logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Vinod Baladeb rajbhar
Vinod Baladeb rajbhar
कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vinod Baladeb rajbhar
    1
    Post by Vinod Baladeb rajbhar
    user_Vinod Baladeb rajbhar
    Vinod Baladeb rajbhar
    कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आमघाट के रेस्टोरेंट में कोतवाली पुलिस का छापा, केबिनों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद एस.वी. होटल एंड रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, संचालक पर मुकदमा दर्ज गाज़ीपुर पुलिस ने रेस्टोरेंट में देह व्यापार की आशंका पर मारा छापा, कई दस्तावेज जब्त पहचान पत्र बिना केबिन उपलब्ध कराना पड़ा भारी, पुलिस ने होटल को किया सील युगल जोड़ो से वसूली और अनधिकृत केबिन संचालन, पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक पर कसा शिकंजा
    1
    आमघाट के रेस्टोरेंट में कोतवाली पुलिस का छापा, केबिनों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद
एस.वी. होटल एंड रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, संचालक पर मुकदमा दर्ज
गाज़ीपुर पुलिस ने रेस्टोरेंट में देह व्यापार की आशंका पर मारा छापा, कई दस्तावेज जब्त
पहचान पत्र बिना केबिन उपलब्ध कराना पड़ा भारी, पुलिस ने होटल को किया सील
युगल जोड़ो से वसूली और अनधिकृत केबिन संचालन, पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक पर कसा शिकंजा
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Farmer गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Muhammad Ajam Ali
    1
    Post by Muhammad Ajam Ali
    user_Muhammad Ajam Ali
    Muhammad Ajam Ali
    जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मऊ । रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा, मऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संचालित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा देवी की प्रतिमा तथा युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. देवेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा को जीवन का प्रथम कर्तव्य मानते हुए आत्मविकास के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव, आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अरुण यादव तथा रहमानिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुलाब यादव की गरिमामय उपस्थिति रही। श्री अरुण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि परिस्थितियाँ सदैव अनुकूल नहीं होतीं। पूर्व समय में महिलाओं के लिए अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियाँ थीं, किंतु वर्तमान समय में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। अतः छात्राओं को इन अवसरों का लाभ उठाते हुए परिश्रमपूर्वक अपने कैरियर निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने की। उन्होंने महाविद्यालय की उन्नति एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपना पूर्ण समर्पण एवं दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं रिया, शिवांगी, खुशबू, निधि आदि ने ‘भरत-मिलाप’ का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। मीनाक्षी द्विवेदी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। शिवांगी खरवार एवं अनुपम सिंह ने लोकगीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह एवं डॉ. छविनाथ प्रसाद का सक्रिय सहयोग रहा। सायंकाल जिला गंगा समिति, मऊ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत यादव ने छात्राओं से अपील की कि होली रंगों के स्थान पर फूलों से खेलें तथा होलिका दहन हेतु हरे-भरे वृक्षों की कटाई न करें, बल्कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में दो वृक्ष भी रोपित किए। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से विशेष शिविर में फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यापकों एवं स्वयंसेविकाओं ने एक-दूसरे पर पुष्पवर्षा कर उत्सव मनाया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. हेमंत यादव ने कहा कि होली केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि शांति, प्रेम और अहिंसा का पर्व है। रंगों के माध्यम से हम अपने विरोधियों को भी मित्र बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने सभी तीज-त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने चाहिए, परंतु अपने आनंद के लिए दूसरों के मानवाधिकारों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। रंग खेलते समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि सामने वाला भी प्रसन्न एवं उत्साहित हो। यही सच्चे अर्थों में त्योहार की सार्थकता है।
    4
    मऊ । रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा, मऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत  संचालित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा देवी की प्रतिमा तथा युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. देवेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा को जीवन का प्रथम कर्तव्य मानते हुए आत्मविकास के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव, आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अरुण यादव तथा रहमानिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुलाब यादव की गरिमामय उपस्थिति रही। श्री अरुण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि परिस्थितियाँ सदैव अनुकूल नहीं होतीं। पूर्व समय में महिलाओं के लिए अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियाँ थीं, किंतु वर्तमान समय में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। अतः छात्राओं को इन अवसरों का लाभ उठाते हुए परिश्रमपूर्वक अपने कैरियर निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर रहना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने की। उन्होंने महाविद्यालय की उन्नति एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपना पूर्ण समर्पण एवं दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं रिया, शिवांगी, खुशबू, निधि आदि ने ‘भरत-मिलाप’ का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। मीनाक्षी द्विवेदी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। शिवांगी खरवार एवं अनुपम सिंह ने लोकगीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह एवं डॉ. छविनाथ प्रसाद का सक्रिय सहयोग रहा।
