logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान हमीरपुर - लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान कुल्हाड़ी से हमले का वीडियो वायरल मकान गिराने के बाद इलाके में तनाव सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी घटना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया के पास बवाल दबंगई से मकान गिराने की जांच जारी हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फैक्ट्री एरिया के पास से दबंगई की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और लाठियों के बल पर एक 35 साल पुराना मकान ढहा दिया। इस घटना के दौरान महिला द्वारा कुल्हाड़ी से हमले के प्रयास का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने और मकान गिराए जाने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

17 hrs ago
user_पत्रकार आसिफ हुसैन
पत्रकार आसिफ हुसैन
Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान हमीरपुर - लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान कुल्हाड़ी से हमले का वीडियो वायरल मकान गिराने के बाद इलाके में तनाव सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी घटना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया के पास बवाल दबंगई से मकान गिराने की जांच जारी हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फैक्ट्री एरिया के पास से दबंगई की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और लाठियों के बल पर एक 35 साल पुराना मकान ढहा दिया। इस घटना के दौरान महिला द्वारा कुल्हाड़ी से हमले के प्रयास का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने और मकान गिराए जाने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान हमीरपुर - लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान कुल्हाड़ी से हमले का वीडियो वायरल मकान गिराने के बाद इलाके में तनाव सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी घटना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया के पास बवाल दबंगई से मकान गिराने की जांच जारी हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फैक्ट्री एरिया के पास से दबंगई की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और लाठियों के बल पर एक 35 साल पुराना मकान ढहा दिया। इस घटना के दौरान महिला द्वारा कुल्हाड़ी से हमले के प्रयास का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने और मकान गिराए जाने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
    1
    लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान
हमीरपुर - लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान
कुल्हाड़ी से हमले का वीडियो वायरल
मकान गिराने के बाद इलाके में तनाव
सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी घटना
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया के पास बवाल
दबंगई से मकान गिराने की जांच जारी
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फैक्ट्री एरिया के पास से दबंगई की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और लाठियों के बल पर एक 35 साल पुराना मकान ढहा दिया।
इस घटना के दौरान महिला द्वारा कुल्हाड़ी से हमले के प्रयास का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने और मकान गिराए जाने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कौशाम्बी। सिराथू तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. अमित पाल और एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें सामने आईं, जिनमें 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर संयुक्त टीम भेजकर मौके पर जांच और निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
    1
    कौशाम्बी। सिराथू तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. अमित पाल और एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें सामने आईं, जिनमें 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर संयुक्त टीम भेजकर मौके पर जांच और निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • रायबरेली: एडीआर सेंटर के बाहर वैवाहिक विवाद के दौरान सड़क हादसा, दिल्ली का युवक गंभीर घायल ​रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित एडीआर सेंटर (मेडिएटशन सेंटर) के बाहर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। वैवाहिक विवाद के निस्तारण के लिए आए दिल्ली निवासी युवक देवेश गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। ​समझौते के दौरान बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी देवेश गुप्ता अपने माता-पिता के साथ पारिवारिक विवाद के सिलसिले में एडीआर सेंटर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि समझौते की प्रक्रिया के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर देवेश अचानक हाईवे की तरफ चले गए, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। ​अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को ऑटो रिक्शा के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। ​पिता ने लगाए गंभीर आरोप घायल युवक के पिता संगम लाल ने बहू (बेटे की पत्नी) पर मानसिक मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वैवाहिक विवाद के कारण देवेश लंबे समय से मानसिक तनाव में था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पिता का यह भी आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद पत्नी वहां रुकने के बजाय मौके से चली गई।
    1
    रायबरेली: एडीआर सेंटर के बाहर वैवाहिक विवाद के दौरान सड़क हादसा, दिल्ली का युवक गंभीर घायल 
​रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित एडीआर सेंटर (मेडिएटशन सेंटर) के बाहर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। वैवाहिक विवाद के निस्तारण के लिए आए दिल्ली निवासी युवक देवेश गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। 
​समझौते के दौरान बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी देवेश गुप्ता अपने माता-पिता के साथ पारिवारिक विवाद के सिलसिले में एडीआर सेंटर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि समझौते की प्रक्रिया के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर देवेश अचानक हाईवे की तरफ चले गए, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। 
​अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को ऑटो रिक्शा के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 
​पिता ने लगाए गंभीर आरोप
