Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारा विधानसभा में दो नई पुलिया निर्माण कार्यों की जानकारी बारा विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में कराए गए दो नई पुलिया निर्माण कार्यों की जानकारी क्षेत्रीय विधायक डॉ. वाचस्पति ने मीडिया के सामने साझा की। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।
Rohit Sharma
बारा विधानसभा में दो नई पुलिया निर्माण कार्यों की जानकारी बारा विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में कराए गए दो नई पुलिया निर्माण कार्यों की जानकारी क्षेत्रीय विधायक डॉ. वाचस्पति ने मीडिया के सामने साझा की। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारा विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में कराए गए दो नई पुलिया निर्माण कार्यों की जानकारी क्षेत्रीय विधायक डॉ. वाचस्पति ने मीडिया के सामने साझा की। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- मामला प्रयागराज के मेजा तहसील थाना खीरी का है जहां पर महिला पहुंची थाने पर वहां जाकर के रहती है सब मेरे मेरी लड़की को पड़ोस के गांव का लड़का परेशान करता है मैसेज करता है मैसेज पर करता है की आओ मिलने के लिए मैंने अपने परिवार वालों को बताया परिवार वाले थाने पर जाकर एप्लीकेशन दिया इंस्पेक्टर ने मामले को संज्ञान लिया और कार्रवाई के लिए कहा तत्काल जो लड़का परेशान करता था उसे लड़के के घर पर पुलिस जाने के लिए भेजा लड़की की शादी तय हो चुकी है परिवार वाले डरे स्वामी है ऐसा करने से कहीं हंस ना हो अगले महीने में लड़की की शादी है टूट जाए1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के बाहर खड़ी एक बाइक में आग लगा दी गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बाइक का आधा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार रैपुरा गांव निवासी अमरेश मिश्रा, जो पेशे से पत्रकार हैं, रोज की तरह अपनी प्लेटिना बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी कर सो गए थे। आरोप है कि देर रात गांव का ही विशाल मिश्रा उर्फ बीरू, जो शराब के नशे में था, ने बाइक में आग लगा दी। बताया जाता है कि बाइक में आग लगने के साथ तेज धमाका हुआ, जिससे घर के लोग घबरा गए। आवाज सुनकर अमरेश के पिता बाहर पहुंचे तो देखा कि बाइक धू-धू कर जल रही है। आरोप है कि मौके पर मौजूद विशाल मिश्रा गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए और किसी तरह आग बुझाने में जुट गए। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक बाइक का आधे से अधिक हिस्सा जल चुका था। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पीड़ित अमरेश मिश्रा ने मेजा कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- रिपोर्टर केवला प्रसाद फूलपुर प्रयागराज देश प्रदेस मे हो रही रसोई गैस की कालाबाजारी व महगाई के विरोध मे आज फूलपुर तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्रीवास्तव के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा गंगापार की जिला अध्यक्ष प्रतिमा रावत के नेतृत्व में सैकडो महिलाओ व समाजवादी पा कार्यकर्ताओ के साथ विशाल धरना प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए महिला सभा की जिला अध्यक्ष प्रतिमा रावत ने कहा कि र्पूरे भारत देश एवं उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से लगातार गैस सिलेंडर की किल्लत एवं भीषण महंगाई की समस्या से आम जनता त्रस्त है भाजपा सरकारो में नेता मस्त है और प्रदेश की जनता त्रस्त है महंगाई आसमान छू रहा है अभी भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है महंगाई भ्रष्टाचार अगर कम करना है तो समाजवादी पार्टी सरकार लाना बहुत जरूरी है प्रदर्शन मे मुख्य रूप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमला यादव,जिला महासचिव पदमा यादव, फूलपुर विधान सभा अध्यक्ष सुनीता यादव प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमारी यादव,हंडिया विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला यादव माधुरी गौतम, सुषमा पासी, नीलम बिंद, सुधा शुक्ला, एडवोकेट सुनील यादव,सौरभ कुमार चंदन यादव,अवधेश नारायण जी राम नरेश पाल एवं कई सम्मानित समाजवादी नेता मौजूद रहे!4
- Post by Ved Prakash Pandey1
- *प्रयागराज के नैनी थाने की पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अन्दर नकबजनी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया सामान (01 टुल्लु पम्प, 02 वाश बेसिन टोटी, 02 हैंगर, 02 टॉवल होल्डर, 14 पर्दे का कब्जा व 07 स्टील का होल्डर) तथा घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो व 08 टायर बरामद ।* थाना नैनी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-18.03.2026 को 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों समेत कुल 03 नामजद वांछित अभियुक्तगण 1.