सायंकाल जिला गंगा समिति, मऊ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत यादव ने छात्राओं से अपील की कि होली रंगों के स्थान पर फूलों से खेलें तथा होलिका दहन हेतु हरे-भरे वृक्षों की कटाई न करें, बल्कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में दो वृक्ष भी रोपित किए।
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से विशेष शिविर में फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यापकों एवं स्वयंसेविकाओं ने एक-दूसरे पर पुष्पवर्षा कर उत्सव मनाया।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. हेमंत यादव ने कहा कि होली केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि शांति, प्रेम और अहिंसा का पर्व है। रंगों के माध्यम से हम अपने विरोधियों को भी मित्र बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने सभी तीज-त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने चाहिए, परंतु अपने आनंद के लिए दूसरों के मानवाधिकारों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। रंग खेलते समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि सामने वाला भी प्रसन्न एवं उत्साहित हो। यही सच्चे अर्थों में त्योहार की सार्थकता है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गाजीपुर। दिनांक 28.02.2026 को थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि आमघाट कॉलोनी स्थित महिला डिग्री कॉलेज के पास संचालित एस0वी0 होटल एंड रेस्टोरेंट में केबिन बनाकर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना में बताया गया कि रेस्टोरेंट संचालक द्वारा युगल जोड़ों को बिना पहचान पत्र लिए और बिना किसी अधिकृत प्रक्रिया के केबिन उपलब्ध कराए जाते हैं तथा इसके बदले मोटी धनराशि वसूली जाती है।सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के भीतर बने केबिन से कुछ युगल बाहर निकलते हुए मिले। निरीक्षण में प्रथम तल पर कई केबिन बने पाए गए।तलाशी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं, रजिस्टर तथा अन्य अनधिकृत दस्तावेज बरामद हुए। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने पूछताछ में बताया कि होटल के संचालक विशाल पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा इच्छुक लड़के-लड़कियों से धनराशि लेकर बिना किसी रजिस्टर में प्रविष्टि किए तथा बिना पहचान पत्र लिए उन्हें निर्धारित समय के लिए केबिन उपलब्ध कराए जाते थे।पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक उपयोग के लिए संचालित प्रतिष्ठान का उपयोग देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य के लिए किया जाना दंडनीय अपराध है। इस संबंध में थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर में एसवी होटल एंड रेस्टोरेंट के संचालक विशाल पाण्डेय सहित अन्य के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल होटल को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
    1
    गाजीपुर। दिनांक 28.02.2026 को थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि आमघाट कॉलोनी स्थित महिला डिग्री कॉलेज के पास संचालित एस0वी0 होटल एंड रेस्टोरेंट में केबिन बनाकर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना में बताया गया कि रेस्टोरेंट संचालक द्वारा युगल जोड़ों को बिना पहचान पत्र लिए और बिना किसी अधिकृत प्रक्रिया के केबिन उपलब्ध कराए जाते हैं तथा इसके बदले मोटी धनराशि वसूली जाती है।सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के भीतर बने केबिन से कुछ युगल बाहर निकलते हुए मिले। निरीक्षण में प्रथम तल पर कई केबिन बने पाए गए।तलाशी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं, रजिस्टर तथा अन्य अनधिकृत दस्तावेज बरामद हुए। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने पूछताछ में बताया कि होटल के संचालक विशाल पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा इच्छुक लड़के-लड़कियों से धनराशि लेकर बिना किसी रजिस्टर में प्रविष्टि किए तथा बिना पहचान पत्र लिए उन्हें निर्धारित समय के लिए केबिन उपलब्ध कराए जाते थे।पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक उपयोग के लिए संचालित प्रतिष्ठान का उपयोग देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य के लिए किया जाना दंडनीय अपराध है। इस संबंध में थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर में एसवी होटल एंड रेस्टोरेंट के संचालक विशाल पाण्डेय सहित अन्य के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल होटल को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
    user_Opendr Kumar
    Opendr Kumar
    Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उभाँव थाना क्षेत्र के पलिया गांव में आपसी विवाद में कोई लोग गंभीर रूप से घायल बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट जहां ग्रामीणों के मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान कुछ लोगों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ जारी।
    3
    उभाँव थाना क्षेत्र के पलिया गांव में आपसी विवाद में कोई लोग गंभीर रूप से घायल 
बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट जहां ग्रामीणों के मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान कुछ लोगों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ जारी।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    1 hr ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.