Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुबई एयरपोर्ट पर हमले मे कई घायल एक टर्मिनल को हुआ नुकसान
Manish Kumar Social Worker
दुबई एयरपोर्ट पर हमले मे कई घायल एक टर्मिनल को हुआ नुकसान
More news from बिहार and nearby areas
- ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमले में बेतिया के युवक की मौत, इलाके में शोक की लहर ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हुए हमले में पश्चिम चंपारण के बेतिया निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार बेतिया निवासी आशीष कुमार, जो मर्चेंट नेवी में बतौर कप्तान कार्यरत थे, जिस तेल टैंकर पर तैनात थे उसी पर हमला हुआ। घटना के समय आशीष कुमार जहाज के इंजन कक्ष में मौजूद थे। हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की आधिकारिक जानकारी भारत सरकार की ओर से 4 मार्च की रात करीब 11 बजे जारी विज्ञप्ति में दी गई। परिजनों के अनुसार आशीष कुमार पिछले तीन दिनों से लापता बताए जा रहे थे और परिवार लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहा था। लेकिन जैसे ही उनकी मौत की खबर परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने गुरुवार 5 मार्च की सुबह करीब 10 बजे सरकार से मांग की है कि ओमान में पूरी होने वाली सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर आशीष कुमार के पार्थिव शरीर को भारत लाया जाए, ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। इस दुखद घटना के बाद पूरे बेतिया शहर में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।1
- भारी मात्रा में शराब सहित दो बाइक जब्त। --- दो धंधेबाज गिरफ्तार, कारवाई में जुटी पुलिस। नौतन: स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के पांडेय टोला मुख्य सड़क से दो बाइक पर लदे भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को दबोचा है। पकड़े गए धंधेबाज रामानंद सहनी व सुमन सहनी पांडेय टोला मलाह टोली के बताए गए हैं। इनके पास से पुलिस ने साठ लीटर विदेशी शराब व दस लीटर देशी शराब बरामद किया है। गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि दोनों धंधेबाज दो बाइक पर शराब की खेप लेकर कहीं डिलेवरी करने जा रहे थे।तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया। जहां दोनों धंधेबाजों को बाइक व शराब के साथ दबोच लिया गया।मामले में पुछताछ कर कांड अंकित कर दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- Post by Manish Kumar Social Worker1
- बेतिया। नगर निगम बेतिया की नगर आयुक्त सुश्री शिवाक्षी दीक्षित (भा.प्र.से.) ने होली के पावन अवसर पर वृद्धजन आश्रय स्थल, नगर निगम बेतिया में उपस्थित होकर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ स्नेहपूर्ण वातावरण में होली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिठाइयाँ वितरित कीं, उनसे आत्मीय संवाद किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर आयुक्त ने आश्रय स्थल में रह रहे बुजुर्गों का कुशल-क्षेम जाना और उनके साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व एवं सम्मान का एहसास कराया। उन्होंने वृद्धजन आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया तथा वहाँ उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधीक्षक को वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को और अधिक सुखद, सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और आशीर्वाद से ही समाज की दिशा तय होती है। उन्होंने यह भी कहा कि वृद्धजन आश्रय स्थल केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि एक “सेवा आश्रम” है, जहाँ प्रत्येक बुजुर्ग को सम्मान, स्नेह और बेहतर जीवन देने के लिए नगर प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कर्मियों से संवेदनशीलता और समर्पण के साथ सेवा कार्य करने का आह्वान किया, ताकि आश्रय स्थल में रहने वाले प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को परिवार जैसा वातावरण मिल सके। इस अवसर पर वृद्धजन आश्रय स्थल के अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर तथा आश्रय स्थल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दे रहा था। जो होली के इस पर्व को और भी अधिक अर्थपूर्ण बना दिया।1
- Post by Sadhana national News1
- Post by Akash Kumar1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण से आज 5 मार्च 2026, गुरुवार की शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि फरवरी माह में बेतिया पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना हेलमेट 2582 वाहनों से 25 लाख 82 हजार, ट्रिपल लोडिंग के 522 मामलों में 5 लाख 22 हजार, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के 2 मामलों में 10 हजार, तेज रफ्तार के 586 मामलों में 11 लाख 72 हजार, बिना लाइसेंस 353 मामलों में 12 लाख 65 हजार, बिना सीट बेल्ट 39 मामलों में 39 हजार, बिना नंबर प्लेट 30 मामलों में 15 हजार, नो पार्किंग 180 मामलों में 90 हजार, ध्वनि व वायु प्रदूषण 163 मामलों में 1 लाख 63 हजार, बिना इंश्योरेंस 239 मामलों में 4 लाख 78 हजार, रॉन्ग साइड 2 मामलों में 10 हजार तथा अन्य कारणों से 1346 वाहनों से 16 लाख 15 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर 4609 वाहनों का चालान करते हुए 79 लाख 61 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- बेतिया में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार 5 मार्च की सुबह करीब 7 बजे एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी वर्ष 2019 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि करीब दस दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसी दौरान परिवार की ओर से देवर के साथ हलाला कराने की बात कही गई थी, जिसका महिला ने कथित तौर पर विरोध किया था। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह अचानक घर में हंगामा मचने के बाद महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बेतिया मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। वहीं मृतका के मायके वाले दूसरे राज्य में रहते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।1