Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकरनगर- राजेसुल्तानपुर अंतर्गत अंकित तिवारी प्रकरण मे CO आलापुर का आया बयान....
24News उत्तर प्रदेश
अम्बेडकरनगर- राजेसुल्तानपुर अंतर्गत अंकित तिवारी प्रकरण मे CO आलापुर का आया बयान....
More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- “जमीन पर दौड़ रही मौत की लाइन: उमरापुर सरायवाल में बिजली व्यवस्था बनी खतरा” ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की लापरवाही पंचायत भवन पर ही खतरा अम्बेडकर नगर के विकास खंड बसखारी के ग्राम पंचायत उमरापुर सरायवाल में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पंचायत भवन तक बिजली सप्लाई पहुंचाने के लिए न तो सही तरीके से खंभे लगाए गए और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। हालात यह हैं कि बिजली के तार जमीन पर ही दूर-दूर तक फैले हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बिजली खंभे तक सप्लाई तो उपलब्ध है, लेकिन वहां से पंचायत भवन तक तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाने के बजाय जमीन पर ही बिछा दिया गया है। ये तार कई जगहों से कटे और जर्जर हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। ग्राम पंचायत सचिव राजीव कुमार वर्मा और ग्राम प्रधान की उदासीनता भी इस मामले में साफ तौर पर सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया। यहां तक कि अस्थायी तौर पर लकड़ी का खंभा लगाकर तारों को ऊपर उठाने की भी कोशिश नहीं की गई। गांव में छोटे-छोटे बच्चे और जानवर खुलेआम इन तारों के आसपास घूमते रहते हैं, जिससे कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेकर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र में बुधवार को भगतां गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र रामकरन वर्मा की शादी दुधारा थाना क्षेत्र के दानोंकुइया निवासी ध्रुवचंद्र सोनी की पुत्री बबीता सोनी के साथ हुई थी। 21 अप्रैल को बारात बस्ती जनपद के एक मैरिज हाल में गई थी, जहां शादी संपन्न होने के बाद 22 अप्रैल को विदाई कराकर सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार को दूल्हे के जीजा संतोष सोनी पुत्र शंभू सोनी (निवासी पैकवलिया, थाना गौर, जनपद बस्ती) चला रहे थे। जैसे ही वाहन महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव के पास धनघटा मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में संतोष सोनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार दूल्हा अजय वर्मा (26 वर्ष), दुल्हन बबीता सोनी (22 वर्ष) और भांजी नैना सोनी (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।2
- मनमानी लूट खसोट के खिलाफ भेदभाव मुक्त सस्ती व समान शिक्षा के उद्देश्य से संचालित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी पुतसर संतकबीरनगर का शुभारंभ 6 अप्रैल 2026 से किया गया जिसमें शिक्षा माफियाओं के बौखलाहट के चलते पता नहीं क्यों खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर हमारे द्वारा देय शिकायतों पर तो एक्टिव नहीं दिख रहे किन्तु विरोधियों के कूटरचित शिकायतो पर 4 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच तीन बार विद्यालय पर आए और बंद करने की दो नोटिस दिए जिससे क्षेत्र में माहौल खराब हो और लोग डर बस बच्चों का एडमिशन न कराएं ताकि संस्था बैठ जाएं इसे कहते है भेदभाव। अतः अधिकारी यदि अपने कलम और पावर का दुरुपयोग करते हुए अति पिछड़ा एकीकरण महाअभियान के जनहित के संघर्षों के खिलाफ नोटिस जारी कर सकता है तो उसके भ्रष्ट कार्यप्रणाली के खिलाफ हम प्रश्नगत नोटिस क्यों नहीं दे सकते कि यैसा क्यों और कैसे ?, आरटीआई का जबाब तो देना ही पड़ेगा।रहा सवाल विद्यालय बंद कराने का तो संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश समेत पुरे देश में अमान्य विद्यालयों का संचालन एवं मनमानी लूट खसोट बंद होना चाहिए अन्यथा किसी में दम नहीं जो धरातलीय जनजागरण के उद्देश्य से जनता के हित में संचालित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी को बंद करा दें यदि जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट में भी संबंधित को पार्टी बनाते हुए रीट याचिका दायर करुंगा डंके की चोट पर।1
- Post by Suraj kumar1
- *सराहनीय कार्य* *जनपद अम्बेडकरनगर* *दिनांक 20.04.2026* *जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री हरेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्याम देव के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़/गिरफ्तारी वांछित/वारण्टी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल कार्यवाही निम्नवत है-* *थाना इब्राहिमपुर-* दिनाँक 19.04.2026 माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अम्बेडकरनगर द्वारा निर्गत गैरजमानीय वारन्ट में वाद संख्या 6198/24 अपराध संख्या 167/22 अन्तर्गत धारा 10 गुण्डागर्दी नि0 अधि0 थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर थाना इब्राहिमपुर अम्बेडकरनगर से संबंधित अभियुक्त 01 नफर वारंटी अतहर पुत्र सरवर निवासी बदरुद्दीनपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 48 वर्ष को काफी अथक प्रयास के बाद गिरफ्तार किया गया । बाद विधिक कार्य़वाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।1
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1