स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 52 क्रेडिट कार्ड से करीब 30 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद में बीकॉम पास युवक गिरफ्तार—बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी लेता, फर्जी ऑर्डर और डिलीवरी दिखाकर रकम अपने खाते में कराता था ट्रांसफर स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 52 क्रेडिट कार्ड से करीब 30 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद में बीकॉम पास युवक गिरफ्तार—बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी लेता, फर्जी ऑर्डर और डिलीवरी दिखाकर रकम अपने खाते में कराता था ट्रांसफर । गाजियाबाद में स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट रजिस्टर कर क्रेडिट कार्ड धारकों से करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले 21 वर्षीय युवक को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक टैबलेट और एक लैपटॉप बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतक निवासी गर्वित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले टेक महिंद्रा में कस्टमर केयर की नौकरी करता था। यू-ट्यूब से ठगी का तरीका सीखने के बाद उसने ‘श्याम की रसोई’, ‘राधा की रसोई’ और बाद में ‘खाना खजाना’ के नाम से फर्जी रेस्टोरेंट स्विगी पर रजिस्टर किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टेलीग्राम के ‘FAST OTP BOT’ चैनल से एक्सिस बैंक के 52 क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल की। इसके बाद जियो-जॉइन एप के जरिए खुद को बैंक अधिकारी बताकर कार्ड धारकों को कॉल करता और सर्विस चार्ज या लेट पेमेंट हटाने के नाम पर ओटीपी हासिल कर लेता था। इस ओटीपी से अपने फर्जी रेस्टोरेंट के नाम पर स्विगी ऑर्डर का भुगतान कराकर बाद में उसकी फर्जी डिलीवरी दिखाता और रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लेता था। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को आरोपी ने इसी तरीके से एम. श्रीनिवास के क्रेडिट कार्ड से 38 हजार रुपये का ऑर्डर जनरेट किया था। बरामद उपकरणों में टेलीग्राम चैट, क्रेडिट कार्ड की डिटेल वाली गूगल शीट और फर्जी रेस्टोरेंट के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस टेलीग्राम चैनल से जुड़े अन्य लोगों और भुगतान के लिए इस्तेमाल क्यूआर कोड के आधार पर भी जांच कर रही है । बाइट - अमित सक्सेना, एसीपी क्राइम गाजियाबाद में साइबर ठगी के इस मामले ने एक बार फिर साफ किया है कि साइबर अपराधी अब बैंकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल ठगी के लिए कर रहे हैं। आरोपी फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर खुद ही ऑर्डर करता और ग्राहकों से हासिल ओटीपी के जरिए रकम अपने खाते में पहुंचाता था। ऐसे में बैंक या किसी कंपनी का अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति को ओटीपी बताने के मोबाइल स्क्रीन शेयर करने से बचें। साथ ही किसी भी तरह के सर्विस चार्ज, रिफंड या कार्ड संबंधी समस्या के नाम पर ओटीपी मांगा जाए तो उसे साझा न करें और संदिग्ध कॉल की तत्काल शिकायत करें।

- स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 52 क्रेडिट कार्ड से करीब 30 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद में बीकॉम पास युवक गिरफ्तार—बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी लेता, फर्जी ऑर्डर और डिलीवरी दिखाकर रकम अपने खाते में कराता था ट्रांसफर स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 52 क्रेडिट कार्ड से करीब 30 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद में बीकॉम पास युवक गिरफ्तार—बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी लेता, फर्जी ऑर्डर और डिलीवरी दिखाकर रकम अपने खाते में कराता था ट्रांसफर । गाजियाबाद में स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट रजिस्टर कर क्रेडिट कार्ड धारकों से करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले 21 वर्षीय युवक को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक टैबलेट और एक लैपटॉप बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतक निवासी गर्वित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले टेक महिंद्रा में कस्टमर केयर की नौकरी करता था। यू-ट्यूब से ठगी का तरीका सीखने के बाद उसने ‘श्याम की रसोई’, ‘राधा की रसोई’ और बाद में ‘खाना खजाना’ के नाम से फर्जी रेस्टोरेंट स्विगी पर रजिस्टर किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टेलीग्राम के ‘FAST OTP BOT’ चैनल से एक्सिस बैंक के 52 क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल की। इसके बाद जियो-जॉइन एप के जरिए खुद को बैंक अधिकारी बताकर कार्ड धारकों को कॉल करता और सर्विस चार्ज या लेट पेमेंट हटाने के नाम पर ओटीपी हासिल कर लेता था। इस ओटीपी से अपने फर्जी रेस्टोरेंट के नाम पर स्विगी ऑर्डर का भुगतान कराकर बाद में उसकी फर्जी डिलीवरी दिखाता और रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लेता था। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को आरोपी ने इसी तरीके से एम. श्रीनिवास के क्रेडिट कार्ड से 38 हजार रुपये का ऑर्डर जनरेट किया था। बरामद उपकरणों में टेलीग्राम चैट, क्रेडिट कार्ड की डिटेल वाली गूगल शीट और फर्जी रेस्टोरेंट के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस टेलीग्राम चैनल से जुड़े अन्य लोगों और भुगतान के लिए इस्तेमाल क्यूआर कोड के आधार पर भी जांच कर रही है । बाइट - अमित सक्सेना, एसीपी क्राइम गाजियाबाद में साइबर ठगी के इस मामले ने एक बार फिर साफ किया है कि साइबर अपराधी अब बैंकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल ठगी के लिए कर रहे हैं। आरोपी फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर खुद ही ऑर्डर करता और ग्राहकों से हासिल ओटीपी के जरिए रकम अपने खाते में पहुंचाता था। ऐसे में बैंक या किसी कंपनी का अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति को ओटीपी बताने के मोबाइल स्क्रीन शेयर करने से बचें। साथ ही किसी भी तरह के सर्विस चार्ज, रिफंड या कार्ड संबंधी समस्या के नाम पर ओटीपी मांगा जाए तो उसे साझा न करें और संदिग्ध कॉल की तत्काल शिकायत करें।1
