logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह

14 hrs ago
user_Dharamvir Singh
Dharamvir Singh
Shahbad, Kurukshetra•
14 hrs ago

शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह

More news from हरियाणा and nearby areas
  • प्रेस नोट ‘आज़ाद अंबाला हस्ताक्षर अभियान’ की सदर बाजार से शुरुआत “दशकों से कर हमारा, तो मालिकाना हक भी हमारा” — चित्रा सरवारा अंबाला छावनी: अंबाला छावनी को फ्री-होल्ड कराने की मांग को लेकर टीम चित्रा की संस्थापक एवं नेत्री चित्रा सरवारा के नेतृत्व में ‘आज़ाद अंबाला हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत रविवार को सदर बाजार चौक से की गई। अभियान के दौरान सदर क्षेत्र में दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से हस्ताक्षर करवाए गए और उन्हें अभियान से संबंधित हैंडबिल वितरित किए गए। इस अवसर पर चित्रा सरवारा ने कहा कि अंबाला छावनी के एक्साइज एरिया में हजारों परिवार दशकों से ग्रांट के तहत मिली संपत्तियों में रह रहे हैं। इन परिवारों ने वर्षों से हाउस टैक्स, स्टाम्प ड्यूटी सहित विभिन्न सरकारी शुल्कों का भुगतान किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी संपत्तियों पर पूर्ण, स्पष्ट और सुरक्षित मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा, “जब दशकों से कर हमारा है, तो मालिकाना हक भी हमारा होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की आवाज है। चित्रा सरवारा ने बताया कि ‘आज़ाद अंबाला हस्ताक्षर अभियान’ को फ्री-होल्ड मुद्दे से प्रभावित सभी क्षेत्रों और बूथों तक ले जाया जाएगा। अभियान के तहत टीमों द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाएगा और लोगों को इस मुद्दे से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक रविवार को सदर बाजार सहित अलग-अलग बाजारों में शॉप-टू-शॉप हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक इस मुद्दे का ठोस और स्थायी समाधान नहीं हो जाता। टीम चित्रा का लक्ष्य है कि इस मुद्दे से प्रभावित कम से कम 50 प्रतिशत परिवारों/लोगों के हस्ताक्षर एकत्रित कर उन्हें एक ज्ञापन के माध्यम से सरकार के उच्चतम स्तर तक पहुंचाया जाए। चित्रा सरवारा ने कहा कि इस मुद्दे के समाधान का एक महत्वपूर्ण अवसर पिछली सरकार के कार्यकाल में भी मौजूद था, जब अंबाला से सत्तापक्ष के विधायक हरियाणा सरकार में निकाय मंत्री थे। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय अंबाला छावनी के हजारों परिवारों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है। यदि अंबाला की जनता एकजुट होकर अपनी आवाज उठाती है, तो सरकार को इस विषय पर गंभीरता से निर्णय लेना होगा। “अगर हम अभी भी अपने अधिकार के लिए सक्रिय नहीं हुए, तो यह अपने वर्तमान और अपने बच्चों के भविष्य के प्रति बहुत बड़ी चूक होगी।” प्रस्तावित फ्री-होल्ड नीति पर सवाल उठाते हुए चित्रा सरवारा ने कहा कि फ्री-होल्ड का उद्देश्य लोगों को उनके संपत्ति अधिकार सुरक्षित और स्पष्ट रूप से देना होना चाहिए, न कि उन पर नया आर्थिक बोझ डालना। उन्होंने प्रस्तावित ड्राफ्ट पॉलिसी में कलेक्टर रेट के आधार पर लगभग 60 हजार से 72 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तक शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि हजारों परिवारों के लिए गंभीर आर्थिक चुनौती बन सकती है। जो परिवार दशकों से अपनी संपत्तियों से जुड़े कर एवं सरकारी शुल्क अदा करते आए हैं, उनसे अपने ही घर को पूर्ण स्वामित्व में लेने के लिए दोबारा भारी रकम वसूलना न्यायसंगत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण लोगों को रजिस्ट्री एवं स्वामित्व हस्तांतरण, भवन नक्शों की स्वीकृति और बैंक ऋण जैसी अनेक व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार को ऐसी सरल, स्पष्ट, न्यूनतम और व्यावहारिक शुल्क वाली तथा समयबद्ध फ्री-होल्ड नीति बनानी चाहिए, जिससे लोगों की इन समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। चित्रा सरवारा ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल या संस्था के खिलाफ नहीं है। यह अंबाला छावनी के हजारों परिवारों के अधिकार, सम्मान, संपत्ति की सुरक्षा और भविष्य के लिए चलाया जा रहा जन-अभियान है। उन्होंने अंबाला छावनी की जनता से अपील की कि वे ‘आज़ाद अंबाला अभियान’ से जुड़ें और हस्ताक्षर अभियान को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि वर्षों से इंतजार कर रहे परिवारों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि अपने घर और संपत्ति पर कानूनी रूप से सुरक्षित, स्पष्ट और स्थायी मालिकाना हक चाहिए। “अंबाला छावनी को फ्री-होल्ड कराना केवल संपत्ति का प्रश्न नहीं है; यह सम्मान, सुरक्षा और अधिकार का प्रश्न है।” इस अवसर पर मुख्य रूप से संदीप शर्मा,राहुल सोनकर, जीवन कुमार,मनदीप कौर,सुरेश त्रेहन,गगन डांग,वीरेन्द्र गाँधी,सुरेश विग,विकास वालिया,रमेश चंद्र पप्पू, सुभाष चंद,नवीन यादव,सुरेन्द्र लोहट,विनोद जोहर,सोनू चौधरी,विजय गुम्बर,नीरज शर्मा,पवन बांगा,वरुण आनन्द,अजय पहलवान,कमल मक्कड़,गगन मारवाह,सुधीर लाम्बा,अमित शर्मा,ललित कुमार शानू,नवीन नामदेव,दक्ष वालिया,सुरिंदर राजू शर्मा,विशेष कुमार,मोंटी ढिल्लोंड, नीरज शर्मा इत्यादि शामिल रहे।
    1
    प्रेस नोट