घायल युवक के पिता संगम लाल ने बहू (बेटे की पत्नी) पर मानसिक मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वैवाहिक विवाद के कारण देवेश लंबे समय से मानसिक तनाव में था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पिता का यह भी आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद पत्नी वहां रुकने के बजाय मौके से चली गई।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ऊंचाहार:ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो गंभीर, एक घायल,,,, ऊंचाहार, रायबरेली। ग्राम सभा कोटिया चित्रा निवासी तीन युवक एक बाइक से ऊंचाहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होरेस रोड टर्निंग मोड़ पर उनकी बाइक की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान रिंकू पुत्र रामखेलावन, रामबहादुर पुत्र बदलू तथा देवराज पुत्र शक्तिदीन, निवासी ग्राम कोटिया चित्रा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजेंद्र ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवाया। वहीं ग्राम प्रधान कोटिया चित्रा नरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे में रिंकू पुत्र रामखेलावन और रामबहादुर पुत्र बदलू को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं देवराज पुत्र शक्तिदीन का उपचार ऊंचाहार सीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
    1
    ऊंचाहार:ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो गंभीर, एक घायल,,,, 
ऊंचाहार, रायबरेली। ग्राम सभा कोटिया चित्रा निवासी तीन युवक एक बाइक से ऊंचाहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होरेस रोड टर्निंग मोड़ पर उनकी बाइक की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।
घायलों की पहचान रिंकू पुत्र रामखेलावन, रामबहादुर पुत्र बदलू तथा देवराज पुत्र शक्तिदीन, निवासी ग्राम कोटिया चित्रा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजेंद्र ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवाया। वहीं ग्राम प्रधान कोटिया चित्रा नरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।
हादसे में रिंकू पुत्र रामखेलावन और रामबहादुर पुत्र बदलू को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं देवराज पुत्र शक्तिदीन का उपचार ऊंचाहार सीएचसी में चल रहा है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    10 hrs ago
  • लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद ​लखनऊ: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल है। ​क्या है पूरा मामला? ​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बच्चे को स्कूल से वापस लाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे बेखौफ बदमाशों ने उसका पीछा किया और मौका पाकर उसके गले से चेन झपट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती और विरोध करती, तब तक बदमाश वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। ​सीसीटीवी में कैद हुई घटना ​यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार बेखौफ बदमाश सरेआम इस घटना को अंजाम देकर आसानी से रफूचक्कर हो गए। ​पुलिस कार्रवाई और स्थानीय आक्रोश ​तहरीर दर्ज: घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पारा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की लिखित तहरीर दी है। ​पुलिस चौकी क्षेत्र: यह पूरा मामला पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हंसखेड़ा पुलिस चौकी इलाके का है। ​तलाश जारी: पुलिस ने फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाकों में दबिश दी जा रही है। ​इस सनसनीखेज वारदात के बाद से हंसखेड़ा और मुन्नूखेड़ा के आसपास रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
    1
    लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद
लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद
​लखनऊ: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल है।
​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बच्चे को स्कूल से वापस लाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे बेखौफ बदमाशों ने उसका पीछा किया और मौका पाकर उसके गले से चेन झपट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती और विरोध करती, तब तक बदमाश वहां से फरार होने में कामयाब हो गए।
​सीसीटीवी में कैद हुई घटना
​यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार बेखौफ बदमाश सरेआम इस घटना को अंजाम देकर आसानी से रफूचक्कर हो गए।
​पुलिस कार्रवाई और स्थानीय आक्रोश
​तहरीर दर्ज: घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पारा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की लिखित तहरीर दी है।
​पुलिस चौकी क्षेत्र: यह पूरा मामला पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हंसखेड़ा पुलिस चौकी इलाके का है।
​तलाश जारी: पुलिस ने फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाकों में दबिश दी जा रही है।
​इस सनसनीखेज वारदात के बाद से हंसखेड़ा और मुन्नूखेड़ा के आसपास रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नगर पालिका भरवारी वार्ड नंबर 16 गौरा आबादी का ये वीडियो है लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है
    1
    नगर पालिका भरवारी वार्ड नंबर 16 गौरा आबादी का ये वीडियो है लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है
    user_Ram singh passi ⚔️
    Ram singh passi ⚔️
    Academy सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बौंडर वार्ड नंबर-3 में लाखों की चोरी से हड़कंप, जेवरात-नकदी समेट ले गए चोर देर रात घर बना निशाना, पुलिस गश्त पर उठे सवाल—कार्यशैली को लेकर भी लोगों में चर्चा असोथर/फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर के बौंडर वार्ड नंबर-3 में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरी की घटना सामने आते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पीड़ित मातादीन रैदास पुत्र स्व वीरेंद्र के मुताबिक, चोर घर से चांदी की चार हाफ पेटी, चार जोड़ी पायल, सोने की तीन लॉकेट माला, तीन नथिया, दो अंगूठियां, दो जोड़ी झुमकी, चार जोड़ी तोड़िया, तीन बेसर, पांच जोड़ी बिछिया समेत अन्य आभूषण और करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। रात में पुलिस गश्त पर सवाल देर रात हुई इस वारदात ने असोथर क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यदि रात में पुलिस की प्रभावी गश्त रहती है तो चोर इतनी आसानी से घर को निशाना कैसे बना गए? हालांकि, घटना के समय पुलिस गश्त की वास्तविक स्थिति जांच का विषय है। अब खुलासे पर टिकी लोगों की नजर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए क्या कार्रवाई करती है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और घटना के समय पुलिस गश्त की जांच चोरी के खुलासे में अहम कड़ी साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
    1
    बौंडर वार्ड नंबर-3 में लाखों की चोरी से हड़कंप, जेवरात-नकदी समेट ले गए चोर

