Shuru
Apke Nagar Ki App…
*लुलु मॉल के 2 रेस्टोरेंट में कॉकरोच-गंदगी, सीज किए गए:* वेज-नॉनवेज भी साथ रखा था; लखनऊ के 8 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड लुलु मॉल के रेस्टोरेंट और मोती महल: लखनऊ के प्रतिष्ठित लुलु मॉल के रेस्टोरेंट और मोती महल रेस्टोरेंट की रसोई में भारी गंदगी और कॉकरोच रेंगते हुए मिले.खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड चेन और रेस्टोरेंट पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है. शुक्रवार को हुई इस जांच के दौरान गंभीर स्वच्छता खामियां मिलने पर उत्तर प्रदेश के कुल 10 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित (सस्पेंड) कर दिए गए हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
आशीष मिश्रा
*लुलु मॉल के 2 रेस्टोरेंट में कॉकरोच-गंदगी, सीज किए गए:* वेज-नॉनवेज भी साथ रखा था; लखनऊ के 8 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड लुलु मॉल के रेस्टोरेंट और मोती महल: लखनऊ के प्रतिष्ठित लुलु मॉल के रेस्टोरेंट और मोती महल रेस्टोरेंट की रसोई में भारी गंदगी और कॉकरोच रेंगते हुए मिले.खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड चेन और रेस्टोरेंट पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है. शुक्रवार को हुई इस जांच के दौरान गंभीर स्वच्छता खामियां मिलने पर उत्तर प्रदेश के कुल 10 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित (सस्पेंड) कर दिए गए हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खीरों में चोरी की वारदातों से दहशत, 50 और 40 लाख के जेवर चोरी छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लगातार घटनाओं से पुलिस की गश्त पर उठे सवाल रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। पहो गांव में दुलारी निर्मल के घर से करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक वह 17 सितंबर को ऊंचाहार कथा सुनने गई थीं। अगले दिन लौटने पर घर के कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। बक्सों व अलमारियों से जेवर गायब थे। इससे पहले बकिया खेड़ा मजरे उदवतपुर में रिटायर्ड फौजी राम रतन यादव के घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए थे। आरोप है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। वारदात के समय परिवार के करीब 11 लोग घर में मौजूद थे। एक बुजुर्ग महिला ने रात में संदिग्ध युवक को भी देखा था। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पिछले छह महीनों में कई चोरी, लूट और हमले की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें खीरों कस्बे में 18 लाख की चोरी और देवगांव में तीन घरों में चोरी शामिल है। लगातार घटनाओं को लेकर ग्रामीण पुलिस गश्त और अपराध नियंत्रण पर सवाल उठा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि बकिया खेड़ा मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- सर्पदंश से महिला की मौत, गांव व परिजनों में दौड़ी शोक की लहर सर्पदंश से महिला की मौत, गांव व परिजनों में दौड़ी शोक की लहर महराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र के पूरे कोईली, सलेथू निवासी रीता पत्नी राजन को शनिवार तड़के करीब 3:35 बजे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन दिया। महिला की हालत लगातार गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकीय टीम ने उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। वहाँ पर लगभग 10 बजे मौत हो गई, उपचार के दौरान रीता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा। सर्पदंश से हुई इस मौत ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर दिया है। पोस्टमार्टम शाम लगभग 4 बजे होकर शव गाव पहुंचा तो कोहराम मच गया।3
- FASTag पोर्टेबिलिटी: बिना स्टीकर हटाए मोबाइल की तरह बदलें बैंक, जानें OneTag की पूरी प्रक्रिया और नियम रायबरेली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए OneTag सेवा की शुरुआत की है। इस पोर्टेबिलिटी सुविधा के ज़रिए वाहन मालिक अपनी कार या गाड़ी की विंडशील्ड पर लगे FASTag स्टीकर को बिना हटाए या नया टैग खरीदे अपना बैंक या ऑपरेटर आसानी से बदल सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) काम करती है। क्या है OneTag और कैसे करता है काम? स्मार्ट पोर्टेबिलिटी: OneTag के ज़रिए पोर्ट कराने के बाद भी आपका FASTag स्टीकर, टैग आईडी (Tag ID) और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा। केवल FASTag जारी करने वाला बैंक बदल जाएगा। स्टीकर बदलने के झंझट से मुक्ति: पहले बैंक बदलने के लिए विंडशील्ड से पुराना स्टीकर उखाड़कर नया टैग लगाना पड़ता था, लेकिन अब पुराना टैग ही इस्तेमाल होता रहेगा। FASTag बैंक पोर्ट करने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया Rajmargyatra ऐप डाउनलोड करें और FASTag से जुड़े अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ऐप में दिए गए OneTag ऑप्शन पर जाएं। अपने FASTag की Eligibility (पात्रता) चेक करें। पात्र होने पर पोर्ट करने के लिए अपनी सहमति (Consent) दें। जिस नए बैंक में FASTag ट्रांसफर/पोर्ट करना चाहते हैं, उसका चयन करें। आवश्यक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। वेरिफिकेशन के बाद नया बैंक आपके FASTag की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया संपन्न करेगा।1
