Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंचकुला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अंजू चुनावी मैदान में उतरी पंचकूला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की महिला प्रत्याशी अंजू देवी वार्ड नंबर 11 से चुनावी मैदान में है। अपने चुनावी प्रचार के दौरान उनको वार्ड वासियों का भारी समर्थन मिल रहा है। चुनावी प्रचार के दौरान बड़े बुजुर्गों का बोर्ड के रूप में आशीर्वाद भी मिल रहा है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने अंजू देवी पर भरोसाजताया है कि वह यहां से भारी मतों से जीत हासिल करेगी।
देश खबरनामा
पंचकुला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अंजू चुनावी मैदान में उतरी पंचकूला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की महिला प्रत्याशी अंजू देवी वार्ड नंबर 11 से चुनावी मैदान में है। अपने चुनावी प्रचार के दौरान उनको वार्ड वासियों का भारी समर्थन मिल रहा है। चुनावी प्रचार के दौरान बड़े बुजुर्गों का बोर्ड के रूप में आशीर्वाद भी मिल रहा है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने अंजू देवी पर भरोसाजताया है कि वह यहां से भारी मतों से जीत हासिल करेगी।
More news from हरियाणा and nearby areas
- पंचकूला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की महिला प्रत्याशी अंजू देवी वार्ड नंबर 11 से चुनावी मैदान में है। अपने चुनावी प्रचार के दौरान उनको वार्ड वासियों का भारी समर्थन मिल रहा है। चुनावी प्रचार के दौरान बड़े बुजुर्गों का बोर्ड के रूप में आशीर्वाद भी मिल रहा है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने अंजू देवी पर भरोसाजताया है कि वह यहां से भारी मतों से जीत हासिल करेगी।1
- ट्राइसिटी में कारों से बैटरियां चुराने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस के हत्थे चढ़ा: अवैध देशी कट्टा सहित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम की कार्यवाही, चोरी की 4 बैटरियां व एक्टिवा बरामद पंचकूला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के दिशा-निर्देशन में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने ट्राइसिटी क्षेत्र में कारों से बैटरियां चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अवैध देशी कट्टा सहित काबू किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू गोयल (43 वर्ष) निवासी गोविंद विहार, बलटाना जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देने तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज एसआई मुकेश सैनी के नेतृत्व में सेक्टर-14 क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी की एक्टिवा स्कूटी से चोरी की 4 बैटरियां बरामद की गईं। आरोपी बैटरियों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए ट्राइसिटी क्षेत्र में खड़ी कारों से बैटरियां चोरी करता था। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-14 पंचकूला में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दौराने पूछताछ आरोपी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं तथा चोरी और अवैध हथियार से जुड़े स्थानों की निशानदेही भी करवाई है। आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड व वारदातों की भी जांच की जा रही है। आज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और ट्राइसिटी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।1
- Post by Daily Media 24 News1
- वार्ड नंबर 7 से प्रेम कुमार ने आजाद उम्मीदवार बतौर भरा नामांकन जनता से किए वादों पर खरा उतरने की बात लगातार दो बार जीत हासिल, कर चुके,1
- पंचकूला नगर निगम की वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस प्रत्याशी नजमा पत्नी एडवोकेट इकरान रामगढ़ ने अपने चुनाव प्रचार को तेजी देते हुए गांव बिल्ला में डोर टू डोर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के लिए भी वोट की अपील की। इस मौके पर उन्हें गांव बिल्ला के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। नजमा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की स्पोर्ट उन्हें मिल रही है। इसके लिए वो अपनी वार्ड के सभी लोगों का धन्यवाद करती है।1
- pilibhit Jagdish Kumar naam se1
- **गम्बरपुल-बनोह-सरली मार्ग पर ब्रेक फेल होने से कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित** गम्बरपुल-बनोह-सरली रोड पर आज एक कार (HP 14 D 0263) के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गाड़ी के अचानक ब्रेक फेल होने के कारण पेश आया, जिससे चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय गाड़ी में चालक अकेले ही सवार थे और उन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। एक बड़ी अनहोनी टलने के बाद चालक को पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर वाहन की तकनीकी खराबी को ही इस दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।1
- Braking Panchkula अभद्र टिप्पणी करने से बचे सांसद रेखा,राजनीति में झूठे आरोप लगाना शर्मनाक : चंद्रमोहन पूर्व मुख्यमंत्री स्व भजनलाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन पर अभद्र टिप्पणी करने पर सांसद रेखा शर्मा को लीगल नोटिस चंद्रमोहन ने कहा, बदमाशी से कोई चुनाव जीता होता तो जनता 5 बार न चुनती चंद्रमोहन से तीन बार लगातार चुनाव हारे है श्याम लाल बंसल, 2005 में 83,996 वोटो से हारे थे श्याम लाल चंद्रमोहन के वकील दीपांशु बंसल द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस में, रेखा शर्मा को 7 दिनों के भीतर माफी मांगने के लिए कहा, अन्यथा न्यायालय की शरण लेंगे नगर निकाय चुनावों में भाजपा सांसद रेखा शर्मा को हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व भजनलाल और हरियाणा विधानसभा में 5वी बार के विधायक एवं उप मुख्यमंत्री रह चुके चंद्रमोहन पर अभद्र टिप्पणी करना महंगा साबित होगया है। गत दिवस सांसद रेखा ने एक चुनावी सभा में स्व भजनलाल और चंद्रमोहन को बदमाश बताते हुए बदमाशी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया था। अब इस मामले को लेकर चंद्रमोहन के समर्थकों ने नाराज़गी जाहिर की और इस मामले पर उन्हें संज्ञान लेने को कहा,जिसके चलते अब चंद्रमोहन ने अपने वकील दीपांशु बंसल एडवोकेट के मार्फत सांसद रेखा शर्मा को कानूनी नोटिस भेज कर 7 दिनों में सार्वजनिक मंच से माफी मांगने के लिए कहा है। इसके साथ ही भविष्य में कोई अभद्र टिप्पणी न देने बारे भी कहा है। चंद्रमोहन ने कहा कि राजनीति में पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते है,परंतु लोकतंत्र में झूठे आरोप लगाना गलत है। उनके पिता स्व भजनलाल हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे, हरियाणा को बनाने से लेकर विकसित करने में उनका योगदान है। पंचकूला को बनाने और बसाने वाले भजन लाल जी ही है और वह अब दुनिया में भी नहीं है।वह स्वयं 5 बार के विधायक है और उप मुख्यमंत्री रहे है।पंचकुला और हरियाणा के विकास के लिए सदैव तत्पर है।उनके द्वारा कभी भी किसी दूसरे दल के नेता के विरुद्ध कोई गलत टिप्पणी नहीं की गई।बावजूद इसके सांसद रेखा ने चुनावी सभा में चंद्रमोहन और उनके परिवार की छवि को जानबूझकर धूमिल करने के लिए अभद्र टिप्पणी की है जोकि लोकतंत्र और सामाजिक स्थिति के विरुद्ध है।1