देर रात घर बना निशाना, पुलिस गश्त पर उठे सवाल—कार्यशैली को लेकर भी लोगों में चर्चा

असोथर/फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर के बौंडर वार्ड नंबर-3 में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरी की घटना सामने आते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

पीड़ित मातादीन रैदास पुत्र स्व वीरेंद्र के मुताबिक, चोर घर से चांदी की चार हाफ पेटी, चार जोड़ी पायल, सोने की तीन लॉकेट माला, तीन नथिया, दो अंगूठियां, दो जोड़ी झुमकी, चार जोड़ी तोड़िया, तीन बेसर, पांच जोड़ी बिछिया समेत अन्य आभूषण और करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

रात में पुलिस गश्त पर सवाल

देर रात हुई इस वारदात ने असोथर क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यदि रात में पुलिस की प्रभावी गश्त रहती है तो चोर इतनी आसानी से घर को निशाना कैसे बना गए? हालांकि, घटना के समय पुलिस गश्त की वास्तविक स्थिति जांच का विषय है।

अब खुलासे पर टिकी लोगों की नजर

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए क्या कार्रवाई करती है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और घटना के समय पुलिस गश्त की जांच चोरी के खुलासे में अहम कड़ी साबित हो सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग सेक्टर-63 में गारमेंट कंपनी में आग नोएडा - गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग सेक्टर-63 में गारमेंट कंपनी में आग चौथी मंजिल पर आग से मचा हड़कंप फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने बुझाई सेक्टर-63 F-463 कंपनी में लगी आग दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू नोएडा आग लगने का कारण अज्ञात उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित एक गारमेंट कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की यह घटना F-463 स्थित कंपनी की चौथी मंजिल पर हुई, जिससे परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तुरंत एक्शन में आई और मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां भेजी गईं। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग सेक्टर-63 में गारमेंट कंपनी में आग

नोएडा - गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग सेक्टर-63 में गारमेंट कंपनी में आग
चौथी मंजिल पर आग से मचा हड़कंप 
फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने बुझाई
सेक्टर-63 F-463 कंपनी में लगी आग
दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
नोएडा आग लगने का कारण अज्ञात
उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित एक गारमेंट कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की यह घटना F-463 स्थित कंपनी की चौथी मंजिल पर हुई, जिससे परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तुरंत एक्शन में आई और मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां भेजी गईं। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.