- ऊंचाहार:ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो गंभीर, एक घायल,,,, ऊंचाहार, रायबरेली। ग्राम सभा कोटिया चित्रा निवासी तीन युवक एक बाइक से ऊंचाहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होरेस रोड टर्निंग मोड़ पर उनकी बाइक की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान रिंकू पुत्र रामखेलावन, रामबहादुर पुत्र बदलू तथा देवराज पुत्र शक्तिदीन, निवासी ग्राम कोटिया चित्रा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजेंद्र ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवाया। वहीं ग्राम प्रधान कोटिया चित्रा नरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे में रिंकू पुत्र रामखेलावन और रामबहादुर पुत्र बदलू को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं देवराज पुत्र शक्तिदीन का उपचार ऊंचाहार सीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।1
- लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद लखनऊ: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बच्चे को स्कूल से वापस लाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे बेखौफ बदमाशों ने उसका पीछा किया और मौका पाकर उसके गले से चेन झपट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती और विरोध करती, तब तक बदमाश वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई घटना यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार बेखौफ बदमाश सरेआम इस घटना को अंजाम देकर आसानी से रफूचक्कर हो गए। पुलिस कार्रवाई और स्थानीय आक्रोश तहरीर दर्ज: घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पारा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की लिखित तहरीर दी है। पुलिस चौकी क्षेत्र: यह पूरा मामला पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हंसखेड़ा पुलिस चौकी इलाके का है। तलाश जारी: पुलिस ने फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाकों में दबिश दी जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से हंसखेड़ा और मुन्नूखेड़ा के आसपास रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।1
- प्रतापगढ़ ऑल इंडिया रूरल बार असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं द ग्रेट अजगरा डीवैट 2026 प्रेस विज्ञप्ति प्रतापगढ़। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं द ग्रेट अजगरा डिवेट-2026 के जिला स्तरीय संवाद के प्रतिभागी रहे ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जिला प्रशासन से द ग्रेट अजगरा डिवेट को लेकर आर्थिक संसाधनों पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने जारी प्रेस बयान में कहा कि अजगरा महोत्सव के भव्य परम्परागत सफल आयोजन में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं एवं प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों व धर्म गुरूओं का योगदान प्रसंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि अजगरा डिवेट को लेकर इस समय का सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि जिला प्रशासन श्वेतपत्र के जरिये बताये कि ग्यारह सौ अड़तालिस ग्राम पंचायतों, दो सौ उन्यासी शहरी वार्ड से लेकर टाउन एरिया तथा ब्लाक एवं जोनल स्तर पर इस प्रतियोगिता में सभी मदों में क्या खर्च आया। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या बड़े पैमाने पर लाखों की व्यय की गयी धनराशि शासन स्तर से आवंटित हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रतियोगिता को महोत्सव के व्यय में दर्शाया गया है तो इससे क्या महोत्सव की और भव्यता की सम्भावना पर ग्रहण नहीं लगा। उन्होंने कहा है कि आम चर्चा का एक सवाल यह भी है कि क्या प्रतियोगिता आयोजन के लिए खण्ड विकास अधिकारियों एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों ने धन का संग्रह आखिर क्यों किया। उन्होंने जिला प्रशासन से पूछा है कि क्या अधिकारियों के द्वारा एक मुश्त दी गयी धनराशि उनके मूल वेतन एवं भत्ते की अंश राशि का योगदान है। वहीं उन्होंने कहा है कि सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि इस प्रतियोगिता के जरिए क्या अनैतिक धन संग्रह कर इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से क्या सत्य और धर्म की समाज में नयी स्थापना होगी। उन्होंने कहा है कि धर्मराज युधिष्ठिर ने एक झूठ धर्म की रक्षा के लिए बोला! तो क्या जिला प्रशासन कुछ सच्चाई को छिपा कर झूठ के आवरण से प्रशासन की मर्यादा का संरक्षण कर रहा है। वहीं उन्होंने प्रतियोगिता के फाइनल में पुरस्कृत हुए प्रतिभागियों को भी बधाई दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि फाइनल में जिला प्रशासन ने निर्णय की प्रक्रिया में देर आये पर थोड़ा दुरूस्त आये की भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि विश्वनाथगंज के निर्वाचित विधायक द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया जाना स्वागत योग्य है। निर्वाचित विधायक को जनादेश प्राप्त हुआ करता है। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला से निर्णय की घोषणा कराना भी आपत्तिजनक नहीं है। इसके बावजूद वह इस पर अडिग हैं कि किसी भी प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मण्डल के द्वारा ही कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस प्रतियोगिता के अंग हैं ऐसे में जिला प्रशासन को उनकी उठाई गयी अब तक की आपत्तियों का निस्तारण करना चाहिए। उन्होंने तंज कसा कि आदरणीय टीएन शेषन को सेवा के क्षेत्र में अपना आदर्श तथा स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के राजधर्म से जुड़ी पंक्तियों का शिष्टाचार भेंट में उल्लेख करने वाले मौजूदा जिलाधिकारी को अपने पद का श्वेतपत्र के जरिये नैतिक दायित्व के निर्वहन में पहल अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने जवाबदेही नही ली तब उनका एसोसिएशन न्यायिक समीक्षा के लिए उचित कदम उठायेंगा। सादर! ज्ञानप्रकाश शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएशन कैम्प लालगंज, प्रतापगढ़।1
