गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग सेक्टर-63 में गारमेंट कंपनी में आग नोएडा - गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग सेक्टर-63 में गारमेंट कंपनी में आग चौथी मंजिल पर आग से मचा हड़कंप फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने बुझाई सेक्टर-63 F-463 कंपनी में लगी आग दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू नोएडा आग लगने का कारण अज्ञात उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित एक गारमेंट कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की यह घटना F-463 स्थित कंपनी की चौथी मंजिल पर हुई, जिससे परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तुरंत एक्शन में आई और मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां भेजी गईं। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग सेक्टर-63 में गारमेंट कंपनी में आग नोएडा - गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग सेक्टर-63 में गारमेंट कंपनी में आग चौथी मंजिल पर आग से मचा हड़कंप फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने बुझाई सेक्टर-63 F-463 कंपनी में लगी आग दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू नोएडा आग लगने का कारण अज्ञात उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित एक गारमेंट कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की यह घटना F-463 स्थित कंपनी की चौथी मंजिल पर हुई, जिससे परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तुरंत एक्शन में आई और मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां भेजी गईं। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
- कौशाम्बी। जिले में राजनीतिक बयानबाजी को लेकर वार-पलटवार तेज हो गया है। बीजेपी जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने संघर्ष की राह से राजनीति में अपना मुकाम बनाया है। तूफान सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी के लिए जो भी कार्यकर्ता काम कर रहा है, वह अपना जीवन नर्क में डाल रहा है।” उनके इस बयान के बाद कौशाम्बी की सियासत में जुबानी जंग और तेज होने के संकेत हैं। दोनों पक्षों की बयानबाजी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।1
- FASTag पोर्टेबिलिटी: बिना स्टीकर हटाए मोबाइल की तरह बदलें बैंक, जानें OneTag की पूरी प्रक्रिया और नियम रायबरेली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए OneTag सेवा की शुरुआत की है। इस पोर्टेबिलिटी सुविधा के ज़रिए वाहन मालिक अपनी कार या गाड़ी की विंडशील्ड पर लगे FASTag स्टीकर को बिना हटाए या नया टैग खरीदे अपना बैंक या ऑपरेटर आसानी से बदल सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) काम करती है। क्या है OneTag और कैसे करता है काम? स्मार्ट पोर्टेबिलिटी: OneTag के ज़रिए पोर्ट कराने के बाद भी आपका FASTag स्टीकर, टैग आईडी (Tag ID) और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा। केवल FASTag जारी करने वाला बैंक बदल जाएगा। स्टीकर बदलने के झंझट से मुक्ति: पहले बैंक बदलने के लिए विंडशील्ड से पुराना स्टीकर उखाड़कर नया टैग लगाना पड़ता था, लेकिन अब पुराना टैग ही इस्तेमाल होता रहेगा। FASTag बैंक पोर्ट करने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया Rajmargyatra ऐप डाउनलोड करें और FASTag से जुड़े अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ऐप में दिए गए OneTag ऑप्शन पर जाएं। अपने FASTag की Eligibility (पात्रता) चेक करें। पात्र होने पर पोर्ट करने के लिए अपनी सहमति (Consent) दें। जिस नए बैंक में FASTag ट्रांसफर/पोर्ट करना चाहते हैं, उसका चयन करें। आवश्यक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। वेरिफिकेशन के बाद नया बैंक आपके FASTag की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया संपन्न करेगा।1
- मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लेकर अधिकारियों की चौखट पर पहुंचा पीड़ित, पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप* *@आशीष सिंह चंदेल* *पत्रकार* 👉*मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लेकर अधिकारियों की चौखट पर पहुंचा पीड़ित, पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप* 👉 *ललौली में दबंगों पर जातिसूचक शब्दों, धमकी और जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित बोला—‘पुलिस हमारे सिस्टम में है, कुछ नहीं उखाड़ पाओगे’* 👉 *शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का दावा, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अभियोग पंजीकृत कर न्याय दिलाने की लगाई गुहार* ✍️ *फतेहपुर* । ललौली थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दबंगई और पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।रामपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र चुन्नीलाल ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक उसने पूर्व में थाना ललौली में शिकायत देकर राकेश सिंह, सुखदेव सिंह, आदित्य सिंह, रमेश सिंह, पंकज सिंह, रामबहादुर सिंह समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस द्वारा कथित रूप से समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार इसी बीच विपक्षी दबंगों द्वारा कथित तौर पर यह कहते हुए धमकाया गया कि “पुलिस हमारे सिस्टम में है, कुछ नहीं उखाड़ पाओगे।” आरोप है कि इसके बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे प्रताड़ित किया गया और उसका जीवन दूभर करने की धमकी दी गई। *प्रदीप कुमार ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षी उसकी जमीन से संबंधित निर्माण कार्य को लेकर भी दबाव बना रहे हैं और जमीन पर कब्जे की नीयत से कॉलोनी निर्माण शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो दबंग लोग अपने साथियों को लेकर उसके साथ विवाद और मारपीट पर आमादा हो गए।पीड़ित ने कहा कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और लगातार दबाव व धमकियों के कारण बेहद परेशान है। उसका आरोप है कि थाना स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के चलते उसे पुलिस अधीक्षक के समक्ष गुहार लगानी पड़ी है। उसने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने, कानूनी कार्रवाई करने और अपनी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।हालांकि, शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।*1
- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि फतेहपुर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को अपनी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद के साथ जिले के कल्यानपुर क्षेत्र के आदमपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. अमरजीत सिंह जनसेवक की पत्नी स्व. प्रमिला सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति ने स्व. प्रमिला सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान परिवार के लोगों से मिलकर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री स्व. अमरजीत सिंह जनसेवक के निधन के समय पूर्व राष्ट्रपति किसी कारणवश उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। अब उनकी पत्नी स्व. प्रमिला सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद वह आदमपुर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट रहा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। वीवीआईपी ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मी और जवान कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।1
- दिल्ली से वैवाहिक विवाद के समझौते के लिए रायबरेली आया था युवक, परिजनों ने पत्नी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित एडीआर सेंटर के बाहर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दिल्ली निवासी देवेश गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता के साथ वैवाहिक विवाद के निस्तारण के लिए मेडिएशन सेंटर पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक, सेंटर में समझौते की प्रक्रिया के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान देवेश हाईवे की ओर पहुंच गया, जहां गुजर रहे एक वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को ऑटो रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल के पिता संगम लाल ने पत्नी पर बेटे के उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि वैवाहिक विवाद के चलते देवेश मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पिता का यह भी आरोप है कि हादसे के बाद पत्नी मौके पर नहीं रुकी और वहां से चली गई।1
- शराब ठेके पर हंगामा महिलाओं ने सेल्समैन को कमरे में बांधा शराब ठेके पर महिलाओं का उग्र प्रदर्शन हमीरपुर - शराब ठेके पर हंगामा महिलाओं ने सेल्समैन को कमरे में बांधा शराब ठेके पर महिलाओं का उग्र प्रदर्शन नशे में युवक की आत्महत्या पर बवाल गांव से शराब ठेका हटाने की मांग जरिया क्षेत्र में आक्रोशित महिलाओं का प्रदर्शन सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया ठेका संचालक पर नशे में धकेलने का आरोप हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र से शराब के ठेके पर महिलाओं के भारी हंगामे और प्रदर्शन की खबर सामने आई है। गाँव के ही एक युवक द्वारा अत्यधिक नशे की हालत में आत्महत्या कर लेने के बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने स्थानीय शराब की दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और दुकान के सेल्समैन को कमरे में बंद कर दिया। महिलाओं का गंभीर आरोप है कि ठेका संचालक गांव के युवाओं और ग्रामीणों को शराब पिलाकर नशे का आदी बना रहा है, जिससे कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों और महिलाओं ने ठेके को तुरंत गांव से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही जरिया पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।1
- निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए डलमऊ पम्प नहर 15 अक्टूबर तक रहेगी बंद रायबरेली : अधिशासी अभियंता, रायबरेली खंड (द०), शारदा नहर, रायबरेली बृजेश मौर्य ने बताया कि पानी की मांग न होने तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से डलमऊ पम्प नहर (डीपीसी) को 07 सितम्बर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित बंदी अवधि में बंद रखा गया है। उन्होंने बताया कि बंदी अवधि में जनपद रायबरेली में इस खंड के अंतर्गत डीपीसी के किमी 4.230, किमी 8.260, किमी 16.161 एवं किमी 18.481 पर वीआरबी के पुनर्निर्माण तथा किमी 25.296 पर निर्मित पुल के विस्तारीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इन स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि विगत अवधि में क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने के कारण उक्त निर्माण कार्यों को बंदी अवधि में कराने के संबंध में क्षेत्रीय कृषकों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय एवं वार्ता कर उनकी सहमति प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि पुल के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य बंदी अवधि में पूर्ण होने से लगभग 50 हजार लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।1
- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्षों की अविराम यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज अपनी चायल विधानसभा के मखऊपुर तिराहा के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य जी एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ ‘वाराणसी से वडनगर जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ के सेवायात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सेवायात्रियों के साथ एस.बी.डी. कॉन्वेंट स्कूल तक यात्रा में सहभागिता की तथा उन्हें संबोधित कर इस जनसेवा यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित के भाव से प्रेरित यह यात्रा जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।1
- पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट से जमानत एफआईआर और मेडिकल में देरी समेत बचाव पक्ष के तर्क बने आधार पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट से जमानत एफआईआर और मेडिकल में देरी समेत बचाव पक्ष के तर्क बने आधार फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में जेल में निरुद्ध युवक को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने जमानत दे दी। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट महेंद्र कुमार द्वितीय की अदालत ने अभियुक्त जितेंद्र यादव उर्फ छोटू पुत्र सुमेर यादव निवासी लोटहा, थाना राधानगर की प्रथम जमानत अर्जी संख्या 1580/2026 को 18 सितंबर 2026 को स्वीकार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ किशनपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 73/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1), 351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। अभियोजन के अनुसार वादी ने 26 मार्च 2026 को अपनी 13 वर्षीय पुत्री के लापता होने की तहरीर दी थी। इसमें जितेंद्र पर बहला-फुसलाकर पुत्री को पुणे ले जाने का आरोप लगाया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, पवन त्रिवेदी और रानी सिंह ने अदालत में अभियुक्त को निर्दोष बताते हुए जमानत की मांग की। अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि अभियुक्त को रंजिश के चलते फर्जी घटना में फंसाया गया है। उनके अनुसार घटना 26 मार्च की बताई गई, जबकि एफआईआर अगले दिन 27 मार्च को करीब 24 घंटे बाद दर्ज हुई। एफआईआर में हुई देरी का स्पष्ट कारण भी नहीं बताया गया। बचाव पक्ष ने मेडिकल परीक्षण में हुई देरी का मुद्दा भी उठाया। अधिवक्ताओं के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में ऐसा कोई स्पष्ट चिकित्सकीय निष्कर्ष नहीं आया, जिससे अभियोजन के आरोपों की पुष्टि होती हो। रिपोर्ट में हाइमन इंटैक्ट पाया गया। अधिवक्ताओं ने पीड़िता के बीएनएसएस की धारा 180 और 183 के तहत दर्ज बयानों में विरोधाभास का भी उल्लेख किया। बचाव पक्ष के अनुसार एक बयान में पीड़िता ने अभियुक्त को करीब एक वर्ष से जानने और स्वेच्छा से उसके साथ जाने की बात कही, जबकि दूसरे बयान में जबरन बाइक पर बैठाए जाने का उल्लेख किया गया। बचाव पक्ष ने इसे अभियोजन की कहानी में महत्वपूर्ण विरोधाभास बताया। साथ ही अभियुक्त का कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने और 13 जुलाई 2026 से जेल में निरुद्ध होने की बात भी अदालत के समक्ष रखी गई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें, उपलब्ध अभिलेख, मेडिकल रिपोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के दाताराम सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य मामले में प्रतिपादित जमानत संबंधी सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए अभियुक्त की जमानत मंजूर कर ली। अदालत ने एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की दो प्रतिभूतियां प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत देने का आदेश दिया।2