logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, गांव-गली चौराहों में गूंजे जय हनुमान के जयकारे 02 अप्रैल गुरुवार को राम भक्त हनुमान जी की जयंती समूचे क्षेत्र में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में मनाई गई। क्षेत्र के तमाम प्राचीन और सिद्धपीठ हनुमान मंदिरों में धर्मप्रेमियों और हनुमान भक्तों ने ब्रहममुर्हुत में ही मंदिरों में पहुंचकर हनुमान जी को चोला अर्पित कर गुड़-चने का भोग चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना की। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। संकट से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी की विशेष पूजा की गई। भगवान श्रीराम के परम भक्त और संकटमोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र भर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी। शक्ति, भक्ति, साहस और सेवाभाव के प्रतीक हनुमान जी की आराधना के लिए भक्तों ने व्रत, पूजन, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया।

3 hrs ago
user_Dev Anand
Dev Anand
कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, गांव-गली चौराहों में गूंजे जय हनुमान के जयकारे 02 अप्रैल गुरुवार को राम भक्त हनुमान जी की जयंती समूचे क्षेत्र में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में मनाई गई। क्षेत्र के तमाम प्राचीन और सिद्धपीठ हनुमान मंदिरों में धर्मप्रेमियों और हनुमान भक्तों ने ब्रहममुर्हुत में ही मंदिरों में पहुंचकर हनुमान जी को चोला अर्पित कर गुड़-चने का भोग चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना की। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। संकट से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी की विशेष पूजा की गई। भगवान श्रीराम के परम भक्त और संकटमोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र भर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी। शक्ति, भक्ति, साहस और सेवाभाव के प्रतीक हनुमान जी की आराधना के लिए भक्तों ने व्रत, पूजन, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 02 अप्रैल गुरुवार को राम भक्त हनुमान जी की जयंती समूचे क्षेत्र में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में मनाई गई। क्षेत्र के तमाम प्राचीन और सिद्धपीठ हनुमान मंदिरों में धर्मप्रेमियों और हनुमान भक्तों ने ब्रहममुर्हुत में ही मंदिरों में पहुंचकर हनुमान जी को चोला अर्पित कर गुड़-चने का भोग चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना की। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। संकट से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी की विशेष पूजा की गई। भगवान श्रीराम के परम भक्त और संकटमोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र भर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी। शक्ति, भक्ति, साहस और सेवाभाव के प्रतीक हनुमान जी की आराधना के लिए भक्तों ने व्रत, पूजन, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया।
    1
    02 अप्रैल गुरुवार को राम भक्त हनुमान जी की जयंती समूचे क्षेत्र में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में मनाई गई। क्षेत्र के तमाम प्राचीन और सिद्धपीठ हनुमान मंदिरों में धर्मप्रेमियों और हनुमान भक्तों ने ब्रहममुर्हुत में ही मंदिरों में पहुंचकर हनुमान जी को चोला अर्पित कर गुड़-चने का भोग चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना की। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। संकट से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी की विशेष पूजा की गई। भगवान श्रीराम के परम भक्त और संकटमोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र भर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी। शक्ति, भक्ति, साहस और सेवाभाव के प्रतीक हनुमान जी की आराधना के लिए भक्तों ने व्रत, पूजन, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वारासिवनी।। कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ते दल द्वारा गुरुवार की सुबह वैध दस्तावेजों के बिना कृषि उपज मिर्ची का परिवहन कर रहे 2 मेटाडोरों को जप्त कर उनसे 14269 रुपये की राशि जुर्माने के रूप जमा करवाई गई है। यह दोनों ही वाहन बालाघाट से वारासिवनी में फर्म नसीम खान के लिए मिर्ची लेकर आए हुए थे। इन ट्रकों को कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ता दल के कर्मचारियों ने रानी अवंतीबाई स्टेडियम के सामने रोक कर उनकी तलाशी ली, तो उसमें मिर्ची के बोरे भरे हुए पाए गए। लेकिन इस मिर्ची परिवहन के वैध दस्तावेज इन वाहनों में सवार चालकों के पास