खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,,,भानगढ़,,,,बीना पुरानी रंजिश में किराना दुकान पर हमला, पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश; फायरिंग में एक घायल, 5 अन्य भी चोटिल बीना। भानगढ़ में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने किराना दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, दुकान में तोड़फोड़ की और फायरिंग कर दी। घटना में एक व्यक्ति के मुंह में छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुल छह लोग चोटिल हुए हैं। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जिनेंद्र जैन (52), गौरव जैन (26), अभय जैन, पिंकी जैन (45), शशि जैन और जया जैन के साथ मारपीट की घटना हुई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के चलते अनिल कुमार जैन से विवाद और गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद जिनेंद्र जैन परिवार के सदस्य शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन पारिवारिक स्तर पर समझौते की बात सामने आने पर सभी वापस लौट आए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब 11 बजे अनिल कुमार जैन, अभय जैन और दो अन्य लोग अचानक किराना दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की और जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिलाओं सहित परिवार के छह लोगों के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान बाहर से बंदूक से फायरिंग की गई, जिसमें जिनेंद्र जैन के मुंह में छर्रे लग गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ सदस्य राहतगढ़ से मुंगावली रिश्तेदारी में जा रहे थे और रास्ते में भानगढ़ स्थित जिनेंद्र जैन के यहां रुके थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,,,भानगढ़,,,,बीना पुरानी रंजिश में किराना दुकान पर हमला, पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश; फायरिंग में एक घायल, 5 अन्य भी चोटिल बीना। भानगढ़ में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने किराना दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, दुकान में तोड़फोड़ की और फायरिंग कर दी। घटना में एक व्यक्ति के मुंह में छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुल छह लोग चोटिल हुए हैं। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जिनेंद्र जैन (52), गौरव जैन (26), अभय जैन, पिंकी जैन (45), शशि जैन और जया जैन के साथ मारपीट की घटना हुई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के चलते अनिल कुमार जैन से विवाद और गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद जिनेंद्र जैन परिवार के सदस्य शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन पारिवारिक स्तर पर समझौते की बात सामने आने पर सभी वापस लौट आए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब 11 बजे अनिल कुमार जैन, अभय जैन और दो अन्य लोग अचानक किराना दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की और जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिलाओं सहित परिवार के छह लोगों के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान बाहर से बंदूक से फायरिंग की गई, जिसमें जिनेंद्र जैन के मुंह में छर्रे लग गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ सदस्य राहतगढ़ से मुंगावली रिश्तेदारी में जा रहे थे और रास्ते में भानगढ़ स्थित जिनेंद्र जैन के यहां रुके थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब दुकान पर हुए विवाद के बाद दो युवकों की मौत से इलाके में तनाव फैल गया था और आक्रोशित भीड़ ने दुकान में आग लगा दी थी। पुलिस अब भी अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।4
- खबर, जिला सागर से। लोकेशन, थाना सानौधा, जिला सागर दिनांक : 12/05/2026 *चौकी शाहपुर अंतर्गत हुए दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा — 02 आरोपी गिरफ्तार, घटना को दुर्घटना का रूप देने की साजिश पुलिस ने की विफल* थाना सानौधा अंतर्गत चौकी शाहपुर क्षेत्र में दिनांक 08.05.2026 को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड प्रकरण में पुलिस ने त्वरित, सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक विवेचना करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के संबंध में दिनांक 09.05.2026 को फरियादी सूरज अहिरवार पिता दामोदर अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 शाहपुर थाना सानौधा जिला सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 08.05.2026 की रात्रि लगभग 08:30 बजे शराब बेचने के संदेह को लेकर आरोपीगण 1. नीलेश अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी शाहपुर, 2. भगवत पटैल पिता कुन्दन पटैल निवासी शाहपुर, 3. अंशुल यादव पिता रामप्रसाद यादव निवासी भडराना थाना बण्डा, 