logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित। संत कबीर नगर 22 अप्रैल, 2026 जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्यवाही की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने एन0एच0ए0आई0 मार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी मरम्मत, नाली मरम्मत एवं अवैध कट्स आदि के सम्बन्ध में सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी। मार्ग के किनारों पर झाड़ियों के साफ सफाई के संबंध में एन0एच0ए0आई0 के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया। एनएचएआई मार्ग पर दुर्घटना आदि की स्थिति में एंबुलेंस एवं क्रेन की उपलब्धता के बारे में जिलाधिकारी ने एनएचएआई प्रतिनिधि को जनपद में क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग/यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि सड़कों पर गलत साइड एवं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का नियमित तौर पर जांच कर चालान किया जाए तथा चालान किए गए वाहनों की संख्या को भी दर्शाया जाए। उन्होंने परिवहन एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफलेक्टर रेडियम पट्टी लगाया जाए जिससे दुर्घटना होने की संभावनाओं से बचा जा सके। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाईट की व्यवस्था करायी जाय तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेतकों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही एवं नियमानुसार चालान भी किया जाय। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों का पालन करने के दृष्टिगत आम नागरिकों को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें। जिलाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया की जनपद के समस्त स्कूली वाहनों का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाय, वाहनों की परमिट एवं फिटनेस की जांच एक निश्चित समय अंतराल पर की जाती रहे और समस्त अनफिट वाहनों का चालान कर बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसको गंभीरता से लिया जाए, किसी भी विद्यालय में एक भी अनफिट वाहन नहीं चलने चाहिए। उन्होंने कहां की जनपद में चल रहे 15 वर्ष से पुराने वाहनों का चिन्हीकरण करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। एआरटीओ द्वारा अवगत कराया गया कि 15 वर्ष से अधिक वाहनों पर कार्यवाही करते हुए वाहनों को निष्प्रयोज्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूली वाहनों को अनफिट पाए जाने पर संबंधित थानों को सूची भेज दी गई है। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आर0 के0 पांडेय, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

23 hrs ago
user_राकेश यादव
राकेश यादव
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
b8491c80-9b3f-41ff-ab96-91bf7fd97d97

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस लाइन संतकबीरनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं कस्टमर एजुकेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एयरटेल कंपनी द्वारा संचालित किया गया, जिसमें प्रोसेस कंट्रोल लीडर प्रेरणा रंजन सहित उनकी टीम के सदस्य अशोक सिंह, अभिषेक सिंह, मिथिलेश यादव एवं प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उप निरीक्षक ललित कांत यादव, उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव तथा आ0 राम प्रवेश मद्धेशिया मौजूद रहे। इस दौरान प्रशिक्षु रिक्रुट आरक्षी, साइबर थाना कर्मियों एवं लगभग 250 आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस विभाग द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
    4
    (ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
संतकबीरनगर। 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस लाइन संतकबीरनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं कस्टमर एजुकेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम एयरटेल कंपनी द्वारा संचालित किया गया, जिसमें प्रोसेस कंट्रोल लीडर प्रेरणा रंजन सहित उनकी टीम के सदस्य अशोक सिंह, अभिषेक सिंह, मिथिलेश यादव एवं प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक  जयप्रकाश चौबे, उप निरीक्षक  ललित कांत यादव, उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव तथा आ0 राम प्रवेश मद्धेशिया मौजूद रहे।
इस दौरान प्रशिक्षु रिक्रुट आरक्षी, साइबर थाना कर्मियों एवं लगभग 250 आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस विभाग द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    18 hrs ago
  • *जिला संवाददाता नितेश शंकर त्रिपाठी* *संतकबीरनगर* कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के काटे चौकी अंतर्गत धर्मपुरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एस.के. सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रियतम शेखर पांडेय, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित कराया। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारी* *जिला संवाददाता नितेश शंकर त्रिपाठी* *संतकबीरनगर* कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के काटे चौकी अंतर्गत धर्मपुरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एस.के. सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रियतम शेखर पांडेय, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित कराया। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
    4
    *जिला संवाददाता नितेश शंकर त्रिपाठी*
*संतकबीरनगर* कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के काटे चौकी अंतर्गत धर्मपुरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एस.के. सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रियतम शेखर पांडेय, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों ने मौके का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित कराया। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए।
प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारी*
*जिला संवाददाता नितेश शंकर त्रिपाठी*
*संतकबीरनगर* कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के काटे चौकी अंतर्गत धर्मपुरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एस.के. सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रियतम शेखर पांडेय, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों ने मौके का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित कराया। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए।
प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
    user_जिला संवादाता नितेश शंकर त्रिप
    जिला संवादाता नितेश शंकर त्रिप
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Bindu Devi Memorial Academy, Thakuradari (Dhanghata) Sant Kabir Nagar
    1
    Bindu Devi Memorial Academy, Thakuradari (Dhanghata) Sant Kabir Nagar
    user_Puravanchl Tak News
    Puravanchl Tak News
