Shuru
Apke Nagar Ki App…
खैरागढ़ में रैंप योजना के तहत उद्यमियों को एडवांस प्रशिक्षण, खैरागढ़ में रैंप योजना के तहत उद्यमियों को एडवांस प्रशिक्षण, 3 अप्रैल शुक्रवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पंचायत में रैंप योजना अंतर्गत दो दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिसमें 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में व्यवसाय विस्तार, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल टूल्स, मार्केटिंग और ई कॉमर्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए प्रतिभागियों ने सराहना की।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़ में रैंप योजना के तहत उद्यमियों को एडवांस प्रशिक्षण, खैरागढ़ में रैंप योजना के तहत उद्यमियों को एडवांस प्रशिक्षण, 3 अप्रैल शुक्रवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पंचायत में रैंप योजना अंतर्गत दो दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिसमें 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में व्यवसाय विस्तार, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल टूल्स, मार्केटिंग और ई कॉमर्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए प्रतिभागियों ने सराहना की।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- खैरागढ़ में रैंप योजना के तहत उद्यमियों को एडवांस प्रशिक्षण, 3 अप्रैल शुक्रवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पंचायत में रैंप योजना अंतर्गत दो दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिसमें 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में व्यवसाय विस्तार, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल टूल्स, मार्केटिंग और ई कॉमर्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए प्रतिभागियों ने सराहना की।1
- घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव लोकेशन - धमधा हेमंत उमरे दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटवानी में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बेहद भव्य और आस्था के माहौल में मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्ति की बयार बहती रही और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध घोटवानी गांव में हनुमान जन्मोत्सव इस बार भी खास अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान जी का चोला वंदन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे वातावरण में जय श्री राम और हनुमान जी महाराज की जय के जयकारे गूंजते रहे। शाम में महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध झांकी पटपर डोंगरगढ़ का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। झांकी की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। शाम होते ही गांव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब ढोल-नगाड़ों और धमाल के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी और रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा। इस पूरे आयोजन का संचालन संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में किया गया। आयोजन से जुड़े ओमकार उमरे ने बताया कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और उनकी भक्ति व लीलाएं हमें जीवन में शक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा देती हैं।1
- नगर परिषद लांजी में बजट बैठक संपन्न: 52 करोड़ के कार्याें को सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति लांजी। नवीन वित्तीय वर्ष के प्रारंभ के साथ ही 2 अप्रैल को लांजी नगर परिषद कार्यालय में बजट संबंधी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले, उपाध्यक्ष संदीप रामटेक्कर, राजस्व सभापति किशोर रामटेक्कर सहित सभी पार्षदगण, सीएमओ मयूर वाहने एवं नगर परिषद के कर्मचारी प्रमुखता से मौजूद रहे। 52 करोड़ 47 लाख 24 हजार 265 रूपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं सभापति राजस्व द्वारा बताया गया कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुये कोई नया कर नही जोड़ा गया है।1
- घरेलू विवाद में पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायपुर, 02 अप्रैल 2026। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया का है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी नवनीत कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन हेमलता साहू पिछले लगभग दो वर्षों से ग्राम सेमरिया में गुलाब राम साहू के साथ रह रही थी। 1 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन और भांजी चित्रा साहू की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने पर दोनों मृत अवस्था में पाई गईं, जिनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर खून से सना टंगिया और कांसा का लोटा बरामद हुआ, जिससे हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी गुलाब राम साहू ने इन्हीं हथियारों से वार कर दोनों की हत्या की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना विधानसभा पुलिस टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बेटी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी गुलाब राम साहू (55 वर्ष) निवासी – ग्राम सोनसरी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा हाल पता – ग्राम सेमरिया, थाना विधानसभा, रायपुर 👉 इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।1
- Post by Pravakar srivastav2
- *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- 📰 संक्षिप्त समाचार मोहला में 7 अप्रैल से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव शुरू मोहला। नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहला में 7 से 14 अप्रैल 2026 तक मिनी स्टेडियम परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 7 अप्रैल को कलश यात्रा और मंगलाचरण के साथ होगा। इस दौरान आचार्य पं. युवराज पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा। सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन-अर्चन एवं दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन रहेगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।1
- छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुभाष उमरे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर हेमंत उमरे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और हास्य परंपरा को जीवंत रखने वाले सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार और लाफ्टर लेखक सुभाष उमरे का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ के कला जगत में गहरा शोक व्याप्त है। दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लिटिया सेमरिया में जन्मे सुभाष उमरे ने अपनी अनोखी हास्य शैली और मंचीय अभिनय से हजारों लोगों को वर्षों तक हंसाया। 1 मार्च 1959 को जन्मे सुभाष उमरे ने 1 अप्रैल 2026 की शाम अपने ही गांव में अंतिम सांस ली। सुभाष उमरे सात भाइयों में तीसरे स्थान पर थे और परिवार में उनका विशेष स्थान था। भाई अजय उमरे ने बताया कि सुभाष उमरे बचपन से ही हंसमुख स्वभाव के थे और लोगों को हंसाना ही उनका जुनून बन गया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य और नाचा मंचों पर अपनी अलग पहचान बनाई। चंदैनी गोंदा, लोकरंग अर्जुंदा और संत समाज हटूवा जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुति में सहजता, देसी अंदाज और सामाजिक व्यंग्य का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता था। सुभाष उमरे ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों पप्पू चंद्राकर , कुलेश्वर ताम्रकार , घेवर यादव के साथ कई मंचों पर कॉमेडी रोल निभाए। उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थी और जैसे ही वे मंच पर आते, माहौल ठहाकों से गूंज उठता था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की लोककला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। कलाकारों, प्रशंसकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज उनके पैतृक गांव सेमरिया के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। सुभाष उमरे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी हास्य कला और यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।1