Shuru
Apke Nagar Ki App…
आवारा पशुओं और कुत्तों का बड़ा आतंक, बड़ा हादसा टला सीसीटीवी में वीडियो कैद नलखेड़ा। नगर के वार्ड क्रमांक 13 में गुरुवार को सड़क से गुजर रहे बच्चों के पीछे अचानक गाय, सांड और कुत्ते आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बच्चे गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड में आवारा गाय, सांड और कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Arif Khan
आवारा पशुओं और कुत्तों का बड़ा आतंक, बड़ा हादसा टला सीसीटीवी में वीडियो कैद नलखेड़ा। नगर के वार्ड क्रमांक 13 में गुरुवार को सड़क से गुजर रहे बच्चों के पीछे अचानक गाय, सांड और कुत्ते आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बच्चे गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड में आवारा गाय, सांड और कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुसनेर: गाली-गलौज के विवाद में खूनी खेल: बड़ा देहरिया में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, 3 पर केस दर्ज ग्राम बड़ा देहरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ गाली-गलौज की बात को लेकर बढ़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आज गुरुवार की शाम को 6 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने के हेड मुहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने फरियादी चंदूलाल नायक के घर में जबरन घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया हमले में चंदूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- दतिया:दतिया के रामसागर में कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया पुलिस पर जबरन बूथ कैप्चरिंग का आरोप। दतिया:दतिया के रामसागर में कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया पुलिस पर जबरन बूथ कैप्चरिंग का आरोप। दतिया।पोलिंग बूथ एजेंट को पुलिस ने जबरन उठाया कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान के दौरान जबरन बूथ कैप्चरिंग में सहयोग करने के पुलिस पर आरोप लगाए हैं।1
- शाजापुर में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का समापन, विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम शाजापुर में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का समापन, विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम शाजापुर: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला शाजापुर में पिछले पखवाड़े से चलाए जा रहे राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया। अभियान के अंतिम दिवस और 'विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस' के अवसर पर महिला थाना शाजापुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने की, जिन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं मानव तस्करी की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। 🎯 अभियान की मुख्य विशेषताएं: व्यापक जन-जागरूकता: अभियान के दौरान जिलेभर के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर रैलियां, शपथ ग्रहण समारोह, संवाद कार्यक्रम, और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता: मास्टरमाइंड स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति एवं मानव तस्करी की रोकथाम पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। सम्मान समारोह: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। 🛡️ पुलिस अधीक्षक का संदेश: पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने युवाओं और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे जैसी कुप्रथा से दूर रहकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय शाजापुर में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का समापन, विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम शाजापुर: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला शाजापुर में पिछले पखवाड़े से चलाए जा रहे राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया। अभियान के अंतिम दिवस और 'विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस' के अवसर पर महिला थाना शाजापुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने की, जिन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं मानव तस्करी की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। 🎯 अभियान की मुख्य विशेषताएं: व्यापक जन-जागरूकता: अभियान के दौरान जिलेभर के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर रैलियां, शपथ ग्रहण समारोह, संवाद कार्यक्रम, और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता: मास्टरमाइंड स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति एवं मानव तस्करी की रोकथाम पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। सम्मान समारोह: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। 🛡️ पुलिस अधीक्षक का संदेश: पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने युवाओं और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे जैसी कुप्रथा से दूर रहकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ ही, मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति सतर्क रहने, इसके कानूनी प्रावधानों को समझने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। 👥 प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह व सीमा मौर्य, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आशा सोलंकी, थाना प्रभारी लालघाटी श्री अर्जुन मुजादले, कोतवाली थाना प्रभारी श्री संतोष वाघेला, सूबेदार श्रीमती दीपिका डाबर, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि, संस्थाओं के प्रमुख तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। शाजापुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना सहयोग दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुँचाएं।2
- सुपर शंकर काटर गोला लहसुन के लिए संपर्क करें अर्जुन राठौर आलोट 97556956941
- मोहन बड़ोदिया में धड़ल्ले से अवैध शराब बिक्री, तीन ठिकानों का खुलासा, एसपी बोलीं- जांच कराएंगे नशे से दूरी जरूरी 2.0 अभियान के बीच मोहन बड़ोदिया में धड़ल्ले से अवैध शराब बिक्री, तीन ठिकानों का खुलासा, दो लाइसेंसी दुकानों की अनुमति, फिर भी तीन अन्य स्थानों पर खुलेआम शराब उपलब्ध कराने का दावा; एसपी बोलीं- जांच कराएंगे मध्यप्रदेश सरकार के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के बीच शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। पड़ताल में तीन ऐसे स्थान मिले जहां बिना वैध लाइसेंस शराब उपलब्ध कराने का दावा किया गया। एक खेत के बीच बनी गुमटी में शराब पिलाने की व्यवस्था मिली, जबकि बाजार और सारंगपुर रोड क्षेत्र में भी मांगने पर शराब उपलब्ध कराने की बात कही गई। मामले में शाजापुर एसपी प्रियंका शुक्ला ने गुरुवार सुबह 11 बजे कहा कि जानकारी मिली है, जांच कराई जाएगी। पूरे घटनाक्रम ने नशामुक्ति अभियान और आबकारी-पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी1
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार सड़क का कार्य पूर्ण हुआ नहीं और कई जगह से उखड़ने लगी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार सड़क का कार्य पूर्ण हुआ नहीं और कई जगह से उखड़ने लगी सड़क घंसौदा से मोदीपुर आम तक बनने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में ऐसा लग रहा है जैसे सड़क पर डामर नहीं काला ऑयल पोता हो ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर पर कार्रवाई की की मांग संवाददाता किशोर नाथ राजगुरु1
- आगर मालवा - पुलिस कर्मियों si सुनीता,hc संदीप, c बलराम ,c शिवम और c रवि ने की शानदार एक्टिंग आगर मालवा - आगर मालवा कोतवाली पुलिस कर्मियों si सुनीता,hc संदीप, c बलराम ,c शिवम और c रवि ने की शानदार एक्टिंग ।1
- सुसनेर: विहिप-बजरंग दल की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, सोयत बना चैंपियन, नलखेड़ा उपविजेता स्वामी विवेकानंद कालेज में जिले के सातों प्रखंडों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम सुसनेर। तहसील रोड स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज परिसर में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में आगर मालवा जिले के सातों प्रखंडों की टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों के बाद सोयत प्रखंड की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि नलखेड़ा प्रखंड की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया। दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार, प्रांत सह संयोजक मुकेश पाटीदार, विभाग संयोजक प्रीतम बैरागी, जिला संगठन मंत्री मोहन राठौर, जिला उपाध्यक्ष भरत भावसार, जिला संयोजक अनिल कांवल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं आयोजन में खेल विभाग के सोनू पाटीदार, क्रीड़ा शिक्षक पीरूलाल खटीक तथा निर्मल भारती, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला, प्रखंड और खंड स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया।1
- आलोट कृषि उपज मंडी से देखिए आज के लहसुन के क्वालिटी अनुसार भाव दिनांक है 30 जुलाई 2026 अर्जुन राठौर 2994 सर्च कीजिए फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम सभी पर और जुड़िए पेज को फॉलो कीजिए1