logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांडी नदी किनारे अवैध धुलाई प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 8 हौद ध्वस्त, दूषित पानी नदी में छोड़ने का खुलासा; आरोपी पर केस दर्ज पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांडी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कपड़ा धुलाई प्लांट का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके पर बने 8 अवैध हौद ध्वस्त कर दिए और मशीनरी व कपड़ों के बंडल जब्त किए। जांच में सामने आया कि पाइपलाइन के जरिए नदी का पानी लेकर कपड़ों की धुलाई की जा रही थी और धुलाई के बाद निकलने वाला दूषित पानी सीधे बांडी नदी में छोड़ा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रदूषित पानी और मिट्टी के नमूने भी लिए गए। प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधि का संचालन प्रवीण खारोल निवासी सालरिया द्वारा किया जाना सामने आया है। मामले में सदर थाना पाली में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। राहुल शर्मा, आरओ, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बताया कि दूषित जल का सीधे नदी में प्रवाह पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

बांडी नदी किनारे अवैध धुलाई प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 8 हौद ध्वस्त, दूषित पानी नदी में छोड़ने का खुलासा; आरोपी पर केस दर्ज पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांडी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कपड़ा धुलाई प्लांट का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके पर बने 8 अवैध हौद ध्वस्त कर दिए और मशीनरी व कपड़ों के बंडल जब्त किए। जांच में सामने आया कि पाइपलाइन के जरिए नदी का पानी लेकर कपड़ों की धुलाई की जा रही थी और धुलाई के बाद निकलने वाला दूषित पानी सीधे बांडी नदी में छोड़ा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रदूषित पानी और मिट्टी के नमूने भी लिए गए। प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधि का संचालन प्रवीण खारोल निवासी सालरिया द्वारा किया जाना सामने आया है। मामले में सदर थाना पाली में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। राहुल शर्मा, आरओ, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बताया कि दूषित जल का सीधे नदी में प्रवाह पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मक्के की बोरियों में छिपाकर गुजरात ले जा रहे 80 लाख की शराब, ट्रेलर जब्त पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्के की बोरियों की आड़ में ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार ट्रेलर में पंजाब निर्मित शराब गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। दो युवक हिरासत में थाना प्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्ध ट्रेलर की तलाशी ली, जहां मक्के की बोरियों के पीछे शराब के कार्टन मिले। मामले में सीकर और लाडनू निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। 80 लाख की शराब होने का अनुमान पुलिस फिलहाल ट्रेलर से शराब के कार्टन उतरवा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और गुजरात में इसकी डिलीवरी को लेकर जांच में जुटी है।
    1
    पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मक्के की बोरियों में छिपाकर गुजरात ले जा रहे 80 लाख की शराब, ट्रेलर जब्त
पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्के की बोरियों की आड़ में ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार ट्रेलर में पंजाब निर्मित शराब गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी।
दो युवक हिरासत में
थाना प्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्ध ट्रेलर की तलाशी ली, जहां मक्के की बोरियों के पीछे शराब के कार्टन मिले। मामले में सीकर और लाडनू निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
80 लाख की शराब होने का अनुमान
पुलिस फिलहाल ट्रेलर से शराब के कार्टन उतरवा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और गुजरात में इसकी डिलीवरी को लेकर जांच में जुटी है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गुरु क्यों बनाना चाहिए जाने आप भी जोधपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूम धाम से मनाया गया भक्तों ने श्रद्धा से गुरु की पूजन किया
    1
    गुरु क्यों बनाना चाहिए जाने आप भी 
जोधपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूम धाम से मनाया गया भक्तों ने श्रद्धा से गुरु की पूजन किया
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है। आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 📍 दिल्ली संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 📍 दिल्ली
    1
    करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है।

आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

📍 दिल्ली
संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 
📍 दिल्ली
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजसमंद की चर्चित चारभुजा पुतला दहन प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है राजसमंद के चर्चित चारभुजा पुतला दहन प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता ने ही अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर को लेकर सवाल खड़े करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बिना जानकारी के एफआईआर दर्ज कर दी गई और मामले में वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है, आपको बता दें कि राजसमंद जिले की चारभुजा तहसील कार्यालय के बाहर एक सप्ताह पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा पेपर लीक प्रकरण और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की पूर्व सूचना प्रशासन को दी गई थी और पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन संपन्न हुआ। अब इस मामले में शिकायतकर्ता कोयला गांव के निवासी गुमान सिंह खरवड़ ने अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक को प्रार्थना पत्र देकर नया दावा किया है। उनका कहना है कि पुतले को सहारा देने के लिए नाली में पड़ा किसी पुराने संगीत कार्यक्रम का होर्डिंग इस्तेमाल किया गया था, जिसमें किसी देवी-देवता का चित्र नहीं था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक की मदद से तस्वीर में देवी माता का चित्र जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, ताकि कांग्रेस पार्टी की छवि खराब की जा सके। प्रार्थी का यह भी कहना है कि उसके नाम से दर्ज एफआईआर में कई ऐसे तथ्य शामिल किए गए, जो उसने कभी नहीं बताए और उसकी जानकारी के बिना ही मामला दर्ज कर लिया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में फिलहाल कोई आगे की कार्रवाई नहीं करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    3
    राजसमंद की चर्चित चारभुजा पुतला दहन प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है
राजसमंद के चर्चित चारभुजा पुतला दहन प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता ने ही अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर को लेकर सवाल खड़े करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बिना जानकारी के एफआईआर दर्ज कर दी गई और मामले में वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है,
आपको बता दें कि
राजसमंद जिले की चारभुजा तहसील कार्यालय के बाहर एक सप्ताह पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा पेपर लीक प्रकरण और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की पूर्व सूचना प्रशासन को दी गई थी और पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन संपन्न हुआ।
अब इस मामले में शिकायतकर्ता कोयला गांव के निवासी गुमान सिंह खरवड़ ने अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक को प्रार्थना पत्र देकर नया दावा किया है। उनका कहना है कि पुतले को सहारा देने के लिए नाली में पड़ा किसी पुराने संगीत कार्यक्रम का होर्डिंग इस्तेमाल किया गया था, जिसमें किसी देवी-देवता का चित्र नहीं था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक की मदद से तस्वीर में देवी माता का चित्र जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, ताकि कांग्रेस पार्टी की छवि खराब की जा सके।
प्रार्थी का यह भी कहना है कि उसके नाम से दर्ज एफआईआर में कई ऐसे तथ्य शामिल किए गए, जो उसने कभी नहीं बताए और उसकी जानकारी के बिना ही मामला दर्ज कर लिया गया।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में फिलहाल कोई आगे की कार्रवाई नहीं करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राईका बाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल के जरिए परखी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां, संदिग्ध वस्तु मिलने पर बढ़ी हलचल राईका बाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल के जरिए परखी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां, संदिग्ध वस्तु मिलने पर बढ़ी हलचल जोधपुर शहर के राईका बाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बम होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), सिविल डिफेंस, दमकल और अन्य संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए सिविल डिफेंस टीम ने बेरिकेडिंग की और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके की सघन तलाशी शुरू की गई। तलाशी अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में खड़ी एक बाइक में संदिग्ध वस्तु मिलने से अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता और बढ़ गई। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम निरोधक टीम ने संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया और उसे जांच के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाए रखा गया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं।
    2
    राईका बाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप,
मॉकड्रिल के जरिए परखी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां, संदिग्ध वस्तु मिलने पर बढ़ी हलचल


राईका बाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप,
मॉकड्रिल के जरिए परखी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां, संदिग्ध वस्तु मिलने पर बढ़ी हलचल
जोधपुर शहर के राईका बाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बम होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), सिविल डिफेंस, दमकल और अन्य संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए सिविल डिफेंस टीम ने बेरिकेडिंग की और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके की सघन तलाशी शुरू की गई।
तलाशी अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में खड़ी एक बाइक में संदिग्ध वस्तु मिलने से अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता और बढ़ गई। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम निरोधक टीम ने संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया और उसे जांच के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाए रखा गया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • एमड़ी पंचायत के भटखेड़ा में, बच्चों की सुरक्षा में आक्रामक हुई सूअर; किसान को दौड़ाया, मक्की के खेत में दिया जन्म: ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई मांगी
    1
    एमड़ी पंचायत के भटखेड़ा में, बच्चों की सुरक्षा में आक्रामक हुई सूअर; किसान को दौड़ाया, मक्की के खेत में दिया जन्म: ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई मांगी
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में बढ़ीं सांप काटने की घटनाएं, एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक मामले आए सामने पाली जिले में इन दिनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सांप काटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में एक दर्जन से अधिक मामले सामने आने से लोगों में चिंता का माहौल है। ताजा मामलों में खेत में काम कर रही एक महिला तथा घर में सो रही दूसरी महिला को सांप ने काट लिया। दोनों महिलाओं को परिजनों द्वारा तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है। बारिश के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भरने के कारण उनके आबादी वाले क्षेत्रों में निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों से खेतों में काम करते समय तथा रात में सोते समय विशेष सावधानी बरतने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और सांप काटने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
    2
    शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में बढ़ीं सांप काटने की घटनाएं, एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक मामले आए सामने
पाली जिले में इन दिनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सांप काटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में एक दर्जन से अधिक मामले सामने आने से लोगों में चिंता का माहौल है।
ताजा मामलों में खेत में काम कर रही एक महिला तथा घर में सो रही दूसरी महिला को सांप ने काट लिया। दोनों महिलाओं को परिजनों द्वारा तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
बारिश के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भरने के कारण उनके आबादी वाले क्षेत्रों में निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों से खेतों में काम करते समय तथा रात में सोते समय विशेष सावधानी बरतने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और सांप काटने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.