभरी हैं। उनका यह संघर्ष सिर्फ एक गांव की कहानी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक संदेश है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो किसी भी बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
    1
    सरपंच की अभद्र टिप्पणी से ग्रामीण महिलाओं में बढ़ा आक्रोश
कटंगी।
कटंगी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोड़मी इन दिनों नशा मुक्ति की एक मजबूत जन-जागरूकता मुहिम का केंद्र बन गई है। गांव की महिलाओं ने जिस साहस और एकजुटता के साथ अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोला है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। सोमवार की रात लगभग 9 बजे एक बार फिर कोड़मी की महिलाएं लामबंद होकर सड़कों पर उतर आईं। सूचना मिलने पर उन्होंने नहलेशरा मुख्य मार्ग किनारे संचालित किराना दुकानों और पान ठेलों पर दबिश दी, जहां से अवैध देसी-विदेशी शराब की बिक्री की जा रही थी। महिलाओं ने मौके पर ही शराब बेचते लोगों को पकड़ लिया और इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। इसी दौरान चिचगांव ग्राम के सरपंच अरविंद खरे के किसी रिश्तेदार के पास से भी शराब पकड़ी गई। महिलाओं का आरोप है कि मामले में हस्तक्षेप करते हुए सरपंच ने उपस्थित महिलाओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे महिलाओं में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित महिलाएं तुरंत थाना कटंगी पहुंचीं और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि वे इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगी और नशा मुक्त गांव की लड़ाई और मजबूती से लड़ेंगी।
*महिलाओं का अभियान,,डर नहीं, अब सीधी कार्रवाई*
कोड़मी गांव में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी महिलाओं ने कई बार अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में महिलाओं के एक समूह ने दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच गांव के अलग-अलग घरों में दबिश देकर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और लहान जब्त किया था। महिलाओं ने न केवल शराब को जब्त किया बल्कि पुलिस को सूचना देकर उसे नष्ट भी कराया। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया और शराब माफियाओं के हौसले पस्त हुए।
*रैली, समिति और जनजागरूकता से शुरू हुई मुहिम*
गांव को नशा मुक्त बनाने की इस मुहिम की शुरुआत 26 जनवरी को हुई एक बैठक से हुई थी, जिसमें ग्रामीणों ने मिलकर एक समिति का गठन किया। इसके बाद 19 फरवरी को जागरूकता रैली निकालकर पूरे गांव में संदेश दिया गया कि अब कोड़मी में नशे का कोई स्थान नहीं होगा महिलाओं ने साफ चेतावनी दी थी कि जो भी व्यक्ति शराब बेचते या बनाते पाया जाएगा, उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा।
*नशे की वजह से बिगड़ती सामाजिक स्थिति*
ग्रामीण महिलाओं ने बताया गांव में बढ़ती शराबखोरी ने कई गंभीर समस्याओं को जन्म दिया है जिनमें घरेलू हिंसा में वृद्धि,अपराधों में इजाफा आर्थिक तंगी, युवाओं का भविष्य बर्बाद होना यही कारण है कि गांव की महिलाएं अब इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
*महिलाओं का संदेश: “अब नहीं रुकेगा आंदोलन”*
महिलाओं का कहना है कि यह सिर्फ शराब बंदी की लड़ाई नहीं, बल्कि गांव के भविष्य को बचाने का अभियान है। सरपंच द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी ने उनके संकल्प को और मजबूत कर दिया है। महिलाओं ने  स्पष्ट शब्दों में कहा—“जब तक गांव पूरी तरह नशा मुक्त नहीं हो जाता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”
*पुलिस प्रशासन से अपेक्षा*
ग्रामीणों और महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई है कि वे इस सामाजिक मुहिम में सहयोग करें, न कि बाधा बनें। कोड़मी गांव की महिलाएं आज एक मिसाल बनकर उभरी हैं। उनका यह संघर्ष सिर्फ एक गांव की कहानी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक संदेश है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो किसी भी बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
    user_संदीप शर्मा
    संदीप शर्मा
