अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हुआ हरियाणा जितेंद्र बघेल मजबूत संगठन ही कांग्रेस की ताकत: निर्मल सिंह पद ताकत नहीं, जिम्मेदारी है : विनोद धीमान अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प अंबाला शहर:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रदेश के 180 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में आयोजित किए जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलनों की कड़ी में आज अंबाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान द्वारा किया गया। सम्मेलन में एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। जितेंद्र बघेल-: अपराध,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हुआ हरियाणा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन प्रदेश बन चुका है, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में अग्रणी प्रदेश था। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर बड़े-बड़े दावे करते हैं कि उन्होंने हरियाणा को अपराध मुक्त कर दिया है और भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब को भी अपराध मुक्त कर देंगे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। बघेल ने कहा कि आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पहले व्यापारियों को धमकी देते हैं और फिर फिरौती मांगते हैं। यदि व्यापारी फिरौती देने से इनकार करता है तो पुलिस की निगरानी और मौजूदगी के बावजूद उसे गोली मार दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और भेदभाव की राजनीति के सहारे सत्ता में आई भाजपा को आने वाले समय में हरियाणा की जनता करारा जवाब देगी। संगठन की भूमिका पर जोर देते हुए जितेंद्र बघेल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर की जा रही बैठकों का उद्देश्य पार्टी के अंतिम पायदान पर बैठे कार्यकर्ता तक पहुंचना और उसकी आवाज सुनना है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के विचारों और सुझावों को समझकर संगठन को और मजबूत किया जा रहा है। चौधरी निर्मल सिंह:मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की मजबूती उसके संगठन से होती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने हरियाणा का कार्यभार संभाला है, उसी दिन से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें झूठे वादे करके सत्ता में आई थीं, लेकिन अब जनता का इन सरकारों से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। निर्मल सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ काम करें तथा आम जनता की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाएं। विनोद धीमान: पद सम्मान नहीं, जनता के प्रति जिम्मेदारी है सम्मेलन के आयोजक एवं अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने कहा कि पार्टी में पद मिलना कोई सम्मान मात्र नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठानी होगी और जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक उठाने का काम करना होगा। विनोद धीमान ने जितेंद्र बघेल और चौधरी निर्मल सिंह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अंबाला विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को हरियाणा के 180 ब्लॉकों में संघर्ष, संगठन और जनहित के मुद्दों को उठाने के मामले में नंबर एक पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच रहेंगे और उनकी आवाज को लगातार बुलंद करते रहेंगे। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कांग्रेस की असली ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है और संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य इसी ताकत को और मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं ने जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए आने वाले समय में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संगठित एवं लोकतांत्रिक संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जसबीर मलौर,शहरी जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल डिम्पी,राकेश मेहला,रोहित जैन,रोहित शर्मा विशु, हरजीत सिंह बब्बल,मिथुन वर्मा,ईशु गोयल,कुलदीप सिंह गुल्लू,कोमल जैन,राजविंदर कौर,मिन्नी चावला, दविंदर बजाज,कमल बाछल,अशोक सोनी,हरमन हैरी,गैवी पंजोला,गुरनाम सिंह,सतविंदर सिंह,नैब सैनी,सुरिंदर बिट्टू,नवाब अली,रविंदर गुप्ता,रोबिन खोडा, हरदयाल सिंह,गुलजार सिंह,ब्रहमपाल राणा,हरमिंदर सिंह, सुरजीत सिंह,तरुण चुघ,सुखविंदर जैलदार,राहुल थोमस, हरदीप सिंह लाडा,किरण राणा,नरेश कुमार,रोहित गर्ग,गुलाब,जसविंदर सिंह,कार्तिक आहूजा,सुभाष कुमार,जरनैल सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

- बिलासपुर। जिले के नवागढ़ में देर रात स्नेक रेस्क्यू के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मनीष पाटिल की मौत हो गई। लोगों को जहरीले सांपों के खौफ से बचाने वाले मनीष को रेस्क्यू के दौरान उसी सांप ने डस लिया। सांप को डिब्बे में डालते वक्त हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे का खौफनाक पल कैद हुआ है। बताया गया कि 112 की टीम मनीष पाटिल को स्नेक रेस्क्यू के लिए अपने साथ लेकर गई थी। रेस्क्यू के दौरान सांप के डसने से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों के मुताबिक समुचित इलाज नहीं मिल पाने का आरोप है।1
- शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह1
- पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की गली-मोहल्लों, बाजारों तथा विशेषकर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार निगरानी रखें1
- पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित मस्जिद के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर-21 पुलिस चौकी को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- हरियाणा के राज्यपाल ने वीर नारियों को किया सम्मानित, सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सामूहिक प्रयास का किया आह्वान पंचकूला में आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरियाणा की ओर से वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। राज्यपाल ने वीर नारियों को सम्मानित करते हुए उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया। साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। वीओ पंचकूला में आयोजित वीर नारी सम्मान समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने देश के वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखने और उनके परिवारों का सम्मान करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान, कल्याण और पुनर्वास की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान राज्यपाल ने वीर नारियों को सम्मानित किया और उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनमें वन रैंक वन पेंशन का कार्यान्वयन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है। प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा की गौरवशाली सैन्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के असंख्य सैनिकों ने अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के साथ देश की सेवा की है। उन्होंने विशेष रूप से रेजांग ला युद्ध में अहीरवाल क्षेत्र के सैनिकों के वीरतापूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने जिस साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। राज्यपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के बजट में 58.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और बजट आवंटन बढ़ाकर 178.14 करोड़ रुपये किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि यह राज्य सरकार की सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने ‘पूर्व सैनिक गौरव स्मारिका’ और ‘विकास की बुलंद उड़ान’ नामक दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। समारोह में हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरियाणा के प्रेसिडेंट कर्नल गोपाल सिंह, राज्यसभा के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. वत्स, परिषद के नेशनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मेजर जनरल आर.पी.एस. भदौरिया, हरियाणा के प्रांत संचालक प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. जे.पी. शर्मा, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, उपायुक्त सतपाल शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- 'थाने के अंदर भीडे सिपाही, लात घूंसे चलें' बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2 सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है. दावा है कि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था.1
- लखनऊ- चिनहट थाना क्षेत्र के कामता में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी। डिवाइडर पर चढ़ते समय फॉर्च्यूनर का टायर फटने की बात सामने आई। राहगीरों ने कार के अंदर एक युवती को कथित तौर पर बेहोशी की हालत में देखा। युवती के अधूरे कपड़ों में होने की बात से मौके पर सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना देने की तैयारी के बीच भीड़ बढ़ती देख युवक कार लेकर फरार हो गया। फॉर्च्यूनर का नंबर UP 40 BF 0381 बताया जा रहा है। फटे टायर के बावजूद युवक कार लेकर क्यों भागा, उठ रहे सवाल। कार में मिली युवती कौन थी और हादसे के बाद युवक कहां फरार हुआ, जांच का विषय।।1
- सेक्टर-11 के बार में झगड़े के बाद फायरिंग, गोली लगने से युवती घायल पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला बार में तड़के फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद हुई फायरिंग में एक युवती को गोली लग गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1