नहीं थे। जिस पर मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के उल्लंघन करने पर दोनों वाहन का प्रकरण बनाया गया और वाहन क्रमांक एम एच 40 बी एल 5881 में 12.60 क्विंटल मिर्ची बोरों में भरी पाई जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 4914 रुपये, निराश्रित शुल्क 983 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये कुल राशि 6397 रुपये एवं दूसरे वाहन क्रमांक एम पी 50 जेड एफ 5953 में 15.75 क्विंटल मिर्ची के बोरे भरे पाए जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 6143 रुपये, निराश्रित शुल्क 1229 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये, कुल राशि 7872 रुपये जुर्माने के रुप में वसूल की गई है। यह कार्यवाही कृषि उपज मंडी वारासिवनी के प्रशासक एसडीएम के निर्देशन व सचिव के मार्गदर्शन में मंडी उडऩदस्ता दल में शामिल नगेंद्र रंगारे, विशाल राजपूत, विक्रांत देशमुख, लखन सिंह धुर्वे एवं रूपलाल ऊईके द्वारा की गई।
    1
    वारासिवनी।। कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ते दल द्वारा गुरुवार की सुबह वैध दस्तावेजों के बिना कृषि उपज मिर्ची का परिवहन कर रहे 2 मेटाडोरों को जप्त कर उनसे 14269 रुपये की राशि जुर्माने के रूप जमा करवाई गई है। यह दोनों ही वाहन बालाघाट से वारासिवनी में फर्म नसीम खान के लिए मिर्ची लेकर आए हुए थे। इन ट्रकों को कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ता दल के कर्मचारियों ने रानी अवंतीबाई स्टेडियम के सामने रोक कर उनकी तलाशी ली, तो उसमें मिर्ची के बोरे भरे हुए पाए गए। लेकिन इस मिर्ची परिवहन के वैध दस्तावेज इन वाहनों में सवार चालकों के पास नहीं थे। जिस पर मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के उल्लंघन करने पर दोनों वाहन का प्रकरण बनाया गया और वाहन क्रमांक एम एच 40 बी एल 5881 में 12.60 क्विंटल मिर्ची बोरों में भरी पाई जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 4914 रुपये, निराश्रित शुल्क 983 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये कुल राशि 6397 रुपये एवं दूसरे वाहन क्रमांक एम पी 50 जेड एफ 5953 में 15.75 क्विंटल मिर्ची के बोरे भरे पाए जाने पर पांच गुना मंडी शुल्क 6143 रुपये, निराश्रित शुल्क 1229 रुपये, समझौता शुल्क 500 रुपये, कुल राशि 7872 रुपये जुर्माने के रुप में वसूल की गई है। यह कार्यवाही कृषि उपज मंडी वारासिवनी के प्रशासक एसडीएम के निर्देशन व सचिव के मार्गदर्शन में मंडी उडऩदस्ता दल में शामिल नगेंद्र रंगारे, विशाल राजपूत, विक्रांत देशमुख, लखन सिंह धुर्वे एवं रूपलाल ऊईके द्वारा की गई।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    16 min ago
  • **देशहित में छात्र आवाज़—दीपक जयहिंद टीम की स्वच्छता सुधार मांग तेज़”*छात्रों की गरिमा सर्वोपरी—स्वच्छ कॉलेज के लिए दीपक जयहिंद टीम की पहल”* शासकीय पी.जी. कॉलेज, सिवनी में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर दीपक जयहिंद टीम, सिवनी ने आज कॉलेज प्रशासन को एक गंभीर एवं विस्तृत ज्ञापन सौंपा। टीम ने कहा कि कॉलेज परिसर में स्वच्छता व्यवस्था दिनों-दिन बदतर होती जा रही है, जिसके कारण छात्रों को भारी परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। टीम लीडर दीपक डेहरिया ने बताया कि कॉलेज के बाथरूम की हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है, पानी की समस्या लगातार बनी हुई है, और नियमित सफाई न होने से दुर्गंध व गंदगी छात्रों की दिनचर्या में बाधा डाल रही है। टीम ने यह भी कहा कि “किसी भी शैक्षणिक संस्थान में स्वच्छ वातावरण का होना छात्रों के स्वास्थ्य, अध्ययन और सम्मान—तीनों के लिए अनिवार्य है।” ज्ञापन में प्रमुख चार मांगें शामिल— 1️⃣ बाथरूम की तत्काल मरम्मत एवं सुधार 2️⃣ नियमित और मानक अनुसार सफाई व्यवस्था 3️⃣ पानी की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना 4️⃣ परिसर की स्वच्छता की नियमित निगरानी टीम ने बताया कि यदि कॉलेज प्रशासन 7 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई करता है, तो यह सभी छात्रों के लिए बेहद राहतकारी कदम होगा। टीम ने उम्मीद जताई कि “छात्र हित – राष्ट्र हित” को ध्यान में रखते हुए जल्द ही प्रभावी समाधान सामने आएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान टीम के सदस्य हर्ष सनोडिया, अर्पिता पाठक, शिव डेहरिया, श्रुति बिसेन, नीरज नामदेव, भारती मार्सकोले भी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में कॉलेज स्वच्छता सुधार अभियान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। टीम का संदेश: “स्वच्छ कॉलेज – स्वस्थ छात्र – मजबूत राष्ट्र।” “समस्या सामने हो तो आवाज़ उठाना हर छात्र का अधिकार है।”
