Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुद्दा तो है,,सिलेंडर पर सियासी घमासान,कांग्रेस -बीजेपी आमने सामने,,,
INDRAJEET SINGH DASHMER
मुद्दा तो है,,सिलेंडर पर सियासी घमासान,कांग्रेस -बीजेपी आमने सामने,,,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *कुरई में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन* _खेल परिसर मैदान में 100 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल_ कुरई - मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत कुरई के खेल परिसर ग्राउंड में शुक्रवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 100 जोड़ों का विवाह एवं निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस सामूहिक विवाह में 82 आदिवासी, 17 हिंदू और 1 बौद्ध जोड़ा शामिल रहा, जिन्होंने समाज और परिवार की उपस्थिति में सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सभी विवाह विधिवत सम्पन्न कराए गए। विवाह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के परिजन और क्षेत्रवासी भी समारोह में शामिल हुए। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आर्थिक सहायता और आवश्यक सामग्री प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। समारोह के दौरान अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। हंसी-खुशी और मंगल गीतों के बीच सम्पन्न हुआ यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।3
- सिवनी लोकेशन सिवनी मध्य प्रदेश बड़ा रेल हादसा टला शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी नैनपुर-खैररांजी के बीच बेपटरी हुए ट्रेन के पहिये यात्रियों में मची अफरा-तफरी, सभी सुरक्षित बड़ा रेल हादसा टला, शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस के पहिए पटरी से उतरे सिवनी जिले में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। शहडोल से नागपुर की ओर जा रही शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस के पहिए अचानक पटरी से उतर गए। यह घटना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नैनपुर–खैररांजी रेलखंड के बीच लगभग दोपहर 12:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन के पहिए पटरी से नीचे उतरे, ट्रेन में तेज झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या जनहानि की कोई सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा ट्रेन को वापस पटरी पर लाने और रेल मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। वहीं यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।2
- बादलपार में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही गौकशी के आरोपी के ठिकानों पर चला बुलडोजर 9 एकड़ शासकीय जमीन कब्जा मुक्त2
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना 100 जोड़ो का 14 मार्च को एक साथ होगा विवाह1
- मंडला जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग - मंडला जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में गैस प्लांट से लगे एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मनेरी पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं वही दमकल की गाड़ियां को सूचना दी गई हैं निवास से और अन्य जगहों से दमकल गाड़िया रवाना की गई हैं बताया गया की गैस प्लांट के मैदान में खड़ी गाड़ियों को अलग किया जा रहा हैं आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है।1
- योजना भवन में पुलिस एवं कार्ड एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में “महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडला जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे- कान्हा नेशनल पार्क, मंडला शहर स्थित नर्मदा घाट, माहिष्मती घाट तथा सहस्त्रधारा पर महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा पुलिस की नियमित उपस्थिति जैसी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। एसपी श्री सकलेचा ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जागरूकता अभियानों का निरंतर दोहराव आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जब विदेशी अथवा अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक किसी क्षेत्र में आते हैं, तो पुलिस, अन्य विभागों एवं स्थानीय नागरिकों का सहयोगपूर्ण व्यवहार उन्हें सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है। इस अवसर पर “शक्ति कैफे” पहल की भी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। परियोजना के संकुल समन्वयक ने बताया कि मंडला एवं कान्हा क्षेत्र में संचालित इस परियोजना के तहत अब तक लगभग 200 महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण तथा करीब 1600 छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह परियोजना निर्भया फंड, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से संचालित की जा रही है। साथ ही पर्यटन स्थलों पर गाइड एवं वाहन चालकों को प्रशिक्षित कर पर्यटकों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग, पर्यटन विभाग, वन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोडमी की महिलाओं ने गुरूवार की रात्रि करीब 10 बजे के आस-पास कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर लोहमारा बैरियर से कुछ दूर संचालित होने वाली दुकानों से बड़ी मात्रा में देसी विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। महिलाओं के द्वारा की गई इस पूरी कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और विवाद जैसी स्थिति भी कुछ देर के लिए निर्मित हो गई। हालांकि महिलाओं ने शीघ्र ही इस पूरी कार्रवाई की सूचना पुलिस को दी तब पुलिस मौके पर पहुंची और शराब जब्त करने की कार्रवाई की गई।1
- मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना कुरई में 100 जोड़े एक दूसरे के हुए रीति रिवाज से संपन्न हुए।1
- जारी हुई पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, पीएम मोदी ने किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार रुपये1