भैंस को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत गिट्टी गिराकर लौट रहा था युवक, ट्रैक्टर के नीचे दबते ही गई जान; गांव में पसरा मातम चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र के छतैलिया गांव स्थित पत्थरगड़वा टोला, चिनियां-धूरकी मुख्य सड़क पर बिजली सब स्टेशन के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विपिन कोरवा (लगभग 25 वर्ष), पिता ललु कोरवा, निवासी चिनिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विपिन ट्रैक्टर से गिट्टी गिराकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक भैंस आ गई। भैंस को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटा। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चिनियां थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों के रोने-बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर बदन राम, निवासी चिनिया का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। वहीं आज गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद चिनियां के टोला चिखुरापत्थर गांव स्थित मुक्तिधाम में दोपहर 1:00 बजे पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ विपिन कोरवा का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे और हर किसी की आंखें नम दिखीं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

- डंडई प्रखंड की सोनेहरा पंचायत में विकास योजनाओं में अनियमितता को लेकर वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुखिया और पंचायत सचिव पर अवैध राशि निकासी, बैठक न करने और फर्जी हस्ताक्षर से भुगतान जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए बीडीओ से उच्चस्तरीय जाँच की मांग की है। मनरेगा में भी गड़बड़ी और पुरानी योजनाओं को दोबारा दिखाकर राशि निकालने के आरोपों ने क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है।1
- भैंस को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत गिट्टी गिराकर लौट रहा था युवक, ट्रैक्टर के नीचे दबते ही गई जान; गांव में पसरा मातम चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र के छतैलिया गांव स्थित पत्थरगड़वा टोला, चिनियां-धूरकी मुख्य सड़क पर बिजली सब स्टेशन के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विपिन कोरवा (लगभग 25 वर्ष), पिता ललु कोरवा, निवासी चिनिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विपिन ट्रैक्टर से गिट्टी गिराकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक भैंस आ गई। भैंस को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटा। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चिनियां थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों के रोने-बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर बदन राम, निवासी चिनिया का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। वहीं आज गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद चिनियां के टोला चिखुरापत्थर गांव स्थित मुक्तिधाम में दोपहर 1:00 बजे पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ विपिन कोरवा का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे और हर किसी की आंखें नम दिखीं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।1
- गरहवा जिले में हल्दी उतारने की रस्म ने सभी को भावुक कर दिया। इस मार्मिक क्षण ने पिता के दिल को गहरा सुकून और तसल्ली दी।1
- झारखंड के पाण्डु प्रखंड में भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने किसानों से विश्वासघात और चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। भाजपा ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।1
- अधिक व्यूज बढ़ाने के चक्कर मे अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो गिरफ्तार अधिक व्यूज बढ़ाने के चक्कर मे अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो गिरफ्तार1
- श्री सर्वेश्वरी समूह की विश्रामपुर शाखा ने भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी पिलाने की पहल की है। उन्होंने विश्रामपुर के विद्यालयों में छात्रों के बीच 200 मिट्टी के कोसी बांटे, जिससे बेजुबान परिंदों को राहत मिल सकेगी।1
- गढ़वा के मझियाओं में किसी नई चीज़ के निर्माण या सेवा को लेकर लोगों से राय मांगी जा रही है। आप इसके बारे में जानकारी लेने या इसे बनवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं, और कमेंट में अपने सुझाव भी दे सकते हैं।1
- सोनभद्र जिले की दुद्धी तहसील में अखिल भारतीय जागरण सुधार मंडल में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। गौरी शंकर के इस्तीफे के बाद उपेंद्र कुमार को संगठन का नया सूचना मंत्री नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल से स्थानीय स्तर पर मंडल की गतिविधियों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।1