logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टिहरी से बड़ी खबर : एक क्लिक में उड़ाए ₹2.59 लाख, टिहरी पुलिस ने झारखंड से पकड़ा साइबर ठग, जानिए क्या है मामला SSP श्वेता चौबे की सख्ती से साइबर ठग बेनकाब — ऑपरेशन प्रहार के तहत फर्जी बिजली अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाला अभियुक्त झारखंड से गिरफ्तार प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। फर्जी बिजली विभाग का अधिकारी बनकर आमजन को ठगी का शिकार बनाने वाले अभियुक्त को थाना लमबगांव पुलिस द्वारा झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। घटना का विवरण दिनांक 19 फरवरी 2026 को महेश सिंह रावत निवासी ग्राम हैरवाल, थाना लम्बगांव द्वारा एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर एक फर्जी लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही वादी के बैंक खाते से ₹2,59,500 की धनराशि धोखाधड़ी से निकाल ली गई। पंजीकृत अभियोग उक्त प्रकरण में थाना लम्बगांव पर मु0अ0सं0 03/2026 के तहत धारा 318(4), 319(2), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उ0नि0 श्री शिवराम द्वारा की गई। पुलिस कार्यवाही विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन झारखंड राज्य में चिन्हित की गई। तत्पश्चात थाना लम्बगांव पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 14 अप्रैल 2026 को अभियुक्त शिवम कुमार साहू (उम्र 22 वर्ष) निवासी बागबेडा, जमशेदपुर, झारखंड को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा खुलासा किया गया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो गरीब लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें 10–15% कमीशन देकर ठगी की रकम का लेन-देन करता है। अभियोग में धारा 66(डी) आईटी एक्ट की वृद्धि की गई है ट्रांजिट रिमांड गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया है तथा उसे जनपद टिहरी गढ़वाल लाया जा रहा है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त • शिवम कुमार साहू पुत्र उमेश साहू • निवासी: बागबेडा, जमशेदपुर, झारखंड • उम्र: 22 वर्ष पुलिस टीम • उ0नि0 ना0पु0 श्री शिवराम • का0 07 ना0पु0 अमजद खान पुलिस की अपील जनपद टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि— किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर कॉल/मैसेज करने वालों से सतर्क रहें साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाना से संपर्क करें

6 hrs ago
user_Vijaypal Rana
Vijaypal Rana
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • 16/04/2026 @ 6:52pm near sai mandir mohobewala Dehradun
    2
    16/04/2026 @ 6:52pm
near sai mandir mohobewala Dehradun
    user_QA Rawat
    QA Rawat
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Paras jain panna
    4
    Post by Paras jain panna
    user_Paras jain panna
    Paras jain panna
    Social Media Manager Dehradun, Uttarakhand•
    11 hrs ago
  • देहरादून: क्या पीएम मोदी का बड़ा बयान राजपुर रोड की इस जगह से था। जाते जाते पीएम ने कहा अगली बार कुछ नया लेकर आऊंगा : पीएम मोदी
    1
    देहरादून: क्या पीएम मोदी का बड़ा बयान राजपुर रोड की इस जगह से था।
जाते जाते पीएम ने कहा अगली बार कुछ नया लेकर आऊंगा : पीएम मोदी
    user_Zeta News 24x7
    Zeta News 24x7
    Local News Reporter विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • दिनांक 15.04.26 को पुलिस टीम द्वारा सूचना दी कि एक व्यक्ति पतराम हवेली होटल में होटल कर्मचारियों के साथ व आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर हो हल्ला कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुचे जहाँ पर आरोपित अमित चौहान पुत्र ईश्वरपाल चौहान निवासी- ग्राम जसाला थाना कांदला जिला शामली उ0प्र0 हाल-डेन्सों चौक थाना सिडकुल हरिद्वार आने जाने वालो लोगो को अपमानजनक शब्दो का प्रयोग कर गाली गलौज व हो हल्ला कर आमदा फौजदारी हो रहा है। उपरोक्त व्यक्ति को हम पुलिस कर्म.गणों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया तो उपरोक्त व्यक्ति हम पुलिस टीम के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुये हो- हल्ला करने लगा व आक्रोशित होकर जोर-जोर से चिल्लाते हुये आमदा फौजदारी होने लगा। शांति कानून व्यवस्था भंग होता देख आरोपित को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1- अमित चौहान पुत्र ईश्वरपाल चौहान निवासी- ग्राम जसाला थाना कांदला जिला शामली उ0प्र0 हाल-डेन्सों चौक थाना सिडकुल हरिद्वार। *पुलिस टीम* 1- उ0नि0 शमशेर अली 2- कानि. चन्दन सिंह 3- कानि. शाह आलम
    1
    दिनांक 15.04.26 को पुलिस टीम द्वारा सूचना दी कि एक व्यक्ति पतराम हवेली होटल में होटल कर्मचारियों के साथ व आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर हो हल्ला कर रहा है। 
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुचे जहाँ पर आरोपित अमित चौहान पुत्र ईश्वरपाल चौहान  निवासी- ग्राम जसाला थाना कांदला जिला शामली उ0प्र0 हाल-डेन्सों चौक थाना सिडकुल हरिद्वार आने जाने वालो लोगो को अपमानजनक शब्दो का प्रयोग कर गाली गलौज व हो हल्ला कर आमदा फौजदारी हो रहा है। 
उपरोक्त व्यक्ति को हम पुलिस कर्म.गणों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया तो उपरोक्त व्यक्ति हम पुलिस टीम के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुये हो- हल्ला करने लगा व आक्रोशित होकर जोर-जोर से चिल्लाते हुये आमदा फौजदारी होने लगा। 
शांति कानून व्यवस्था भंग होता देख आरोपित को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। 
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 
*नाम पता आरोपित*
1- अमित चौहान पुत्र ईश्वरपाल चौहान निवासी- ग्राम जसाला थाना कांदला जिला शामली उ0प्र0 हाल-डेन्सों चौक थाना सिडकुल हरिद्वार। 
