बलरामपुर रामानुजगंज जिला में एक तरफ किसान हितैषी सरकार होने के दावे किए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ बलरामपुर जिले में एक बुजुर्ग बलरामपुर रामानुजगंज जिला में एक तरफ किसान हितैषी सरकार होने के दावे किए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ बलरामपुर जिले में एक बुजुर्ग आदिवासी किसान अपनी ही मेहनत की कमाई पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। मामला रामानुजगंज के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का है, जहाँ बीमारी से जूझ रहे एक किसान के खाते को होल्ड कर दिया गया है।ग्राम भवरमाल निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान केदार सिंह ने इस साल (खरीफ वर्ष 2025-26) में अपना 38.80 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। सरकार के हिसाब से उन्हें 1,20,280 रुपये मिलने थे। केदार सिंह लकवा और किडनी की पथरी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और उन्हें इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। लेकिन जब वे बैंक पहुँचे तो उन्हें पता चला कि उनका खाता ही बंद होल्ड कर दिया गया है। फर्जी कर्ज का लगा दिया अड़ंगा बैंक प्रबंधन का कहना है कि केदार सिंह के नाम पर साल 2022 का 1.92 लाख रुपये का कर्ज बकाया है। वहीं किसान का साफ कहना है कि उन्होंने कभी कोई लोन लिया ही नहीं। हैरानी की बात यह है कि पिछले साल (2025) भी ठीक यही समस्या आई थी। तब कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत के बाद उनकी धान की राशि जारी की गई थी। सवाल यह उठता है कि जब मामला पिछले साल सुलझ गया था, तो इस बार फिर उसी फर्जी कर्ज के नाम पर किसान को क्यों परेशान किया जा रहा है पीड़ित किसान ने कलेक्टर को दिए आवेदन में एक बेहद चौंकाने वाला आरोप भी लगाया है। केदार सिंह के 29 अप्रैल 2026 को जब मैं बैंक गया तो एक कर्मचारी ने मुझसे 500 रुपये लिए और कहा कि 49 हजार रुपये दिला दूंगा। लेकिन बाद में उसने पैसे भी रख लिए और खाता होल्ड बताकर मुझे बैंक से भगा दिया इलाज के लिए भटक रहा अन्नदाता बीमार केदार सिंह आज लाचार हैं। उनके पास न दवा के पैसे हैं और न ही घर चलाने का सहारा। उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि इस मामले की तुरंत जांच कराई जाए और बैंक की मनमानी पर रोक लगाते हुए उनकी धान की राशि दिलाई जाए ताकि वे अपना इलाज करा सकें। बाइट(1) केदार सिंह किसान भावरमाल

- वाड्राफनगर के गुडरु गांव में आयोजित समस्या समाधान शिविर में जमकर हुआ हंगामा। ब्रेकिंग बलरामपुर बलरामपुर में सुशासन तिहार बना 'विवाद तिहार वाड्राफनगर के गुडरु गांव में आयोजित समस्या समाधान शिविर में जमकर हुआ हंगामा। मवेशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने पर ग्रामीण ने पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी समस्या सुलझाने के बजाय उन्हें टाल रहे हैं। जिले के बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में ही ग्रामीण और अधिकारी के बीच तीखी बहस हो गई। पूरा मामला बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्राफनगर गुडरू गांव का है1
- गढ़वा। रंगदारी नहीं देने पर Badal Line होटल में जड़ दिया ताला? 😱🔒 🚨 गढ़वा के Badal Line होटल में रंगदारी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। होटल संचालक का आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर होटल में ताला जड़ दिया गया। 😱 घटना के बाद इलाके में तनाव और डर का माहौल बना हुआ है? रंगदारी नहीं देने पर Badal Line होटल में जड़ दिया ताला? 😱🔒 इलाके में फैली सनसनी | होटल संचालक ने लगाए गंभीर आरोप!1
- सोमनाथ मंदिर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्रदर्शनी का किया दौरा 🚩 सोमनाथ में आस्था और संस्कृति का भव्य संगम 🚩 प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुजरात के पवित्र Somnath Temple में पुनर्निर्मित मंदिर के शिखर पर आयोजित ‘कुंभाभिषेक’ समारोह में सहभागिता की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में लगी विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा की अद्भुत झलक प्रस्तुत की गई। सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संघर्ष और पुनर्जागरण का प्रतीक है। #Somnath #PMModi #Gujarat #SanatanSanskriti #Kumbhabhishek #IndiaCulture #PradeshKhabar1
- अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित कामोदा रिसॉर्ट पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटाया। 45 डिसमिल सरकारी जमीन पर बने इस रिसॉर्ट को पहले नोटिस दिया गया था, जिसके बाद 11 मई को यह ध्वस्तीकरण किया गया।1
- सहरसा के एक सरकारी स्कूल में खाना खाने के बाद 240 से ज़्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चों के भोजन में एक सांप मिला था, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है।1
- अंबिकापुर के टुनटुन दाबेली संचालक अमन ओझा की झारखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। उसका नग्न शव सिर में गंभीर चोटों के साथ मिला, जबकि बाइक छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से बरामद हुई। अमन पिछले दिनों पत्नी के अफेयर का वीडियो वायरल कर सुर्खियों में था, अब पुलिस प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच कर रही है।1
- गढ़वा के मेराल स्थित दलेली मंदिर से लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। इस घटना से बौराहा गाँव में सनसनी फैल गई है, जिसके बाद मेराल पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।1
- अंबिकापुर में वन विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्ज़े के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह कदम अवैध अतिक्रमणकारियों को रोकने और वन संपदा की रक्षा के लिए उठाया गया है।1
- सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनोज दास को बीएनएस, आईटी और पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा। यह घटना साइबर अपराधों के खिलाफ सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई को दर्शाती है।1