    Local News Reporter कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बिछुआ विकासखंड के ग्राम झामटा में गुरुवार को पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ जी एवं क्षेत्रीय विधायक श्री सुजीत सिंह चौधरी जी द्वारा सिमरिया सड़क हादसे में दिवंगत स्व. रवि धारे जी के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दुःखद घड़ी में उन्होंने शोक संतप्त परिवार, विशेष रूप से मृतक की पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित भविष्य में हर आवश्यक मदद करने की बात कही। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पटेल जी, श्री देशलाल धुर्वे जी, श्री अतरलाल कुमरे जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांद अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज पटेल जी सहित समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, तथा सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने शक्ति दें।
    1
    बिछुआ विकासखंड के ग्राम झामटा में गुरुवार को पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ जी एवं क्षेत्रीय विधायक श्री सुजीत सिंह चौधरी जी द्वारा सिमरिया सड़क हादसे में दिवंगत स्व. रवि धारे जी के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दुःखद घड़ी में उन्होंने शोक संतप्त परिवार, विशेष रूप से मृतक की पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित भविष्य में हर आवश्यक मदद करने की बात कही।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पटेल जी, श्री देशलाल धुर्वे जी, श्री अतरलाल कुमरे जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांद अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज पटेल जी सहित समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, तथा सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने  शक्ति दें।
    user_Baljeet
    Baljeet
    Credit reporting agency बिछुआ, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वारासिवनी । जनपद पंचायत वारासिवनी के ग्राम पंचायत भवन झालीवाड़ा में जिला प्रशासन बालाघाट द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल की अध्यक्षता में रात्रि 8 बजे से किया गया। एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने दो पक्षीय संवाद स्थापित करते हुए ग्रामीण जनता की समस्याओं और मांगों को सुना तथा उपस्थित विभागीय अमले से समस्या के निराकरण पर उस विभाग का पक्ष भी सुना। इस दौरान ग्रामीण जनता ने अवैध रेत खनन, शराब बिक्री, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, सिंचाई व्यवस्था, एथेनाल प्लांट से उपज रही प्रदूषण से संबंधित समस्याएं रखी। एसडीएम ने सभी समस्याओं और मांगों पर प्रशासन का अभिमत जनता के सम्मुख रखा। इस अवसर पर ग्राम झालीवाड़ा के निवासी जिला पंचायत बालाघाट पूर्व सदस्य विक्रम देशमुख द्वारा ग्राम झालीवाड़ा के शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों के वाहनों हेतु साइकल स्टैंड शेड, टपकती छत की मरम्मत, ग्राम मिर्ची टोला के शासकीय प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवाल, ग्राम मिर्चीटोला तथा झालीवाड़ा में व्याप्त पेयजल समस्या के सुधार, ग्राम झालीवाड़ा से समीपस्थ दोनों एथेनाल प्लांट द्वारा सी.एस.आर फण्ड से ग्राम झालीवाड़ा में भी विकास कार्य करवाने, ग्राम झालीवाड़ा के माता मंदिर से मेहंदीवाड़ा पहुंच मार्ग, ग्राम मिर्ची टोला से कौलीवाड़ा पहुंच मार्ग और ग्राम झालीवाड़ा के सोसाइटी चौक से खापा पहुंच मार्ग के डामरीकरण की मांग रखी गई। ग्राम चौपाल कार्यक्रम में जनपद पंचायत वारासिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी,तहसीलदार वारासिवनी वंदना कुशराम, नायब तहसीलदार वारासिवनी तीरथ प्रसाद अक्षरिया, राजस्व निरीक्षक दिलीप डोंगरे , बीआरसी सतेंद्र शरणागत, सरपंच उमेश्वरी देशमुख, हलका पटवारी, पी एच ई , सिंचाई, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण तथा सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित रही।
    1
