Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोड़मी गांव में महिलाओं ने पकड़ी देसी-विदेशी अवैध शराब की खेप कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोडमी की महिलाओं ने गुरूवार की रात्रि करीब 10 बजे के आस-पास कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर लोहमारा बैरियर से कुछ दूर संचालित होने वाली दुकानों से बड़ी मात्रा में देसी विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। महिलाओं के द्वारा की गई इस पूरी कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और विवाद जैसी स्थिति भी कुछ देर के लिए निर्मित हो गई। हालांकि महिलाओं ने शीघ्र ही इस पूरी कार्रवाई की सूचना पुलिस को दी तब पुलिस मौके पर पहुंची और शराब जब्त करने की कार्रवाई की गई।
Dev Anand
कोड़मी गांव में महिलाओं ने पकड़ी देसी-विदेशी अवैध शराब की खेप कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोडमी की महिलाओं ने गुरूवार की रात्रि करीब 10 बजे के आस-पास कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर लोहमारा बैरियर से कुछ दूर संचालित होने वाली दुकानों से बड़ी मात्रा में देसी विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। महिलाओं के द्वारा की गई इस पूरी कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और विवाद जैसी स्थिति भी कुछ देर के लिए निर्मित हो गई। हालांकि महिलाओं ने शीघ्र ही इस पूरी कार्रवाई की सूचना पुलिस को दी तब पुलिस मौके पर पहुंची और शराब जब्त करने की कार्रवाई की गई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बालाघाट जिले के तिरोड़ी तहसील क्षेत्र से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। तहसील क्षेत्र के ग्राम आजनबिहारी में सर्पदंश की वजह से पालतू मवेशी बैल की मौत हुई है। यह खबर जैसे ही गांव में फैली पूरा गांव अचंभित हो गया आमतौर पर इस तरह की घटनाएं बेहद कम होती है कि सर्पदंश से किसी मवेशी की मौत हो जाए। गुरुवार को दोपहर 3ः30 बजे पुलिस की मौजूदगी में पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने बैल का पीएम किया।1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- *कुरई में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन* _खेल परिसर मैदान में 100 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल_ कुरई - मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत कुरई के खेल परिसर ग्राउंड में शुक्रवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 100 जोड़ों का विवाह एवं निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सभी विवाह विधिवत सम्पन्न कराए गए। विवाह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के परिजन और क्षेत्रवासी भी समारोह में शामिल हुए। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आर्थिक सहायता और आवश्यक सामग्री प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। समारोह के दौरान अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। हंसी-खुशी और मंगल गीतों के बीच सम्पन्न हुआ यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।1
- *कुरई में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन* _खेल परिसर मैदान में 100 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल_ कुरई - मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत कुरई के खेल परिसर ग्राउंड में शुक्रवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 100 जोड़ों का विवाह एवं निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस सामूहिक विवाह में 82 आदिवासी, 17 हिंदू और 1 बौद्ध जोड़ा शामिल रहा, जिन्होंने समाज और परिवार की उपस्थिति में सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सभी विवाह विधिवत सम्पन्न कराए गए। विवाह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के परिजन और क्षेत्रवासी भी समारोह में शामिल हुए। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आर्थिक सहायता और आवश्यक सामग्री प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। समारोह के दौरान अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। हंसी-खुशी और मंगल गीतों के बीच सम्पन्न हुआ यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।3
- सिवनी लोकेशन सिवनी मध्य प्रदेश बड़ा रेल हादसा टला शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी नैनपुर-खैररांजी के बीच बेपटरी हुए ट्रेन के पहिये यात्रियों में मची अफरा-तफरी, सभी सुरक्षित बड़ा रेल हादसा टला, शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस के पहिए पटरी से उतरे सिवनी जिले में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। शहडोल से नागपुर की ओर जा रही शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस के पहिए अचानक पटरी से उतर गए। यह घटना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नैनपुर–खैररांजी रेलखंड के बीच लगभग दोपहर 12:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन के पहिए पटरी से नीचे उतरे, ट्रेन में तेज झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या जनहानि की कोई सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा ट्रेन को वापस पटरी पर लाने और रेल मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। वहीं यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।2
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना 100 जोड़ो का 14 मार्च को एक साथ होगा विवाह1
- Post by Ajay kumar sonwani1
- विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में 13 मार्च शुक्रवार को नगर परिषद के सभा हॉल में स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी और सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन हुआ। दोपहर ढाई बजे नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रभारी अध्यक्ष श्रीमती धर्मकला देशमुख की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राधेश्याम चौधरी, उपयंत्री राजेश चौकसे, दिनेश धानेश्वर भी मंचासीन रहे।1