फैजीपुर टेंगाई नहर रोड पर काटे गए दो विशाल महुआ के पेड़,वन विभाग और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल कौशाम्बी जनपद के थाना मंझनपुर क्षेत्र अंतर्गत फैजीपुर टेंगाई नहर रोड के समीप लकड़ी माफियाओं द्वारा पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाते हुए हरे-भरे महुआ के दो विशालकाय पेड़ों पर बेधड़क आरा चला दिया गया। खुलेआम हुई इस कटान से जहाँ एक ओर पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुँची है,वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी माफिया बिना किसी खौफ के हरे-भरे पेड़ों को अपना शिकार बना रहे हैं। फैजीपुर टेंगाई नहर रोड के पास स्थित महुआ के इन विशाल पेड़ों की कटान की जानकारी मिलने के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुँचने में नाकाम रहे।संरक्षित प्रजाति और छायादार फलदार पेड़ों की इस तरह से हो रही अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण प्रेमियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।मामले में स्थानीय पुलिस और वन विभाग की सुस्ती तथा कथित अनदेखी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।लोगों की माँग है कि हरे पेड़ों पर आरा चलाने वाले माफियाओं के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
फैजीपुर टेंगाई नहर रोड पर काटे गए दो विशाल महुआ के पेड़,वन विभाग और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल कौशाम्बी जनपद के थाना मंझनपुर क्षेत्र अंतर्गत फैजीपुर टेंगाई नहर रोड के समीप लकड़ी माफियाओं द्वारा पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाते हुए हरे-भरे महुआ के दो विशालकाय पेड़ों पर बेधड़क आरा चला दिया गया। खुलेआम हुई इस कटान से जहाँ एक ओर पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुँची है,वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी माफिया बिना किसी खौफ के हरे-भरे पेड़ों को अपना शिकार बना रहे हैं। फैजीपुर टेंगाई नहर रोड के पास स्थित महुआ के इन विशाल पेड़ों की कटान की जानकारी मिलने के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुँचने में नाकाम रहे।संरक्षित प्रजाति और छायादार फलदार पेड़ों की इस तरह से हो रही अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण प्रेमियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।मामले में स्थानीय पुलिस और वन विभाग की सुस्ती तथा कथित अनदेखी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।लोगों की माँग है कि हरे पेड़ों पर आरा चलाने वाले माफियाओं के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
- कौशाम्बी/प्रयागराज: चायल विधायक पूजा पाल के खाते से ₹1.55 लाख की कथित साइबर ठगी..! कौशाम्बी/प्रयागराज: चायल विधायक पूजा पाल के खाते से ₹1.55 लाख की कथित साइबर ठगी! PhonePe-UPI के जरिए 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच कई अनधिकृत ट्रांजेक्शन का आरोप। विधायक की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल मोबाइल और बैंकिंग लेनदेन की तकनीकी जांच कर रही है..!1
- चंद्रशेखर रावण के बिगड़े बोल, आईपीएस लेवल के अधिकारी को बुलाने का तरीका देख सब लोग हो गए हैरान वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल वीडियो बताया जा रहा पुराना1
- FASTag पोर्टेबिलिटी: बिना स्टीकर हटाए मोबाइल की तरह बदलें बैंक, जानें OneTag की पूरी प्रक्रिया और नियम रायबरेली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए OneTag सेवा की शुरुआत की है। इस पोर्टेबिलिटी सुविधा के ज़रिए वाहन मालिक अपनी कार या गाड़ी की विंडशील्ड पर लगे FASTag स्टीकर को बिना हटाए या नया टैग खरीदे अपना बैंक या ऑपरेटर आसानी से बदल सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) काम करती है। क्या है OneTag और कैसे करता है काम? स्मार्ट पोर्टेबिलिटी: OneTag के ज़रिए पोर्ट कराने के बाद भी आपका FASTag स्टीकर, टैग आईडी (Tag ID) और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा। केवल FASTag जारी करने वाला बैंक बदल जाएगा। स्टीकर बदलने के झंझट से मुक्ति: पहले बैंक बदलने के लिए विंडशील्ड से पुराना स्टीकर उखाड़कर नया टैग लगाना पड़ता था, लेकिन अब पुराना टैग ही इस्तेमाल होता रहेगा। FASTag बैंक पोर्ट करने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया Rajmargyatra ऐप डाउनलोड करें और FASTag से जुड़े अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ऐप में दिए गए OneTag ऑप्शन पर जाएं। अपने FASTag की Eligibility (पात्रता) चेक करें। पात्र होने पर पोर्ट करने के लिए अपनी सहमति (Consent) दें। जिस नए बैंक में FASTag ट्रांसफर/पोर्ट करना चाहते हैं, उसका चयन करें। आवश्यक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। वेरिफिकेशन के बाद नया बैंक आपके FASTag की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया संपन्न करेगा।1
