Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा में आदर्श विवाह सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम छिंदवाड़ा चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई
CTV LIVE
छिंदवाड़ा में आदर्श विवाह सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम छिंदवाड़ा चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य बाइक रैली, 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा नगर।1
- बिछुआ विकासखंड के ग्राम झामटा में गुरुवार को पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ जी एवं क्षेत्रीय विधायक श्री सुजीत सिंह चौधरी जी द्वारा सिमरिया सड़क हादसे में दिवंगत स्व. रवि धारे जी के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दुःखद घड़ी में उन्होंने शोक संतप्त परिवार, विशेष रूप से मृतक की पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित भविष्य में हर आवश्यक मदद करने की बात कही। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पटेल जी, श्री देशलाल धुर्वे जी, श्री अतरलाल कुमरे जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांद अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज पटेल जी सहित समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, तथा सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने शक्ति दें।1
- Post by Naresh Kumar Yadav1
- हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष श्रृंगार-पूजन, निकलेगी भव्य पालकी यात्रा सिवनी। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इस वर्ष भी सिवनी नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा। बुधवारी बाजार स्थित बजरंग अखाड़ा में 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बजरंग अखाड़ा समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा लगभग 100 वर्षों पुरानी है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और विशेष श्रृंगार की तैयारी की गई है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 6 बजे भगवान हनुमान जी का विशेष पूजन, अभिषेक एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती और हवन का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों—बजरंग अखाड़ा, दुर्गा चौक, गिरिजा मंदिर, राम मंदिर (शुक्रवारी), नगरपालिका चौक होते हुए पुनः बजरंग अखाड़ा पहुंचेगी। शाम 6 बजे महाआरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति द्वारा नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।1
- छिंदवाड़ा *भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी जी ने की उच्च अधिकारियों से चर्चा* छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के खिरसाडोह में विगत दिनों ग्रामवासियों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों द्वारा कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया था कि वन विभाग द्वारा कॉलेज के खेल मैदान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे खेल मैदान पूरी तरह प्रभावित हो सकता था और छात्रों के खेल गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता। *छात्रों और ग्रामीणों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि खेल मैदान पर वृक्षारोपण किया जाता है, तो खिरसाडोह में छात्रों के लिए कोई भी उपयुक्त खेल मैदान नहीं बचेगा, जिससे वे खेलों एवं एथलेटिक्स की तैयारी नहीं कर पाएंगे। *इस विषय की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी जी ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा की उन्होंने छात्रों के भविष्य और खेल गतिविधियों के महत्व को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण को अन्य उपयुक्त स्थान पर कराने का आग्रह किया। *भाजपा मंडल अध्यक्ष की पहल के बाद वन विभाग ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए खेल मैदान को यथावत रखने और वृक्षारोपण कार्यक्रम को किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने की सहमति प्रदान की।1
- 02 अप्रैल गुरुवार को राम भक्त हनुमान जी की जयंती समूचे क्षेत्र में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में मनाई गई। क्षेत्र के तमाम प्राचीन और सिद्धपीठ हनुमान मंदिरों में धर्मप्रेमियों और हनुमान भक्तों ने ब्रहममुर्हुत में ही मंदिरों में पहुंचकर हनुमान जी को चोला अर्पित कर गुड़-चने का भोग चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना की। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। संकट से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी की विशेष पूजा की गई। भगवान श्रीराम के परम भक्त और संकटमोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र भर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी। शक्ति, भक्ति, साहस और सेवाभाव के प्रतीक हनुमान जी की आराधना के लिए भक्तों ने व्रत, पूजन, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया।1
- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज नगर में धर्ममय वातावरण बना हुआ1
- कलेक्टर शीतला पटले ने ली समीक्षा बैठक: समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने वालों पर होगी कार्रवाई1
- भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कटंगी विकास मंच ने हनुमान जयंती के पावन मौके पर सिद्ध धार्मिक स्थल अंबामाई और खिड़कीघाट के जंगल में पहुंचकर जगह-जगह पेड़ों पर जल पात्र बांधे। इसके साथ ही लंगुरों की भूख मिटाने के लिए उन्हें तरबुज भी बांटा। कटंगी विकास मंच के संयोजक सुरजीत सिंह ठाकुर, रूपेंद्र गोस्वामी, श्रीमती रचना ठाकुर, श्रीमती अंजली गोस्वामी ने सड़क के किनारे पेड़ों में जलपात्र बांधे है ताकि कोई भी राहगीर आते-जाते वक्त इन जलपात्रों में पानी भर सकें। दरअसल, गर्मियों में जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, पक्षियों के लिए दाना-पानी ढूंढ पाना भी उतना ही मुश्किल होता है।1