4. छोटू उर्फ हर्ष सिंह लोधी एवं 5. अभिषेक पटैल निवासी शाहपुर थाना सानौधा द्वारा फरियादी एवं नीरज प्रजापति का रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी एवं लोहे की रॉड से गंभीर मारपीट की गई। घटना में गंभीर रूप से घायल नीरज प्रजापति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि घायल सूरज अहिरवार की उपचार के दौरान दिनांक 10.05.2026 को मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपियों द्वारा पूरे घटनाक्रम को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने मृतक एवं घायल की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की तथा स्वयं की बोलेरो वाहन को भी सड़क के नीचे खंती में उतारकर ऐसा दृश्य निर्मित करने का प्रयास किया कि घटना एक सड़क दुर्घटना प्रतीत हो। किन्तु पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन, परिस्थितिजन्य तथ्यों का सूक्ष्म विश्लेषण तथा गवाहों से गहन पूछताछ किए जाने पर घटना का वास्तविक स्वरूप सामने आया और आरोपियों की साजिश विफल हो गई। पुलिस द्वारा प्रकरण में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, जो आरोपियों की संलिप्तता को प्रमाणित करते हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सानौधा में अपराध क्रमांक 128/26 धारा 103(1), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 296(B), 115(2) बी.एन.एस. एवं 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा, एसडीओपी रहली श्री प्रकाश मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सानौधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा ग्राम मंझला, भडराना, बूड़ा खेड़ा, धबौली, शाहपुर एवं किन्द्रह सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई तथा विश्वसनीय मुखबिर सक्रिय किए गए। इसी दौरान दिनांक 11.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी नीलेश अहिरवार अपने घर शाहपुर आने वाला है तथा आरोपी अंशुल यादव अमोदा तिराहे के पास अपने परिजनों से मिलने आने वाला है एवं प्रदेश से बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमें रवाना की गईं। पहली टीम द्वारा शाहपुर में आरोपी नीलेश अहिरवार के घर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन भागते समय गिरने से उसके दाहिने पैर में चोट आ गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे सावधानीपूर्वक गिरफ्तार किया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद थाना सानौधा लाया गया। वहीं दूसरी टीम द्वारा अमोदा तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी अंशुल यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त आलाजरब बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार प्रयासरत हैं। पूछताछ एवं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी नीलेश अहिरवार का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा उसे पूर्व में जिला बदर भी किया जा चुका है। आरोपी अंशुल यादव के विरुद्ध थाना बण्डा में मारपीट का प्रकरण दर्ज है। प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई सतर्कता, वैज्ञानिक विवेचना, त्वरित कार्रवाई एवं साक्ष्य संकलन की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। पुलिस की सजगता एवं सूझबूझ के कारण आरोपियों द्वारा रची गई दुर्घटना की झूठी कहानी का पर्दाफाश संभव हो सका तथा दोहरे हत्याकाण्ड के आरोपियों तक पुलिस शीघ्रता से पहुंच सकी। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी सानौधा, उनि बालाराम छारी, सउनि जय सिंह ठाकुर, सउनि शेषनारायण दुबे, प्रआर 56 उमेश तिवारी, प्रआर 583 धर्मदास बंसल, प्रआर 1385 पुरुषोत्तम दास, प्रआर 1765 विष्णु प्रसाद, प्रआर 331 राजेश पाण्डे, आरक्षक 1545 प्रवीण जाट, आरक्षक 516 देवेन्द्र, आरक्षक 1429 लकी अहिरवार, आरक्षक 1163 शिवराज उईके, आरक्षक 1676 प्रमोद राजपूत, आरक्षक 1134 गौरव अग्निहोत्री, आरक्षक 1519 राहुल श्रीवास्तव एवं आरक्षक 1612 नीरज आठिया की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।1
- मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के मतदान हुए सम्पन्न हुए, बीना में 258 में से 218 तो खुरई में 157 में से 123 ने अधिवक्ताओं ने मतदान किया लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना (सागर)बीना और खुरई में मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक मतदान हुआ। बीना अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र जैन ने बताया कि मतदान में कुल 258 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 218 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सिविल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रत्याशी और उनके समर्थक पिछले कई दिनों से बीना में जनसंपर्क कर अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील कर रहे थे। निर्वाचन प्रकिया जिला सत्र न्यायाधीश चुनाव पीठासीन अधिकारी संजय जैन के निर्देशन में सम्पन्न हुई। अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव श्यामलाल पटेल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। खुरई सिविल न्यायालय परिसर में भी मतदान केंद्र बनाकर अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान प्रभारी एजीपी बलबीर सिंह ने बताया कि स्टेट बार काउंसिल में सभी पदों के लिये कुल 122 प्रत्याशी खड़े हुये थे। जिसमें 25 प्रत्याशियों को मतदान करना था,खुरई में भारी पुलिसि की मौजूदगी में शांति पूर्ण तरीके से मतदान हुआ। एजीपी ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं ने मतदान का प्रयास किया। शाम 5 बजे तक 157 में से 123 ने अधिवक्ताओं ने मतदान किया।1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह मौत का कुंआ मारुति कार सर्कस में दिखा रोमांच का तूफान, जांबाज कलाकारों ने लगाए हैरतअंगेज स्टंट मौत को मात देकर कलाकारों ने दिखाए खतरनाक करतब, दर्शक रह गए दंग तेज रफ्तार और दमदार स्टंट से गूंजा सर्कस मैदान, कलाकारों ने जीता दिल यूपी के दो जांबाज कलाकारों ने मारुति कार सर्कस में बिखेरा रोमांच जान जोखिम में डालकर किए खतरनाक करतब, तालियों से गूंज उठा माहौल1
- बीना टी वी न्यूज़ 24 विजय चोहान रेप केस में भड़के DSP, सिवनी में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड*1
- लोकेशन - शाहगढ़ जिला सागर रिपोर्ट - संजय कुमार सेन विशेष जनसुनवाई में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त अनुपस्थित अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा शाहगढ़ में विशेष जनसुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं विशेष जनसुनवाई से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही आदेशित किया कि उक्त अधिकारी तीन दिवस में समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत कर कारण व्यक्त करे। कलेक्टर श्रीमती पाल द्वारा पूर्व में ही समस्त विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में विभागीय जनकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद जनसुनवाई के दौरान उक्त अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इन अधिकारियों को दिया गया कारण बताओ नोटिस डॉ रोहित शिटोले पशु चिकित्सा अधिकारी मयंक मरकाम कार्यपालन यंत्री एमपीईबी1
- ललितपुर के बड़ापुरा मोहल्ले में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को आग लगा ली, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे इलाके में शोक व चर्चा का माहौल है।1
- शाहपुर डबल मर्डर केस में गरमाई राजनीति, जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात सागर जिले के सानोधा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौकी में शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कथित मारपीट में दो युवकों की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मंगलवार शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शाहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। शाहपुर पहुंचकर जीतू पटवारी ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब माफिया पुलिस की मिलीभगत से खुलेआम काम कर रहा है और दो लोगों की हत्या के बाद भी प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सागर पुलिस अधीक्षक से फोन पर चर्चा कर शाहपुर क्षेत्र के एसडीओपी को हटाने और मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस दौरान पटवारी ने सागर कलेक्टर से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोशिश करने के बावजूद कलेक्टर द्वारा फोन रिसीव नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसे संवेदनशील मामलों में तुरंत जवाबदेही निभानी चाहिए। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सागर आ सकते हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने का समय उनके पास नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसे सरकार की संवेदनहीनता बताया। गौरतलब है कि 8 मई शुक्रवार की रात शाहपुर स्थित शराब दुकान पर कर्मचारियों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान नीरज प्रजापति और सूरज अहिरवार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शाहपुर चौकी के सामने शव रखकर चक्काजाम किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने शाहपुर चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय को लाइन अटैच कर दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश देकर फरार आरोपियों की खोज में जुटी हुई है। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इसे कानून व्यवस्था की विफलता बता रही है, वहीं प्रशासन मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिला रहा है।3