    3
    **देशहित में छात्र आवाज़—दीपक  जयहिंद टीम की स्वच्छता सुधार मांग तेज़”*छात्रों की गरिमा सर्वोपरी—स्वच्छ कॉलेज के लिए दीपक जयहिंद टीम की पहल”*
शासकीय पी.जी. कॉलेज, सिवनी में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर दीपक जयहिंद टीम, सिवनी ने आज कॉलेज प्रशासन को एक गंभीर एवं विस्तृत ज्ञापन सौंपा। टीम ने कहा कि कॉलेज परिसर में स्वच्छता व्यवस्था दिनों-दिन बदतर होती जा रही है, जिसके कारण छात्रों को भारी परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।
टीम लीडर दीपक डेहरिया ने बताया कि
कॉलेज के बाथरूम की हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है,
पानी की समस्या लगातार बनी हुई है,
और नियमित सफाई न होने से दुर्गंध व गंदगी छात्रों की दिनचर्या में बाधा डाल रही है।
टीम ने यह भी कहा कि “किसी भी शैक्षणिक संस्थान में स्वच्छ वातावरण का होना छात्रों के स्वास्थ्य, अध्ययन और सम्मान—तीनों के लिए अनिवार्य है।”
ज्ञापन में प्रमुख चार मांगें शामिल—
1️⃣ बाथरूम की तत्काल मरम्मत एवं सुधार
2️⃣ नियमित और मानक अनुसार सफाई व्यवस्था
3️⃣ पानी की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना
4️⃣ परिसर की स्वच्छता की नियमित निगरानी
टीम ने बताया कि यदि कॉलेज प्रशासन 7 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई करता है, तो यह सभी छात्रों के लिए बेहद राहतकारी कदम होगा। टीम ने उम्मीद जताई कि “छात्र हित – राष्ट्र हित” को ध्यान में रखते हुए जल्द ही प्रभावी समाधान सामने आएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान टीम के सदस्य हर्ष सनोडिया, अर्पिता पाठक, शिव डेहरिया, श्रुति बिसेन, नीरज नामदेव, भारती मार्सकोले भी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में कॉलेज स्वच्छता सुधार अभियान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
टीम का संदेश:
“स्वच्छ कॉलेज – स्वस्थ छात्र – मजबूत राष्ट्र।”
“समस्या सामने हो तो आवाज़ उठाना हर छात्र का अधिकार है।”
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ऑपरेशन FACE के तहत बालाघाट पुलिस ने ढहाया फर्जी सिम कार्ड का साम्राज्य,AI तकनीक से पाँच चेहरों से चल रही थीं 450 फर्जी सिम, 19 पर केस दर्ज* एंकर - ​बालाघाट पुलिस ने ऑपरेशन FACE के तहत डिजिटल धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। शातिर जालसाज मासूम लोगों के आधार कार्ड का उपयोग कर उसमें अपनी फोटो लगाकर और खुद का OTP इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर रहे थे। भारत सरकार के AI फेस एनालिसिस टूल की मदद से इस पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ है जिसमें पाया गया कि महज पाँच यूनिक चेहरों का इस्तेमाल कर 450 सिम कार्ड सक्रिय किए गए थे। ​पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन में गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेन्द्र पटले और उसकी पत्नी प्रियंका पटले निवासी बैहर सहित खुमेश गौतम निवासी परसवाडा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है! पुलिस ने बताया की इस गिरोह के तार मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित उत्तर प्रदेश से भी जुड़े पाए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ नए दूरसंचार अधिनियम 2023 और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गईं है! ​
    1
    ऑपरेशन FACE के तहत बालाघाट पुलिस ने ढहाया फर्जी सिम कार्ड का साम्राज्य,AI तकनीक से पाँच चेहरों से चल रही थीं 450 फर्जी सिम, 19 पर केस दर्ज*
एंकर - ​बालाघाट पुलिस ने ऑपरेशन FACE के तहत डिजिटल धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। शातिर जालसाज मासूम लोगों के आधार कार्ड का उपयोग कर उसमें अपनी फोटो लगाकर और खुद का OTP इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर रहे थे। भारत सरकार के AI फेस एनालिसिस टूल की मदद से इस पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ है जिसमें पाया गया कि महज पाँच यूनिक चेहरों का इस्तेमाल कर 450 सिम कार्ड सक्रिय किए गए थे।
​पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन में गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेन्द्र पटले और उसकी पत्नी प्रियंका पटले  निवासी बैहर सहित खुमेश गौतम निवासी परसवाडा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है! पुलिस ने बताया की इस गिरोह के तार मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित उत्तर प्रदेश से भी जुड़े पाए गए हैं।
आरोपियों के खिलाफ नए दूरसंचार अधिनियम 2023 और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गईं है!
