FASTag पोर्टेबिलिटी: बिना स्टीकर हटाए मोबाइल की तरह बदलें बैंक, जानें OneTag की पूरी प्रक्रिया और नियम रायबरेली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए OneTag सेवा की शुरुआत की है। इस पोर्टेबिलिटी सुविधा के ज़रिए वाहन मालिक अपनी कार या गाड़ी की विंडशील्ड पर लगे FASTag स्टीकर को बिना हटाए या नया टैग खरीदे अपना बैंक या ऑपरेटर आसानी से बदल सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) काम करती है। क्या है OneTag और कैसे करता है काम? स्मार्ट पोर्टेबिलिटी: OneTag के ज़रिए पोर्ट कराने के बाद भी आपका FASTag स्टीकर, टैग आईडी (Tag ID) और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा। केवल FASTag जारी करने वाला बैंक बदल जाएगा। स्टीकर बदलने के झंझट से मुक्ति: पहले बैंक बदलने के लिए विंडशील्ड से पुराना स्टीकर उखाड़कर नया टैग लगाना पड़ता था, लेकिन अब पुराना टैग ही इस्तेमाल होता रहेगा। FASTag बैंक पोर्ट करने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया Rajmargyatra ऐप डाउनलोड करें और FASTag से जुड़े अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ऐप में दिए गए OneTag ऑप्शन पर जाएं। अपने FASTag की Eligibility (पात्रता) चेक करें। पात्र होने पर पोर्ट करने के लिए अपनी सहमति (Consent) दें। जिस नए बैंक में FASTag ट्रांसफर/पोर्ट करना चाहते हैं, उसका चयन करें। आवश्यक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। वेरिफिकेशन के बाद नया बैंक आपके FASTag की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया संपन्न करेगा।
FASTag पोर्टेबिलिटी: बिना स्टीकर हटाए मोबाइल की तरह बदलें बैंक, जानें OneTag की पूरी प्रक्रिया और नियम रायबरेली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए OneTag सेवा की शुरुआत की है। इस पोर्टेबिलिटी सुविधा के ज़रिए वाहन मालिक अपनी कार या गाड़ी की विंडशील्ड पर लगे FASTag स्टीकर को बिना हटाए या नया टैग खरीदे अपना बैंक या ऑपरेटर आसानी से बदल सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) काम करती है। क्या है OneTag और कैसे करता है काम? स्मार्ट पोर्टेबिलिटी: OneTag के ज़रिए पोर्ट कराने के बाद भी आपका FASTag स्टीकर, टैग आईडी (Tag ID) और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा। केवल FASTag जारी करने वाला बैंक बदल जाएगा। स्टीकर बदलने के झंझट से मुक्ति: पहले बैंक बदलने के लिए विंडशील्ड से पुराना स्टीकर उखाड़कर नया टैग लगाना पड़ता था, लेकिन अब पुराना टैग ही इस्तेमाल होता रहेगा। FASTag बैंक पोर्ट करने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया Rajmargyatra ऐप डाउनलोड करें और FASTag से जुड़े अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ऐप में दिए गए OneTag ऑप्शन पर जाएं। अपने FASTag की Eligibility (पात्रता) चेक करें। पात्र होने पर पोर्ट करने के लिए अपनी सहमति (Consent) दें। जिस नए बैंक में FASTag ट्रांसफर/पोर्ट करना चाहते हैं, उसका चयन करें। आवश्यक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। वेरिफिकेशन के बाद नया बैंक आपके FASTag की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया संपन्न करेगा।
- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्षों की अविराम यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज अपनी चायल विधानसभा के मखऊपुर तिराहा के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य जी एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ ‘वाराणसी से वडनगर जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ के सेवायात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सेवायात्रियों के साथ एस.बी.डी. कॉन्वेंट स्कूल तक यात्रा में सहभागिता की तथा उन्हें संबोधित कर इस जनसेवा यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित के भाव से प्रेरित यह यात्रा जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।1
- गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग सेक्टर-63 में गारमेंट कंपनी में आग नोएडा - गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग सेक्टर-63 में गारमेंट कंपनी में आग चौथी मंजिल पर आग से मचा हड़कंप फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने बुझाई सेक्टर-63 F-463 कंपनी में लगी आग दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू नोएडा आग लगने का कारण अज्ञात उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित एक गारमेंट कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की यह घटना F-463 स्थित कंपनी की चौथी मंजिल पर हुई, जिससे परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तुरंत एक्शन में आई और मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां भेजी गईं। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- *लुलु मॉल के 2 रेस्टोरेंट में कॉकरोच-गंदगी, सीज किए गए:* वेज-नॉनवेज भी साथ रखा था; लखनऊ के 8 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड लुलु मॉल के रेस्टोरेंट और मोती महल: लखनऊ के प्रतिष्ठित लुलु मॉल के रेस्टोरेंट और मोती महल रेस्टोरेंट की रसोई में भारी गंदगी और कॉकरोच रेंगते हुए मिले.खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड चेन और रेस्टोरेंट पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है. शुक्रवार को हुई इस जांच के दौरान गंभीर स्वच्छता खामियां मिलने पर उत्तर प्रदेश के कुल 10 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित (सस्पेंड) कर दिए गए हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- रायबरेली सलोन तहसील क्षेत्र के छतोव ब्लांक परिसद मे उपजिलाधिकारी वा तहसीलदार की अध्यक्षता मे 19/09/2026 शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया उपजिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की फरियाद रायबरेली सलोन तहसील क्षेत्र के छतोव ब्लांक परिसद मे उपजिलाधिकारी वा तहसीलदार की अध्यक्षता मे 19/09/2026 शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों का जमावड़ा देखने को मिला उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है जिसमें कुछ मामले राजस्व विभाग वा बिजली विभाग के और कुछ पुलिस विभाग के मामले आए हैं जिनमें से कुछ का निस्तारण किया गया है तो कुछ को बहुत जल्द निस्तारण करने का अस्वाशन दिया गया है2
