logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्नी के अफेयर का वीडियो वायरल करने वाले टुनटुन दाबेली संचालक की हत्या ,झारखंड के रंका में मिला शव शहर के मिशन चौक स्थित टुनटुन दाबेली दुकान के संचालक अमन ओझा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। 34 वर्षीय अमन ओझा का शव झारखंड के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-343 से लगे खुथवा मोड़ के पास नग्न अवस्था में बरामद हुआ। शव पर सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं उसकी बाइक रामानुजगंज क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद की गई है। घटना के बाद अंबिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। पत्नी को लेकर पहले से विवादों में था मामला जानकारी के अनुसार अमन ओझा पिछले एक से डेढ़ माह से अपनी पत्नी को लेकर चर्चा में था। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक धर्म विशेष के युवक पर अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने और साथ रखने का आरोप लगाया था। अमन ने वीडियो में यह भी कहा था कि उसकी पत्नी और कथित प्रेमी द्वारा उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उसने हत्या की आशंका जताते हुए हिंदू संगठनों से हस्तक्षेप की मांग भी की थी। कोतवाली पुलिस तक पहुंचा था मामला अमन ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यह मामला कोतवाली पुलिस तक पहुंचा था। हालांकि बाद में उसकी पत्नी के लौट आने के बाद मामला शांत हो गया था। इसके बाद कुछ दिनों तक कोई विवाद सामने नहीं आया। रंका में मिला शव, हत्या की आशंका रविवार को झारखंड के रंका थाना क्षेत्र में अमन ओझा का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। शव एनएच-343 किनारे खुथवा मोड़ के पास मिला। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर कई गहरे घाव थे तथा शरीर के निचले हिस्से से कपड़े गायब थे। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। गढ़वा अस्पताल भेजा गया शव रंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं रामानुजगंज से मृतक की बाइक बरामद होने के बाद पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। कार और ऑटो में आग लगाने की भी चर्चा मिशन चौक क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि शुक्रवार को अमन ओझा ने एक कार और ऑटो रिक्शा में आग लगा दी थी। इसके बाद कुछ लोगों द्वारा उसकी पिटाई किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद वह एक व्यक्ति की बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार बताया जा रहा था। सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और हालिया विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अमन ओझा की हत्या के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

5 hrs ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • पत्नी के अफेयर का वीडियो वायरल करने वाले टुनटुन दाबेली संचालक की हत्या ,झारखंड के रंका में मिला शव शहर के मिशन चौक स्थित टुनटुन दाबेली दुकान के संचालक अमन ओझा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। 34 वर्षीय अमन ओझा का शव झारखंड के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-343 से लगे खुथवा मोड़ के पास नग्न अवस्था में बरामद हुआ। शव पर सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं उसकी बाइक रामानुजगंज क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद की गई है। घटना के बाद अंबिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। पत्नी को लेकर पहले से विवादों में था मामला जानकारी के अनुसार अमन ओझा पिछले एक से डेढ़ माह से अपनी पत्नी को लेकर चर्चा में था। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक धर्म विशेष के युवक पर अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने और साथ रखने का आरोप लगाया था। अमन ने वीडियो में यह भी कहा था कि उसकी पत्नी और कथित प्रेमी द्वारा उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उसने हत्या की आशंका जताते हुए हिंदू संगठनों से हस्तक्षेप की मांग भी की थी। कोतवाली पुलिस तक पहुंचा था मामला अमन ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यह मामला कोतवाली पुलिस तक पहुंचा था। हालांकि बाद में उसकी पत्नी के लौट आने के बाद मामला शांत हो गया था। इसके बाद कुछ दिनों तक कोई विवाद सामने नहीं आया। रंका में मिला शव, हत्या की आशंका रविवार को झारखंड के रंका थाना क्षेत्र में अमन ओझा का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। शव एनएच-343 किनारे खुथवा मोड़ के पास मिला। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर कई गहरे घाव थे तथा शरीर के निचले हिस्से से कपड़े गायब थे। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। गढ़वा अस्पताल भेजा गया शव रंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं रामानुजगंज से मृतक की बाइक बरामद होने के बाद पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। कार और ऑटो में आग लगाने की भी चर्चा मिशन चौक क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि शुक्रवार को अमन ओझा ने एक कार और ऑटो रिक्शा में आग लगा दी थी। इसके बाद कुछ लोगों द्वारा उसकी पिटाई किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद वह एक व्यक्ति की बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार बताया जा रहा था। सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और हालिया विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अमन ओझा की हत्या के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
    1
    पत्नी के अफेयर का वीडियो वायरल करने वाले टुनटुन दाबेली संचालक की हत्या ,झारखंड के रंका में मिला शव
शहर के मिशन चौक स्थित टुनटुन दाबेली दुकान के संचालक अमन ओझा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। 34 वर्षीय अमन ओझा का शव झारखंड के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-343 से लगे खुथवा मोड़ के पास नग्न अवस्था में बरामद हुआ। शव पर सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं उसकी बाइक रामानुजगंज क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद की गई है। घटना के बाद अंबिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है।
पत्नी को लेकर पहले से विवादों में था मामला