- कौशाम्बी। सिराथू तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. अमित पाल और एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें सामने आईं, जिनमें 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर संयुक्त टीम भेजकर मौके पर जांच और निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।1
- रायबरेली: एडीआर सेंटर के बाहर वैवाहिक विवाद के दौरान सड़क हादसा, दिल्ली का युवक गंभीर घायल रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित एडीआर सेंटर (मेडिएटशन सेंटर) के बाहर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। वैवाहिक विवाद के निस्तारण के लिए आए दिल्ली निवासी युवक देवेश गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। समझौते के दौरान बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी देवेश गुप्ता अपने माता-पिता के साथ पारिवारिक विवाद के सिलसिले में एडीआर सेंटर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि समझौते की प्रक्रिया के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर देवेश अचानक हाईवे की तरफ चले गए, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को ऑटो रिक्शा के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पिता ने लगाए गंभीर आरोप घायल युवक के पिता संगम लाल ने बहू (बेटे की पत्नी) पर मानसिक मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वैवाहिक विवाद के कारण देवेश लंबे समय से मानसिक तनाव में था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पिता का यह भी आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद पत्नी वहां रुकने के बजाय मौके से चली गई।1
- ऊंचाहार:ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो गंभीर, एक घायल,,,, ऊंचाहार, रायबरेली। ग्राम सभा कोटिया चित्रा निवासी तीन युवक एक बाइक से ऊंचाहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होरेस रोड टर्निंग मोड़ पर उनकी बाइक की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान रिंकू पुत्र रामखेलावन, रामबहादुर पुत्र बदलू तथा देवराज पुत्र शक्तिदीन, निवासी ग्राम कोटिया चित्रा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजेंद्र ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवाया। वहीं ग्राम प्रधान कोटिया चित्रा नरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे में रिंकू पुत्र रामखेलावन और रामबहादुर पुत्र बदलू को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं देवराज पुत्र शक्तिदीन का उपचार ऊंचाहार सीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।1
- लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद लखनऊ: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बच्चे को स्कूल से वापस लाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे बेखौफ बदमाशों ने उसका पीछा किया और मौका पाकर उसके गले से चेन झपट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती और विरोध करती, तब तक बदमाश वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई घटना यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार बेखौफ बदमाश सरेआम इस घटना को अंजाम देकर आसानी से रफूचक्कर हो गए। पुलिस कार्रवाई और स्थानीय आक्रोश तहरीर दर्ज: घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पारा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की लिखित तहरीर दी है। पुलिस चौकी क्षेत्र: यह पूरा मामला पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हंसखेड़ा पुलिस चौकी इलाके का है। तलाश जारी: पुलिस ने फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाकों में दबिश दी जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से हंसखेड़ा और मुन्नूखेड़ा के आसपास रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।1
- नगर पालिका भरवारी वार्ड नंबर 16 गौरा आबादी का ये वीडियो है लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है1
- लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान हमीरपुर - लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान कुल्हाड़ी से हमले का वीडियो वायरल मकान गिराने के बाद इलाके में तनाव सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी घटना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया के पास बवाल दबंगई से मकान गिराने की जांच जारी हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फैक्ट्री एरिया के पास से दबंगई की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और लाठियों के बल पर एक 35 साल पुराना मकान ढहा दिया। इस घटना के दौरान महिला द्वारा कुल्हाड़ी से हमले के प्रयास का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने और मकान गिराए जाने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।1
- कलयुगी बेटे की हैवानियत! 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के ओझानगर गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में 85 वर्षीय बुजुर्ग शंकर गुप्ता के साथ कथित तौर पर उनके ही छोटे बेटे द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों में बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता देखने को मिल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग शंकर गुप्ता के बड़े बेटे कैलाश ने आरोप लगाया है कि जमीन-जायदाद के विवाद को लेकर छोटे भाई कुशल गुप्ता ने अपने ही पिता के साथ अमानवीय व्यवहार किया और उनकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से घटना गंभीर रूप ले गई। मारपीट के बाद बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर कमासिन थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, चिकित्सीय परीक्षण और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।1