- मुरैय्या पुर के राजा का 9 गणपति उत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया दिनांक 18 .9. 26 को बाल मित्र सेवा कमेटी के द्वारा आज बच्चों के द्वारा सुंदर झाकियां प्रस्तुत की गई इस आयोजन में वॉयस आर्ट्स विवेक शर्मा नेत्रहीन सिंगर सबब अली करन पंकज प्रकाश नागेंद्र गोलू गगन सोनू गणेश मुरैय्या पुर के राजा का 9 गणपति उत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया दिनांक 18 .9. 26 को बाल मित्र सेवा कमेटी के द्वारा आज बच्चों के द्वारा सुंदर झाकियां प्रस्तुत की गई इस आयोजन में वॉयस आर्ट्स विवेक शर्मा नेत्रहीन सिंगर सबब अली करन पंकज प्रकाश नागेंद्र गोलू गगन सोनू गणेश2
- लेखपालों ने लंबित मांगों को लेकर 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्के के कार्य का किया बहिष्कार अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति, भत्ते और वेतन विसंगति दूर करने की मांग लेखपालों ने लंबित मांगों को लेकर 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्के के कार्य का किया बहिष्कार अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति, भत्ते और वेतन विसंगति दूर करने की मांग महराजगंज रायबरेली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील महराजगंज ने लेखपालों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर शासन और राजस्व परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान न होने पर 22 सितंबर 2026 से लेखपाल अपने मूल हल्के में कार्य करते हुए अतिरिक्त हल्के के कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में तहसील अध्यक्ष विपिन कुमार मौर्य व तहसील मंत्री की ओर से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपालों पर राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, वरासत, नामांतरण, पैमाइश, आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व है। इसके बावजूद उनकी प्रमुख मांगें लंबे समय से लंबित हैं। संघ ने अंतर्मंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की है। वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करने तथा वर्ष 2024 की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम और प्रमाणपत्र शीघ्र घोषित करने की भी मांग की गई है। 2800 ग्रेड पे और भत्ते बढ़ाने समेत आठ मांगें संघ ने स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500 रुपये, वाहन भत्ता 1500 रुपये और विशेष भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये किए जाने की मांग की है। साथ ही भूलेख कार्यालयों व अन्य पटलों से सम्बद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने, ग्राम सचिवालयों में बिना पर्याप्त सुविधाओं के रोस्टर लगाने का विरोध तथा लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित कर लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 यानी 2800 ग्रेड पे देने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग भी शामिल है। संघ का कहना है कि यदि मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्के का कार्य छोड़कर संबंधित बस्ता तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार समेत अन्य निर्णय लेने की चेतावनी दी गई है।2
- निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए डलमऊ पम्प नहर 15 अक्टूबर तक रहेगी बंद रायबरेली : अधिशासी अभियंता, रायबरेली खंड (द०), शारदा नहर, रायबरेली बृजेश मौर्य ने बताया कि पानी की मांग न होने तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से डलमऊ पम्प नहर (डीपीसी) को 07 सितम्बर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित बंदी अवधि में बंद रखा गया है। उन्होंने बताया कि बंदी अवधि में जनपद रायबरेली में इस खंड के अंतर्गत डीपीसी के किमी 4.230, किमी 8.260, किमी 16.161 एवं किमी 18.481 पर वीआरबी के पुनर्निर्माण तथा किमी 25.296 पर निर्मित पुल के विस्तारीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इन स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि विगत अवधि में क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने के कारण उक्त निर्माण कार्यों को बंदी अवधि में कराने के संबंध में क्षेत्रीय कृषकों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय एवं वार्ता कर उनकी सहमति प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि पुल के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य बंदी अवधि में पूर्ण होने से लगभग 50 हजार लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।1