‘आज़ाद अंबाला हस्ताक्षर अभियान’ की सदर बाजार से शुरुआत

“दशकों से कर हमारा, तो मालिकाना हक भी हमारा” — चित्रा सरवारा

अंबाला छावनी: अंबाला छावनी को फ्री-होल्ड कराने की मांग को लेकर टीम चित्रा की संस्थापक एवं नेत्री चित्रा सरवारा के नेतृत्व में ‘आज़ाद अंबाला हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत रविवार को सदर बाजार चौक से की गई। अभियान के दौरान सदर क्षेत्र में दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से हस्ताक्षर करवाए गए और उन्हें अभियान से संबंधित हैंडबिल वितरित किए गए।

इस अवसर पर चित्रा सरवारा ने कहा कि अंबाला छावनी के एक्साइज एरिया में हजारों परिवार दशकों से ग्रांट के तहत मिली संपत्तियों में रह रहे हैं। इन परिवारों ने वर्षों से हाउस टैक्स, स्टाम्प ड्यूटी सहित विभिन्न सरकारी शुल्कों का भुगतान किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी संपत्तियों पर पूर्ण, स्पष्ट और सुरक्षित मालिकाना हक नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा, “जब दशकों से कर हमारा है, तो मालिकाना हक भी हमारा होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की आवाज है।

चित्रा सरवारा ने बताया कि ‘आज़ाद अंबाला हस्ताक्षर अभियान’ को फ्री-होल्ड मुद्दे से प्रभावित सभी क्षेत्रों और बूथों तक ले जाया जाएगा। अभियान के तहत टीमों द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाएगा और लोगों को इस मुद्दे से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक रविवार को सदर बाजार सहित अलग-अलग बाजारों में शॉप-टू-शॉप हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक इस मुद्दे का ठोस और स्थायी समाधान नहीं हो जाता। टीम चित्रा का लक्ष्य है कि इस मुद्दे से प्रभावित कम से कम 50 प्रतिशत परिवारों/लोगों के हस्ताक्षर एकत्रित कर उन्हें एक ज्ञापन के माध्यम से सरकार के उच्चतम स्तर तक पहुंचाया जाए।

