लोकेशन - शाहगढ़ जिला सागर रिपोर्ट - संजय कुमार सेन विशेष जनसुनवाई में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त अनुपस्थित अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा शाहगढ़ में विशेष जनसुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं विशेष जनसुनवाई से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही आदेशित किया कि उक्त अधिकारी तीन दिवस में समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत कर कारण व्यक्त करे। कलेक्टर श्रीमती पाल द्वारा पूर्व में ही समस्त विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में विभागीय जनकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद जनसुनवाई के दौरान उक्त अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इन अधिकारियों को दिया गया कारण बताओ नोटिस डॉ रोहित शिटोले पशु चिकित्सा अधिकारी मयंक मरकाम कार्यपालन यंत्री एमपीईबी
लोकेशन - शाहगढ़ जिला सागर रिपोर्ट - संजय कुमार सेन विशेष जनसुनवाई में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त अनुपस्थित अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा शाहगढ़ में विशेष जनसुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं विशेष जनसुनवाई से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही आदेशित किया कि उक्त अधिकारी तीन दिवस में समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत कर कारण व्यक्त करे। कलेक्टर श्रीमती पाल द्वारा पूर्व में ही समस्त विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में विभागीय जनकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद जनसुनवाई के दौरान उक्त अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इन अधिकारियों को दिया गया कारण बताओ नोटिस डॉ रोहित शिटोले पशु चिकित्सा अधिकारी मयंक मरकाम कार्यपालन यंत्री एमपीईबी
- शाहपुर डबल मर्डर केस में गरमाई राजनीति, जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात सागर जिले के सानोधा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौकी में शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कथित मारपीट में दो युवकों की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मंगलवार शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शाहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। शाहपुर पहुंचकर जीतू पटवारी ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब माफिया पुलिस की मिलीभगत से खुलेआम काम कर रहा है और दो लोगों की हत्या के बाद भी प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सागर पुलिस अधीक्षक से फोन पर चर्चा कर शाहपुर क्षेत्र के एसडीओपी को हटाने और मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस दौरान पटवारी ने सागर कलेक्टर से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोशिश करने के बावजूद कलेक्टर द्वारा फोन रिसीव नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसे संवेदनशील मामलों में तुरंत जवाबदेही निभानी चाहिए। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सागर आ सकते हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने का समय उनके पास नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसे सरकार की संवेदनहीनता बताया। गौरतलब है कि 8 मई शुक्रवार की रात शाहपुर स्थित शराब दुकान पर कर्मचारियों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान नीरज प्रजापति और सूरज अहिरवार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शाहपुर चौकी के सामने शव रखकर चक्काजाम किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने शाहपुर चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय को लाइन अटैच कर दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश देकर फरार आरोपियों की खोज में जुटी हुई है। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इसे कानून व्यवस्था की विफलता बता रही है, वहीं प्रशासन मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिला रहा है।3
- खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,,,भानगढ़,,,,बीना पुरानी रंजिश में किराना दुकान पर हमला, पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश; फायरिंग में एक घायल, 5 अन्य भी चोटिल बीना। भानगढ़ में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने किराना दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, दुकान में तोड़फोड़ की और फायरिंग कर दी। घटना में एक व्यक्ति के मुंह में छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुल छह लोग चोटिल हुए हैं। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जिनेंद्र जैन (52), गौरव जैन (26), अभय जैन, पिंकी जैन (45), शशि जैन और जया जैन के साथ मारपीट की घटना हुई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के चलते अनिल कुमार जैन से विवाद और गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद जिनेंद्र जैन परिवार के सदस्य शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन पारिवारिक स्तर पर समझौते की बात सामने आने पर सभी वापस लौट आए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब 11 बजे अनिल कुमार जैन, अभय जैन और दो अन्य लोग अचानक किराना दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की और जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिलाओं सहित परिवार के छह लोगों के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान बाहर से बंदूक से फायरिंग की गई, जिसमें जिनेंद्र जैन के मुंह में छर्रे लग गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ सदस्य राहतगढ़ से मुंगावली रिश्तेदारी में जा रहे थे और रास्ते में भानगढ़ स्थित जिनेंद्र जैन के यहां रुके थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1
- बीना पुलिस ने अवैध रूप से ढाबों पर शराब परोसने और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ा है। इस दौरान कई चालान काटे गए, जुर्माना वसूला गया और एक व्यक्ति को प्रिंस ढाबे पर शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- बीना में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। व्यासपीठ से सुश्री जया किशोरी ने प्रवचन देते हुए कहा कि ईश्वर को पाने के लिए कठिन तपस्या नहीं, बल्कि सच्चा भाव और समर्पण आवश्यक है। इस आध्यात्मिक महोत्सव से पूरे क्षेत्र में सनातन संस्कृति और सद्भावना का संदेश प्रसारित हो रहा है।4
- सागर के शाहगढ़ विकासखंड स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कुपोषित बच्चों और 'हाई रिस्क' माताओं से चर्चा कर व्यवस्थाएं देखीं। कलेक्टर ने डिस्चार्ज के बाद बच्चों के फॉलो-अप और मैदानी अमले को नियमित निगरानी के लिए सख्त निर्देश दिए।2
- सागर के शाहपुर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक जांच से उनकी साजिश नाकाम कर दी। इस मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।1
- कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में सुनीं जन-समस्याएं मौके पर किया समाधान सागर 12 मई 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज शाहगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। यहाँ आयोजित एक विशेष जनसुनवाई में उन्होंने ग्रामीणों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक शिकायतों को विस्तार से सुना और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने मुख्य रूप से पेयजल, राजस्व और जनहितकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने राजस्व मामलों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सीमांकन, नामांतरण और नक्शा सुधार जैसे कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने 10 दिवसीय विशेष अभियान (ड्राइव) चलाने की बात कही, जिसमें एस डी एम और एस डी ओ पी स्तर के अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। राजस्व मामलों जैसे भूमि पर अवैध कब्जे , नक्शा सुधार, नामांतरण, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती आदि पर समय सीमा में कार्य करें। कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही समग्र आईडी में नाम जोड़ा गया साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया ताकि कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। श्रीमती पाल ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों जैसे पीडब्लूडी, मनरेगा, खाद्य विभाग, एमपीईबीसे संबंधित समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि आज के केस तीन दिन में (आज के प्रकरणों का निराकरण 3 दिन के भीतर) अनिवार्य रूप से हो जाना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से विवेक केवी सहित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।3
- मध्य प्रदेश के सागर जिले में गौचर भूमि पर अवैध कब्जे से परेशान हिंदू समाज और गौ संगठनों ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है। लगातार 157 ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने 20 दिनों के भीतर पशुपालन मंत्री का पुतला जलाने का ऐलान किया है।3
- सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में जनसुनवाई कर मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने पेयजल, राजस्व और जनहितकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों पर खास ध्यान देते हुए अधिकारियों को 3 दिन में निराकरण के सख्त निर्देश दिए। राजस्व मामलों के लिए 10 दिवसीय विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।1