Shuru
Apke Nagar Ki App…
पवैया गांव में दबंग ने पूर्व कोटेदार के सिर में धारदार हथियार से किया हमला गंभीर हालत में सीएचसी बबेरू से मेडिकल कॉलेज रेफर
JSB NEWS UP
पवैया गांव में दबंग ने पूर्व कोटेदार के सिर में धारदार हथियार से किया हमला गंभीर हालत में सीएचसी बबेरू से मेडिकल कॉलेज रेफर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गणेश महोत्सव वालीबाल में आदर्श बजरंग का परचम, भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को सीधे सेटों में हराकर जीता खिताब, सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन, बाॅंदा। नूतन बाल समाज बाॅंदा के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दमदार स्मैश, शानदार ब्लॉक और बेहतरीन तालमेल के बीच आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को 25-22 तथा 25-20 से पराजित कर प्रतियोगिता का विजेता होने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने गोयरा मुगली को 25-22 तथा 25-18 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बाॅंदा ने परछा हमीरपुर को 25-22 तथा 25-20 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के स्मैशरों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। एक-एक अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने कई मौकों पर शानदार वापसी की, लेकिन निर्णायक क्षणों में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और सधे हुए खेल का परिचय देते हुए दोनों सेट अपने नाम कर लिए। 25-22 और 25-20 की जीत के साथ आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री माननीय रामकेश निषाद ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के साथ निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की प्रेरणा देता है तथा ऐसे आयोजन ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। *कार्यक्रम में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, अशोक कुमार त्रिपाठी ‘जीतू भैया’, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, अशोक अवस्थी, सुशील तिवारी, निखिल सक्सेना, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व अभियोजन अधिकारी गजराज सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के महासचिव डा० इन्द्रवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद प्रजापति, दिनेश कुमार,नंदलाल सिंह, अशोक तिवारी, खेल शिक्षक रमेश चंद्र, महेश गर्ग, इटवां दोहरा के प्रधान सुरेश कुमार, मटौंध ग्रामीण के पूर्व प्रधान रज्जन सिंह, राम बहादुर ‘बब्बन’, अभिषेक कुमार, रोशन लाल, प्रवीण कुमार पांडेय, कमल सिंह चौहान, कमलेश कुमार* सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे। स्कोरिंग का कार्य के० डी० शुक्ला तथा रणविजय सिंह ने कुशलता पूर्वक किया। कार्यक्रम का संचालन डा० इन्द्रवीर सिंह, रोशन लाल एवं महेश गर्ग ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।1
- बैरसिया इलाके में दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगो MP Road Accident : बैरसिया में बड़ा सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर1
- सुरत का पुरवा सराय सावा नगरा की दूसरी वीडियो मान सिंह यादव प्रधान ग्रामीण पर जुल्म1
- स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 52 क्रेडिट कार्ड से करीब 30 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद में बीकॉम पास युवक गिरफ्तार—बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी लेता, फर्जी ऑर्डर और डिलीवरी दिखाकर रकम अपने खाते में कराता था ट्रांसफर स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 52 क्रेडिट कार्ड से करीब 30 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद में बीकॉम पास युवक गिरफ्तार—बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी लेता, फर्जी ऑर्डर और डिलीवरी दिखाकर रकम अपने खाते में कराता था ट्रांसफर । गाजियाबाद में स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट रजिस्टर कर क्रेडिट कार्ड धारकों से करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले 21 वर्षीय युवक को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक टैबलेट और एक लैपटॉप बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतक निवासी गर्वित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले टेक महिंद्रा में कस्टमर केयर की नौकरी करता था। यू-ट्यूब से ठगी का तरीका सीखने के बाद उसने ‘श्याम की रसोई’, ‘राधा की रसोई’ और बाद में ‘खाना खजाना’ के नाम से फर्जी रेस्टोरेंट स्विगी पर रजिस्टर किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टेलीग्राम के ‘FAST OTP BOT’ चैनल से एक्सिस बैंक के 52 क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल की। इसके बाद जियो-जॉइन एप के जरिए खुद को बैंक अधिकारी बताकर कार्ड धारकों को कॉल करता और सर्विस चार्ज या लेट पेमेंट हटाने के नाम पर ओटीपी हासिल कर लेता था। इस ओटीपी से अपने फर्जी रेस्टोरेंट के नाम पर स्विगी ऑर्डर का भुगतान कराकर बाद में उसकी फर्जी डिलीवरी दिखाता और रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लेता था। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को आरोपी ने इसी तरीके से एम. श्रीनिवास के क्रेडिट कार्ड से 38 हजार रुपये का ऑर्डर जनरेट किया था। बरामद उपकरणों में टेलीग्राम चैट, क्रेडिट कार्ड की डिटेल वाली गूगल शीट और फर्जी रेस्टोरेंट के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस टेलीग्राम चैनल से जुड़े अन्य लोगों और भुगतान के लिए इस्तेमाल क्यूआर कोड के आधार पर भी जांच कर रही है । बाइट - अमित सक्सेना, एसीपी क्राइम गाजियाबाद में साइबर ठगी के इस मामले ने एक बार फिर साफ किया है कि साइबर अपराधी अब बैंकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल ठगी के लिए कर रहे हैं। आरोपी फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर खुद ही ऑर्डर करता और ग्राहकों से हासिल ओटीपी के जरिए रकम अपने खाते में पहुंचाता था। ऐसे में बैंक या किसी कंपनी का अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति को ओटीपी बताने के मोबाइल स्क्रीन शेयर करने से बचें। साथ ही किसी भी तरह के सर्विस चार्ज, रिफंड या कार्ड संबंधी समस्या के नाम पर ओटीपी मांगा जाए तो उसे साझा न करें और संदिग्ध कॉल की तत्काल शिकायत करें।1