    वारासिवनी । जनपद पंचायत वारासिवनी के ग्राम पंचायत भवन झालीवाड़ा में जिला प्रशासन बालाघाट द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल की अध्यक्षता में रात्रि 8 बजे से किया गया। एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने दो पक्षीय संवाद स्थापित करते हुए ग्रामीण जनता की समस्याओं और मांगों को सुना तथा उपस्थित विभागीय अमले से समस्या के निराकरण पर उस विभाग का  पक्ष भी सुना। इस दौरान ग्रामीण जनता ने अवैध रेत खनन, शराब बिक्री, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, सिंचाई व्यवस्था, एथेनाल प्लांट से उपज रही प्रदूषण से संबंधित समस्याएं रखी। एसडीएम ने सभी समस्याओं और मांगों पर प्रशासन का अभिमत जनता के सम्मुख रखा। इस अवसर पर ग्राम झालीवाड़ा के निवासी जिला पंचायत बालाघाट पूर्व सदस्य विक्रम देशमुख द्वारा ग्राम झालीवाड़ा के शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों के वाहनों हेतु साइकल स्टैंड शेड, टपकती छत की मरम्मत, ग्राम मिर्ची टोला के शासकीय प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवाल, ग्राम मिर्चीटोला तथा झालीवाड़ा में व्याप्त पेयजल समस्या के सुधार, 
ग्राम झालीवाड़ा से समीपस्थ दोनों एथेनाल प्लांट द्वारा सी.एस.आर फण्ड से ग्राम झालीवाड़ा में भी विकास कार्य करवाने, ग्राम झालीवाड़ा के माता मंदिर से मेहंदीवाड़ा पहुंच मार्ग, ग्राम मिर्ची टोला से कौलीवाड़ा पहुंच मार्ग और ग्राम झालीवाड़ा के सोसाइटी चौक से खापा पहुंच मार्ग के डामरीकरण की मांग रखी गई। ग्राम चौपाल कार्यक्रम में जनपद पंचायत वारासिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी,तहसीलदार वारासिवनी वंदना कुशराम, नायब तहसीलदार वारासिवनी तीरथ प्रसाद अक्षरिया, राजस्व निरीक्षक दिलीप डोंगरे , बीआरसी सतेंद्र शरणागत, सरपंच उमेश्वरी देशमुख, हलका पटवारी, पी एच ई , सिंचाई, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण तथा सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित रही।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    20 hrs ago
  • ऑपरेशन FACE के तहत बालाघाट पुलिस ने ढहाया फर्जी सिम कार्ड का साम्राज्य,AI तकनीक से पाँच चेहरों से चल रही थीं 450 फर्जी सिम, 19 पर केस दर्ज* एंकर - ​बालाघाट पुलिस ने ऑपरेशन FACE के तहत डिजिटल धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। शातिर जालसाज मासूम लोगों के आधार कार्ड का उपयोग कर उसमें अपनी फोटो लगाकर और खुद का OTP इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर रहे थे। भारत सरकार के AI फेस एनालिसिस टूल की मदद से इस पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ है जिसमें पाया गया कि महज पाँच यूनिक चेहरों का इस्तेमाल कर 450 सिम कार्ड सक्रिय किए गए थे। ​पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन में गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेन्द्र पटले और उसकी पत्नी प्रियंका पटले निवासी बैहर सहित खुमेश गौतम निवासी परसवाडा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है! पुलिस ने बताया की इस गिरोह के तार मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित उत्तर प्रदेश से भी जुड़े पाए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ नए दूरसंचार अधिनियम 2023 और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गईं है! ​
    1
    ऑपरेशन FACE के तहत बालाघाट पुलिस ने ढहाया फर्जी सिम कार्ड का साम्राज्य,AI तकनीक से पाँच चेहरों से चल रही थीं 450 फर्जी सिम, 19 पर केस दर्ज*
एंकर - ​बालाघाट पुलिस ने ऑपरेशन FACE के तहत डिजिटल धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। शातिर जालसाज मासूम लोगों के आधार कार्ड का उपयोग कर उसमें अपनी फोटो लगाकर और खुद का OTP इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर रहे थे। भारत सरकार के AI फेस एनालिसिस टूल की मदद से इस पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ है जिसमें पाया गया कि महज पाँच यूनिक चेहरों का इस्तेमाल कर 450 सिम कार्ड सक्रिय किए गए थे।
​पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन में गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेन्द्र पटले और उसकी पत्नी प्रियंका पटले  निवासी बैहर सहित खुमेश गौतम निवासी परसवाडा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है! पुलिस ने बताया की इस गिरोह के तार मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित उत्तर प्रदेश से भी जुड़े पाए गए हैं।
आरोपियों के खिलाफ नए दूरसंचार अधिनियम 2023 और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गईं है!
