नर्सिंग होम संचालक को 50 हजार रुपए में भ्रूण लिंग परीक्षण करते पकड़ा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि काफी समय से बनाड़ क्षेत्र में काम करने वाले निजी नर्सिंगकर्मी ओमप्रकाश चौधरी के भ्रूण लिंग परीक्षण करने की जानकारी मिल रही थी। इसके लिए पूर्व में भी प्रयास हुए। इस बार पुख्ता जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अनुमति से डिकॉय ऑपरेशन के लिए पीसीपीएनडीटी सेल की टीम बनाई गई। इसके लिए प्रतापगढ़ से गर्भवती महिला को बुलाया गया था। जिससे नर्सिंगकर्मी को किसी तरह का शक नहीं हो। इस कार्रवाई के दौरान जोधपुर पीबीआई थाना जयपुर की निरीक्षक प्रीति चैची, पाली, प्रतापगढ़ और जोधपुर जिले के पीसीपीएनटीडी समन्वयक महेश कुमार, महेश पाटीदार, सरला दाधीच, पीबीआई थाने के कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, शानु चौधरी शामिल हुई। ओमप्रकाश बनाड़ क्षेत्र में अपना श्रीसागर नर्सिंग होम चलाता है। जानकारी मिलने पर पूरा ऑपरेशन तय किया गया था। शुक्रवार को ओमप्रकाश से गर्भवती के पति ने संपर्क किया था। उसने 50 हजार रुपए मांगे, जिसे देने के लिए सहमति दे दी। लेकिन ओमप्रकाश बेहद चौकन्ना था। वह कई देर तक पति-पत्नी को इधर-उधर बुलाता रहा। बाद में वह स्कॉर्पियो लेकर उनके पास पहुंचा और साथ लेकर रवाना हुआ। अपने नर्सिंग होम से पहले उसने पति को भी गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद गर्भवती को लेकर नर्सिंग होम पहुंचा। वहां उसने अपनी मोबाइल सोनोग्राफी से मशीन से जांच शुरू की, तो इस दौरान ही टीम ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया। सोनोग्राफी मशीन व 50 हजार रुपए बरामद किए है। जांच में सामने आया कि आरोपी कथित रूप से एक हैंडहेल्ड पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड प्रोब का इस्तेमाल करता था, जो तार के माध्यम से मोबाइल फोन से जुड़ जाता है। मोबाइल में मौजूद विशेष एप स्क्रीन का कार्य करती है और सामान्य सोनोग्राफी की तरह भ्रूण की तस्वीर दिखाई देती है। इस तरह के डिवाइस का चलन विदेशों में बहुत ज्यादा होता है। भारत में भ्रूण का लिंग परीक्षण करना और करवाना पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पूर्णतः प्रतिबंधित एवं दंडनीय अपराध है। इसके लिए प्रत्येक सोनोग्राफी मशीन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है, जिसके साथ जीपीएस ट्रेकर लगा हुआ रहता है। जिससे पूरी मॉनिटरिंग की जाती है। पीसीपीएनडीटी सेल अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से इस अवैध गतिविधि में शामिल था और उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि ओमप्रकाश अवैध सोनोग्राफी डिवाइस कहां से लेकर आया था। जोधपुर (हुक्मनामा समाचार)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में गर्भस्थ शिशु के भ्रूण लिंग परिक्षण करने + वाले एक नर्सिंगकर्मी को पकड़ा है। आरोपी नर्सिंगकर्मी अपना नर्सिंग होम चलाता है। गर्भ में बेटा या बेटी का पता लगाने के लिए उसने 50 हजार रुपए लिए थे। सीएमएचओ जोधपुर की अगुवाई में पीसीपीएनडीटी की टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से पोर्टेबल मोबाइल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजने के आदेश

- पाली उप जिला मजिस्ट्रेट ( एसडीएम) ने एनजीओ संचालक पवन मिश्रा द्वारा लिखित रिपोर्ट अनुसार प्रार्थी या मनीषा को आठ महीने के बच्चे को मां को सुपरत करने का दिया आदेश। पाली ३१जुलाई। पाली उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम)विमलेद्र राणावत ,के समक्ष जोधपुर से एनजीओ संचालक पवन मिश्रा ने श्रीमती मनीषा भील पत्नी श्री सागर भील निवासी सूरजपोल,पाली हाल निवासी स्थान हाल निवास जैन नगर, महाराणा प्रताप सर्किल,मैं सरदार संमद रोड,पाली (राजस्थान) विषयः- मेरे 08 माह के बच्चे को दिलाने बाबत। महोदयजी, उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि मैं प्रार्थीया श्रीमती मनीषा पत्नि सागर, जाति भील, आयु-28 वर्ष, निवासी सुरज पोल बड़ी भील बस्ती, पाली राजस्थान हाल जैन नगर, महाराणा प्रताप, सरदार समंद रोड़, पाली राजस्थान के साथ मेरा विवाह आज से 09 वर्ष पूर्व सामुहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। उक्त दौरान मेरे