राष्ट्रीय पोषण माह में व्यंजन प्रतियोगिता, गर्भवती महिलाओं को दी देखभाल की जानकारी पोषणयुक्त आहार से ही जच्चा-बच्चा का बेहतर स्वास्थ्य संभव रूपेश कुमार , लातेहार : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय, लातेहार की ओर से प्रखंड कार्यालय सभागार में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से पोषणयुक्त और संतुलित आहार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी मुख्य रूप से शामिल हुईं। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विशेष जोर दिया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने तथा खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिला के खान-पान का सीधा प्रभाव गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए भोजन में हरी सब्जियां, दाल, अनाज, फल समेत पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता, नियमित देखभाल और बच्चों के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और कुपोषण को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।
राष्ट्रीय पोषण माह में व्यंजन प्रतियोगिता, गर्भवती महिलाओं को दी देखभाल की जानकारी पोषणयुक्त आहार से ही जच्चा-बच्चा का बेहतर स्वास्थ्य संभव रूपेश कुमार , लातेहार : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय, लातेहार की ओर से प्रखंड कार्यालय सभागार में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से पोषणयुक्त और संतुलित आहार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी मुख्य रूप से शामिल हुईं। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विशेष जोर दिया गया। जिला समाज कल्याण
पदाधिकारी सविता कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने तथा खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिला के खान-पान का सीधा प्रभाव गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए भोजन में हरी सब्जियां, दाल, अनाज, फल समेत पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता, नियमित देखभाल और बच्चों के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और कुपोषण को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।
- 12 घंटे में हत्या मामले में पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी रूपेश कुमार, लातेहार: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार पुलिस ने नाबालिग युवक के साथ मारपीट कर हत्या के मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए 12 घंटे के अंदर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का उद्भेदन एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित छापामारी दल के सूचना के आधार पर किया। सोमवार को एसडीपीओ ने लातेहार थाना में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को लातेहार थाना क्षेत्र के पतकी पुलिस पिकेट के समीप श्याम किशोर पासवान के नाबालिग पुत्र का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। आरोप है कि आरोपितों ने उसकी हत्या की नीयत से उसे मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। मृतक इसका विरोध करता था। इसी को लेकर बदले की भावना से अरबाज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में अरबाज आलम (21), पिता शमीम अंसारी, ग्राम बेन्दी; समीर अंसारी (19), पिता नौशाद अंसारी, वर्तमान पता बेन्दी तथा कमलेश कुमार सिंह (19), पिता हरिनाम सिंह, ग्राम पतकी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है। इस छापामारी दल में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान,पुअनि कामता कुमार, पुअनि शशि कुमार, पुअनि रमाकांत गुप्ता, पुअनि राजा दिलावर, राहुल सिन्हा, संतोष कुमार, अरविंद तिवारी समेत लातेहार थाना के पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी व सशस्त्र बल शामिल थे।3
- सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा लातेहार। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि हत्याकांड में शामिल दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई। विधायक ने सदर अस्पताल प्रबंधन को शव के पोस्टमार्टम को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस नेता आफताब आलम, अमित कुमार यादव, उपेंद्र पासवान, गुर्जर उरांव, ज्योति प्रकाश दुबे, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, सुनील प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। बताते चलें कि रविवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव निवासी आशीष कुमार पासवान, पिता श्याम किशोर पासवान, पतकी जंगल के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उन पर जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी रविवार की शाम सदर अस्पताल पहुंचे थे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने भी पुलिस से मामले में शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी।3
- 6 अक्टूबर से शुरू होगा लातेहार LPL, आठ टीमों का हुआ चयन लातेहार। जिला खेल स्टेडियम लातेहार में आगामी छह अक्टूबर से लातेहार प्रीमियर लीग (LPL) का आयोजन शुरू होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि LPL को लेकर रविवार को टीम चयन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें कुल आठ टीमों का चयन हुआ है। उन्होंने जिलेवासियों से LPL के दौरान फटाफट क्रिकेट का आनंद लेने की अपील की। LPL के आयोजन को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आइए हम जानते है जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश सिंह ने किया कहा।1
- लातेहार के पतकी जंगल के पास युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी लातेहार के पतकी जंगल के पास युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी लातेहार। रांची-डाल्टनगंज मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर पतकी जंगल के पास रविवार शाम अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के परसही निवासी श्याम किशोर पासवान के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष कुमार मोटरसाइकिल से लातेहार की ओर आ रहा था। इसी दौरान पतकी जंगल के पास अज्ञात अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। प्राथमिक इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि घायल युवक के शरीर पर जख्म के निशान थे। जख्म को देखकर किसी नुकीले हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई गई थी। रांची ले जाने के दौरान युवक की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को उसी एंबुलेंस से वापस लातेहार लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव समेत बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।1
- चेन्नई एगमोर स्टेशन बेहद खूबसूरत हे ।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।1
- राष्ट्रीय पोषण माह में व्यंजन प्रतियोगिता, गर्भवती महिलाओं को दी देखभाल की जानकारी पोषणयुक्त आहार से ही जच्चा-बच्चा का बेहतर स्वास्थ्य संभव रूपेश कुमार , लातेहार : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय, लातेहार की ओर से प्रखंड कार्यालय सभागार में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से पोषणयुक्त और संतुलित आहार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी मुख्य रूप से शामिल हुईं। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विशेष जोर दिया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने तथा खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिला के खान-पान का सीधा प्रभाव गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए भोजन में हरी सब्जियां, दाल, अनाज, फल समेत पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता, नियमित देखभाल और बच्चों के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और कुपोषण को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।2
- प्रेम प्रसंग में उत्पन्न विवाद के कारण पतकी पुलिस पिकेट के समीप नाबालिग पर हुई थी जन लेवा हमला: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार । सोमवार की शाम 4:00 बजे लातेहार थाना में प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार ने बताया कि बहन से प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर रची साजिश, अपहरण के बाद बेरहमी से पीटा और रिम्स ले जाने के दौरान हुई थी नाबालिक की मौत। अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।1
- लातेहार पतकी में नाबालिग किशोर की हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग के विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार संतोष कुमार लातेहार। लातेहार पतकी पुलिस पिकेट के समीप नाबालिग किशोर के अपहरण एवं मारपीट के बाद हुई मौत के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने लातेहार थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।एसडीपीओ ने बताया कि 27 सितंबर को परसही निवासी श्याम किशोर पासवान के नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। बेहतर इलाज के लिए रिम्स जाने के कारण में उसकी मृत्यु हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसका मृतक विरोध करता था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के कारण आरोपियों ने घात लगाकर किशोर का अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का देने की बात पुलिस ने बताई है।गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज आलम (21), समीर अंसारी (19) और कमलेश कुमार सिंह (19) शामिल हैं। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल जब्त किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान एस आई संतोष कुमार,एस आई राजा दिलावर, एस आई रविंद्र महली, एस आई कामता समेत पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।4