Shuru
Apke Nagar Ki App…
ललितपुर के बड़ापुरा मोहल्ले में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को आग लगा ली, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे इलाके में शोक व चर्चा का माहौल है।
बुंदेलखंड LIVE TV
ललितपुर के बड़ापुरा मोहल्ले में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को आग लगा ली, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे इलाके में शोक व चर्चा का माहौल है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाहपुर डबल मर्डर केस में गरमाई राजनीति, जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात सागर जिले के सानोधा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौकी में शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कथित मारपीट में दो युवकों की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मंगलवार शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शाहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। शाहपुर पहुंचकर जीतू पटवारी ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब माफिया पुलिस की मिलीभगत से खुलेआम काम कर रहा है और दो लोगों की हत्या के बाद भी प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सागर पुलिस अधीक्षक से फोन पर चर्चा कर शाहपुर क्षेत्र के एसडीओपी को हटाने और मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस दौरान पटवारी ने सागर कलेक्टर से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोशिश करने के बावजूद कलेक्टर द्वारा फोन रिसीव नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसे संवेदनशील मामलों में तुरंत जवाबदेही निभानी चाहिए। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सागर आ सकते हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने का समय उनके पास नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसे सरकार की संवेदनहीनता बताया। गौरतलब है कि 8 मई शुक्रवार की रात शाहपुर स्थित शराब दुकान पर कर्मचारियों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान नीरज प्रजापति और सूरज अहिरवार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शाहपुर चौकी के सामने शव रखकर चक्काजाम किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने शाहपुर चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय को लाइन अटैच कर दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश देकर फरार आरोपियों की खोज में जुटी हुई है। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इसे कानून व्यवस्था की विफलता बता रही है, वहीं प्रशासन मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिला रहा है।3
- खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,,,भानगढ़,,,,बीना पुरानी रंजिश में किराना दुकान पर हमला, पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश; फायरिंग में एक घायल, 5 अन्य भी चोटिल बीना। भानगढ़ में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने किराना दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, दुकान में तोड़फोड़ की और फायरिंग कर दी। घटना में एक व्यक्ति के मुंह में छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुल छह लोग चोटिल हुए हैं। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जिनेंद्र जैन (52), गौरव जैन (26), अभय जैन, पिंकी जैन (45), शशि जैन और जया जैन के साथ मारपीट की घटना हुई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के चलते अनिल कुमार जैन से विवाद और गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद जिनेंद्र जैन परिवार के सदस्य शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन पारिवारिक स्तर पर समझौते की बात सामने आने पर सभी वापस लौट आए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब 11 बजे अनिल कुमार जैन, अभय जैन और दो अन्य लोग अचानक किराना दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की और जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिलाओं सहित परिवार के छह लोगों के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान बाहर से बंदूक से फायरिंग की गई, जिसमें जिनेंद्र जैन के मुंह में छर्रे लग गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ सदस्य राहतगढ़ से मुंगावली रिश्तेदारी में जा रहे थे और रास्ते में भानगढ़ स्थित जिनेंद्र जैन के यहां रुके थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1
- बीना टी वी न्यूज़ 24 विजय चोहान रेप केस में भड़के DSP, सिवनी में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड*1
- बीना पुलिस ने अवैध रूप से ढाबों पर शराब परोसने और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ा है। इस दौरान कई चालान काटे गए, जुर्माना वसूला गया और एक व्यक्ति को प्रिंस ढाबे पर शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- बीना में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। व्यासपीठ से सुश्री जया किशोरी ने प्रवचन देते हुए कहा कि ईश्वर को पाने के लिए कठिन तपस्या नहीं, बल्कि सच्चा भाव और समर्पण आवश्यक है। इस आध्यात्मिक महोत्सव से पूरे क्षेत्र में सनातन संस्कृति और सद्भावना का संदेश प्रसारित हो रहा है।4
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो 8 वर्षीय मासूम सहेलियों की मौके पर ही मौत हो गई। बैदौरा गांव में हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम और दहशत का माहौल है।1
- आगरा के किरावली में अंतिम संस्कार से ठीक पहले पुलिस ने चिता से एक शव हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 21 वर्षीय सना की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष को सूचित किए बिना दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है; परिजनों के अनुसार सना ने चार साल पहले घर से भागकर शादी की थी।1
- सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में विशेष जनसुनवाई कर ग्रामीणों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर कई समस्याओं का समाधान किया, जिसमें समग्र आईडी और आयुष्मान कार्ड से जुड़े मामले प्रमुख थे। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का 3 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए।3
- मध्य प्रदेश के सागर जिले में गौचर भूमि पर अवैध कब्जे से परेशान हिंदू समाज और गौ संगठनों ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है। लगातार 157 ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने 20 दिनों के भीतर पशुपालन मंत्री का पुतला जलाने का ऐलान किया है।3