निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए डलमऊ पम्प नहर 15 अक्टूबर तक रहेगी बंद रायबरेली : अधिशासी अभियंता, रायबरेली खंड (द०), शारदा नहर, रायबरेली बृजेश मौर्य ने बताया कि पानी की मांग न होने तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से डलमऊ पम्प नहर (डीपीसी) को 07 सितम्बर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित बंदी अवधि में बंद रखा गया है। उन्होंने बताया कि बंदी अवधि में जनपद रायबरेली में इस खंड के अंतर्गत डीपीसी के किमी 4.230, किमी 8.260, किमी 16.161 एवं किमी 18.481 पर वीआरबी के पुनर्निर्माण तथा किमी 25.296 पर निर्मित पुल के विस्तारीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इन स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि विगत अवधि में क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने के कारण उक्त निर्माण कार्यों को बंदी अवधि में कराने के संबंध में क्षेत्रीय कृषकों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय एवं वार्ता कर उनकी सहमति प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि पुल के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य बंदी अवधि में पूर्ण होने से लगभग 50 हजार लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए डलमऊ पम्प नहर 15 अक्टूबर तक रहेगी बंद रायबरेली : अधिशासी अभियंता, रायबरेली खंड (द०), शारदा नहर, रायबरेली बृजेश मौर्य ने बताया कि पानी की मांग न होने तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से डलमऊ पम्प नहर (डीपीसी) को 07 सितम्बर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित बंदी अवधि में बंद रखा गया है। उन्होंने बताया कि बंदी अवधि में जनपद रायबरेली में इस खंड के अंतर्गत डीपीसी के किमी 4.230, किमी 8.260, किमी 16.161 एवं किमी 18.481 पर वीआरबी के पुनर्निर्माण तथा किमी 25.296 पर निर्मित पुल के विस्तारीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इन स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि विगत अवधि में क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने के कारण उक्त निर्माण कार्यों को बंदी अवधि में कराने के संबंध में क्षेत्रीय कृषकों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय एवं वार्ता कर उनकी सहमति प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि पुल के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य बंदी अवधि में पूर्ण होने से लगभग 50 हजार लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
- रायबरेली: एडीआर सेंटर के बाहर वैवाहिक विवाद के दौरान सड़क हादसा, दिल्ली का युवक गंभीर घायल रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित एडीआर सेंटर (मेडिएटशन सेंटर) के बाहर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। वैवाहिक विवाद के निस्तारण के लिए आए दिल्ली निवासी युवक देवेश गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। समझौते के दौरान बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी देवेश गुप्ता अपने माता-पिता के साथ पारिवारिक विवाद के सिलसिले में एडीआर सेंटर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि समझौते की प्रक्रिया के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर देवेश अचानक हाईवे की तरफ चले गए, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को ऑटो रिक्शा के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पिता ने लगाए गंभीर आरोप घायल युवक के पिता संगम लाल ने बहू (बेटे की पत्नी) पर मानसिक मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वैवाहिक विवाद के कारण देवेश लंबे समय से मानसिक तनाव में था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पिता का यह भी आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद पत्नी वहां रुकने के बजाय मौके से चली गई।1
- ऊंचाहार:ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो गंभीर, एक घायल,,,, ऊंचाहार, रायबरेली। ग्राम सभा कोटिया चित्रा निवासी तीन युवक एक बाइक से ऊंचाहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होरेस रोड टर्निंग मोड़ पर उनकी बाइक की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान रिंकू पुत्र रामखेलावन, रामबहादुर पुत्र बदलू तथा देवराज पुत्र शक्तिदीन, निवासी ग्राम कोटिया चित्रा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजेंद्र ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवाया। वहीं ग्राम प्रधान कोटिया चित्रा नरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे में रिंकू पुत्र रामखेलावन और रामबहादुर पुत्र बदलू को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं देवराज पुत्र शक्तिदीन का उपचार ऊंचाहार सीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।1
- लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद लखनऊ: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बच्चे को स्कूल से वापस लाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे बेखौफ बदमाशों ने उसका पीछा किया और मौका पाकर उसके गले से चेन झपट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती और विरोध करती, तब तक बदमाश वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई घटना यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार बेखौफ बदमाश सरेआम इस घटना को अंजाम देकर आसानी से रफूचक्कर हो गए। पुलिस कार्रवाई और स्थानीय आक्रोश तहरीर दर्ज: घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पारा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की लिखित तहरीर दी है। पुलिस चौकी क्षेत्र: यह पूरा मामला पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हंसखेड़ा पुलिस चौकी इलाके का है। तलाश जारी: पुलिस ने फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाकों में दबिश दी जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से हंसखेड़ा और मुन्नूखेड़ा के आसपास रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।1
- कौशाम्बी। जिले में राजनीतिक बयानबाजी को लेकर वार-पलटवार तेज हो गया है। बीजेपी जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने संघर्ष की राह से राजनीति में अपना मुकाम बनाया है। तूफान सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी के लिए जो भी कार्यकर्ता काम कर रहा है, वह अपना जीवन नर्क में डाल रहा है।” उनके इस बयान के बाद कौशाम्बी की सियासत में जुबानी जंग और तेज होने के संकेत हैं। दोनों पक्षों की बयानबाजी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।1
- नगर पालिका भरवारी वार्ड नंबर 16 गौरा आबादी का ये वीडियो है लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है1
- लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान हमीरपुर - लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान कुल्हाड़ी से हमले का वीडियो वायरल मकान गिराने के बाद इलाके में तनाव सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी घटना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया के पास बवाल दबंगई से मकान गिराने की जांच जारी हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फैक्ट्री एरिया के पास से दबंगई की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और लाठियों के बल पर एक 35 साल पुराना मकान ढहा दिया। इस घटना के दौरान महिला द्वारा कुल्हाड़ी से हमले के प्रयास का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने और मकान गिराए जाने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।1
- फैजीपुर टेंगाई नहर रोड पर काटे गए दो विशाल महुआ के पेड़,वन विभाग और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल कौशाम्बी जनपद के थाना मंझनपुर क्षेत्र अंतर्गत फैजीपुर टेंगाई नहर रोड के समीप लकड़ी माफियाओं द्वारा पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाते हुए हरे-भरे महुआ के दो विशालकाय पेड़ों पर बेधड़क आरा चला दिया गया। खुलेआम हुई इस कटान से जहाँ एक ओर पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुँची है,वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी माफिया बिना किसी खौफ के हरे-भरे पेड़ों को अपना शिकार बना रहे हैं। फैजीपुर टेंगाई नहर रोड के पास स्थित महुआ के इन विशाल पेड़ों की कटान की जानकारी मिलने के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुँचने में नाकाम रहे।संरक्षित प्रजाति और छायादार फलदार पेड़ों की इस तरह से हो रही अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण प्रेमियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।मामले में स्थानीय पुलिस और वन विभाग की सुस्ती तथा कथित अनदेखी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।लोगों की माँग है कि हरे पेड़ों पर आरा चलाने वाले माफियाओं के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।1
- FASTag पोर्टेबिलिटी: बिना स्टीकर हटाए मोबाइल की तरह बदलें बैंक, जानें OneTag की पूरी प्रक्रिया और नियम रायबरेली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए OneTag सेवा की शुरुआत की है। इस पोर्टेबिलिटी सुविधा के ज़रिए वाहन मालिक अपनी कार या गाड़ी की विंडशील्ड पर लगे FASTag स्टीकर को बिना हटाए या नया टैग खरीदे अपना बैंक या ऑपरेटर आसानी से बदल सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) काम करती है। क्या है OneTag और कैसे करता है काम? स्मार्ट पोर्टेबिलिटी: OneTag के ज़रिए पोर्ट कराने के बाद भी आपका FASTag स्टीकर, टैग आईडी (Tag ID) और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा। केवल FASTag जारी करने वाला बैंक बदल जाएगा। स्टीकर बदलने के झंझट से मुक्ति: पहले बैंक बदलने के लिए विंडशील्ड से पुराना स्टीकर उखाड़कर नया टैग लगाना पड़ता था, लेकिन अब पुराना टैग ही इस्तेमाल होता रहेगा। FASTag बैंक पोर्ट करने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया Rajmargyatra ऐप डाउनलोड करें और FASTag से जुड़े अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ऐप में दिए गए OneTag ऑप्शन पर जाएं। अपने FASTag की Eligibility (पात्रता) चेक करें। पात्र होने पर पोर्ट करने के लिए अपनी सहमति (Consent) दें। जिस नए बैंक में FASTag ट्रांसफर/पोर्ट करना चाहते हैं, उसका चयन करें। आवश्यक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। वेरिफिकेशन के बाद नया बैंक आपके FASTag की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया संपन्न करेगा।1