- पोल पर चढ़े, तार काटे और पिकअप में भर ले गए.. पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा फतेहपुर। विद्युत लाइनों से तार चोरी करने वाले गिरोह का कल्यानपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 700 किलो एल्युमिनियम विद्युत तार, वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा पिकअप, स्विफ्ट और ऑल्टो कार, तार काटने वाले दो कटर और पोल पर चढ़ने वाली लोहे की चप्पल बरामद की हैं। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और 1,140 रुपये नकद भी मिले हैं।1
- सूरत का पुरवा मजरे सराय सावा नगरा प्रधान मान सिंह यादव कि मन मनी मै बनी रस्ते में जल भराव का शिकार ग्रामीण बेहाल प्रधान का कहना है कि किसी से शिकायत करे कुछ होने वाला नहीं है मान सिंह यादव प्रधान का कहना है की किसी से कुछ होने वाला नहीं जो मैं कहूंगा वही होगा इस गांव में प्रधान तो खुद अधिकारी बन बैठा है गांव के ग्रामीण की परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है इस विडियो रिकॉड है1
- चित्रकूट कर्वी के बूढ़ा सेमरवार में बेटी के साथ मारपीट का विरोध करने पर दामाद ने ससुर के ऊपर लोहे की रॉड से किया प्रहार घायल ससुर जिला अस्पताल में भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा सेमरवार का बीते शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:00 का है जहां दामाद ने ससुर के साथ मारपीट की है मारपीट में घायल व्यक्ति मैया दीन के परिजनों ने आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैया दीन की बेटी की शादी कर्वी के ही सेमरिया निवासी बल्लू उर्फ रामशरण के साथ हुई है बल्लू शराब के नशे में आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है जिसका विरोध करने पर नाराज बल्लू रात्रि लगभग 12:00 बजे अपनी ससुराल बूढ़ा सेमरवार पहुंचकर घर के दरवाजे पर सो रहे ससुर मैया दीन के ऊपर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया और मौके से भाग निकला जिससे मैया दीन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजनो ने सोनपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया है जहां मैयादीन का इलाज किया जा रहा है परिजनों का कहना है कि इलाज के बाद आरोपी दामाद बल्लू के खिलाफ कोतवाली कर्वी में तहरीर दी जाएगी चित्रकूट कर्वी के बूढ़ा सेमरवार में बेटी के साथ मारपीट का विरोध करने पर दामाद ने ससुर के ऊपर लोहे की रॉड से किया प्रहार घायल ससुर जिला अस्पताल में भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा सेमरवार का बीते शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:00 का है जहां दामाद ने ससुर के साथ मारपीट की है मारपीट में घायल व्यक्ति मैया दीन के परिजनों ने आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैया दीन की बेटी की शादी कर्वी के ही सेमरिया निवासी बल्लू उर्फ रामशरण के साथ हुई है बल्लू शराब के नशे में आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है जिसका विरोध करने पर नाराज बल्लू रात्रि लगभग 12:00 बजे अपनी ससुराल बूढ़ा सेमरवार पहुंचकर घर के दरवाजे पर सो रहे ससुर मैया दीन के ऊपर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया और मौके से भाग निकला जिससे मैया दीन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजनो ने सोनपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया है जहां मैयादीन का इलाज किया जा रहा है परिजनों का कहना है कि इलाज के बाद आरोपी दामाद बल्लू के खिलाफ कोतवाली कर्वी में तहरीर दी जाएगी1
- बांदा, महिला को जबरन बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाले मध्यस्थकर्ता को एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा की गिरफ्तारी व पूर्व में हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार। बांदा, महिला को जबरन बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाले मध्यस्थकर्ता को एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा की गिरफ्तारी व पूर्व में हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार।1
- कलयुगी बेटे की हैवानियत! 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के ओझानगर गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में 85 वर्षीय बुजुर्ग शंकर गुप्ता के साथ कथित तौर पर उनके ही छोटे बेटे द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों में बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता देखने को मिल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग शंकर गुप्ता के बड़े बेटे कैलाश ने आरोप लगाया है कि जमीन-जायदाद के विवाद को लेकर छोटे भाई कुशल गुप्ता ने अपने ही पिता के साथ अमानवीय व्यवहार किया और उनकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से घटना गंभीर रूप ले गई। मारपीट के बाद बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर कमासिन थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, चिकित्सीय परीक्षण और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।1