logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर भगतां गांव के समीप ट्रक कार में भीषण एक्सीडेंट ड्राइवर की मौके पर मौत संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र में बुधवार को भगतां गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र रामकरन वर्मा की शादी दुधारा थाना क्षेत्र के दानोंकुइया निवासी ध्रुवचंद्र सोनी की पुत्री बबीता सोनी के साथ हुई थी। 21 अप्रैल को बारात बस्ती जनपद के एक मैरिज हाल में गई थी, जहां शादी संपन्न होने के बाद 22 अप्रैल को विदाई कराकर सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार को दूल्हे के जीजा संतोष सोनी पुत्र शंभू सोनी (निवासी पैकवलिया, थाना गौर, जनपद बस्ती) चला रहे थे। जैसे ही वाहन महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव के पास धनघटा मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में संतोष सोनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार दूल्हा अजय वर्मा (26 वर्ष), दुल्हन बबीता सोनी (22 वर्ष) और भांजी नैना सोनी (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

2 hrs ago
user_S R Pandey
S R Pandey
उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
2 hrs ago
c3a75f1d-e5a7-4b41-95a9-d3fd6f57273a

खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर भगतां गांव के समीप ट्रक कार में भीषण एक्सीडेंट ड्राइवर की मौके पर मौत संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र में बुधवार को भगतां गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र रामकरन वर्मा की शादी दुधारा थाना क्षेत्र के दानोंकुइया निवासी ध्रुवचंद्र सोनी की पुत्री बबीता सोनी के साथ हुई थी। 21 अप्रैल को बारात बस्ती जनपद के एक मैरिज हाल में गई थी, जहां शादी संपन्न होने के बाद 22 अप्रैल को