​
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश: जनसुनवाई के आवेदनों का समय सीमा में हो समाधान
    1
    कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश: जनसुनवाई के आवेदनों का समय सीमा में हो समाधान
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • छिंदवाड़ा *भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी जी ने की उच्च अधिकारियों से चर्चा* छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के खिरसाडोह में विगत दिनों ग्रामवासियों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों द्वारा कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया था कि वन विभाग द्वारा कॉलेज के खेल मैदान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे खेल मैदान पूरी तरह प्रभावित हो सकता था और छात्रों के खेल गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता। *छात्रों और ग्रामीणों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि खेल मैदान पर वृक्षारोपण किया जाता है, तो खिरसाडोह में छात्रों के लिए कोई भी उपयुक्त खेल मैदान नहीं बचेगा, जिससे वे खेलों एवं एथलेटिक्स की तैयारी नहीं कर पाएंगे। *इस विषय की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी जी ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा की उन्होंने छात्रों के भविष्य और खेल गतिविधियों के महत्व को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण को अन्य उपयुक्त स्थान पर कराने का आग्रह किया। *भाजपा मंडल अध्यक्ष की पहल के बाद वन विभाग ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए खेल मैदान को यथावत रखने और वृक्षारोपण कार्यक्रम को किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने की सहमति प्रदान की।
    1
    छिंदवाड़ा
*भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी जी ने की उच्च अधिकारियों से चर्चा*
छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के खिरसाडोह में विगत दिनों ग्रामवासियों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों द्वारा कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया था कि वन विभाग द्वारा कॉलेज के खेल मैदान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे खेल मैदान पूरी तरह प्रभावित हो सकता था और छात्रों के खेल गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता।
*छात्रों और ग्रामीणों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि खेल मैदान पर वृक्षारोपण किया जाता है, तो खिरसाडोह में छात्रों के लिए कोई भी उपयुक्त खेल मैदान नहीं बचेगा, जिससे वे खेलों एवं एथलेटिक्स की तैयारी नहीं कर पाएंगे।
*इस विषय की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी जी ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा की उन्होंने छात्रों के भविष्य और खेल गतिविधियों के महत्व को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण को अन्य उपयुक्त स्थान पर कराने का आग्रह किया।
*भाजपा मंडल अध्यक्ष की पहल के बाद वन विभाग ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए खेल मैदान को यथावत रखने और वृक्षारोपण कार्यक्रम को किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने की सहमति प्रदान की।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में गैस सिलेंडर की डिलीवरी विफल: उपभोक्ताओं का गुस्सा, अफसर हरकत में छिंदवाड़ा में गैस सिलेंडर की डिलीवरी विफल होने से उपभोक्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। गैस सिलेंडर तो आपूर्ति विभाग के मुताबिक पर्याप्त है, लेकिन वितरण व्यवस्था बिगड़ने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आज बुधवार सुबह 10 बजे बताया की खासकर परासिया रोड और शक्ति नगर क्षेत्र में निर्धारित समय पर सिलेंडर न पहुंचने से उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया और उन्होंने गोदामों पर जाकर हंगामा कर दिया। गुस्साए उपभोक्ता सीधे गैस गोदाम पहुंच गए, जहां उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि बुकिंग तो पहले ही कर दी है, लेकिन कई दिनों से भी सिलेंडर नहीं पहुंचा है, जिससे रसोई बंद होने जैसी स्थिति हो गई।
    1
    छिंदवाड़ा में गैस सिलेंडर की डिलीवरी विफल: उपभोक्ताओं का गुस्सा, अफसर हरकत में
छिंदवाड़ा में गैस सिलेंडर की डिलीवरी विफल होने से उपभोक्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। गैस सिलेंडर तो आपूर्ति विभाग के मुताबिक पर्याप्त है, लेकिन वितरण व्यवस्था बिगड़ने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आज बुधवार सुबह 10 बजे बताया की खासकर परासिया रोड और शक्ति नगर क्षेत्र में निर्धारित समय पर सिलेंडर न पहुंचने से उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया और उन्होंने गोदामों पर जाकर हंगामा कर दिया। 
गुस्साए उपभोक्ता सीधे गैस गोदाम पहुंच गए, जहां उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि बुकिंग तो पहले ही कर दी है, लेकिन कई दिनों से भी सिलेंडर नहीं पहुंचा है, जिससे रसोई बंद होने जैसी स्थिति हो गई।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.