Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारां जिले में एनएच-90 पर अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए इन दोनों बदमाशों पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विरेन्द्र कुमारशर्मा
बारां जिले में एनएच-90 पर अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए इन दोनों बदमाशों पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित था।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बारां के कवाई थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।1
- बारां जिले के लोग अपने गांव या शहर की खबरें, जैसे दुर्घटना, कार्यक्रम या स्थानीय मुद्दों की जानकारी न्यूज पेज पर साझा कर सकते हैं। इन सूचनाओं को इंस्टाग्राम, यूट्यूब और शुरू न्यूज ऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। खबरों के साथ फोटो या वीडियो भेजने के लिए मैसेज करने या कमेंट करने का आग्रह किया गया है, जिस पर तुरंत रिप्लाई दिए जाने की बात कही गई है।1
- राजस्थान सरकार के "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत बारां जिले के छबड़ा स्थित नवाबगंज विद्यालय में पारिवारिक वानिकी बारां के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर और आसपास की भूमि को हरा-भरा करने के उद्देश्य से सड़क के दोनों ओर विभिन्न प्रजातियों के ट्री गार्ड सहित 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मीना ने बताया कि शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से लगातार वृक्षारोपण अभियानों से जुड़कर शिक्षकों के सहयोग और स्वयं के खर्च से अब तक हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा शनिधाम रामपुरिया में भी स्वयं के खर्चे पर सैकड़ों पौधे तैयार किए गए हैं। इस मौके पर आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण करने की अपील की गई और इसके लिए विद्यालय द्वारा निशुल्क पौधे उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर शिक्षक रामस्वरूप बागड़ी, जगदीश मालव, हेमराज कुमावत, समस्त छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीबीईओ ऑफिस छबड़ा के पूर्व आर.पी. और सेवानिवृत्त भूगोल व्याख्याता एस.एल. नागर ने शिक्षकों के इस पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।3
- बारां के छीपाबड़ौद स्थित आर्य समाज भवन, हाट चौक में बुधवार को भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद के तत्वावधान में 186वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन निरोगधाम जनकल्याण सेवा संस्था एवं जिला अंधता निवारण समिति, झालावाड़ के आर्थिक सहयोग से हुआ। सेवा गतिविधि संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय राधेश्याम पारीक (भट्ट) की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी चंदा बाई, विष्णु पारीक, पं. रूपेश पारीक, कृष्ण, यागिनी, मेघा एवं पारीक राजपुरोहित परिवार, छीपाबड़ौद के सहयोग से किया गया। शिविर का शुभारंभ भामाशाह द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, अध्यक्ष दीपक जैन, कोषाध्यक्ष कौशल गोयल, चिकित्सा सदस्य नरेन्द्र बाठला एवं संगीता गौतम ने भामाशाह और चिकित्सकों का अर्पण पहनाकर व अक्षत-तिलक लगाकर सम्मान किया। शिविर में निरोगधाम हॉस्पिटल, अकलेरा की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम ने 110 मरीजों की आंखों की जांच की और उन्हें निःशुल्क दवाइयां दीं। जांच के दौरान 24 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। चिन्हित सभी मोतियाबिंद मरीजों को निरोगधाम हॉस्पिटल, अकलेरा भेजा जाएगा, जहां उनके आने-जाने, भोजन, ठहरने, दवाइयों और चश्मा वितरण की पूरी व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। शिविर स्थल पर भी सभी मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में रूपचंद शर्मा, अशोक सोगानी, पवन अहीर, नवीन नागर सहित परिषद के कई सदस्यों का सहयोग रहा। संस्था के अनुसार, भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद द्वारा अब तक कुल 186 शिविरों के जरिए 94,360 मरीजों की जांच की जा चुकी है और 36,522 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण सम्पन्न हुआ है।2
- जयपुर में भस्त्रिका प्राणायाम का आयोजन किया गया।1
- बारां के मोठपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹2 हजार के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1
- बारां जिले के शाहाबाद उपखंड अंतर्गत फरेदुआ ऊपरेटी गांव में बिजली का तार टूटने से पूरी बस्ती में अचानक करंट फैल गया। इस अचानक हुए हादसे से बस्तीवासियों के बीच भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करंट की चपेट में आने के कारण एक गाय समेत अन्य कई जीव-जंतुओं की जान चली गई। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर विद्युत तार टूटा, वहां उस समय कोई ग्रामीण मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि भी हो सकती थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन का शटडाउन लेकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद टूटे हुए तारों को हटाकर उन्हें आपस में दोबारा जोड़ा गया और मरम्मत का कार्य पूरा कर विद्युत व्यवस्था सुचारू की गई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना के बाद बस्ती के लोगों ने विद्युत विभाग को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा समय-समय पर बिजली लाइनों का सही तरीके से रखरखाव नहीं किया जाता है।4