चित्रा सरवारा ने कहा कि इस मुद्दे के समाधान का एक महत्वपूर्ण अवसर पिछली सरकार के कार्यकाल में भी मौजूद था, जब अंबाला से सत्तापक्ष के विधायक हरियाणा सरकार में निकाय मंत्री थे। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय अंबाला छावनी के हजारों परिवारों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि अभी भी समय है। यदि अंबाला की जनता एकजुट होकर अपनी आवाज उठाती है, तो सरकार को इस विषय पर गंभीरता से निर्णय लेना होगा। “अगर हम अभी भी अपने अधिकार के लिए सक्रिय नहीं हुए, तो यह अपने वर्तमान और अपने बच्चों के भविष्य के प्रति बहुत बड़ी चूक होगी।”

प्रस्तावित फ्री-होल्ड नीति पर सवाल उठाते हुए चित्रा सरवारा ने कहा कि फ्री-होल्ड का उद्देश्य लोगों को उनके संपत्ति अधिकार सुरक्षित और स्पष्ट रूप से देना होना चाहिए, न कि उन पर नया आर्थिक बोझ डालना। उन्होंने प्रस्तावित ड्राफ्ट पॉलिसी में कलेक्टर रेट के आधार पर लगभग 60 हजार से 72 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तक शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि हजारों परिवारों के लिए गंभीर आर्थिक चुनौती बन सकती है। जो परिवार दशकों से अपनी संपत्तियों से जुड़े कर एवं सरकारी शुल्क अदा करते आए हैं, उनसे अपने ही घर को पूर्ण स्वामित्व में लेने के लिए दोबारा भारी रकम वसूलना न्यायसंगत नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण लोगों को रजिस्ट्री एवं स्वामित्व हस्तांतरण, भवन नक्शों की स्वीकृति और बैंक ऋण जैसी अनेक व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार को ऐसी सरल, स्पष्ट, न्यूनतम और व्यावहारिक शुल्क वाली तथा समयबद्ध फ्री-होल्ड नीति बनानी चाहिए, जिससे लोगों की इन समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

चित्रा सरवारा ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल या संस्था के खिलाफ नहीं है। यह अंबाला छावनी के हजारों परिवारों के अधिकार, सम्मान, संपत्ति की सुरक्षा और भविष्य के लिए चलाया जा रहा जन-अभियान है।

उन्होंने अंबाला छावनी की जनता से अपील की कि वे ‘आज़ाद अंबाला अभियान’ से जुड़ें और हस्ताक्षर अभियान को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि वर्षों से इंतजार कर रहे परिवारों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि अपने घर और संपत्ति पर कानूनी रूप से सुरक्षित, स्पष्ट और स्थायी मालिकाना हक चाहिए।

