logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना मेंहदावल में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित व संवेदनशील माहौल पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने किया उद्घाटन, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर दिया विशेष जोर संतकबीरनगर। जनपद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना मेंहदावल परिसर में नवनिर्मित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का उद्घाटन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक किया जाना आवश्यक है। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित, सहज और सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां शिकायत पंजीकरण के साथ-साथ महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन सरकार एवं पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस केंद्र के संचालन से क्षेत्र की महिलाओं को न्याय प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और पुलिस के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #liveuponenews

2 hrs ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

थाना मेंहदावल में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित व संवेदनशील माहौल पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने किया उद्घाटन, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर दिया विशेष जोर संतकबीरनगर। जनपद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना मेंहदावल परिसर में नवनिर्मित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का उद्घाटन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक किया जाना आवश्यक है। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित, सहज और सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां शिकायत पंजीकरण के साथ-साथ महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन सरकार एवं पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस केंद्र के संचालन से क्षेत्र की महिलाओं को न्याय प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और पुलिस के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #liveuponenews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • संतकबीरनगर। जनपद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना मेंहदावल परिसर में नवनिर्मित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का उद्घाटन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक किया जाना आवश्यक है। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित, सहज और सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां शिकायत पंजीकरण के साथ-साथ महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन सरकार एवं पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस केंद्र के संचालन से क्षेत्र की महिलाओं को न्याय प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और पुलिस के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #liveuponenews
    1
    संतकबीरनगर। 
जनपद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना मेंहदावल परिसर में नवनिर्मित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का उद्घाटन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में कार्य किया जाए।
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक किया जाना आवश्यक है। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित, सहज और सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां शिकायत पंजीकरण के साथ-साथ महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन सरकार एवं पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस केंद्र के संचालन से क्षेत्र की महिलाओं को न्याय प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और पुलिस के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21.04.2026 को थाना मेहदावल व बखिरा की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्व दवन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन अमित कुमार व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में के नेतृत्व में रोडवेज मेहदावल से ठाकुर द्वारा, नौदरी,तुलसीपुर, कौवाडार,सईलंगड़ी तक सघन पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए । दुकानदारों एवं नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया । पुलिस टीम द्वारा अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, पैदल गश्त के दौरान जनता द्वारा पुलिस की सक्रियता की सराहना की गई एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया।
    2
    पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21.04.2026 को थाना मेहदावल व बखिरा की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्व दवन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन  अमित कुमार व क्षेत्राधिकारी  अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में के नेतृत्व में रोडवेज मेहदावल से ठाकुर द्वारा, नौदरी,तुलसीपुर, कौवाडार,सईलंगड़ी तक सघन पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए । दुकानदारों एवं नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया । पुलिस टीम द्वारा अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, पैदल गश्त के दौरान जनता द्वारा पुलिस की सक्रियता की सराहना की गई एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    4 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 कोतवाली खलीलाबाद के टेमा चौराहे के पास बोलेरो में लगी भीषण आग, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा टेमा चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक डीसीएम से टक्कर के बाद चलती बोलेरो गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी में सवार सभी लोग खलीलाबाद से बस्ती एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे । सूत्र के अनुसार सभी बुलेरो सवार खलीलाबाद के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से बस्ती सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक युवक मनोज की हालत बेहद गंभीर है। वह आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया, उसके शरीर का आधा हिस्सा आग से प्रभावित हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है।
    2
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
कोतवाली खलीलाबाद के टेमा चौराहे के पास बोलेरो में लगी भीषण आग, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा
टेमा चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक डीसीएम से टक्कर के बाद चलती बोलेरो गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी में सवार सभी लोग खलीलाबाद से बस्ती एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे । सूत्र के अनुसार सभी बुलेरो सवार खलीलाबाद के बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से बस्ती सदर अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि घायलों में एक युवक मनोज की हालत बेहद गंभीर है। वह आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया, उसके शरीर का आधा हिस्सा आग से प्रभावित हुआ है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नए छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में, अभिभावकों-छात्रों से जल्द नामांकन की अपील दैनिक भास्कर दूत संतकबीरनगर: जनपद के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि कक्षा 11 (फर्स्ट ईयर) की नियमित कक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान अब उच्च शिक्षा के स्तर पर भी नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया तेजी से जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक पहुंचकर नामांकन करा रहे हैं। विद्यालय की विशेष पहल के तहत इस वर्ष कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान का संचालन 2 अप्रैल से सुचारू रूप से जारी है तथा प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने अभिभावकों एवं छात्रों से अपील की है कि जो विद्यार्थी अभी तक नामांकन नहीं करा पाए हैं, वे जल्द से जल्द प्रवेश सुनिश्चित कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ हो जाएंगी, इसलिए समय से प्रवेश लेना आवश्यक है, ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही नियमित पढ़ाई शुरू कर सकें।
    2
    नए छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में, अभिभावकों-छात्रों से जल्द नामांकन की अपील
दैनिक भास्कर दूत
संतकबीरनगर: जनपद के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि कक्षा 11 (फर्स्ट ईयर) की नियमित कक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी।
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान अब उच्च शिक्षा के स्तर पर भी नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया तेजी से जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक पहुंचकर नामांकन करा रहे हैं।
विद्यालय की विशेष पहल के तहत इस वर्ष कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान का संचालन 2 अप्रैल से सुचारू रूप से जारी है तथा प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने अभिभावकों एवं छात्रों से अपील की है कि जो विद्यार्थी अभी तक नामांकन नहीं करा पाए हैं, वे जल्द से जल्द प्रवेश सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ हो जाएंगी, इसलिए समय से प्रवेश लेना आवश्यक है, ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही नियमित पढ़ाई शुरू कर सकें।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    6 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबने से 3 दोस्तों की मौत प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां राप्ती नदी में नहाने गए तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई. यह घटना चिलुवाताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास की है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.जानकारी के अनुसार, तीनों लड़के शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे निर्माणाधीन पुल के पास राप्ती नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी भनक लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी.
    1
    गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबने से 3 दोस्तों की मौत प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां राप्ती नदी में नहाने गए तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई. यह घटना चिलुवाताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास की है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.जानकारी के अनुसार, तीनों लड़के शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे निर्माणाधीन पुल के पास राप्ती नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी भनक लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी.
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • संतकबीरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मंगलवार को मेहंदावल क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना मेहंदावल व बखिरा की संयुक्त पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्व दवन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन अमित कुमार व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में रोडवेज मेहंदावल से ठाकुर द्वारा, नौदरी, तुलसीपुर, कौवाडार एवं सईलंगड़ी तक पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। वहीं अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास व्यक्त किया। #liveuponenews
    1
    संतकबीरनगर। 
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मंगलवार को मेहंदावल क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना मेहंदावल व बखिरा की संयुक्त पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्व दवन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन अमित कुमार व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में रोडवेज मेहंदावल से ठाकुर द्वारा, नौदरी, तुलसीपुर, कौवाडार एवं सईलंगड़ी तक पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। वहीं अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
#liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.