Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरु क्यों बनाना चाहिए जाने आप भी जोधपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूम धाम से मनाया गया भक्तों ने श्रद्धा से गुरु की पूजन किया
Jitendra dave
गुरु क्यों बनाना चाहिए जाने आप भी जोधपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूम धाम से मनाया गया भक्तों ने श्रद्धा से गुरु की पूजन किया
More news from Rajasthan and nearby areas
- गुरु क्यों बनाना चाहिए जाने आप भी जोधपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूम धाम से मनाया गया भक्तों ने श्रद्धा से गुरु की पूजन किया1
- पाली उप जिला मजिस्ट्रेट ( एसडीएम) ने एनजीओ संचालक पवन मिश्रा द्वारा लिखित रिपोर्ट अनुसार प्रार्थी या मनीषा को आठ महीने के बच्चे को मां को सुपरत करने का दिया आदेश। पाली ३१जुलाई। पाली उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम)विमलेद्र राणावत ,के समक्ष जोधपुर से एनजीओ संचालक पवन मिश्रा ने श्रीमती मनीषा भील पत्नी श्री सागर भील निवासी सूरजपोल,पाली हाल निवासी स्थान हाल निवास जैन नगर, महाराणा प्रताप सर्किल,मैं सरदार संमद रोड,पाली (राजस्थान) विषयः- मेरे 08 माह के बच्चे को दिलाने बाबत। महोदयजी, उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि मैं प्रार्थीया श्रीमती मनीषा पत्नि सागर, जाति भील, आयु-28 वर्ष, निवासी सुरज पोल बड़ी भील बस्ती, पाली राजस्थान हाल जैन नगर, महाराणा प्रताप, सरदार समंद रोड़, पाली राजस्थान के साथ मेरा विवाह आज से 09 वर्ष पूर्व सामुहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। उक्त दौरान मेरे चार पुत्र हुये मेरा पति आदतन नशेडी है व जुआं खेलने का आदी है। मेरे द्वारा जब नशा करने का मना किया जाता तो मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता व जुये की लत के कारण मेरे सारे गहने भी बैच दिये। व मुझे बार-बार पिहर से पेसे लाने का दबाब बनाता। मैंने कई बार अपनी माँ के घर से पेसे लाकर दिये, जिससे वह जुये में हार जाता। लडाई झगडे के कारण आज से एक माह पूर्व मैं अपने पिहर आ गई व अपने चारो बच्चो को अपने साथ लेकर आई। कल दिनांक 30.07.2026 को मेरा पति मेरे पिहर आया व मेरे चारो बच्चो को मुझसे छिन्ना, मैंने छोटे वाले बच्चे को गोद में रखा था, तो तीन बच्चो को मोटर साईकिल पर लेकर भाग गया। आधे घण्टे बाद मैं व मेरी माता अपने ससुराल 8 माह के छोटे बच्चे के साथ गई मैंने कहा कि मेरे बच्चे वापस दे दो कोई नशेडी बच्चो की परवरिस केसे कर सकता है तब मेरी सास अम्बादेवी, व मेरा देवर, रवि व बंटी मेरी चारो नणदे संतोष, रजनी, पूजा व संगीता व मेरे पति सभी ने मेरी माता व मुझ पर ताबडतोड लातो मुक्को से हमला कर दिया और मेरी चारो नणदो द्वारा मेरा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई व मेरे 8 माह के दूध पीते बच्चे को छिन्न कर ले लिया। मैं व मेरी माता अधमरी हालत में पुलिस की मदद लेने के लिए पुलिस थाना, कोतवाली टेक्सी से गये, जहां से हमें महिला पुलिस थाने जाने को कहा। महिला पुलिस थाने में भी मेरी कोई सुनवाई नही हुई। अतः आप श्रीमानजी से निवेदन है कि मेरे दुधपीते 8 माह के छोटे बच्चे व अन्य तीन बच्चो को मुझे सुपुर्द कराने की कार्यवाहीं करावे, मेरे बच्चो का जीवन अंधकारमय है। दिनांक 31.07.2026 ह. प्रार्थीया, (श्रीमती मनीषा) मो.नं. 96720 440141
- बांडी नदी किनारे अवैध धुलाई प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 8 हौद ध्वस्त, दूषित पानी नदी में छोड़ने का खुलासा; आरोपी पर केस दर्ज पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांडी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कपड़ा धुलाई प्लांट का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके पर बने 8 अवैध हौद ध्वस्त कर दिए और मशीनरी व कपड़ों के बंडल जब्त किए। जांच में सामने आया कि पाइपलाइन के जरिए नदी का पानी लेकर कपड़ों की धुलाई की जा रही थी और धुलाई के बाद निकलने वाला दूषित पानी सीधे बांडी नदी में छोड़ा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रदूषित पानी और मिट्टी के नमूने भी लिए गए। प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधि का संचालन प्रवीण खारोल निवासी सालरिया द्वारा किया जाना सामने आया है। मामले में सदर थाना पाली में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। राहुल शर्मा, आरओ, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बताया कि दूषित जल का सीधे नदी में प्रवाह पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- मक्की के कट्टों की आड़ में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रेलर से दो गिरफ्तार पाली। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्की के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रेलर में मक्की के कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर पंजाब से गुजरात की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक रास्ता भटक गया, वही पुलिस को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया , संदेह होने पर ट्रेलर की तलाशी ली गई तो मक्की के कट्टों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी मिली। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी हनवंत सिंह मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने ट्रेलर से शराब को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा जब्त शराब की गिनती और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे शराब की खेप, तस्करी के नेटवर्क तथा अन्य संबंधित लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत खुलासे की संभावना जताई जा रही है।2
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण की पूरी तरह माफिया को मिट्टी में मिला दिया गया और आगे भी ऐसा ही काम किया जाएगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण की पूरी तरह माफिया को मिट्टी में मिला दिया गया और आगे भी ऐसा ही काम किया जाएगा1
- राईका बाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल के जरिए परखी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां, संदिग्ध वस्तु मिलने पर बढ़ी हलचल राईका बाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल के जरिए परखी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां, संदिग्ध वस्तु मिलने पर बढ़ी हलचल जोधपुर शहर के राईका बाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बम होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), सिविल डिफेंस, दमकल और अन्य संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए सिविल डिफेंस टीम ने बेरिकेडिंग की और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके की सघन तलाशी शुरू की गई। तलाशी अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में खड़ी एक बाइक में संदिग्ध वस्तु मिलने से अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता और बढ़ गई। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम निरोधक टीम ने संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया और उसे जांच के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाए रखा गया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं।2
- करंट लगते ही बिजली के खंभे पर उल्टा लटका ग्रामीण, ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत, बचाई जान लूणी। लूणी क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। बिजली की खराबी दूर करने के प्रयास में बिना किसी तकनीकी अनुभव के एक ग्रामीण बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इसी दौरान अचानक विद्युत लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। तेज करंट लगते ही ग्रामीण खंभे पर ही उल्टा लटक गया। यह भयावह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण बिजली के तारों के पास पहुंचकर लाइट ठीक करने का प्रयास कर रहा था। तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई और उसे करंट का जोरदार झटका लगा। झटके के कारण वह खंभे पर ही फंस गया और उल्टा लटक गया। कुछ देर तक उसकी जान सांसों के सहारे अटकी रही। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के प्रयास शुरू किए। बिजली बंद होने के बाद ग्रामीणों ने सीढ़ी और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।1