logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : झुनकी पुल पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, जिम संचालक की मौत, एक गंभीर, दो लापता। जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित झुनकी पुल पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में मखदुमपुर के भाने बीघा निवासी 33 वर्षीय जिम संचालक विवेक राज उर्फ निक्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो अभी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लापता लोगों की खोजबीन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

1 day ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
1 day ago

जहानाबाद : झुनकी पुल पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, जिम संचालक की मौत, एक गंभीर, दो लापता। जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित झुनकी पुल पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में मखदुमपुर के भाने बीघा निवासी 33 वर्षीय जिम संचालक विवेक राज उर्फ निक्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो अभी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लापता लोगों की खोजबीन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

More news from Gaya and nearby areas
  • I am Neha Sinha please subscribe my channel
    1
    I am Neha Sinha please subscribe my channel
    user_Neha Sinha
    Neha Sinha
    Photographer Belaganj, Gaya•
    4 hrs ago
  • पटना जिला के बिहटा है थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन से हथियार एवं कारतूस बरामद किया
    1
    पटना जिला के बिहटा है थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन से हथियार एवं कारतूस बरामद किया
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • पटना जिले के रानीतालाब थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान लाइसेंसी हथियारों को जप्त किया है। इस दौरान दो व्यक्ति को पकड़ा भी गया। हालांकि बाद में पूछताक्ष के बाद दोनों व्यक्ति को पी आर बाउंड पर मुक्त कर दिया गया है। बता दें कि रानीतालाब थाना की पुलिस कनपा पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी इसी दौरान एक वाहन BR 01FJ 3106 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ही पुलिस ने 1 राइफल, 1 पिस्टल और 33 कारतूस को बरामद किया।
    1
    पटना जिले के रानीतालाब थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान लाइसेंसी हथियारों को जप्त किया है। इस दौरान दो व्यक्ति को पकड़ा भी गया। हालांकि बाद में पूछताक्ष के बाद दोनों व्यक्ति को पी आर बाउंड पर मुक्त कर दिया गया है। बता दें कि रानीतालाब थाना की पुलिस कनपा पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी इसी दौरान एक वाहन BR 01FJ 3106 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ही पुलिस ने 1 राइफल, 1 पिस्टल और 33 कारतूस को बरामद किया।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिहटा (पटना), मंगलवार: पटना जिले के बिहटा (सिकंदरपुर) में मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) प्रौद्योगिकी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र को स्किल और इंडस्ट्री हब के रूप में नई पहचान मिलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस अत्याधुनिक केंद्र में स्थानीय युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। साथ ही मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास और मुंगेर में स्थापित एक्सटेंशन सेंटर का भी शुभारंभ किया गया, जिससे इस पहल का लाभ पूरे राज्य के युवाओं तक पहुंचेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को कौशलयुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बिहार में तकनीकी शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए लगभग सभी अनुमंडलों में आईटीआई की व्यवस्था की गई है और जिलों में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हुनरमंद युवा ही विकसित बिहार की नींव हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बिहटा स्थित आईआईटी पटना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे राज्य को वैश्विक तकनीक से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह प्रौद्योगिकी केंद्र बिहार के युवाओं के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि यहां रोबोटिक्स, उन्नत इंजीनियरिंग और अत्याधुनिक मशीनरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे और रोजगार सृजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मांझी ने एमएसएमई सेक्टर को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद बिहार की आर्थिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में निवेश और औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस पहल से बिहार में कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी और आने वाले वर्षों में बिहटा एक प्रमुख औद्योगिक एवं तकनीकी केंद्र के रूप में उभर सकता है।
    1
    बिहटा (पटना), मंगलवार:
पटना जिले के बिहटा (सिकंदरपुर) में मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) प्रौद्योगिकी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र को स्किल और इंडस्ट्री हब के रूप में नई पहचान मिलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस अत्याधुनिक केंद्र में स्थानीय युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। साथ ही मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास और मुंगेर में स्थापित एक्सटेंशन सेंटर का भी शुभारंभ किया गया, जिससे इस पहल का लाभ पूरे राज्य के युवाओं तक पहुंचेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को कौशलयुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बिहार में तकनीकी शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए लगभग सभी अनुमंडलों में आईटीआई की व्यवस्था की गई है और जिलों में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हुनरमंद युवा ही विकसित बिहार की नींव हैं।”
मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बिहटा स्थित आईआईटी पटना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे राज्य को वैश्विक तकनीक से जोड़ा जा सके।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह प्रौद्योगिकी केंद्र बिहार के युवाओं के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि यहां रोबोटिक्स, उन्नत इंजीनियरिंग और अत्याधुनिक मशीनरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे और रोजगार सृजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मांझी ने एमएसएमई सेक्टर को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद बिहार की आर्थिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में निवेश और औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस पहल से बिहार में कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी और आने वाले वर्षों में बिहटा एक प्रमुख औद्योगिक एवं तकनीकी केंद्र के रूप में उभर सकता है।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • नौबतपुर स्थित मालतीधारी कॉलेज नौबतपुर में BCA विभाग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह, उमंग और भावनाओं के अनोखे संगम के बीच संपन्न हुआ, जहां छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर अपने तीन वर्षों के सफर की यादों को साझा किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समारोह में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों को मंच से साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई छात्र भावुक भी नजर आए, वहीं साथियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें हेमंत कुमार झा, डॉ० मनीषा शंखधर, डॉ० राजीव रंजन, डॉ० गोरख राम, डा० कुमारी भारती, डॉ० सुधांशु श्रीवास्तव, संयुक्ता मयूरी एवं पूनम कुमारी शामिल रहे। इसके साथ ही BCA विभाग के शिक्षक शिशिर कुमार, सोनू कुमार, शशि कला और रोहित कुमार की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति कुमारी और श्रेया कुमारी ने किया। इस दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और नाट्य कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अनामिका कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं और उन्हें नई दिशा देने का काम करते हैं। पूरे समारोह के दौरान जहां एक ओर विदाई की भावुकता देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर भविष्य के सपनों की चमक भी साफ झलक रही थी। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि पूरे कॉलेज परिवार के लिए एक अविस्मरणीय पल बन गया।
    1
    नौबतपुर स्थित मालतीधारी कॉलेज नौबतपुर में BCA विभाग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह, उमंग और भावनाओं के अनोखे संगम के बीच संपन्न हुआ, जहां छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर अपने तीन वर्षों के सफर की यादों को साझा किया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समारोह में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों को मंच से साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई छात्र भावुक भी नजर आए, वहीं साथियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें हेमंत कुमार झा, डॉ० मनीषा शंखधर, डॉ० राजीव रंजन, डॉ० गोरख राम, डा० कुमारी भारती, डॉ० सुधांशु श्रीवास्तव, संयुक्ता मयूरी एवं पूनम कुमारी शामिल रहे। इसके साथ ही BCA विभाग के शिक्षक शिशिर कुमार, सोनू कुमार, शशि कला और रोहित कुमार की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति कुमारी और श्रेया कुमारी ने किया। इस दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और नाट्य कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में अनामिका कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं और उन्हें नई दिशा देने का काम करते हैं।
पूरे समारोह के दौरान जहां एक ओर विदाई की भावुकता देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर भविष्य के सपनों की चमक भी साफ झलक रही थी। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि पूरे कॉलेज परिवार के लिए एक अविस्मरणीय पल बन गया।
    user_Shailesh singh
    Shailesh singh
    Local News Reporter Naubatpur, Patna•
    17 hrs ago
  • Post by MD aurangzeb
    3
    Post by MD aurangzeb
    user_MD aurangzeb
    MD aurangzeb
    Voice of people नीम चक बथानी, गया, बिहार•
    21 hrs ago
  • ShivSena Nalanda
    1
    ShivSena Nalanda
    user_Nishar Ahmed
    Nishar Ahmed
    Political party office Nalanda, Bihar•
    31 min ago
  • Post by त्रिलोकी नाथ
    1
    Post by त्रिलोकी नाथ
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.