अमर चन्द्र पुत्र विक्रम निवासी मदारीपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज 2. सुनील पुत्र शिव बहादुर निवासी ग्राम पुतरीहा थाना करछना जनपद प्रयागराज 3. छोटू पुत्र प्रेम निषाद निवासी असरावल खुर्द थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को मैना देवी रोड अरैल पानी की टंकी के पास थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार करते हुये अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गये 01 टुल्लु पम्प, 02 वाश बेसिन टोटी, 02 हैंगर, 02 टॉवल होल्डर, 14 पर्दे का कब्जा, 07 स्टील का होल्डर तथा घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो व 08 टायर बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घटना का संक्षिप्त विवर* ण- वादी मुकदमा शोभनाथ मिश्र पुत्र जमुना प्रसाद मिश्र निवासी पानी की टकी के सामने मैना देवी रोड अरैल थाना नैनी जनपद प्रयागराज के तहरीरी सूचना बावत विपक्षीगण द्वारा मध्य रात्रि के समय प्रार्थी के घर का ताला तोड कर घर मे ऱखा समान 01 टुल्लू पम्प, 02 टावेल होल्डर, 02 टोटी, 02 हैगर, पर्दे का कब्जा एवं होल्डर सेट, दस हजार रुपये व सीलिंग फैन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना नैनी पर दिनांक 17.03.2026 को मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305(A)/331(4) पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत कर संबंधित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे थे । जिसके क्रम में आज दिनांक 18.03.2026 को 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर चोरी गये 01 टुल्लु पम्प, 02 वाश बेसिन टोटी, 02 हैंगर, 02 टॉवल होल्डर, 14 पर्दे का कब्जा, 07 स्टील का होल्डर तथा घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो व 08 टायर के साथ 03 नामजद अभियुक्तगण 1.अमर चन्द्र 2. सुनील 3. छोटू उपरोक्त को थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार किया गया । विवेचना से धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ पर अभियुक्तगण उपरोक्त ने बताया कि छोटू पुत्र प्रेम निषाद इस आटो को किराये पर लेकर दिन में चलाते हैं, और रात में हम तीनो लोग मिल कर सूनसान घरों की जानकारी करके उन घरों को चिन्हित कर और घर का ताला तोडकर घर में रखा सामान चोरी करके इसी आटो में रखकर के भाग जाते हैं । कल रात में इसी तरीके से हम तीनो ने मिल कर के पानी की टंकी के सामने अरैल मैना देवी रोड प्रयागराज के अन्दर घर का ताला तोडकर घर में रखा एक टुल्लू पम्प पानी का व हैंगर, टोटी, होल्डर व कब्जा आदि चोरी कर लिया था । आज हम लोग इसी सामान को लेकर बेचने के लिये इसी आटो से जा रहे थे कि आपने हम लोगों को पकड़ लिया । अभियुक्तगण से दस हजार रुपये व सीलिंग फैन के बारे में पूछा गया तो बताये कि साहब दिन में चोरी के बाद हम लोगों के हिस्सों में तीन-तीन हजार रुपये मिले थे जिसे हमने खर्च कर दिया । सीलिंग फैन के बारे में पूछने पर बताये कि पंखे को बेच दिया यह जानकारी नहीं है कि किसको बेचा तथा टायर के बारे में पूछने पर बताये कि इसे हमने जारी बाजार कौंधियारा प्रयागराज की एक दुकान से चुराया था । *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. अमर चन्द्र पुत्र विक्रम निवासी ग्राम मदारीपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष । 2. सुनील पुत्र शिव बहादुर निवासी ग्राम पुतरीहा थाना करछना जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 30 वर्ष । 3. छोटू पुत्र प्रेम निषाद निवासी ग्राम असरावल खुर्द थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम करीब 24 वर्ष । *बरामदगी का विवरण-* • 01 टुल्लु पम्प • 02 वाश बेसिन टोटी • 02 हैंगर • 02 टॉवल होल्डर • 14 पर्दे का कब्जा • 07 स्टील का होल्डर • 01 आटो रजि0 नं0 UP70PT5941 (घटना में प्रयुक्त) • 08 टायर (सम्बन्धित मु0अ0सं0 74/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस थाना कौंधियारा कमि0प्रयागराज) *आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-* *अभियुक्त अमरचन्द पुत्र विक्रम उपरोक्त-* 1. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 2. मु0अ0सं0 232/2024 धारा 305/ 317(2)/317(4) बीएनएस थाना पुरामुफ्ती कमि0 प्रयागराज । 3. मु0अ0सं0 72/2025 धारा 317(2) बीएनएस थाना पुरामुफ्ती कमि0 प्रयागराज । 4. मु0अ0सं0 93/2022 धारा 380/411/457 भा.द.वि. थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी । 5. मु0अ0सं0 94/2022 धारा 379/406/411 भा.द.वि. थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी । *अभियुक्त सुनील पुत्र शिव बहादुर उपरोक्त-* 1. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । *अभियुक्त छोटू पुत्र प्रेम निषाद उपरोक्त-* 1. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 2. मु0अ0सं0 90/2022 धारा 363/366/376(3)/504/506 भा.द.वि. व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी । *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्र0नि0 बृजकिशोर गौतम थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 2. उ0नि0 राजेश कुमार बाजपेई, थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 3. हे0का0 ज्ञानेन्द्र कुमार, थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 4. का0 ललित कुमार, थाना नैनी कमि0 प्रयागराज । 5. का0 राजबहादुर, थाना नैनी कमि0 प्रयागराज ।1