विदाई कराकर सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार को दूल्हे के जीजा संतोष सोनी पुत्र शंभू सोनी (निवासी पैकवलिया, थाना गौर, जनपद बस्ती) चला रहे थे। जैसे ही वाहन महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव के पास धनघटा मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में संतोष सोनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार दूल्हा अजय वर्मा (26 वर्ष), दुल्हन बबीता सोनी (22 वर्ष) और भांजी नैना सोनी (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • संतकबीरनगर। जनपद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना मेंहदावल परिसर में नवनिर्मित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का उद्घाटन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक किया जाना आवश्यक है। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित, सहज और सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां शिकायत पंजीकरण के साथ-साथ महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन सरकार एवं पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस केंद्र के संचालन से क्षेत्र की महिलाओं को न्याय प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और पुलिस के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #liveuponenews
    1
    संतकबीरनगर। 
जनपद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना मेंहदावल परिसर में नवनिर्मित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का उद्घाटन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में कार्य किया जाए।
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक किया जाना आवश्यक है। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित, सहज और सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां शिकायत पंजीकरण के साथ-साथ महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन सरकार एवं पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस केंद्र के संचालन से क्षेत्र की महिलाओं को न्याय प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और पुलिस के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21.04.2026 को थाना मेहदावल व बखिरा की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्व दवन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन अमित कुमार व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में के नेतृत्व में रोडवेज मेहदावल से ठाकुर द्वारा, नौदरी,तुलसीपुर, कौवाडार,सईलंगड़ी तक सघन पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए । दुकानदारों एवं नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया । पुलिस टीम द्वारा अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, पैदल गश्त के दौरान जनता द्वारा पुलिस की सक्रियता की सराहना की गई एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया।
    2
    पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21.04.2026 को थाना मेहदावल व बखिरा की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्व दवन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन  अमित कुमार व क्षेत्राधिकारी  अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में के नेतृत्व में रोडवेज मेहदावल से ठाकुर द्वारा, नौदरी,तुलसीपुर, कौवाडार,सईलंगड़ी तक सघन पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए । दुकानदारों एवं नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया । पुलिस टीम द्वारा अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, पैदल गश्त के दौरान जनता द्वारा पुलिस की सक्रियता की सराहना की गई एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    22 hrs ago
  • Post by 24News उत्तर प्रदेश
    1
    Post by 24News उत्तर प्रदेश
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Allapur, Ambedkar Nagar•
    3 hrs ago
  • “जमीन पर दौड़ रही मौत की लाइन: उमरापुर सरायवाल में बिजली व्यवस्था बनी खतरा” ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की लापरवाही पंचायत भवन पर ही खतरा अम्बेडकर नगर के विकास खंड बसखारी के ग्राम पंचायत उमरापुर सरायवाल में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पंचायत भवन तक बिजली सप्लाई पहुंचाने के लिए न तो सही तरीके से खंभे लगाए गए और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। हालात यह हैं कि बिजली के तार जमीन पर ही दूर-दूर तक फैले हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बिजली खंभे तक सप्लाई तो उपलब्ध है, लेकिन वहां से पंचायत भवन तक तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाने के बजाय जमीन पर ही बिछा दिया गया है। ये तार कई जगहों से कटे और जर्जर हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। ग्राम पंचायत सचिव राजीव कुमार वर्मा और ग्राम प्रधान की उदासीनता भी इस मामले में साफ तौर पर सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया। यहां तक कि अस्थायी तौर पर लकड़ी का खंभा लगाकर तारों को ऊपर उठाने की भी कोशिश नहीं की गई। गांव में छोटे-छोटे बच्चे और जानवर खुलेआम इन तारों के आसपास घूमते रहते हैं, जिससे कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेकर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    1
    “जमीन पर दौड़ रही मौत की लाइन: उमरापुर सरायवाल में बिजली व्यवस्था बनी खतरा”
ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की लापरवाही पंचायत भवन पर ही खतरा
अम्बेडकर नगर के विकास खंड बसखारी के ग्राम पंचायत उमरापुर सरायवाल में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पंचायत भवन तक बिजली सप्लाई पहुंचाने के लिए न तो सही तरीके से खंभे लगाए गए और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। हालात यह हैं कि बिजली के तार जमीन पर ही दूर-दूर तक फैले हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, बिजली खंभे तक सप्लाई तो उपलब्ध है, लेकिन वहां से पंचायत भवन तक तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाने के बजाय जमीन पर ही बिछा दिया गया है। ये तार कई जगहों से कटे और जर्जर हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।
ग्राम पंचायत सचिव राजीव कुमार वर्मा और ग्राम प्रधान की उदासीनता भी इस मामले में साफ तौर पर सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया। यहां तक कि अस्थायी तौर पर लकड़ी का खंभा लगाकर तारों को ऊपर उठाने की भी कोशिश नहीं की गई।
गांव में छोटे-छोटे बच्चे और जानवर खुलेआम इन तारों के आसपास घूमते रहते हैं, जिससे कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेकर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    user_TEESRI AANKHEN
    TEESRI AANKHEN
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    1
    Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संतकबीरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मंगलवार को मेहंदावल क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना मेहंदावल व बखिरा की संयुक्त पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्व दवन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन अमित कुमार व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में रोडवेज मेहंदावल से ठाकुर द्वारा, नौदरी, तुलसीपुर, कौवाडार एवं सईलंगड़ी तक पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। वहीं अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास व्यक्त किया। #liveuponenews
    1
    संतकबीरनगर। 
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मंगलवार को मेहंदावल क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना मेहंदावल व बखिरा की संयुक्त पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्व दवन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन अमित कुमार व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में रोडवेज मेहंदावल से ठाकुर द्वारा, नौदरी, तुलसीपुर, कौवाडार एवं सईलंगड़ी तक पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। वहीं अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
#liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by 24News उत्तर प्रदेश
    1
    Post by 24News उत्तर प्रदेश
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Allapur, Ambedkar Nagar•
    7 hrs ago
  • ठेकेदार पवन निषाद की हत्या से आक्रोशित आरएलडी नेता विजय यादव, प्रशासन को दिया 36 घंटे का अल्टीमेटम। अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो छेड़ेंगे आंदोलन।
    1
    ठेकेदार पवन निषाद की हत्या से आक्रोशित आरएलडी नेता विजय यादव, प्रशासन को दिया 36 घंटे का अल्टीमेटम। अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो छेड़ेंगे आंदोलन।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.