“अंबाला छावनी को फ्री-होल्ड कराना केवल संपत्ति का प्रश्न नहीं है; यह सम्मान, सुरक्षा और अधिकार का प्रश्न है।”
इस अवसर पर मुख्य रूप से संदीप शर्मा,राहुल सोनकर, जीवन कुमार,मनदीप कौर,सुरेश त्रेहन,गगन डांग,वीरेन्द्र गाँधी,सुरेश विग,विकास वालिया,रमेश चंद्र पप्पू, सुभाष चंद,नवीन यादव,सुरेन्द्र लोहट,विनोद जोहर,सोनू चौधरी,विजय गुम्बर,नीरज शर्मा,पवन बांगा,वरुण आनन्द,अजय पहलवान,कमल मक्कड़,गगन मारवाह,सुधीर लाम्बा,अमित शर्मा,ललित कुमार शानू,नवीन नामदेव,दक्ष वालिया,सुरिंदर राजू शर्मा,विशेष कुमार,मोंटी ढिल्लोंड, नीरज शर्मा इत्यादि शामिल रहे।
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • अपराध शाखा -1 की टीम ने 3 किलो से 102 ग्राम गांजा पत्ती के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की सभी टीमें नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा -1 की टीम ने 3 किलो से 102 ग्राम गांजा पत्ती के साथ एक ऐसे युवक कों गिरफ्तार किया जो नेपाल से नशीले पदार्थ लाकर हरियाणा की यमुनानगर में बेचता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव करेड़ा खुर्द के पास एक युवक नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर एएसआई मनीष कुमार, जगतार, कुलदीप, बृजपाल व सुशील की टीम का गठन किया गया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 3 किलो 102 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुईl पूछताछ में जिसकी पहचान नेपाल निवासी दीपक यादव पुत्र शंभू यादव के रूप में हुई है। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि आरोपी शहर की किसी प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी नेपाल नशीले पदार्थ लेकर आता था।
    1
    अपराध शाखा -1 की टीम ने 3 किलो से 102 ग्राम गांजा पत्ती के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
              पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की सभी टीमें नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा -1 की टीम ने 3 किलो से 102 ग्राम गांजा पत्ती के साथ एक ऐसे युवक कों गिरफ्तार किया जो नेपाल से नशीले पदार्थ लाकर हरियाणा की यमुनानगर में बेचता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
             इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव करेड़ा खुर्द के पास एक युवक नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर एएसआई मनीष कुमार, जगतार, कुलदीप, बृजपाल व सुशील की टीम का गठन किया गया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 3 किलो 102 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुईl पूछताछ में जिसकी पहचान नेपाल निवासी दीपक यादव पुत्र शंभू यादव के रूप में हुई है। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि आरोपी शहर की किसी प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी नेपाल नशीले पदार्थ लेकर आता था।
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की गली-मोहल्लों, बाजारों तथा विशेषकर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार निगरानी रखें
    1
    पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी
पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी
गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की गली-मोहल्लों, बाजारों तथा विशेषकर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार निगरानी रखें
    user_News Public Live Kuldeep
    News Public Live Kuldeep
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    1 hr ago
  • पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित मस्जिद के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर-21 पुलिस चौकी को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप
पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप
पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित मस्जिद के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर-21 पुलिस चौकी को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • जेसीआई करनाल की ओर से बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाई गई जिसमें महापौर रेनू बाला गुप्ता ने विजेता को सम्मानित किया जेसीआई करनाल की ओर से बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाई गई जिसमें महापौर रेनू बाला गुप्ता ने विजेता को सम्मानित किया
    1
    जेसीआई करनाल की ओर से बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाई गई जिसमें महापौर रेनू बाला  गुप्ता ने विजेता को सम्मानित किया
जेसीआई करनाल की ओर से बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाई गई जिसमें महापौर रेनू बाला  गुप्ता ने विजेता को सम्मानित किया
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • सेंट्रो गाड़ी नंबर HR01Z2118 रात 1:30 से 2:00 के बीच में माजरी मोहल्ला नजदीक भारत गैस एजेंसी के पास से चोरी हो गई हैं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें सेंट्रो गाड़ी नंबर HR01Z2118 रात 1:30 से 2:00 के बीच में माजरी मोहल्ला नजदीक भारत गैस एजेंसी के पास से चोरी हो गई हैं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
    1
    सेंट्रो गाड़ी नंबर HR01Z2118 रात 1:30 से 2:00 के बीच में माजरी मोहल्ला नजदीक भारत गैस एजेंसी के पास से चोरी हो गई हैं