- ब्रेकिंग न्यूज़: असोथर के बौंडर वार्ड नंबर-3 में देर रात कई लाखों की चोरी, जेवरात और नकदी समेट ले गए बेखौफ चोर फतेहपुर /असोथर जनपद की नगर पंचायत असोथर के बौंडर वार्ड नंबर-3 में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दिए। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है रात 12 से 1 बजे के बीच हुई वारदात जानकारी के मुताबिक घटना रात लगभग 12 बजे से 1 बजे के बीच की है। पीड़ित मातादीन रैदास (पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र) ने बताया कि चोर घर में रखी नकदी और कीमती जेवरात समेट ले गए चोरी गए सामान का विवरण: नकदी: लगभग ₹5,000 नकदसोने के आभूषण: 3 लॉकेट माला, 3 नथिया, 2 अंगूठियां, 2 जोड़ी झुमकी, 3 बेसर चांदी के आभूषण: 4 हाफ पेटी, 4 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी तोड़िया, 5 जोड़ी बिछिया व अन्य सामान कुल अनुमानित नुकसान: लगभग ₹10 लाख रुपये के आभूषण व नकदी पुलिस जांच और सीसीटीवी खंगालने में जुटी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।जांच स्थिति: पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर सामान की बरामदगी की जाएगी।रात्रि गश्त पर उठे सवाल, लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता इस बड़ी वारदात के बाद स्थानीय नागरिकों में पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि क्षेत्र में पुलिस की पिकेट और गश्त व्यवस्था अधिक प्रभावी होती, तो शायद इस घटना को टाला जा सकता था। सुरक्षा को लेकर मुख्य बिंदु रात्रि गश्त की समीक्षा: घटना के वक्त पुलिस गश्त की क्या स्थिति थी, यह जांच का विषय है।जनता की अपेक्षाएं: हाल के दिनों में पुलिस द्वारा किए गए त्वरित खुलासों को देखते हुए स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस मामले में भी आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।सतर्कता की अपील: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और घरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें।4
- UPI अब व्यापारियों से वसूलेगी टैक्स, क्या देश में फिर एक बार लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी,1
- ऊंचाहार:ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो गंभीर, एक घायल,,,, ऊंचाहार, रायबरेली। ग्राम सभा कोटिया चित्रा निवासी तीन युवक एक बाइक से ऊंचाहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होरेस रोड टर्निंग मोड़ पर उनकी बाइक की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान रिंकू पुत्र रामखेलावन, रामबहादुर पुत्र बदलू तथा देवराज पुत्र शक्तिदीन, निवासी ग्राम कोटिया चित्रा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजेंद्र ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवाया। वहीं ग्राम प्रधान कोटिया चित्रा नरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे में रिंकू पुत्र रामखेलावन और रामबहादुर पुत्र बदलू को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं देवराज पुत्र शक्तिदीन का उपचार ऊंचाहार सीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।1
- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्षों की अविराम यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज अपनी चायल विधानसभा के मखऊपुर तिराहा के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य जी एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ ‘वाराणसी से वडनगर जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ के सेवायात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सेवायात्रियों के साथ एस.बी.डी. कॉन्वेंट स्कूल तक यात्रा में सहभागिता की तथा उन्हें संबोधित कर इस जनसेवा यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित के भाव से प्रेरित यह यात्रा जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।1
- कौशाम्बी में रोशनी केस में बड़ा ट्विस्ट..! कब्र खुली, शव निकला,अब दोबारा पोस्टमार्टम कौशाम्बी में रोशनी केस में बड़ा ट्विस्ट..! कब्र खुली, शव निकला,अब दोबारा पोस्टमार्टम पहली रिपोर्ट में हैंगिंग, परिजनों के सवालों के बाद DM के आदेश पर कार्रवाई। अब दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी नजर सराय अकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव का मामला..!1
- निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए डलमऊ पम्प नहर 15 अक्टूबर तक रहेगी बंद रायबरेली : अधिशासी अभियंता, रायबरेली खंड (द०), शारदा नहर, रायबरेली बृजेश मौर्य ने बताया कि पानी की मांग न होने तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से डलमऊ पम्प नहर (डीपीसी) को 07 सितम्बर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित बंदी अवधि में बंद रखा गया है। उन्होंने बताया कि बंदी अवधि में जनपद रायबरेली में इस खंड के अंतर्गत डीपीसी के किमी 4.230, किमी 8.260, किमी 16.161 एवं किमी 18.481 पर वीआरबी के पुनर्निर्माण तथा किमी 25.296 पर निर्मित पुल के विस्तारीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इन स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि विगत अवधि में क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने के कारण उक्त निर्माण कार्यों को बंदी अवधि में कराने के संबंध में क्षेत्रीय कृषकों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय एवं वार्ता कर उनकी सहमति प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि पुल के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य बंदी अवधि में पूर्ण होने से लगभग 50 हजार लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।1