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 शमशेर अली 
2- कानि. चन्दन सिंह 
3- कानि. शाह आलम
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • आजकल हरिद्वार में जगह-जगह विकास कार्य चल रहे हैं।कामों में लापरवाही के कारण अनेक जगह जहां आवागमन बाधित हो रहा है वहीं कहीं सीवर टूटे हुए हैं तो कहीं पेयजल लाइन फटी हुई हैं। सिंहद्वार के निकट गुरुकुल कांगड़ी अंडरपास पर काफी समय से पेयजल लाइन फटी हुई है जिससे सारा जल सर्विस लेन पर बह रहा है। इससे पेयजल की भी बर्बादी हो रही है।
    1
    आजकल हरिद्वार में जगह-जगह विकास कार्य चल रहे हैं।कामों में लापरवाही के कारण अनेक जगह जहां आवागमन बाधित हो रहा है वहीं कहीं सीवर टूटे हुए हैं तो कहीं पेयजल लाइन फटी हुई हैं। सिंहद्वार के निकट गुरुकुल कांगड़ी अंडरपास पर काफी समय से पेयजल लाइन फटी हुई है जिससे सारा जल सर्विस लेन पर बह रहा है। इससे पेयजल की भी बर्बादी हो रही है।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Om tv haridwar
    1
    Post by Om tv haridwar
    user_Om tv haridwar
    Om tv haridwar
    Astrologer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • The Aman Times ✨ 02 माह बाद परिजनों की आंखों में लौट आई खुशी देहरादून से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां दून पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 2 महीने से लापता एक बालिका को उसके परिजनों से मिलवा दिया। 👮‍♂️ एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चल रहे “ऑपरेशन स्माइल” के तहत पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए झारखंड की रहने वाली इस बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला। 📍 13 फरवरी 2026 को घंटाघर क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मिली बालिका को सुरक्षा के लिए केदारपुरम स्थित राजकीय महिला पुनर्वासन केंद्र में रखा गया था। बालिका मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना पता स्पष्ट नहीं बता पा रही थी। 🔍 पुलिस टीम ने हार नहीं मानी—लगातार बातचीत, सुरागरसी और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी जुटाई गई। आखिरकार बालिका के झारखंड के सिमडेगा जिले से होने की पुष्टि हुई। 🤝 इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें देहरादून बुलाया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर बालिका को उनके सुपुर्द कर दिया। 😭 अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो उठे और दून पुलिस का दिल से आभार जताया। 👏 दून पुलिस की इस सराहनीय पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि “ऑपरेशन स्माइल” सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि बिछड़े चेहरों पर मुस्कान लौटाने का संकल्प है। 👮‍♀️ पुलिस टीम:
    1
    The Aman Times
✨ 02 माह बाद परिजनों की आंखों में लौट आई खुशी
देहरादून से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां दून पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 2 महीने से लापता एक बालिका को उसके परिजनों से मिलवा दिया।
👮‍♂️ एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चल रहे “ऑपरेशन स्माइल” के तहत पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए झारखंड की रहने वाली इस बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला।
📍 13 फरवरी 2026 को घंटाघर क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मिली बालिका को सुरक्षा के लिए केदारपुरम स्थित राजकीय महिला पुनर्वासन केंद्र में रखा गया था। बालिका मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना पता स्पष्ट नहीं बता पा रही थी।
🔍 पुलिस टीम ने हार नहीं मानी—लगातार बातचीत, सुरागरसी और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी जुटाई गई। आखिरकार बालिका के झारखंड के सिमडेगा जिले से होने की पुष्टि हुई।
🤝 इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें देहरादून बुलाया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर बालिका को उनके सुपुर्द कर दिया।
😭 अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो उठे और दून पुलिस का दिल से आभार जताया।
👏 दून पुलिस की इस सराहनीय पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि “ऑपरेशन स्माइल” सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि बिछड़े चेहरों पर मुस्कान लौटाने का संकल्प है।
👮‍♀️ पुलिस टीम:
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Paras jain panna
    4
    Post by Paras jain panna
    user_Paras jain panna
    Paras jain panna
    Social Media Manager Dehradun, Uttarakhand•
    11 hrs ago
  • यातायात पुलिस हरिद्वार ने सतर्कता दिखाते हुए एक वाहन को रुकवाकर मौके पर चालान किया गया व अन्य वाहन स्वामी का ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालक व वाहन में सवार यात्रियों को आगे से ऐसी गलती न करने की सख्त हिदायत दी गई। हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि चलती गाड़ी में शरीर बाहर न निकाले। यातायात नियमों का पालन कर अपनी यात्रा को सकुशल संपन्न कर अपने गंतव्य को प्रस्थान करें
    1
    यातायात पुलिस हरिद्वार ने सतर्कता दिखाते हुए एक  वाहन को रुकवाकर मौके पर चालान किया गया व अन्य वाहन स्वामी का ऑनलाइन  चालान की कार्रवाई की गई।
साथ ही यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालक व वाहन में सवार यात्रियों को आगे से ऐसी गलती न करने की सख्त हिदायत दी गई।
हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि चलती गाड़ी में शरीर बाहर न निकाले। यातायात नियमों का पालन कर अपनी यात्रा को सकुशल संपन्न कर अपने गंतव्य को प्रस्थान करें
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.