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें 
सेंट्रो गाड़ी नंबर HR01Z2118 रात 1:30 से 2:00 के बीच में माजरी मोहल्ला नजदीक भारत गैस एजेंसी के पास से चोरी हो गई हैं
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    23 hrs ago
  • अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हुआ हरियाणा जितेंद्र बघेल मजबूत संगठन ही कांग्रेस की ताकत: निर्मल सिंह पद ताकत नहीं, जिम्मेदारी है : विनोद धीमान अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प अंबाला शहर:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रदेश के 180 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में आयोजित किए जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलनों की कड़ी में आज अंबाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान द्वारा किया गया। सम्मेलन में एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। जितेंद्र बघेल-: अपराध,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हुआ हरियाणा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन प्रदेश बन चुका है, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में अग्रणी प्रदेश था। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर बड़े-बड़े दावे करते हैं कि उन्होंने हरियाणा को अपराध मुक्त कर दिया है और भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब को भी अपराध मुक्त कर देंगे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। बघेल ने कहा कि आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पहले व्यापारियों को धमकी देते हैं और फिर फिरौती मांगते हैं। यदि व्यापारी फिरौती देने से इनकार करता है तो पुलिस की निगरानी और मौजूदगी के बावजूद उसे गोली मार दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और भेदभाव की राजनीति के सहारे सत्ता में आई भाजपा को आने वाले समय में हरियाणा की जनता करारा जवाब देगी। संगठन की भूमिका पर जोर देते हुए जितेंद्र बघेल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर की जा रही बैठकों का उद्देश्य पार्टी के अंतिम पायदान पर बैठे कार्यकर्ता तक पहुंचना और उसकी आवाज सुनना है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के विचारों और सुझावों को समझकर संगठन को और मजबूत किया जा रहा है। चौधरी निर्मल सिंह:मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की मजबूती उसके संगठन से होती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने हरियाणा का कार्यभार संभाला है, उसी दिन से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें झूठे वादे करके सत्ता में आई थीं, लेकिन अब जनता का इन सरकारों से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। निर्मल सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ काम करें तथा आम जनता की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाएं। विनोद धीमान: पद सम्मान नहीं, जनता के प्रति जिम्मेदारी है सम्मेलन के आयोजक एवं अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने कहा कि पार्टी में पद मिलना कोई सम्मान मात्र नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठानी होगी और जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक उठाने का काम करना होगा। विनोद धीमान ने जितेंद्र बघेल और चौधरी निर्मल सिंह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अंबाला विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को हरियाणा के 180 ब्लॉकों में संघर्ष, संगठन और जनहित के मुद्दों को उठाने के मामले में नंबर एक पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच रहेंगे और उनकी आवाज को लगातार बुलंद करते रहेंगे। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कांग्रेस की असली ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है और संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य इसी ताकत को और मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं ने जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए आने वाले समय में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संगठित एवं लोकतांत्रिक संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जसबीर मलौर,शहरी जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल डिम्पी,राकेश मेहला,रोहित जैन,रोहित शर्मा विशु, हरजीत सिंह बब्बल,मिथुन वर्मा,ईशु गोयल,कुलदीप सिंह गुल्लू,कोमल जैन,राजविंदर कौर,मिन्नी चावला, दविंदर बजाज,कमल बाछल,अशोक सोनी,हरमन हैरी,गैवी पंजोला,गुरनाम सिंह,सतविंदर सिंह,नैब सैनी,सुरिंदर बिट्टू,नवाब अली,रविंदर गुप्ता,रोबिन खोडा, हरदयाल सिंह,गुलजार सिंह,ब्रहमपाल राणा,हरमिंदर सिंह, सुरजीत सिंह,तरुण चुघ,सुखविंदर जैलदार,राहुल थोमस, हरदीप सिंह लाडा,किरण राणा,नरेश कुमार,रोहित गर्ग,गुलाब,जसविंदर सिंह,कार्तिक आहूजा,सुभाष कुमार,जरनैल सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
    1
    अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हुआ हरियाणा जितेंद्र बघेल
 
मजबूत संगठन ही कांग्रेस की ताकत: निर्मल सिंह 
पद ताकत  नहीं, जिम्मेदारी है : विनोद धीमान

अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प

अंबाला शहर:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रदेश के 180 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में आयोजित किए जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलनों की कड़ी में आज अंबाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान द्वारा किया गया।

सम्मेलन में एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

जितेंद्र बघेल-: अपराध,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हुआ हरियाणा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन प्रदेश बन चुका है, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में अग्रणी प्रदेश था।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर बड़े-बड़े दावे करते हैं कि उन्होंने हरियाणा को अपराध मुक्त कर दिया है और भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब को भी अपराध मुक्त कर देंगे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

बघेल ने कहा कि आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पहले व्यापारियों को धमकी देते हैं और फिर फिरौती मांगते हैं। यदि व्यापारी फिरौती देने से इनकार करता है तो पुलिस की निगरानी और मौजूदगी के बावजूद उसे गोली मार दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में विफल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और भेदभाव की राजनीति के सहारे सत्ता में आई भाजपा को आने वाले समय में हरियाणा की जनता करारा जवाब देगी।

संगठन की भूमिका पर जोर देते हुए जितेंद्र बघेल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर की जा रही बैठकों का उद्देश्य पार्टी के अंतिम पायदान पर बैठे कार्यकर्ता तक पहुंचना और उसकी आवाज सुनना है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के विचारों और सुझावों को समझकर संगठन को और मजबूत किया जा रहा है।

चौधरी निर्मल सिंह:मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की मजबूती उसके संगठन से होती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने हरियाणा का कार्यभार संभाला है, उसी दिन से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें झूठे वादे करके सत्ता में आई थीं, लेकिन अब जनता का इन सरकारों से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।