​
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • ग्राम कुरई में बनेगा चिल्ड्रन पार्क जिला पंचायत सिवनी उपाध्यक्ष श्री राकेश सनोडिया जी द्वारा अपनी निधि से स्वीकृत जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क का फॉरेस्ट कॉलोनी के पास भूमि पूजन किया गया। यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बहुत जल्द कुरई में सर्व सुविधायुक्त, आधुनिक गार्डन का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों—विशेषकर युवाओं और बच्चों—को स्वास्थ्य, मनोरंजन और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
    1
    ग्राम कुरई में बनेगा चिल्ड्रन पार्क 
जिला पंचायत सिवनी उपाध्यक्ष श्री राकेश सनोडिया जी द्वारा अपनी निधि से स्वीकृत जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क का फॉरेस्ट कॉलोनी के पास भूमि पूजन किया गया।
यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बहुत जल्द कुरई में सर्व सुविधायुक्त, आधुनिक गार्डन का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों—विशेषकर युवाओं और बच्चों—को स्वास्थ्य, मनोरंजन और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *“8 साल से अधूरा जलाशय… अब फूटेगा किसानों का गुस्सा!”* *लाडिया खोली ऐरमा जलाशय बना दर्द की कहानी, एक महीने का अल्टीमेटम
    1
    *“8 साल से अधूरा जलाशय… अब फूटेगा किसानों का गुस्सा!”* 
*लाडिया खोली ऐरमा जलाशय बना दर्द की कहानी, एक महीने का अल्टीमेटम
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गणेशगंज के संकट मोचन मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा, हर्षोल्लास के साथ मना हनुमान जन्मोत्सव
    1
    गणेशगंज के संकट मोचन मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा, हर्षोल्लास के साथ मना हनुमान जन्मोत्सव
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    38 min ago
  • भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कटंगी विकास मंच ने हनुमान जयंती के पावन मौके पर सिद्ध धार्मिक स्थल अंबामाई और खिड़कीघाट के जंगल में पहुंचकर जगह-जगह पेड़ों पर जल पात्र बांधे। इसके साथ ही लंगुरों की भूख मिटाने के लिए उन्हें तरबुज भी बांटा। कटंगी विकास मंच के संयोजक सुरजीत सिंह ठाकुर, रूपेंद्र गोस्वामी, श्रीमती रचना ठाकुर, श्रीमती अंजली गोस्वामी ने सड़क के किनारे पेड़ों में जलपात्र बांधे है ताकि कोई भी राहगीर आते-जाते वक्त इन जलपात्रों में पानी भर सकें। दरअसल, गर्मियों में जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, पक्षियों के लिए दाना-पानी ढूंढ पाना भी उतना ही मुश्किल होता है।
    1
    भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कटंगी विकास मंच ने हनुमान जयंती के पावन मौके पर सिद्ध धार्मिक स्थल अंबामाई और खिड़कीघाट के जंगल में पहुंचकर जगह-जगह पेड़ों पर जल पात्र बांधे। इसके साथ ही लंगुरों की भूख मिटाने के लिए उन्हें तरबुज भी बांटा। कटंगी विकास मंच के संयोजक सुरजीत सिंह ठाकुर, रूपेंद्र गोस्वामी, श्रीमती रचना ठाकुर, श्रीमती अंजली गोस्वामी ने सड़क के किनारे पेड़ों में जलपात्र बांधे है ताकि कोई भी राहगीर आते-जाते वक्त इन जलपात्रों में पानी भर सकें। दरअसल, गर्मियों में जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, पक्षियों के लिए दाना-पानी ढूंढ पाना भी उतना ही मुश्किल होता है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.