    Photographer घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरेना के पास आमने-सामने भाई की टक्कर से दो लोग घायल हो गए हैं बताया जाए बताया जा रहा है कि इसमें एक घायल आदमी मुखलिसपुर का है और दूसरा घायल आदमी बरगदवा कहां है अभी तक एंबुलेंस का पता नहीं है
    1
    संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरेना के पास आमने-सामने भाई की टक्कर से दो लोग घायल हो गए हैं बताया जाए बताया जा रहा है कि इसमें एक घायल आदमी मुखलिसपुर का है और दूसरा घायल आदमी  बरगदवा कहां है अभी तक एंबुलेंस का पता नहीं है
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    4 hrs ago
  • महुली थाना क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भगता गांव मोड़ के पास बुधवार को एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को चीख-पुकार और मातम में बदल दिया। बस्ती जिले से शादी संपन्न कर लौट रही बारात की कार और ट्रक में टक्कर हो गई।इस टक्कर ने हंसी-खुशी के माहौल को पल भर में गमगीन बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि कार फिल्मी स्टाइल में करीब 40 फीट पीछे की तरफ सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि कार झाड़ियों में फंस गई। वरना जान-माल का नुकसान बड़ा हो सकता था। दुर्घटना के बाद सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। धनघटा क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र स्वर्गीय रामकरन की शादी दुधारा क्षेत्र के दानुकुइया गांव निवासी बबिता पुत्री धुव्र चंद्र के साथ तय थी। मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ बारात बस्ती जिले के बड़ेबन स्थित मैरेज हाल पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुधवार को दुल्हन को विदा कराकर घर के लिए निकले। कार को दूल्हे के जीजा संतोष पुत्र रामचंद्र निवासी पैकवलिया जनपद बस्ती चला रहे थे। महुली क्षेत्र के भगता गांव मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक और कार में सीधे टक्कर हो गई। हादसे में संतोष, दुल्हन बबिता, दूल्हा अजय सोनी और भांजी नयना गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान कार चालक संतोष एवं दूल्हा अजय सोनी की हालत नाजुक बनी हुई है। दुल्हन बबिता और भांजी नयना भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।इस हृदयविदारक हादसे की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची। खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं। वहां अब सन्नाटा और विलाप पसरा हुआ है। परिजन बदहवास हैं और हर किसी की आंखें नम हैं।
    4
    महुली थाना क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भगता गांव मोड़ के पास बुधवार को एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को चीख-पुकार और मातम में बदल दिया। बस्ती जिले से शादी संपन्न कर लौट रही बारात की कार  और ट्रक में टक्कर हो गई।इस टक्कर ने  हंसी-खुशी के  माहौल को पल भर में गमगीन बना दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि कार फिल्मी स्टाइल में  करीब 40 फीट पीछे की तरफ  सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि कार झाड़ियों में फंस गई।  वरना जान-माल का नुकसान बड़ा हो सकता था। दुर्घटना के बाद सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर चालक  फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
धनघटा क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र स्वर्गीय रामकरन की शादी दुधारा क्षेत्र के दानुकुइया गांव निवासी बबिता पुत्री धुव्र चंद्र के साथ तय थी। मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ बारात बस्ती जिले के बड़ेबन स्थित मैरेज हाल पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुधवार को दुल्हन को विदा कराकर घर के लिए निकले। कार को दूल्हे के जीजा संतोष पुत्र रामचंद्र निवासी पैकवलिया जनपद बस्ती चला रहे थे। महुली क्षेत्र के  भगता गांव मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक और कार में  सीधे टक्कर हो गई। हादसे में संतोष, दुल्हन बबिता, दूल्हा अजय सोनी और भांजी नयना गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान कार चालक संतोष एवं दूल्हा अजय सोनी की हालत नाजुक बनी हुई है। दुल्हन बबिता और भांजी नयना भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।इस हृदयविदारक हादसे की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची।  खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं। वहां अब सन्नाटा और विलाप पसरा हुआ है। परिजन बदहवास हैं और हर किसी की आंखें नम हैं।
    user_AZAZ AHMAD
    AZAZ AHMAD
    पत्रकार घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #संतकबीरनगर बस्ती में शादी से लौट रही दूल्हा दुल्हन की कार ट्रक से टकराई दूल्हे के जीजा की मौके पर मौत दूल्हा दुल्हन गंभीर रूप से घायल दूल्हा हैसर बजार का था निवासी
    1
    #संतकबीरनगर बस्ती में शादी से लौट रही दूल्हा दुल्हन की कार ट्रक से टकराई दूल्हे के जीजा की मौके पर मौत दूल्हा दुल्हन गंभीर रूप से घायल  दूल्हा हैसर बजार का था निवासी
    user_पंचायत तक लाइव न्यूज़
    पंचायत तक लाइव न्यूज़
    Media company घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र में बुधवार को भगतां गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र रामकरन वर्मा की शादी दुधारा थाना क्षेत्र के दानोंकुइया निवासी ध्रुवचंद्र सोनी की पुत्री बबीता सोनी के साथ हुई थी। 21 अप्रैल को बारात बस्ती जनपद के एक मैरिज हाल में गई थी, जहां शादी संपन्न होने के बाद 22 अप्रैल को विदाई कराकर सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार को दूल्हे के जीजा संतोष सोनी पुत्र शंभू सोनी (निवासी पैकवलिया, थाना गौर, जनपद बस्ती) चला रहे थे। जैसे ही वाहन महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव के पास धनघटा मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में संतोष सोनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार दूल्हा अजय वर्मा (26 वर्ष), दुल्हन बबीता सोनी (22 वर्ष) और भांजी नैना सोनी (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
    2
    संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र में बुधवार को भगतां गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र रामकरन वर्मा की शादी दुधारा थाना क्षेत्र के दानोंकुइया निवासी ध्रुवचंद्र सोनी की पुत्री बबीता सोनी के साथ हुई थी। 21 अप्रैल को बारात बस्ती जनपद के एक मैरिज हाल में गई थी, जहां शादी संपन्न होने के बाद 22 अप्रैल को विदाई कराकर सभी लोग वापस घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि कार को दूल्हे के जीजा संतोष सोनी पुत्र शंभू सोनी (निवासी पैकवलिया, थाना गौर, जनपद बस्ती) चला रहे थे। जैसे ही वाहन महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव के पास धनघटा मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में संतोष सोनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार दूल्हा अजय वर्मा (26 वर्ष), दुल्हन बबीता सोनी (22 वर्ष) और भांजी नैना सोनी (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.