निर्मल सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ काम करें तथा आम जनता की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाएं।

विनोद धीमान: पद सम्मान नहीं, जनता के प्रति जिम्मेदारी है

सम्मेलन के आयोजक एवं अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने कहा कि पार्टी में पद मिलना कोई सम्मान मात्र नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठानी होगी और जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक उठाने का काम करना होगा।

विनोद धीमान ने जितेंद्र बघेल और चौधरी निर्मल सिंह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अंबाला विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को हरियाणा के 180 ब्लॉकों में संघर्ष, संगठन और जनहित के मुद्दों को उठाने के मामले में नंबर एक पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच रहेंगे और उनकी आवाज को लगातार बुलंद करते रहेंगे।

 कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कांग्रेस की असली ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है और संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य इसी ताकत को और मजबूत करना है।

कार्यकर्ताओं ने जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए आने वाले समय में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संगठित एवं लोकतांत्रिक संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जसबीर मलौर,शहरी जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल डिम्पी,राकेश मेहला,रोहित जैन,रोहित शर्मा विशु, हरजीत सिंह बब्बल,मिथुन वर्मा,ईशु गोयल,कुलदीप सिंह गुल्लू,कोमल जैन,राजविंदर कौर,मिन्नी चावला, दविंदर बजाज,कमल बाछल,अशोक सोनी,हरमन हैरी,गैवी पंजोला,गुरनाम सिंह,सतविंदर सिंह,नैब सैनी,सुरिंदर बिट्टू,नवाब अली,रविंदर गुप्ता,रोबिन खोडा, हरदयाल सिंह,गुलजार सिंह,ब्रहमपाल राणा,हरमिंदर सिंह, सुरजीत सिंह,तरुण चुघ,सुखविंदर जैलदार,राहुल थोमस, हरदीप सिंह लाडा,किरण राणा,नरेश कुमार,रोहित गर्ग,गुलाब,जसविंदर सिंह,कार्तिक आहूजा,सुभाष कुमार,जरनैल सिंह  इत्यादि उपस्थित रहे।
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • मोरनी में तेज बारिश का असर, सड़कों पर पानी और पहाड़ी रास्तों पर बढ़ा खतरा मोरनी में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही तेज बारिश का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते कई जगह सड़कें और पहाड़ी रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोरनी एक पहाड़ी और पर्यटन क्षेत्र होने के कारण यहां बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और रास्तों के बाधित होने का खतरा भी बढ़ जाता है। खराब मौसम के बीच लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाते समय गति कम रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा होने की स्थिति भी बन सकती है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील है कि मौसम खराब होने पर नदी-नालों और तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से बचें। फिलहाल मोरनी में बारिश का दौर जारी है और मौसम को देखते हुए प्रशासन तथा संबंधित विभागों की निगरानी जरूरी है। लोगों से अपील है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें और मौसम से जुड़ी आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें।
    3
    मोरनी में तेज बारिश का असर, सड़कों पर पानी और पहाड़ी रास्तों पर बढ़ा खतरा
मोरनी में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही तेज बारिश का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते कई जगह सड़कें और पहाड़ी रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोरनी एक पहाड़ी और पर्यटन क्षेत्र होने के कारण यहां बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और रास्तों के बाधित होने का खतरा भी बढ़ जाता है। खराब मौसम के बीच लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाते समय गति कम रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।
लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा होने की स्थिति भी बन सकती है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील है कि मौसम खराब होने पर नदी-नालों और तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से बचें।
फिलहाल मोरनी में बारिश का दौर जारी है और मौसम को देखते हुए प्रशासन तथा संबंधित विभागों की निगरानी जरूरी है। लोगों से अपील है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें और मौसम से जुड़ी आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें।
    user_Karuna mittal
    Karuna mittal
    City Star पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • सेक्टर-11 के बार में झगड़े के बाद फायरिंग, गोली लगने से युवती घायल पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला बार में तड़के फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद हुई फायरिंग में एक युवती को गोली लग गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    सेक्टर-11 के बार में झगड़े के बाद फायरिंग, गोली लगने से युवती घायल
पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला बार में तड़के फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद हुई फायरिंग में एक युवती को गोली लग गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Karuna mittal
    Karuna mittal
    City Star पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.