चार पुत्र हुये मेरा पति आदतन नशेडी है व जुआं खेलने का आदी है। मेरे द्वारा जब नशा करने का मना किया जाता तो मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता व जुये की लत के कारण मेरे सारे गहने भी बैच दिये। व मुझे बार-बार पिहर से पेसे लाने का दबाब बनाता। मैंने कई बार अपनी माँ के घर से पेसे लाकर दिये, जिससे वह जुये में हार जाता। लडाई झगडे के कारण आज से एक माह पूर्व मैं अपने पिहर आ गई व अपने चारो बच्चो को अपने साथ लेकर आई। कल दिनांक 30.07.2026 को मेरा पति मेरे पिहर आया व मेरे चारो बच्चो को मुझसे छिन्ना, मैंने छोटे वाले बच्चे को गोद में रखा था, तो तीन बच्चो को मोटर साईकिल पर लेकर भाग गया। आधे घण्टे बाद मैं व मेरी माता अपने ससुराल 8 माह के छोटे बच्चे के साथ गई मैंने कहा कि मेरे बच्चे वापस दे दो कोई नशेडी बच्चो की परवरिस केसे कर सकता है तब मेरी सास अम्बादेवी, व मेरा देवर, रवि व बंटी मेरी चारो नणदे संतोष, रजनी, पूजा व संगीता व मेरे पति सभी ने मेरी माता व मुझ पर ताबडतोड लातो मुक्को से हमला कर दिया और मेरी चारो नणदो द्वारा मेरा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई व मेरे 8 माह के दूध पीते बच्चे को छिन्न कर ले लिया। मैं व मेरी माता अधमरी हालत में पुलिस की मदद लेने के लिए पुलिस थाना, कोतवाली टेक्सी से गये, जहां से हमें महिला पुलिस थाने जाने को कहा। महिला पुलिस थाने में भी मेरी कोई सुनवाई नही हुई। अतः आप श्रीमानजी से निवेदन है कि मेरे दुधपीते 8 माह के छोटे बच्चे व अन्य तीन बच्चो को मुझे सुपुर्द कराने की कार्यवाहीं करावे, मेरे बच्चो का जीवन अंधकारमय है। दिनांक 31.07.2026 ह. प्रार्थीया, (श्रीमती मनीषा) मो.नं. 96720 440141
- बांडी नदी किनारे अवैध धुलाई प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 8 हौद ध्वस्त, दूषित पानी नदी में छोड़ने का खुलासा; आरोपी पर केस दर्ज पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांडी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कपड़ा धुलाई प्लांट का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके पर बने 8 अवैध हौद ध्वस्त कर दिए और मशीनरी व कपड़ों के बंडल जब्त किए। जांच में सामने आया कि पाइपलाइन के जरिए नदी का पानी लेकर कपड़ों की धुलाई की जा रही थी और धुलाई के बाद निकलने वाला दूषित पानी सीधे बांडी नदी में छोड़ा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रदूषित पानी और मिट्टी के नमूने भी लिए गए। प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधि का संचालन प्रवीण खारोल निवासी सालरिया द्वारा किया जाना सामने आया है। मामले में सदर थाना पाली में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। राहुल शर्मा, आरओ, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बताया कि दूषित जल का सीधे नदी में प्रवाह पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- मक्की के कट्टों की आड़ में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रेलर से दो गिरफ्तार पाली। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्की के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रेलर में मक्की के कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर पंजाब से गुजरात की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक रास्ता भटक गया, वही पुलिस को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया , संदेह होने पर ट्रेलर की तलाशी ली गई तो मक्की के कट्टों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी मिली। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी हनवंत सिंह मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने ट्रेलर से शराब को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा जब्त शराब की गिनती और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे शराब की खेप, तस्करी के नेटवर्क तथा अन्य संबंधित लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत खुलासे की संभावना जताई जा रही है।2
- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया1
- Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹ Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1