जानकारी के अनुसार अमन ओझा पिछले एक से डेढ़ माह से अपनी पत्नी को लेकर चर्चा में था। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक धर्म विशेष के युवक पर अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने और साथ रखने का आरोप लगाया था। अमन ने वीडियो में यह भी कहा था कि उसकी पत्नी और कथित प्रेमी द्वारा उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उसने हत्या की आशंका जताते हुए हिंदू संगठनों से हस्तक्षेप की मांग भी की थी।
कोतवाली पुलिस तक पहुंचा था मामला
अमन ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यह मामला कोतवाली पुलिस तक पहुंचा था। हालांकि बाद में उसकी पत्नी के लौट आने के बाद मामला शांत हो गया था। इसके बाद कुछ दिनों तक कोई विवाद सामने नहीं आया।
रंका में मिला शव, हत्या की आशंका
रविवार को झारखंड के रंका थाना क्षेत्र में अमन ओझा का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। शव एनएच-343 किनारे खुथवा मोड़ के पास मिला। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर कई गहरे घाव थे तथा शरीर के निचले हिस्से से कपड़े गायब थे। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
गढ़वा अस्पताल भेजा गया शव
रंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं रामानुजगंज से मृतक की बाइक बरामद होने के बाद पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।
कार और ऑटो में आग लगाने की भी चर्चा
मिशन चौक क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि शुक्रवार को अमन ओझा ने एक कार और ऑटो रिक्शा में आग लगा दी थी। इसके बाद कुछ लोगों द्वारा उसकी पिटाई किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद वह एक व्यक्ति की बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार बताया जा रहा था।
सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और हालिया विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अमन ओझा की हत्या के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • अंबिकापुर में वन विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्ज़े के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह कदम अवैध अतिक्रमणकारियों को रोकने और वन संपदा की रक्षा के लिए उठाया गया है।
    1
    अंबिकापुर में वन विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्ज़े के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह कदम अवैध अतिक्रमणकारियों को रोकने और वन संपदा की रक्षा के लिए उठाया गया है।
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Ambikapur, Surguja•
    6 hrs ago
  • सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनोज दास को बीएनएस, आईटी और पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा। यह घटना साइबर अपराधों के खिलाफ सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई को दर्शाती है।
    1
    सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनोज दास को बीएनएस, आईटी और पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा। यह घटना साइबर अपराधों के खिलाफ सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई को दर्शाती है।
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • सूरजपुर के चन्द्रमेढ़ा गाँव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बड़े पिता और उनकी पत्नी ने महेंद्र टोप्पो पर ईंट से हमला किया था, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    सूरजपुर के चन्द्रमेढ़ा गाँव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बड़े पिता और उनकी पत्नी ने महेंद्र टोप्पो पर ईंट से हमला किया था, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Shailendra Patel
    Shailendra Patel
    Local News Reporter सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले में डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा अब अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आपातकालीन मदद के लिए पुलिस को और भी तेज़ी से पहुंचाएगी। शुरुआती तौर पर एक वाहन 24 घंटे काम करेगा, जल्द ही पूरे जिले में 11 अतिरिक्त गाड़ियां उपलब्ध होंगी।
    2
    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले में डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा अब अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आपातकालीन मदद के लिए पुलिस को और भी तेज़ी से पहुंचाएगी। शुरुआती तौर पर एक वाहन 24 घंटे काम करेगा, जल्द ही पूरे जिले में 11 अतिरिक्त गाड़ियां उपलब्ध होंगी।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार को परिजन के शव के लिए शव वाहन नहीं मिला। मजबूरन उन्हें 25 किलोमीटर तक शव को ट्रैक्टर पर ले जाना पड़ा, जिससे सुशासन के सरकारी दावों पर सवाल उठे। सांसद ने भी व्यवस्था में कमी स्वीकार करते हुए जल्द शव वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार को परिजन के शव के लिए शव वाहन नहीं मिला। मजबूरन उन्हें 25 किलोमीटर तक शव को ट्रैक्टर पर ले जाना पड़ा, जिससे सुशासन के सरकारी दावों पर सवाल उठे। सांसद ने भी व्यवस्था में कमी स्वीकार करते हुए जल्द शव वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • रायगढ़ के धरमजयगढ़ में एक युवक दिनदहाड़े दुकान से सामान चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया। दुकानदार ने चोर से निपटने का जो तरीका अपनाया, उसका सीसीटीवी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस घटना पर हैरानी और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
    1
    रायगढ़ के धरमजयगढ़ में एक युवक दिनदहाड़े दुकान से सामान चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया। दुकानदार ने चोर से निपटने का जो तरीका अपनाया, उसका सीसीटीवी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस घटना पर हैरानी और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    9 hrs ago
  • मथुरा में महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उनके शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया। सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    1
    मथुरा में महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उनके शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया। सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.