Shuru
Apke Nagar Ki App…
पानीपत रिफाइनरी में युद्ध जैसे हालात! मजदूरों का पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज . #panipat #haryana #news #digitalbhoomi #db #explore
Digital Bhoomi
पानीपत रिफाइनरी में युद्ध जैसे हालात! मजदूरों का पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज . #panipat #haryana #news #digitalbhoomi #db #explore
More news from हरियाणा and nearby areas
- जुलाना: क्षेत्र के मालवी गांव के किसानों को इस बार दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बरसाती पानी के कारण खेतों में लंबे समय तक जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे पहले तो धान की फसल पूरी तरह से खराब हो गई और अब करीब 100 एकड़ भूमि में गेहूं की बिजाई भी नहीं हो सकी। लगातार नुकसान से किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं और प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।किसानों ने बताया कि बारिश के दौरान निकासी व्यवस्था ठीक न होने के कारण पानी कई दिनों तक खेतों में खड़ा रहा। इससे धान की फसल सड़ गई और उत्पादन शून्य के बराबर रहा। किसानों ने उम्मीद की थी कि धान के नुकसान की भरपाई गेहूं की फसल से हो जाएगी, लेकिन खेतों में अत्यधिक नमी और कीचड़ के चलते समय पर जुताई और बिजाई संभव नहीं हो पाई। परिणामस्वरूप लगभग 100 एकड़ में गेहूं की बुवाई नहीं हो सकी। किसानों ने बताया कि उन्होंने सरकार द्वारा शुरू किए गए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण भी कराया है और संबंधित दस्तावेज जमा करवाए हैं। इसके बावजूद अभी तक किसी भी किसान को मुआवजे की राशि प्राप्त नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि खाद, बीज और सिंचाई पर पहले ही हजारों रुपये खर्च हो चुके थे। धान की फसल खराब होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। अब गेहूं की बिजाई न होने से पूरे सीजन की आमदनी पर संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सर्वे करवाकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए और शीघ्र मुआवजा जारी किया जाए। फोटो केप्शन: 25 जुलाना 01: मालवी गांव में खराब हुई धान की फसल दिखाते हुए किसान।1
- हरियाणा में आईडीएफसी बैंक के अंदर 590 करोड़ का घोटाला सामने आया है उसके बाद सदन में विपक्ष द्वारा इसका विरोध किया गया तो माननीय मुख्यमंत्री नारायण सिंह सैनी ने जांच कमेटी का गठन किया ताकि उसने शामिल लोगों का पता लगाया जा सके | रिपोर्ट न्यूज़ जंक्शन हरियाणा1
- शतक मूवी : भिवानी स्पिटी सिनेमा घर1
- न्यूज़: बाहरी उत्तरी रेंज-II (NR-II) क्राइम ब्रांच की टीम ने Delhi Police को बड़ी सफलता दिलाते हुए एक कुख्यात फरार लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो जघन्य लूट के मामलों में घोषित भगोड़ा था, जबकि एक अन्य मामले में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी था। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। सटीक तकनीकी निगरानी और जमीनी खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने उसे दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी थाना भलस्वा डेयरी, जहांगीरपुरी और मुखर्जी नगर थाना क्षेत्रों में वांछित था। उस पर लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे वह एक आदतन अपराधी के रूप में चिन्हित किया गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।1
- भिवानी में चोरों ने किया 15 तोले सोना और डेढ़ लाख रुपए पर हाथ साफ भिवानी1
- राहुल की मोदीजी को खुली चुनौती - Trade deal रद्द करके दिखाएं, कांग्रेस यूथ अध्यक्ष उदय भानु चिब रिमांड पर, राहुल कांग्रेस का भस्मासुर बताया सचदेवा ने, केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव, ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव यूपीको- योगी, गिरोहों ने की तिरुपति लड्डूओं में मिलावट बोले चंद्राबाबू.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- होलाष्टक शुरू: क्यों इन 8 दिनों में शुभ कार्य करने से मना करते हैं ज्योतिषाचार्य? | तारों की बात में प. अनुराग शास्त्री से जानें पूरा रहस्य . #rohtak #holi #haryana #news #digitalbhoomi #db #explore #taaronkibaat1
- जुलाना: क्षेत्र के राजगढ़ गांव के पास पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजगढ़ गांव के एक बोलेरो गाड़ी आ रही है जिसमें अवैध रूप से शराब भरी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकेबंदी की तो एक बोलेरो गाड़ी को रूकवाया तो पुछताछ में चालक की पहचान राजस्थान के धोलपुर निवासी हरीप्रकाश के रूप में बताई। पुलिस ने चैकिंग के दौरान गाड़ी से ठेका शराब देशी मार्का माल्टा मस्ती की 20 पेटीया जिसके अन्दर बोतल, ठेका शराब देशी मार्का माल्टा मस्ती की 30 पेटीया जिसके अन्दर अध्धा, ठेका शराब देशी मार्का माल्टा मस्ती की 10 पेटीया जिसके अन्दर पव्वा फिर ठेका शराब देशी मार्का शहनाई की 10 पेटीया जिसके अन्दर बोतल , ठेका शराब अग्रेजी मार्का रायल स्टैग की तीन पेटीया जिसके अन्दर बोतल , ठेका शराब अग्रेजी मार्का रायल स्टैग की 1 पेटी जिसके अन्दर अध्धा, ठेका शराब अग्रेजी मार्का रायल स्टैग की 1 पेटी जिसके अन्दर पव्वा , ठेका शराब अग्रेजी मार्का आइकोनिक व्हाईट की 1 पेटी जिसके अन्दर बोतल, ठेका शराब अग्रेजी मार्का आइकोनिक व्हाईट की 1 पेटी जिसके अन्दर अध्धा, ठेका शराब अग्रेजी मार्का ऑल सीजन की 1 पेटी जिसके अन्दर बोतल, ठेका शराब अग्रेजी मार्का रॉक फोर्ड की 2 पेटीया जिसके अन्दर बोतल , थंडर बोल्ट बीयर की 7 पेटिया,बुडवाइजर बीयर की 5 पेटिया बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोटो कैप्शन: 24 जुलाना 01: पुलिस गिरफ़्त में आरोपी।1
- भिवानी के गांव दुर्जनपुर से एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार, आरोपी से एक देशी पिस्तौल बरामद भिवानी पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 24.02.2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही राजीव अपनी टीम के साथ गश्त व जांच पड़ताल ड्यूटी के दौरान बस अड्डा मिलकपुर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बस अड्डा दुर्जनपुर के पास खड़ा है, जिसके पास बिना लाइसेंस के अवैध हथियार है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत रेड की और एक व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध Arms Act के तहत थाना बवानी खेड़ा में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विनय उर्फ बच्ची पुत्र राजेंद्र निवासी बड़सी गुजरान जिला भिवानी के रूप में हुई है।* पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़ा, चोरी व शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे अवैध हथियार से जुड़े अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है। — पुलिस प्रवक्ता, जिला पुलिस भिवानी।।1