- दिल्ली से वैवाहिक विवाद के समझौते के लिए रायबरेली आया था युवक, परिजनों ने पत्नी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित एडीआर सेंटर के बाहर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दिल्ली निवासी देवेश गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता के साथ वैवाहिक विवाद के निस्तारण के लिए मेडिएशन सेंटर पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक, सेंटर में समझौते की प्रक्रिया के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान देवेश हाईवे की ओर पहुंच गया, जहां गुजर रहे एक वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को ऑटो रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल के पिता संगम लाल ने पत्नी पर बेटे के उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि वैवाहिक विवाद के चलते देवेश मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पिता का यह भी आरोप है कि हादसे के बाद पत्नी मौके पर नहीं रुकी और वहां से चली गई।1
- पट्टी-रानीगंज मार्ग पर सड़क बदहाल, गड्डों में भरा पानीः सब्जी मंडी से बेलसंडी मोड़ तक राहगीरों-वाहन चालकों को दिक्कत पट्टी-रानीगंज मार्ग पर सब्जी मंडी से बेलसंडी मोड़ तक सड़क की हालत इन दिनों खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। बारिश के बाद इन गड्डों में पानी भर जाने से हालात और बिगड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे दूर से पानी के कारण नजर नहीं आते। इससे वाहन चालक अचानक गड्डों में गिर जाते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को इससे ज्यादा परेशानी होती है। कई जगहों पर सड़क पूरी तरह टूटने के कारण वाहनों को संभालकर और धीरे-धीरे निकालना पड़ता है। इस मार्ग से हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को धीरे चलना पड़ता है। इससे कई बार जाम लग जाता है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के बीच से निकलना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब है। अब गड्डों की संख्या बढ़ने से समस्या बढ़ गई है। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से सड़क की जांच कराकर गड्ढों को भरवाने और जल्द मरम्मत करने की मांग की है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।1
- निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए डलमऊ पम्प नहर 15 अक्टूबर तक रहेगी बंद रायबरेली : अधिशासी अभियंता, रायबरेली खंड (द०), शारदा नहर, रायबरेली बृजेश मौर्य ने बताया कि पानी की मांग न होने तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से डलमऊ पम्प नहर (डीपीसी) को 07 सितम्बर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित बंदी अवधि में बंद रखा गया है। उन्होंने बताया कि बंदी अवधि में जनपद रायबरेली में इस खंड के अंतर्गत डीपीसी के किमी 4.230, किमी 8.260, किमी 16.161 एवं किमी 18.481 पर वीआरबी के पुनर्निर्माण तथा किमी 25.296 पर निर्मित पुल के विस्तारीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इन स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि विगत अवधि में क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने के कारण उक्त निर्माण कार्यों को बंदी अवधि में कराने के संबंध में क्षेत्रीय कृषकों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय एवं वार्ता कर उनकी सहमति प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि पुल के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य बंदी अवधि में पूर्ण होने से लगभग 50 हजार लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।1
- 🚩 वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा का कौशाम्बी में भव्य स्वागत “सेवा संकल्प अभियान 2020” के अंतर्गत जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कर्मभूमि वाराणसी से वडनगर के लिए आ रही सेवा यात्रा का चायल विधानसभा के तिल्हापुर मोड़ पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल, अभियान संयोजक राकेश पाण्डेय, जिला पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए सेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। #वाराणसी_से_वडनगर_सेवा_यात्रा #सेवा_संकल्प_अभियान2020 #जनसेवा #राष्ट्रसेवा #कौशाम्बी #चायल #तिल्हापुर_मोड़ #पूजा_पाल #राकेश_पाण्डेय #सेवा_यात्रा1
- शराब ठेके पर हंगामा महिलाओं ने सेल्समैन को कमरे में बांधा शराब ठेके पर महिलाओं का उग्र प्रदर्शन हमीरपुर - शराब ठेके पर हंगामा महिलाओं ने सेल्समैन को कमरे में बांधा शराब ठेके पर महिलाओं का उग्र प्रदर्शन नशे में युवक की आत्महत्या पर बवाल गांव से शराब ठेका हटाने की मांग जरिया क्षेत्र में आक्रोशित महिलाओं का प्रदर्शन सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया ठेका संचालक पर नशे में धकेलने का आरोप हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र से शराब के ठेके पर महिलाओं के भारी हंगामे और प्रदर्शन की खबर सामने आई है। गाँव के ही एक युवक द्वारा अत्यधिक नशे की हालत में आत्महत्या कर लेने के बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने स्थानीय शराब की दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और दुकान के सेल्समैन को कमरे में बंद कर दिया। महिलाओं का गंभीर आरोप है कि ठेका संचालक गांव के युवाओं और ग्रामीणों को शराब पिलाकर नशे का आदी बना रहा है, जिससे कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों और महिलाओं ने ठेके को तुरंत गांव से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही जरिया पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।1